-0.3 C
Munich
Friday, November 27, 2026

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Must read

चंडीगढ़.

23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 23 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। टिकट की घोषणा के साथ ही पार्टी के भीतर असंतोष और बगावत की आशंका भी बढ़ गई है।

कई वार्डों में एक से अधिक दावेदार थे, लेकिन जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, उन्हें मनाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बन सकता है। भाजपा ने इस बार प्रत्याशियों के चयन के लिए वार्ड स्तर पर फीडबैक, सर्वे और संगठन की राय को आधार बनाया था। पार्टी ने मंडल स्तर से भी दावेदारों के नामों का पैनल मांगा था। उम्मीदवारों के चयन में केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका भी अहम रही।

वार्ड नंबर    प्रत्याशी का नाम
वार्ड 1    गुरविंदर सिंह
वार्ड 4    रविंदर लोहाट
वार्ड 6    जगतर सिंह ढिल्लों
वार्ड 7    अरविंद सिंह
वार्ड 8    किरण सिंह
वार्ड 10    देवेंद्र बबला
वार्ड 11    सुमिता कोहली
वार्ड 12    सौरभ जोशी
वार्ड 13    सुखजीवन कौर
वार्ड 16    रोहित घबरी
वार्ड 17    एडवोकेट मीनाक्षी सिंह
वार्ड 18    राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू)
वार्ड 20    अभय झा
वार्ड 21    सुनीता कौर
वार्ड 22    दीपक शर्मा
वार्ड 24    दीपक महाजन
वार्ड 26    रेखा सूद
वार्ड 27    गुरबक्स रावत
वार्ड 28    अमित मिश्रा
वार्ड 29    प्रिया वहरोत्रा
वार्ड 33    कंवरजीत सिंह राणा
वार्ड 34    भूपेंद्र शर्मा
वार्ड 35    राजिंदर कुमार शर्मा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article