Home Blog Page 128

शादी का झांसा देकर 4 साल तक यौन शोषण: एक गंभीर मामला*

0

नई दिल्ली:* दिल्ली की एक महिला ने अपने साथ हुए एक घृणित अपराध की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक यौन शोषण किया।

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसे शादी करने का वादा किया और इसी वादे के तहत कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी महिला ने शादी की बात की, आरोपी ने उसे तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल दिया। अंततः, महिला ने इस झूठ को पहचान लिया और कानून की सहायता लेने का निर्णय किया।

महिला के अनुसार, आरोपी ने चार साल पहले उससे संपर्क किया और कुछ ही समय में दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध स्थापित हो गए। उसने विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और इसी बहाने लगातार उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। जब महिला ने बार-बार शादी की बात छेड़ी, तब आरोपी ने विभिन्न कारणों से इसे टाल दिया।

*क्या लिखा हैं सूरजपुर पुलिस थाना अध्यक्ष को दिए शिकायत पत्र में *

क्या है पूरा मामला?                                   

दिल्ली के सूरजपुर थाना में दिया शिकायत पत्रनिवेदन है कि प्रार्थीया का नाम अंजली श्रीवास्तव पुत्री श्री संजय श्रीवास्तव है, जो कि मूल रूप से गांव महादेव पोस्ट व थाना महादेव जिला सिवान बिहार की रहने वाली है, तथा पिछले करीब 5 साल से ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर के मलकपुर सूरजपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी विमल कंपनी में काम कर रही है, और गांव मलकपुर में किराए के कमरे में रह रही है, उसी कंपनी में साथ में काम करने वाले एक लड़के विष्णु पुत्र विजय सिंह उर्फ पंडित जी से उसकी जान पहचान हुई, तथा धीरे-धीरे दोनों में मित्रता बड़ी और उपरोक्त विष्णु पुत्र विजय निवासी ग्राम नरी सेमरी, जिला मथुरा, मोबाइल नंबर 8532914343 ने प्रार्थीया के सामने आपसी संबंध बनाने की बात की. जिस पर प्रार्थीया ने साफ इंकार किया तब उपरोक्त विष्णु ने प्रार्थीया को अपनी बातों से भरोसा दिलाया कि वह उसे लेकर बहुत गंभीर है और उसके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहता है। प्रार्थीया ने विष्णु को साफ-साफ कह दिया कि वह उसके साथ केवल एक अच्छे मित्र के रूप में है, और यदि उसके मन में नजदीक संबंध में रहना चाहता है तो वह उसके घर वालों से बात कर शादी की बात को आगे बढ़ाएं। इस पर वह कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बात को टलता रहा और प्रार्थीया से लगातार संपर्क में बना रहा और एक दिन प्रार्थीया की मांग में सिंदूर भरकर यह बोला कि वह उसे अभी से ही अपनी पत्नी मान चुका है, और उसने अपने घरवालों से भी बात कर ली है, तथा उसने प्रार्थीया के साथ शारीरिक संबंध बना लिए और प्रार्थीया ने भी उसकी बात पर भरोसा किया तथा दोनों पति-पत्नी के रूप में मलकपुर गांव में एक साथ रहने लगे प्रार्थीया को विष्णु से गर्भधारण हो गया जिसकी बात सुनकर विष्णु ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और बोला कि अभी हम बच्चा नहीं करेंगे, तथा जल्दी ही दोनों परिवारों की उपस्थिति में धूमधाम से शादी कर घर ले जाएगा और यह इस तरह लगातार बराबर प्रार्थीया से संबंध बनाता रहा। प्रार्थीया जब भी उसे अपने घर से ले जाने की बात करती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता और उससे संबंध बनाता था। इस तरह प्रार्थीया एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई और इस बार भी प्रार्थीया के बहुत मना करने पर भी उसे दवा लाकर जबरदस्ती खिलाया और उसका गर्भ गिरा दिया, तथा प्रार्थीया की तबीयत खराब होने पर उसे अकेला छोड़कर चला गया, प्रार्थीया ने बड़ी मुश्किल से उसके एक दोस्त से उसका पता लेकर उसकी तलाश में मथुरा स्थित उसके गांव गई जहां वह तो नहीं मिला, बल्कि उसके घर वालों ने उससे प्रार्थीया की शादी करने का वादा कर, उसको सूरजपुर लाकर छोड़ गए, तथा उन लोगों ने प्रार्थीया का मोबाइल भी धोखे से लेकर उसमें जो भी रिकॉर्ड सबूत थे, नष्ट कर दिए। प्रार्थीया के एक मौसा ने जिसका नाम नहीं मालूम पर मोबाइल नंबर 9958732627 ने प्रार्थीया को बहकाया और शादी करने के लिए फरीदाबाद बुलाया तथा बाद में उसे धमकी दी और सब मिलकर प्रार्थीया को जान से मरने तक की बात कही और प्रार्थीया के परिवार वालों को भी जान से मार डालने की धमकी देकर अपना मुंह बंद रखने की बात कही, तथा विष्णु ने खुद भी प्रार्थीया से सारी बातें भूलकर चुप रहने को कहा और मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ दिया। उसके मोबाइल पर व्हाटसएप पर बात हुई तो उसने प्रार्थीया के पास आने को कहा किंतु नही आया तो प्रार्थीया परेशान होकर उसके घर मथुरा गई वहां पर उसकी मम्मी और पापा ने मुझे मारा पीटा और गाली गलौच कर भगा दिया तथा गांव के प्रधान ने भी उनका साथ देते हुए कहा कि जाओ यहां से और जो करना है कर लेना हम किसी से नही डरते और ज्यादा होशियारी दिखायी तो जान से भी हाथ धोना पड सकता है। प्रार्थीया के साथ विष्णु ने धोखा किया है उसने उसका ना सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि गर्भपात भी कराया है और जान से करने तथा परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। प्रार्थीया विष्णु को अपना पति मानती है और न्याय चाहती है।

