7.4 C
Munich
Saturday, November 7, 2026

JDA की बड़ी तैयारी, ग्रुप हाउसिंग से लेकर फार्म हाउस और वेयरहाउस के 114 प्लॉटों की होगी नीलामी

Must read

जयपुर 
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर आमजन के लिए सस्ती और सुव्यवस्थित आवासीय और कमर्शियल योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जेडीए एक साथ 2 नई आवासीय योजनाएं आम जनता के लिए मार्केट में लाएगा। इसके अलावा, निवेश और व्यवसाय के लिहाज से 3 अन्य विशेष योजनाएं (ग्रुप हाउसिंग, फार्म हाउस/रिसॉर्ट और जनरल वेयरहाउस) भी लॉन्च की जाएंगी। रेरा (RERA) में अटके पंजीकरण का मामला सुलझने के बाद अब इन सभी योजनाओं की लॉन्चिंग का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

जेडीए द्वारा आम नागरिकों को आशियाना बनाने के लिए दो प्रमुख लोकेशनों पर नई आवासीय योजनाएं दी जा रही हैं

भोजपुर (दूदू): दूदू के भोजपुर क्षेत्र में नई आवासीय योजना का खाका तैयार किया गया है।

मानपुरा टीलावाला: जयपुर शहर के पास मानपुरा टीलावाला में दूसरी बड़ी आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी।

रेरा का मामला कैसे सुलझा?
जेडीए लंबे समय से इन योजनाओं को लॉन्च करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पहले पंजीकृत जेडीए की 18 पुरानी योजनाओं में विकास कार्य समय पर पूरा न होने के कारण उनका रेरा रजिस्ट्रेशन लैप्स हो गया था। इसके चलते रेरा नई योजनाओं का पंजीकरण नहीं कर रहा था।

जानकारी के अनुसार हाल ही में जेडीए द्वारा दिए गए आवेदन पर रेरा ने एक्सटेंशन जारी कर दिया है, जिससे नया पंजीकरण मिलने की अड़चन दूर हो गई है।

CM भजनलाल करेंगे जेडीए के कार्यों की समीक्षा
जेडीए की इन नई योजनाओं और शहर के चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर आज का दिन काफी अहम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर जेडीए के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

इस बैठक में जेडीए के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिसमें नई आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग की तारीखों, शहर के आधारभूत ढांचे के विकास और आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article