Home Blog Page 114

सुरीली आवाज के माध्यम से अरुणा छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

0

हरियाणा : ज़िला भिवानी निनाण ग्राम की रहने वाली अरुणा उम्र 19 वर्ष है, पिता का नाम धारा वह माँ भानुवाती ने बताया कि हमारी बेटी अरुणा बचपन से उनकी आवाज़ में एक जादू है वह 18 वर्ष की आयु से ही गाना गा रही है तथा अरुणा तब से आज तक वह बहुत मेहनत कर रही है। अरुणा अपनी गाने को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए अरुणा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पर अपना जो गाना गाया हुआ है अभी यूट्यूब पर अकाउंट नहीं बनाया हुआ हैं अरुणा ने बताया वह गाना गाकर धन अर्जित करना चाहती है ताकि घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए अरुणा ने बताया कि 2024 में उन्होंने पहला गाना गाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। अरुणा ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है। अरुणा ने बताया कि उसे बचपन से ही गाना गाने का शौंक है तथा वह अपने माता-पिता के लिए कुछ नया करना चाहती हैं।

जो अपने म्यूजिक वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं अरुणा के फैन्स भी उनके गाने पर गाया गाने और गाने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ अरुणा सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में अरुणा ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।


दरअसल पटना के जिला भिवानी निनाण गाँव की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं अरुणा ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। अरुणा ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया सांग्स से एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए हर्षा ने अपने चाहने वालों को कहा है कि जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और अरुणा ने एक वीडियो अपने चाहने वालों के लिए शेयर किया है, जिसमें वे में चाहने वालों को उनकी आवाज़ मंत्र मुग्ध कर रही है। तथा पूरे परिवार की जिम्मेवारी अरुणा के ऊपर है।

ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

अरुणा ने अपने फैन्स के लिए गाना गाया वह इसके साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने अरुणा को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो अरुणा है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। अरुणा अपने इन सभी गानों को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी गानों की बड़ी मेहनत से गाती हैं अरुणा ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और गाना ज़्यादा से ज़्यादा पसंद करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

सोना 810 रुपए बढ़कर 73,250 रुपए पर पहुंचा:चांदी में भी 1,500 रुपए की तेजी, एक किलो चांदी 94,000 रुपए में मिल रही

0

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 810 रुपए बढ़कर 73,250 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 72,440 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए में बिक रही है।

इस साल सोने के दाम 9380 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 21,840 रुपए बढ़ चुकी है। कल भी चांदी 1,500 रुपए बढ़ी थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,250 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,250 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,970 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए है।

वैश्विक घटनाओं से प्रभावित होते हैं सोना-चांदी के दाम
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों से प्रभावित होता है। जैसे दुनिया भर में सोने की डिमांड, देशों के बीच करेंसी वैल्यूज में वेरिएशन, मौजूदा ब्याज दरें और सोने के ट्रेड से जुड़े सरकारी नियम। इसके अलावा, वैश्विक घटनाएं जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति भी भारत में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती है।

सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

PM मोदी ने डल झील के किनारे योग किया:लोगों के साथ सेल्फी ली; सेना के जवानों ने INS विक्रमादित्य, चीन बॉर्डर पर योगासन किए

0

आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह सुबह करीब 8 बजे शुरू हो पाया।

हॉल में करीब 50 लोग और हॉल के बाहर करीब 7 हजार लोगों ने PM मोदी के साथ-साथ योग के मुश्किल आसन किए। इसके अलावा INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह करीब 7 बजे योग किया। लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।

2014 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तस्वीरें…

SKICC के हॉल में PM मोदी ने वज्रासन, शशांकासन और सेतुबंधासन समेत कई आसन किए।
SKICC के हॉल में PM मोदी ने वज्रासन, शशांकासन और सेतुबंधासन समेत कई आसन किए।
पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग करने आए लोगों के साथ सेल्फी ली।
पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग करने आए लोगों के साथ सेल्फी ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया। उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया। उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अनुलोम-विलोम किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अनुलोम-विलोम किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे। यहां प्रणामासन किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे। यहां प्रणामासन किया।
लखनऊ में राजभवन में UP के CM योगी आदित्यनाथ भुजंगासन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

