7.5 C
Munich
Saturday, November 7, 2026

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

Must read

मंडी गोबिंदगढ़.

लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड पर स्थित एक गोदाम में गैस कटर से कार्य करते समय अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में गोदाम के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, अमलोह रोड स्थित 'भल्ला इंजीनियर्स' नाम की फर्म के गोदाम में गैस कटर की मदद से लुक (तारकोल) के एक टैंकर को काटा जा रहा था। टैंकर की कटिंग के दौरान अंदर ज्वलनशील गैस भर जाने के कारण अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम में मौजूद मालिक और मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में फगवाड़ा निवासी गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, गैस कटिंग कर रहे कारीगर और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मंडी गोबिंदगढ़ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर अफसर राणा नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सवा आठ बजे के करीब अमलोह रोड स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल मंडी के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 5 लोग बर्न मरीज आए थे, जिसमें एक डीके भल्ला की मौत हो चुकी थी। बृजेश नाम के मरीज गंभीर जख्मी था, जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया। दशरथ यादव, पूनम देवी व इंदर कुमार को पटियाला के राजिंदरा रेफर किया गया। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भी इस गोदाम में आग लगने की घटना हुई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article