6.2 C
Munich
Sunday, November 15, 2026

SDO के पास करोड़ों की दौलत! 3 करोड़ का सोना, लाखों की नकदी और जमीन के दस्तावेजों ने चौंकाया

Must read

नर्मदापुरम

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास और छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने छापा मारा। प्रारंभिक जांच और तलाशी अभियान में अब तक लगभग 7 करोड़ 60 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से लगभग 560 प्रतिशत अधिक है।

तीन करोड़ का सोना, 26 लाख नकद और डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी मिली

उसके पास से तीन करोड़ का सोना और 26 लाख रुपये नकद तथा डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी मिली है। लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि संजीव शर्मा ने अपनी सेवा अवधि के दौरान भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। नर्मदापुरम की विशेष अदालत से जारी सर्च वारंट पर जांच की गई।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article