ग के बाद PM मोदी इसके फायदे बताएं

  • उन्होंने कहा- कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है। आज मौसम ने चुनौतियां पैदा कीं। कई बेटियों ने योगा मेट को बारिश से बचने के लिए उपयोग किया, लेकिन बेटियां गईं नहीं। यहीं डटी रहीं। यह अपने आप में बहुत बड़ा सुकून है। मैं आपको बहुत बधाई देता हूं।
  • PM ने कहा- हम जब स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर्स कहते थे कि ध्यान से देखो। ध्यान से सुनो। ये ध्यान विषय हमारे कॉन्सनट्रेशन से जुड़ा विषय है। बहुत से लोग याद शक्ति बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके बताते हैं। अगर सहज रूप से योग को जीवन से जोड़ेंगे तो आपको लाभ होगा। आपकी विकास यात्रा का योग मजबूत पहलू बन जाएगा।
  • PM मोदी बोले- योग जीवन से जब जुड़ता है तो एक सहज क्रिया बन जाता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह बड़ी स्पिरिचुअल जर्नी है। लोगों को लगता है कि यह अल्लाह-ईश्वर को प्राप्त करने का तरीका है। ऐसे में लोग योग को करने से रुक जाते हैं। सोचते हैं कि उनसे यह सब नहीं होगा। योग का विस्तार सोसाइटी को फायदा पहुंचाता है। जब सोसाइटी को लाभ होता है, तब मानवता को भी लाभ होता है।

पिछले 9 योग दिवस में क्या खास रहा…
2015- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 रिकॉर्ड बने

दिल्ली में राजपथ पर योग आसन करते PM नरेंद्र मोदी।
दिल्ली में राजपथ पर योग आसन करते PM नरेंद्र मोदी।

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने– एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एकसाथ करने का जिसमें 35 हजार 985 लोगों ने एकसाथ किया। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एकसाथ भागीदारी के लिए।

2016- दुनिया के 170 देशों ने योग दिवस मनाया

चंडीगढ़ के कैपिट कॉम्प्लैक्स में हुए योग दिवस के इवेंट में PM मोदी।
चंडीगढ़ के कैपिट कॉम्प्लैक्स में हुए योग दिवस के इवेंट में PM मोदी।

दूसरे योग दिवस की थीम थी- युवाओं को जोड़ें। भारत में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 का मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में हुआ, जिसमें करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। इस आयोजन का नेतृत्व भी पीएम मोदी ने ही किया था। इस योग दिवस में 170 देशों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय ने चंडीगढ़ में हुए मेन इवेंट के लिए करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

बुलन्दशहर: नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा,मृतक की मां के प्रेमी ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या।

0

बुलन्दशहर: नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा,मृतक की मां के प्रेमी ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या।

पुलिस ने आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल दरांती बरामद।

आरोपी और मृतक की मां के बीच थे अवैध सम्बन्ध, नाबालिग बच्ची करती थी अवैध सम्बन्धों का विरोध।

सम्बन्धों में बाधा बनी नाबालिग को आरोपी राहुल ने गला रेतकर उतारा था मौत के घाट।

मृतका के घर से वारदात को अंजाम देने निकला था आरोपी राहुल।

19 जून को पहासू के एक गाँव में हुई थी वारदात, पहासू पुलिस और स्वाट टीम ने किया वारदात का खुलासा।

बाइट- श्लोक कुमार (एसएसपी बुलंदशहर)

संवाददाता गगन कुमार

 

 

एलयू संबंधित कॉलेज महाराजा बिजली पासी में प्रो:सुमन गुप्ता संग शिक्षकों ने किया योग, छात्र,छात्राओं ने भी लिया भाग

