7.1 C
Munich
Monday, November 2, 2026

महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति में हलचल, अकोला के 5 पार्षदों ने समर्थकों संग शिवसेना में किया प्रवेश

Must read

मुंबई
महाराष्ट्र के अकोला जिले की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ताकत बढ़ गई है। मूर्तिजापुर नगर पालिका के पांच निर्दलीय पार्षदों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया है। इन सभी नेताओं ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मूर्तिजापुर के 5 निर्दलीय पार्षद शिवसेना में शामिल
शिवसेना में शामिल होने वाले पांच पार्षदों में संदीप दौलतराव सरनाईक, सारिता काले पाटील, पूनम रवि माडक, ममता कैलास महाजन और शुभांगी संदीप सरनाईक शामिल हैं। इन सभी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में प्रवेश किया। इस सामूहिक दल-बदल को मूर्तिजापुर और अकोला जिले की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांच निर्दलीय पार्षदों के एक साथ शिवसेना में शामिल होने से जिले में पार्टी का राजनीतिक आधार मजबूत होने की चर्चा है।

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर पक्ष प्रवेश की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "अकोला जिले के मूर्तिजापुर नगर पालिका के निर्दलीय पार्षद संदीप सरनाईक, सरिता काले पाटील, पूनम माडक, ममता महाजन, शुभांगी सरनाईक और राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा अकोला दूध महासंघ के संचालक शिवा मोहोड ने अपने समर्थकों के साथ भगवा ध्वज हाथ में लेकर शिवसेना में आधिकारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर सभी का पार्टी में स्वागत किया और उनके भविष्य के सफल राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।"

शिंदे के करीबी से मुलाकात के बाद लिया था फैसला
जानकारी के मुताबिक, इन पांचों पार्षदों ने इसी महीने की शुरुआत में अकोला में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी एडवोकेट निलेश देशमुख से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद सभी ने शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया। अब एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हुए इस पार्टी प्रवेश से अकोला जिले खासकर मूर्तिजापुर नगर पालिका में शिवसेना को नई ताकत मिली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article