3.2 C
Munich
Wednesday, November 25, 2026

मेला संस्कृति से मजबूत होते सामाजिक रिश्ते और व्यापारिक अवसर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया महत्व

Must read

मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने का जरिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप बढ़ाने का जरिया है। मेलों से ही मनुष्य को एहसास होता है कि वह अकेला नहीं है। यही नहीं मेलों के माध्यम से व्यापार-व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर में भोपाल उत्सव मेला : 2026 के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेले के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक परम्पराओं को भी कायम रखने का प्रयास करें। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए भी मेले सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल उत्सव मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रारंभ में भगवान गणेश की वंदना कर, दीप प्रज्ज्वलित कर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ किया। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोहिया, रवि गगरानी, डॉ. महेश गुप्ता, प्रकाश खंडेलवाल, योगेन्द्र मुखरैया, समाजसेवी हीरो ज्ञानचंदानी, अविनाश कुदेसिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मेले में आए नागरिक उपस्थित थे। प्रारंभ में आयोजन समिति की ओर से मनमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article