5.9 C
Munich
Wednesday, November 4, 2026

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

Must read

लुधियाना.

पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीती रात जहां तापमान जहां सामान्य से अधिक बना रहा, वहीं दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस मौसम के बीच राज्य की आबो-हवा बिगढ़ने लगी है। 6 प्रमुख जिलों में से 5 की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में हैं।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सोमवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब के 5 जिलों व आसपास के इलाकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना और पटियाला दोनों राज्यें में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से ऊपर आंका गया है, जो गंभीर खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा तीन प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर बना हुआ है। खन्ना में AQI 100 से कम बना हुआ है। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article