7.1 C
Munich
Monday, November 2, 2026

शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी मूली टिक्की, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

Must read

 सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी मूली मिलने लगती है. आमतौर पर लोग मूली से सलाद, अचार और पराठे बनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी इसकी टिक्की ट्राई की है. मूली से बनने वाली यह टिक्की शाम के नाश्ते के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. इसमें मूली के साथ आलू और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे में अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं तो मूली टिक्की बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप कद्दूकस की हुई मूली
2 उबले और मैश किए हुए आलू
3-4 बड़े चम्मच बेसन
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
आधी छोटी चम्मच गरम मसाला
आधी छोटी चम्मच जीरा
आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा हरा धनिया
जरूरत के अनुसार तेल
मूली की टिक्की बनाते कैसे हैं?

  • मूली की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अब कद्दूकस की हुई मूली को हाथों से हल्का दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. ऐसा करने से टिक्की का मिश्रण ज्यादा गीला नहीं होगा.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में मूली और मैश किए हुए आलू डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें बेसन और बारीक कटा हरा धनिया डालें. सभी चीजों को मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें.
  • जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो हाथों में थोड़ा तेल लगाकर इसकी छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लें. अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें. जब टिक्कियां सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें.
  • बस तैयार है गरमा-गरम मूली टिक्की. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें. शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article