5.9 C
Munich
Tuesday, November 3, 2026

त्रिपुरा में गश्त के दौरान BSF जवानों पर हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

Must read

अगरतला
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी मंगलवार को सिपाहीजाला के पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने दी। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे हुई थी. BSF के जवान सीमा पर ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में  तस्करी की कोशिश देखी. जवानों ने जब इसमें शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनके बीच झड़प हो गई. आरोप है कि तस्करों ने BSF जवानों पर पत्थर फेंके और उन पर हमला करने की कोशिश की। 

पुलिस के मुताबिक, BSF जवानों ने कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही गांजे की खेप जब्त कर ली. इसके बाद वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए. हालांकि, कुछ समय बाद वे अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और सड़क को रोकने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान BSF के एक असिस्टेंट कमांडेंट अपने जवानों के साथ इलाके की ओर जा रहे थे. आरोप है कि वहां पहुंचने पर असिस्टेंट कमांडेंट और उनके साथ मौजूद जवानों पर हमला कर दिया गया. इस दौरान उनके हथियार भी छीन लिए गए। 

दो जवान और असिस्टेंट कमांडेंट घायल
हमले में BSF के दो कांस्टेबल और एक असिस्टें
ट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवानों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया है. घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article