8.6 C
Munich
Sunday, November 8, 2026

सलमान खान और कपिल शर्मा को धमकाने वाला हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिकी कार्रवाई से गैंगस्टर नेटवर्क को झटका

Must read

नई दिल्ली

 लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम मेंबर कुख्‍यात हैरी बॉक्‍सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंग में उसकी हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है. जल्‍द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां दी थीं. हैरी बॉक्‍सर से पहले गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को भी अमेरिकी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्‍ट किया है. भारतीय समय के अनुसार, हैरी बॉक्‍सर को शुक्रवार रात को पकड़ा गया. हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है. उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था. रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी. उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है। 

अब भारत लाने की कोशिश
गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता है. लॉरेंस बिश्‍नोई के इस कुख्‍यात सदस्‍य को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में अरेस्‍ट किया गया है. अब उसे भारत लाने के लिए औपचारिक कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. दिल्‍ली पुलिस के साथ ही मुंबई और हरियाणा पुलिस को भी हैरी बॉक्‍सर की लंबे समय से तलाश थी. सालों बाद यह तलाश पूरी हुई है. उससे पूछताछ में बिश्‍नोई गैंग के कामकाज करने के तरीकों के बारे में पता चलने की संभावना है. इसके अलावा गैंग के टार्गेट पर कौन-कौन है इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। 

बॉलीवुड की कई हस्तियों को दे चुका है धमकी
फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ था. हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था। 

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की गिरफ्तारी
हैरी बॉक्‍सर से पहले अमेरिकी एजेंसियों ने भारत में मोस्‍ट वॉन्‍टेड गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को गिरफ्तार किया था. ये दोनों फर्जी पासपोर्ट के सहारे अमेरिका में रह रहे थे. दोनों पर अमेरिका में बैठकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क ऑपरेट करने का आरोप है. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में एक साथ रह रहे थे. दोनों को अमेरिकी एजेंसियों ने एक साथ पकड़ा। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article