6 C
Munich
Friday, November 13, 2026

शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, एकलव्य विद्यालय सम्मानित

Must read

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को मिला सम्मान

प्रमुख सचिव बामरा ने किया पुरस्कार ग्रहण

भोपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति एमपी सरस श्री गुलशन बामरा द्वारा ग्रहण किया गया।

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में बहुमूल्य योगदान में उत्कृष्टता के लिए मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल ऐकडेमिक सोसाइटी (एमपी सरस) को यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय के लिए चयन किया गया। यह सम्मान श्री राहुल नामदेव धोटे अध्यक्ष एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं कलेक्टर जिला मंडला तथा श्रीमति रीना प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला द्वारा भी ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुयाल उराम और राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, सचिव केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय श्रीमती रंजना चोपड़ा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकगण एवं मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article