0

लखनऊ : एलयू संबंधित कॉलेज महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय आशियाना में शुक्रवार 21 जून को दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रो. सुमन गुप्ता की अगुवाई में योग अभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के मद्देनजर शहर के कई शिक्षण संस्थानों में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस मुख्य परिसर में प्रो. सुमन गुप्ता , डॉ अखिलेंद्र कुमार मिश्र , डॉ गुंजन शाही , डॉ दीप्ति सोनकर ,डॉ अजीत कुमार समेत अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों आदि ने योग के अलग-अलग आसन किए।

शिक्षकों, छात्रों और छात्राओं के साथ कर्मचारियों ने भी योग दिवस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने भुजंगासन, धनुरासन, प्राणायाम, वृक्षासन, श्वानासन सहित कई योग आसनों का अभ्यास किया। इसके अलावा नवयुग, नारी, अवध गर्ल्स जैसे कई अन्य कॉलेजों में योग शिविर लगाया गया। जिसमें शिक्षकों ने योग अभ्यास किया। इंजीनियरिंग कॉलेज में भी योग अभ्यास हुआ।इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में निदेशक प्रो. विनीत कंसलने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, भुजंगासन समेत कई तरह के आसन कर योग करने का सन्देश दिया। कॉलेज में छात्रों ने योग के कई आसनों का भी अभ्यास किया।

ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडेय

पेशेवर ड्राइवर के साथ ठगी: ₹60,000 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0

मुंबई, 21 जून 2024
मुंबई के पवई इलाके के रहने वाले 28 वर्षीय पेशेवर ड्राइवर श्री रंगनाथ दूधनाथ भुर्तिया ने ठगी का शिकार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भुर्तिया ने बताया कि उन्हें उबर कंपनी के माध्यम से एक यात्री से कार बुकिंग का संदेश मिला था, जिसने बाद में उनसे धोखाधड़ी की।

श्री भुर्तिया ने बताया कि 27 मई 2024 को शाम 5:17 बजे, कुलाबा में चिता गेट पर उबर कंपनी के यात्रियों को उनकी गाड़ी से पहुंचाने के बाद, उन्हें एक और बुकिंग मिली। यात्री ने उन्हें पहले 90 फीट रोड, टिटवाला और फिर हिंदू स्मशान भूमि रोड, टिटवाला बुलाया। जब भुर्तिया वहां पहुंचे तो एक अज्ञात युवक ने, जो लाल टी-शर्ट और जींस पहने हुए था, उनकी गाड़ी बुक करने की पुष्टि की और कार में बैठ गया।

पुलिस थाना में दी प्रथम सूचना रिपोर्ट

यात्रा के दौरान, युवक ने अपने दो और साथियों को बुलाया और भुर्तिया का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद, उन अज्ञात व्यक्तियों ने भुर्तिया का यूनियन बैंक खाता और आरबीएल क्रेडिट कार्ड का विवरण लेकर ऑनलाइन ₹36,850 की रकम निकाल ली। उन्होंने भुर्तिया को धमकाया और भाग निकले।

भुर्तिया ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन और बैंक खातों से कुल ₹49,850 के साथ-साथ ₹5,000 नगद की धोखाधड़ी की गई है। भुर्तिया ने अपने बयान में बताया कि उनके पास एक ओप्पो मोबाइल फोन भी था, जिसका मूल्य ₹23,000 था, जिसे ठगों ने चुरा लिया।

रंगनाथ भूर्तिया के बैंक खाते की स्टेटमेंट

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, भुर्तिया को उबर कंपनी से भी इस मामले में कोई मदद नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और दोषियों की तलाश जारी है।

श्री भुर्तिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार नामक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें बताया है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और अभी उससे रिकवरी के लिए आगे की कार्रवाई चल रही है। हालांकि, भुर्तिया ने कहा कि आरोपी को पकड़े हुए 10 से ज्यादा दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

