6 C
Munich
Tuesday, November 3, 2026

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

Must read

मुंबई 
 रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को 8 फीसदी से भी ज्यादा उछाल आया और कंपनी का मार्केट कैप पहली बार 17 लाख करोड़ रुपये को भी पार कर गया. कंपनी के शेयरों में यह 6 साल का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले रिलायंस समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की थी. कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 22 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही रिजल्ट में रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने के बाद ब्रोकरेज भी उसके शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं, जिसका फायदा आज निवेशकों को भी मिला है. ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ ही घंटे में स्टॉक्स में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखने लगा. यह अप्रैल, 2020 के बाद कंपनी के शेयरों का सबसे तगड़ा प्रदर्शन है. रिलायंस के स्टॉक्स में आई तेजी की वजह से यह कंपनी निफ्टी की टॉप गेनर बन गई है. रिलायंस के शेयर इंट्राडे में 8.1 फीसदी चढ़कर 1,259 रुपये के भाव पहुंच गए, जिससे मार्केट कैप बढ़कर 17.05 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

कंपनी का रेवेन्यू भी जमकर बढ़ा
पिछले सप्ताह रिलायंस ने जब अपना तिमाही रिजल्ट घोषित किया था तो उसका रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड लेवल है. कंपनी का EBITDA भी 24 फीसदी बढ़कर 62,409 करोड़ रुपये पहुंच गया है. साथ ही शुद्ध मुनाफा भी पिछले साल से 34 फीसदी बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये रहा. इस दमदार रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज हाउस के बीच में इस स्टॉक की डिमांड और रेटिंग बढ़ गई। 

क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस
गोल्डमैन सॉक्स और नोमुरा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अपनी बाई की रेटिंग बरकरार रखी है और आगे भी कंपनी के ग्रोथ करने का अनुमान लगाया है. गोल्डमैन सॉक्स ने रिलायंस के शेयरों का टार्गेट प्राइस 1,840 रुपये तय किया है, जो शुक्रवार को बंद भाव 1,164.90 रुपये से करीब 58 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी का दूसरी तिमाही का EBITDA उसके अनुमान से भी 9 फीसदी ज्यादा रहा है. नोमुरा ने इसका टार्गेट प्राइस 1,560 रुपये रखा है और कहा है कि कंपनी का EBITDA अनुमान से 9 फीसदी ज्यादा रहा है। 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article