विकास नगर.
देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व और उत्तराखंड की पहली आसन रामसर साइट में राज्य के मेहमान बने परिंदों की संख्या में इजाफा हुआ है। सुर्खाब समेत 16 प्रजातियों के प्रवासी परिंदों की संख्या बढ़कर डेढ़ हजार हो गई है। जिससे परिंदों का कलरव बढ़ रहा है।
पक्षियों को देखने के लिए पक्षी प्रेमी व पर्यटक जीएमवीएन की बोटिंग का सहारा ले रहे हैं। साथ ही वन विभाग की टीम भी रात दिन की गश्त कर रही है। आमतौर पर प्रवासी पक्षियों का आगमन सात अक्टूबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार सुर्खाब तीन अक्टूबर को ही आसन पहुंच गया। इसके बाद अन्य प्रजातियों के पक्षियों ने भी यहां डेरा डाला।
वर्तमान में आसन में रुडी शेलडक यानी सुर्खाब, ग्रेट इग्रेट, लिटिल इग्रेट, इंडियन स्पाट बिल्ड डक, कामन मोरहेन, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, ग्रे हेरोन, वूली नेक्टड स्टार्क, कामन कूट, यूरेशियन विजन, गैडवाल, विस्टिलिंग डक, रेड नेप्टड आइबीज, पर्पल हेरोन, स्वाम्पहेन, रेड क्रेसटेड पोचार्ड प्रजातियों के परिंदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।