भुर्तिया ने सरकार और पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर ड्राइवरों के साथ इसी तरह की ठगी होती रही, तो वे अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कैसे करेंगे। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि आरोपी के साथ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए।

भुर्तिया ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे पुलिस चौकी के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए पुलिस और उबर कंपनी से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

गया जिले में युवक के गायब होने से हड़कंप, चाचा ने थानाध्यक्ष को लिखा पत्र

0

गया, बिहार: गया जिले के गंगटी ग्राम में 16 वर्षीय सूरज कुमार के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। उसके चाचा सुरेंद्र चौहान ने गुरारू थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण
सूरज कुमार 16 जून 2024 की दोपहर 3 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। कई दिनों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद, सुरेंद्र चौहान ने थानाध्यक्ष को लिखे पत्र में मामले की गहन जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

परिवार की अपील
सुरेंद्र चौहान ने अपने पत्र में लिखा है कि सूरज कुमार फुलारी के 4 नंबर बालू घाट में हेलपर का काम करता था और 16 जून की दोपहर से बिना किसी सूचना के गायब है। उन्होंने कहा कि खोजबीन के कारण आवेदन देने में देरी हो गई, लेकिन अब परिवार को सूरज के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सुरक्षा और भलाई की जरूरत
एक बच्चे का गायब होना बहुत चिंता का विषय है और इस पर अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए लापता व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों के मामलों में तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर नाबालिगों की सुरक्षा और भलाई की हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिए।

समुदाय की भूमिका
समुदाय को लापता लड़के के परिवार का समर्थन करने और उनके खोज प्रयासों में अधिकारियों की सहायता करने के लिए एकजुट होना चाहिए। थानाध्यक्ष से मामले की गहन जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है। किसी भी प्रकार के अपराध के दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कानून की सख्ती का सामना करना होगा।

परिवार की स्थिति
सूरज के चाचा सुरेंद्र चौहान और उनके परिवार के अन्य सदस्य लगातार उसकी खोज में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने सूरज की जानकारी मिलने पर इन नंबर्स पर संपर्क करने की अपील की है: 8104321476, 6264097216, 9304659490।

मिडिया को दी प्रार्थना पत्र
मीडिया को दिए गए पत्र में सुरेंद्र ने बताया कि सूरज सफेद रंग का शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था जब वह गायब हुआ। चाचा सुरेंद्र ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि जो भी सूरज को ढूंढने में मदद करेगा उसे नगद इनाम दिया जाएगा।

यह मामला न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है। सूरज कुमार की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

अंचल कर्मी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

0

कदवा(कटिहार):
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग(ऑडियो) तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें एक व्यक्ति बता रहे हैं कि ऑनलाइन जमाबंदी में नाम चढ़ाने के नाम पर रुपया का खेल खेला जाता है।
अंचल लिपिक द्वारा ऑनलाइन जमाबंदी में नाम चढ़ाने के नाम पर रुपया की मांग किया जाता है।
जिसमें राजीव गुप्ता को एक हजार रुपए देने की बात भी कह रहा है।
गौरी शंकर को भी 500 रुपया देने की बात बता रहे है। साथ ही उन्होंने अंचल लिपिक घनश्याम पर सात हजार रुपया व राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार पर 4000 रुपया मांग करने का आरोप लगा रहे है। हालांकि ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग जो वायरल हुआ है उसमे अंचल लिपिक घनश्याम से कोई बात चीत नही हो रहा है बल्कि कोई और किसी और बात कर रहा है।
हालांकि इस वायरल ऑडियो ई खबर कहीं से कोई पुष्टि नही करता है।
इस सम्बंध में अंचल लिपिक घनश्याम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।मेरे छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार का अफवाह फैलाया जा रहा हैं।
वही अंचल कर्मी राजीव गुप्ता ने बताया की मेरे द्वारा किसी से रुपया नही लिया गया है।
वही राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार व अंचल कर्मी गौरीशंकर से संपर्क नही होने पर उसका पक्ष नही रखा जा सका है।
संपर्क होने पर पक्ष रखा जायेगा। बहरहाल जो भी हो वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा सच क्या है?

