6.6 C
Munich
Sunday, November 1, 2026

कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Must read

बिलासपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में बिलासपुर में आज में निकली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा। इस पदयात्रा में जिले के हजारों लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवाज बुलंद किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस भीड़तंत्र के माध्यम से देश में अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। ये लोग विदेशी ताकतों से मिलकर देश के विकास को रोकने की कोशिश में लगे हैं।

साव ने कहा कि, कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है। लेकिन उनके पास वोट ही नहीं है तो चोरी कहा से होगी। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है। ये जनता का दिल जीतने में नाकाम हुए हैं, क्योंकि ये विजन विहीन हैं। कोई कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे है तो हार का बहाना बना रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, देश के अंदर अराजकता नहीं चलेगा, क्योंकि ये नया भारत है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पदयात्रा में वरिष्ठ विधायक मा. अमर अग्रवाल जी, वरिष्ठ विधायक मा. धरमलाल कौशिक जी, विधायक मा. धर्मजीत सिंह जी, विधायक मा. सुशांत शुक्ला जी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू जी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह जी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह जी, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल जी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article