6.6 C
Munich
Tuesday, November 3, 2026

हरदीप सिंह पुरी की निर्विरोध जीत पर लगा ब्रेक, राज्यसभा चुनाव में होगा मुकाबला

Must read

भोपाल

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव अब दिलचस्प हो गया है। बीजेपी के एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नॉमिनेशन किया है। बीजेपी के पास विधायकों की संख्या पूरी है। लेकिन कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को समर्थन देकर इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

राजकुमार लोहानी ने किया नामांकन
राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख दो नवंबर तक है। आखिरी दिन ही राकुमार लोहानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन किया है। उन्हें कांग्रेस से समर्थन मिला है। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक बने हैं।

पार्टी के कई विधायक रहे मौजूद
राजकुमार लोहानी जब मध्य प्रदेश विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस के विधायक मौजूद रहे हैं। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के साथ आतिफ अकील, सुरेंद्र सिंह, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह बघेल और पार्टी के प्रवक्ता मौजूद रहे हैं।

भोपाल निवासी हैं लोहानी
दरअसल, राजकुमार लोहानी भोपाल के ही रहने वाले हैं और मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। घोड़ा नक्कास इलाके में उनका घर है। कांग्रेस ने उन्हें उतारकर यह कोशिश की है कि अब राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो। हालांकि नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के बाद ही पता चलेगा कि वह चुनाव लड़ने के पात्र होंगे या नहीं।

नंबर गेम नहीं है कांग्रेस
ऐसे तो मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए अन्य लोग भी नामांकन पत्र खरीदे थे। लेकिन कांग्रेस ने राजकुमार लोहानी को समर्थन दिया है। इस सीट को जीतने के लिए 116 विधायकों की जरूरत होगी। बीजेपी के पास विधायकों की संख्या 164 है। नंबर गेम में कांग्रेस कही नहीं टिकेगी।

पांच नवबंर को नामों की स्क्रूटनी
अभी तक मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए दो लोगों ने नामांकन किया है। बीजेपी से हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी हैं। दोनों ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पांच नवंबर को होगी। अगर दोनों के नामांकन पत्र सही रहे तो 12 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में खामी पाई गई थी, जिसकी वजह से खारिज हो गया था। इसके बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article