ई खबर के लिए कटिहार से सचिन महली की रिपोर्ट।

शूटिंग के दौरान घायल हुईं टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह:बोलीं- लाइफ में ऐसे छोटे-मोटे एक्सीडेंट चलते रहते हैं, यह सब स्ट्रगल का हिस्सा है

0

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने शो ‘मंगल लक्ष्मी’ के सेट पर घायल हो गई हैं। शो के लिए एक सीन की शूटिंग के दौरान दीपिका की पीठ के ऊपर एक बड़ा प्लाईवुड बोर्ड गिर गया था। जिससे उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट आ गई है। बता दें, कुछ दिनों पहले सेट पर दीपिका सिंह की आंख में परेशानी हो गई थी। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था।

मैंने शूटिंग करना जारी रखा

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘दरअसल, मेरा क्लोज शॉट चल रहा था। स्क्रीन पर मुझे अच्छा दिखाने के लिए, मेरे पीछे एक प्लाईवुड का बोर्ड रखा गया था। कुछ देर बाद उस बोर्ड का संतुलन बिगड़ गया और वह मेरी पीठ पर गिर गया, जिससे पीठ पर हल्की चोट आई है। मेरे हाथ में काफी दर्द है। दाहिने कंधे में भी सूजन आई हुई है। हालांकि, मैंने शूटिंग करना जारी रखा। मैंने अपने 12 घंटे पूरे किए थे। अपने डायरेक्टर की मदद से मैंने अपने सभी सीन्स दिए और फिर डॉक्टर के पास गई थी।

.मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। लेकिन ऐसा करना मेरे लिए नामुमकिन है। ज्यादातर सीन्स में लीड किरदारों की जरूरत होती है। अच्छी बात यह है कि सेट पर सभी लोग मेरा ख्याल रख रहे हैं। जब भी सीन नहीं होता है तो मैं अपने रूम में आराम करती हूं।’

लाइफ में ऐसे छोटेमोटे एक्सीडेंट चलते रहते हैं

आंख में खून का थक्का जमने पर एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हां, कुछ दिनों पहले मेरी आंख में भी चोट आ गई थी। शूटिंग के दौरान, एक पत्ता आंख में चला गया था जिसकी वजह से काफी परेशानी हुई थी। लेकिन, अब उसमें सुधार है। वैसे, मेरा मानना है कि लाइफ में ऐसे छोटे-मोटे एक्सीडेंट चलते रहते हैं। यह सब स्ट्रगल का हिस्सा है। अब आप इन स्ट्रगल पर कैसे रिएक्ट करते हो, ये मायने रखता है। मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। मैं अपने स्ट्रगल को मेडल की तरह लेती हूं और आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं।’

दीपिका टीवी का जाना पहचाना नाम हैंबता दें, दीपिका टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी के रोल में देखा गया था। इस शो से रातोंरात दीपिका सिंह भी फेमस हो गई थीं। साल 2019 में वह सीरियल ‘कवच’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

क्या 10 साल बाद सेमीफाइनल खेलेगा साउथ अफ्रीका:अमेरिका को हराया, अब एक जीत और जरूरी; आज अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

0

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज मैच में बुधवार को एंटीगुआ में अमेरिका को 18 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। इस जीत से अफ्रीकी टीम के 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। टीम इससे पहले 2014 में आखिरी बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को सेंट लूसिया में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।

स्टोरी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के साथ-साथ टीम इंडिया के तमाम समीकरण भी जानेंगे। साथ ही टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स पर भी नजर डालेंगे…

