6.6 C
Munich
Tuesday, November 3, 2026

पीएम केयर्स योजना बनी सहारा, मोनिका बघेल को मिले 10 लाख रुपये

Must read

पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता

23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मोनिका के खाते में अंतरित हुई राशि

रायपुर
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवा सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भारत सरकार की ओर से यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा मोनिका को प्रतीकात्मक डेमो चेक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
       
कोविड प्रभावित बच्चों के संबल के लिए शुरू की गई है योजना

       गौरतलब है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को संबल प्रदान करना है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खो दिया था। योजना के प्रावधानों के तहत पात्र बच्चों के नाम पर 10 लाख रुपये का कॉर्पस फंड तैयार किया जाता है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बच्चों को 23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाती है और 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की यह राशि एकमुश्त प्रदान की जाती है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का भी है विशेष प्रावधान

     इस योजना में बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पात्र बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। साथ ही, उनकी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए भी वित्तीय व शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य मिल सके।

          इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के अधिकारी-कर्मचारी तथा मोनिका के संरक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article