3.8 C
Munich
Monday, November 2, 2026

न्यू पुंदाग-सेल सिटी पुल जल्द होगा चालू, विधानसभा से रिंग रोड तक आवागमन होगा आसान

Must read

रांची
 राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न इलाकों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सड़क और पुल निर्माण पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में न्यू पुंदाग-सेल सिटी और जगरनाथ विहार कॉलोनी के पास बन रहा नया पुल और संपर्क मार्ग आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. पुल और इससे जुड़ी सड़क अगले एक-दो महीने में बनकर तैयार होने की उम्मीद है.

बारिश से पहले ही पुल के दोनों छोर पर मिट्टी भरकर रास्ता तैयार कर दिया गया था. इसके बाद से स्थानीय लोगों ने इस मार्ग का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. हालांकि, पुल और सड़क का विधिवत उद्घाटन होना अभी बाकी है. निर्माण कार्य पूरा होने और मार्ग पूरी तरह चालू होने के बाद सेल सिटी के हजारों आवासीय फ्लैटों में रहने वाले लोगों के साथ आसपास की कई कॉलोनियों और बस्तियों को आने-जाने का वैकल्पिक रास्ता मिलेगा.

इस संपर्क मार्ग से कूटे विस्थापित कॉलोनी होते हुए जगन्नाथपुर मंदिर, झारखंड विधानसभा, विधायक आवासीय परिसर, नया सराय और आगे रिंग रोड तक पहुंचना आसान होगा. इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट, जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम और पारस एचईसी अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों को भी एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा. इससे मुख्य सड़कों और व्यस्त चौराहों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है.

इन मोहल्लों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
नया पुल और संपर्क मार्ग शुरू होने से सेल सिटी आवासीय कॉलोनी, जगरनाथ विहार कॉलोनी, महावीर नगर, ऋषभ नगर, भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, कूटे, नया सराय और पुंदाग बस्ती समेत आसपास के कई इलाकों को फायदा होगा. इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग, गायत्री शक्तिपीठ, मनोकामना मंदिर, शिव मंदिर, साइट फोर, एमबीए क्लब प्लेग्राउंड, विद्यालय मार्ग, रोड नंबर-6 और रोड नंबर-2 के आसपास रहने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.

विधानसभा, हाईकोर्ट और स्टेडियम जाने का मिलेगा वैकल्पिक रास्ता
संपर्क मार्ग पूरी तरह चालू होने के बाद झारखंड विधानसभा, जगन्नाथपुर मंदिर, विधायक आवासीय परिसर, रिंग रोड, एचईसी, झारखंड हाईकोर्ट, जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, पारस एचईसी अस्पताल, प्रभात तारा, सरस्वती शिशु मंदिर और संत थॉमस स्कूल की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा. इससे रोजाना कामकाज, कारोबार, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल जाने वाले लोगों को सहूलियत हो सकती है.

पुंदाग और अरगोड़ा की राह भी होगी आसान
इस नये संपर्क मार्ग से साईं मंदिर होते हुए पुंदाग बस्ती, अरगोड़ा चौक और कटहल मोड़ की ओर जाना भी आसान हो सकेगा. फिलहाल इन इलाकों के लोगों को कई जगहों तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है. नया रास्ता शुरू होने से उन्हें दूरी और समय दोनों के लिहाज से राहत मिलने की उम्मीद है.

जाम से राहत और समय की होगी बचत
नया पुल और संपर्क मार्ग शुरू होने से पुंदाग और अरगोड़ा की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. आसपास के लोगों को कई प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा. इससे सेल सिटी, रिंग रोड, विधानसभा, एचईसी और अरगोड़ा क्षेत्र के बीच संपर्क और मजबूत होगा. स्थानीय लोगों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन का एक उपयोगी विकल्प बन सकता है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article