पीड़िता अंजलि और आरोपी विष्णु

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थीया को विष्णु से मिलने व उसकी गृहस्थी बसाने तथा न्याय दिलाने की कृपा करें।
पीड़िता का पता : अंजलि पुत्री संजय श्रीवास्तव हाल निवासी-किराये का कमरा गुरुद्वारा वाली गली सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर है।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा है। पुलिस का कहना है कि वे सबूत जुटाने के लिए महिला के बयान और अन्य साक्ष्यों पर आधारित जांच करेंगे।

इस घटना पर क्या है पीड़िता अंजलि का दृष्टिकोण:

अंजलि ने लगाई सरकार से इंसाफ की गुहार अंजलि ने कहा इस प्रकार की घटनाएं समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति चिंता को बढ़ाती हैं। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि महिलाओं को ऐसे अपराधों से बचाने के लिए सरकार और क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

अंजलि ने कहा इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच से ही पीड़िता को न्याय मिल सकता है और समाज में महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लग सकता है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

सर्वदेशिक आर्य वीर एवं आर्य वीरांगना दल आर्यवीर श्रेणी शिविर का हुआ समापन।

0

कैलहट (मिर्जापुर): सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल का शाखा नायक स्तर के शिविर का आयोजन आर्य कन्या विद्यालय बगही के प्रांगण में आर्य समाज बगही के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में 35 आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने व्यायाम, योग, आसन, अनुशासन, नैतिक शिक्षा के साथ ही आत्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के विषय में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त किया। उप प्रधान संचालक सर्वदेशिक आर्य वीर दल दिनेश आर्य जी ने बताया कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे बहुत ही होनहार एवं जागरूक हैं इनके अंदर सीखने की इच्छा बहुत ही प्रबल है। यह बच्चे बहुत कम समय में जितना अधिक से अधिक सीखने की कोशिश में लगे हैं उससे यह साफ जाहिर होता है कि यह बच्चे आगे चलकर आर्य वीर दल एवं आर्य वीरांगना दल के होनहार छात्र होंगे। सभी बच्चों को अतुल भारत चैरिटेबल ट्रस्ट व कृतज्ञ फाउंडेशन के द्वारा विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा प्रशिक्षण देने वाले दोनों अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। अतुल भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे यदि कोई काम कर रहे हैं और उनको उनकी श्रेणी के अनुसार कोई भी पुरस्कार दे दिया जाए तो उनके अंदर तथा उनके साथ-साथ अन्य बच्चों के अंदर भी यह भावना जागृत होती है की यदि हम भी ऐसे कार्य करेंगे तो हमें भी पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार देने से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज बगही के प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अनमोल सिंह ने कहा कि पहले आर्य वीर दल के द्वारा क्षेत्र में समय-समय पर अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जाता रहा मेले में अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए आर्य वीर दल के लोग जाते थे। आज के समय में मनुष्य जीवन से पौराणिक युद्ध कला व्यायाम इत्यादि गायब होता चला जा रहा है आर्यवीर दल के इस प्रशिक्षण शिविर से पुरानी युद्ध पद्धति व्यायाम अनुशासन शिष्टाचार आदि बच्चों को सीखाकर एक अच्छी पहल है। इससे पुरानी युद्ध कला जीवित रहेगी। इस अवसर पर कृतज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सिंह सचिव शंकर सिंह शाक्य कोषाध्यक्ष अमन सिंह पटेल सदस्य बसंत सिंह के साथ जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मिर्जापुर के प्रधान राम सकल, पूर्व प्रधान बच्चे लाल, रमाशंकर, निर्भय नाथ, राम प्रताप सिंह, जगत सिंह एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए आनन्द सिंग की खबर