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में पहले मुकाबले जीते
सुपर-8 के दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में है। वेस्टइंडीज को हराने के बाद इंग्लैंड के लिए साउथ अफ्रीका और अमेरिका जैसी टीमों का चैलेंज होगा। अमेरिका बेशक अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है, लेकिन वह टूर्नामेंट में मजबूत टीम बनकर उभरी है। ऐसे में इंग्लैंड उसे हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टीम 21 जून को साउथ अफ्रीका और 23 जून को USA से भिड़ेगी। इंग्लैंड एक और जीत से सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार हो जाएगी।

वहीं साउथ अफ्रीका के अमेरिका पर जीत के बाद भी उसके सामने 2 बड़ी चुनौतियां हैं, टीम 21 जून को इंग्लैंड और 24 जून को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के लिए सुपर-8 के बाकी 2 मैच जीतना मुश्किल होंगे, लेकिन टीम ने दोनों टीमों को हरा दिया तो सेमीफाइनल खेलना 100% कन्फर्म हो जाएगा।

टीम एक और मैच जीतने की स्थिति में भी अंतिम 4 में पहुंच सकती है, लेकिन इस कंडीशन में साउथ अफ्रीका को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, 3 टीमों ने 2 मैच जीत लिए तो रन रेट भी क्वालिफिकेशन का आधार बन जाएगा।

वेस्टइंडीज और अमेरिका की राह हुई मुश्किल
सुपर-8 में पहला ही मैच हारने के बाद अमेरिका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम के 2 मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से बाकी हैं, उन्हें अब सेमीफाइनल में एंट्री करने के लिए दोनों मैच जीतने ही होंगे। हालांकि ऐसा होना बहुत मुश्किल लग रहा है, क्योंकि बाकी दोनों ही टीमें 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। जबकि अमेरिका पहली बार ही टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहा है।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए उसके पहले सुपर-8 मुकाबले में हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम के 2 मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका से बाकी हैं, उसे अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने ही होंगे। टीम को साथ ही अपने रन रेट में भी सुधार करना होगा।

टीम इंडिया के समीकरण क्या हैं?
भारत सुपर-8 के ग्रुप-1 में है, इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी हैं। तीनों टीमों के खिलाफ टी-20 रिकॉर्ड देखें तो भारत के सेमीफाइनल खेलने के चांस बहुत ज्यादा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में तो भारत कभी भी अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हारा ही नहीं। टीम इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारी है।

भारत का पहला मैच आज ही अफगानिस्तान से बारबाडोस में होगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो सुपर-8 में तीनों मैच जीतने होंगे। टीम 2 मैच जीतकर भी नॉकआउट स्टेज में जगह बना सकती है, लेकिन इस कंडीशन में भारत को बाकी टीमों के नतीजों और रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।

4 सेमीफाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने अब तक 8 टी-20 वर्ल्ड कप में 4 बार सेमीफाइनल खेले हैं। 2022 में पिछले टूर्नामेंट में भी भारत ने सेमीफाइनल खेला, लेकिन चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार झेलनी पड़ गई। इसके अलावा 2007, 2014 और 2016 में भी भारत ने सेमीफाइनल खेला। 2016 में हार मिली, लेकिन बाकी 2 टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया।

अफगानिस्तान ने इस बार अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी
टीम इंडिया अफगानिस्तान को भी कम नहीं आंक सकती, क्योंकि उन्होंने इस बार अपने सबसे मजबूत टीम उतारी है। अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया और कुल 3 मैच जीतकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री की। टीम ने एक ही मैच गंवाया, यानी 4 मैचों में जीत परसेंटेज 75% रहा।

अफगानिस्तान ने 2024 से पहले 6 और टी-20 वर्ल्ड कप खेले, लेकिन इतना बेहतर जीत% कभी नहीं रहा। 2016 में टीम ने 7 में से 4 मुकाबले जीते, यहां 57% विनिंग रेट था। इसके अलावा टीम ने कभी भी टूर्नामेंट में 2 से ज्यादा मैच नहीं जीते थे। अफगानिस्तान ने आज भारत को हरा दिया तो टीम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री भी कर सकती है।