6.6 C
Munich
Monday, November 2, 2026

कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी

Must read

देहरादून

 सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और  रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी विभागीय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं।  रईस अहमद ने लगभग तीन दशकों तक पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका सेवाकाल अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन व्यक्ति का अनुभव, व्यवहार और विभाग के प्रति उसका योगदान सदैव याद रखा जाता है। उन्होंने  रईस अहमद के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में अपर निदेशक  आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक  नितिन उपाध्याय, उप निदेशक  मनोज वास्तव,  रवि बिजारनिया,  बद्री चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं  रईस अहमद के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

समारोह का माहौल आत्मीय और भावुक रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  रईस अहमद को स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री  अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान, संयुक्त मंत्री मती पारूल चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article