 

 

भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

0

राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों को कई स्टार्टअप शुरू करते हुए देखा है.भारत में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पूरी तरह से तैयार है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुमार राघवन ने कहा है कि भारत में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र परिपक्व है और इसमें कई अनुकूल परिस्थितियां भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

भारत में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पूरी तरह से तैयार है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुमार राघवन ने कहा है कि भारत में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र परिपक्व है और इसमें कई अनुकूल परिस्थितियां भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

राघवन ने जीवंत भारतीय स्टार्टअप परिदृश्य इसकी ताकत तथा नवाचार क्षमता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के कगार पर हैं. इसमें योगदान देंने वाले कारक श्रम वृद्धि, बुनियादी ढांचे की वृद्धि और दक्षता में सुधार हैं, जहां रचनात्मक कृत्रिम मेधा (जेनएआई) जैसी प्रौद्योगिकियां अपनी भूमिका निभाएंगी.

भारत के स्टार्टअप परिपक्व

कुमार राघवन ने आगे कहा कि इनके अलावा एक बड़े डेवलपर पारिस्थितिकी तंत्र की मौजूदगी देश में उत्पाद बनाने और दुनिया भर में सेवा देने की क्षमता और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना जैसी नियामक अनुकूल परिस्थितियां भी हैं. राघवन ने भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता की सराहना की. उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे अनुभवी संस्थापकों के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखा गया, जिन्होंने कई उद्यम शुरू किए हैं.

भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र

राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों को कई स्टार्टअप शुरू करते हुए देखा है. उन्होंने कहा कि अनुभव की इस संपदा ने न केवल स्टार्टअप को गति दी है, बल्कि उनकी सफलता की संभावना भी बढ़ा दी है.

Papua New Guinea Landslide: भूस्खलन प्रभावित पापुआ न्यू गिनी के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता

0

Papua New Guinea Landslide पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन के कारण तबाही मची हुई है। इस बीच भारत ने पापुआ न्यू गिनी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें कि भारत ने मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी के लिए राहत और सहायता प्रदान करने के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तत्काल वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस दौरान कई देशों ने पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं, भारत ने भी पापुआ न्यू गिनी के लिए मदद की घोषणा की है।

बता दें कि भारत ने मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी के लिए राहत और सहायता प्रदान करने के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तत्काल वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

24 मई को द्वीप राष्ट्र के एंगा प्रांत में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग दब गए और इस दौरान बड़ी तबाही हुई। इस देश की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की और कठिनाई के समय में प्रशांत द्वीप देश को हर संभव समर्थन और सहायता देने के लिए भारत की तत्परता से अवगत कराया।

इसमें कहा गया है, फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) के तहत एक करीबी दोस्त और भागीदार के रूप में और पापुआ न्यू गिनी के मैत्रीपूर्ण लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूप में, भारत सरकार 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तत्काल राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए सहायता प्रदान करती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत इस कठिन समय में पापुआ न्यू गिनी के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, हालिया भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी में जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हूं।उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं सरकार और लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई कठिनाई और तबाही के समय पापुआ न्यू गिनी के साथ मजबूती से खड़ा रहा है, जैसे कि 2018 में भूकंप और 2019 और 2023 में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद खड़ा था।एक बयान में कहा गया, नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित भारत की इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (आईपीओआई) का एक महत्वपूर्ण स्तंभ आपदा जोखिम में कमी और प्रबंधन है।

इसमें कहा गया है कि भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के लिए प्रतिबद्ध है और एक जिम्मेदार और दृढ़ प्रतिक्रियाकर्ता बना हुआ है।

सीएम डॉ मोहन यादव बोले- पीएम मोदी ने समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया

0

केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है – बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं ।

लोकसभा चुनाव का सातवाँ चरण चल रहा है इसके लिए 1 जून को मतदान होना है, राजनीतिक दलों के नेता अंतिम चरण में भी जी जान से प्रचार में जुटे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के स्टार प्रचारक हैं वे आज बिहार पहुंचे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनके लिए वोट करने की अपील की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर प्रचार करने आज पहुंचे  उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त व अशोक के शौर्य एवं अपार वैभव की साक्षी रही इस नगरी में जन-जन के चेहरे पर मुस्कान प्रमाण है कि मोदी सरकार के ‘विकास एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दे रहा है।

बिहार का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर है, पवित्र है ये धरती 

मोहन यादव ने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि देश के सारे राज्य के नाम देख लो उनके नामों को लेकर अपनी अलग पहचान है लेकिन केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है – बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं ।  मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी ने भेंट द्वारका में समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया है।

