10 C
Munich
Wednesday, November 18, 2026

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हक में फैसला, सरकार की अपील खारिज कर हाई कोर्ट ने दी राहत

Must read

 जबलपुर
हाई कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा में बहाली से जुड़े मामले में राज्य शासन की रिट अपील निरस्त कर दी है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने 28 सितंबर 2026 को पारित आदेश में कहा कि संबंधित कानूनी विवाद पर पूर्व में दिए गए निर्णय के सिद्धांत वर्तमान मामले में भी लागू होंगे।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नर्मदा प्रसाद चौधरी ने पैरवी की, जबकि राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता पीयूष जैन उपस्थित हुए। मामला दुर्गेश कुमार सोनी सहित अन्य से संबंधित है।

राज्य शासन की रिट अपील पर हाई कोर्ट का फैसला
हाई कोर्ट की एकलपीठ ने 10 सितंबर 2025 को याचिका स्वीकार करते हुए कर्मचारियों के पक्ष में आदेश पारित किया था। इसके विरुद्ध राज्य शासन ने रिट अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि समान मुद्दे पर हाई कोर्ट की समन्वय पीठ 17 जनवरी 2025 को अपील में निर्णय दे चुकी है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article