भारत की बेटी दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, एशियाई चैंम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट

0

दीपा करमाकर पहली भारतीय जिम्नास्ट है जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। करमाकर ने ये गोल्ड मेडल ताशकंद में एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में हासिल किया।

भारत की जिमनास्ट दीपा करमाकर ने ताशकंद में जारी एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। दीपा करमाकर सीनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट हैं। बता दें कि व्यक्तिगत वॉल्ट के फाइनल में करमाकर 13.566 के औसत स्कोर के साथ आठ जिमनास्टों के बीच शीर्ष पर रहीं। अपने दोनों प्रयासों में, 30 साल की भारतीय करमाकर को 13.566 के समान स्कोर प्राप्त हुए। वहीं उत्तर कोरियाई किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने रजत और कांस्य पदक जीते।

एशियन चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता मेडल

इस साल 2024 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली भारत की जिमनास्ट दीपा करमाकर ने इससे पहले भी साल 2015 में हिरोशिमा में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं साल 2016 में रियो ओलंपिक में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बाद उन्हें पहचान मिली। दीपा करमाकर ने साल 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक भी जीता था।

डोप टेस्ट में हुई थी फेल

दरअसल फरवरी 2023 में दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फेल हुई थी। जिस वजह से उन पर बैन भी लगाया गया था। अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने उस समय बताया था कि दीपा करमाकर को अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की ओर से आउट ऑफ कॉम्पिटिशन लिए गए सैंपल में प्रतिबंधित दवा हाइजेनामाइन लेने का दोषी पाया गया था। वहीं दीपा करमाकर के सैंपल 11 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता के बाद लिए गए थे। उन पर लगाए गए बैन 10 जुलाई 2023 तक जारी रहा था।

दीपा करमाकर का यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। साल 2022 में हांग्झू में हुए एशियन गेम्स में दीपा को भारत के जिम्नास्टिक स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। जहां पर जिमनास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दीपा करमाकर का नाम भेजा था लेकिन केंद्रीय खेल मंत्रालय की आखिरी मंजूरी मिलने से पहले ही उनका नाम इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने हटा दिया था। इसके लिए कारण बताया गया कि वो लंबे समय से खेल का हिस्सा नहीं है इसलिए उन्हें बाहर किया गया था।

हाई कोर्ट के निर्णय के बाद मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, 66 नर्सिंग कॉलेज की मान्यता निरस्त

0

जिन 66 फर्जी या अनसूटेबल नर्सिग कॉलेजों के नाम सामने आये हैं वे प्रदेश के 31 जिलों में हैं इन जिलों के कलेक्टर्स इनको बंद करने की कार्रवाई कर रहे हैं, इंदौर कलेक्टर ने सहित कई जिलों में इन नर्सिंग कॉलेजों पर एक्शन शुरू हो गया है ।

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने नर्सिंग फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा फैसला लिया है, हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद  मप्र शासन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर अनसूटेबल पाए गए 66 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यत अको निरस्त कर दिया है, कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन ने कलेक्टर्स को अनसूटेबल नर्सिंग कॉलेजों की सूची दी है और उन्हें बंद करवाने के निर्देश दिए हैं।

31 जिलों के 66 अनसूटेबल नर्सिग कॉलेजों की मान्यता निरस्त 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के चर्चित घोटालों में से एक नर्सिंग घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद इसमें तेजी आई , सीबीआई को उसकी जाँच में 66 ऐसे नर्सिंग कॉलेज मिले जो कागजों पर चल रहे थे, सीबीआई ने इन्हें
अनसूटेबल बताया और कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी, कोर्ट ने शासन को कार्रवाई के निर्देश दिये जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने अब एक्शन लिया है, और इन कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

सीबीआई की जाँच में कागजों पर चलते मिले ये कॉलेज  

जिन 66 फर्जी या अनसूटेबल नर्सिग कॉलेजों के नाम सामने आये हैं वे प्रदेश के 31 जिलों में हैं इन जिलों के कलेक्टर्स इनको बंद करने की कार्रवाई कर रहे हैं, इंदौर कलेक्टर ने सहित कई जिलों में इन नर्सिंग कॉलेजों पर एक्शन शुरू हो गया है,उधर राज्य शासन ने अपने आदेश में कहा है इस आदेश से नर्सिंग कॉलेज के पुराने विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे, वहीं कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन ने भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही कार्रवाई करें।

Mr & Mrs Mahi Box Office: छप्परफाड़ कमाई करेगी जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म

0

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही इस शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को पहले ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में दर्शक रिलीज की राह देख रहे हैं। इस बीच मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर एक गुड न्यूज आई है जो फिल्म के टिकटों के दाम से जुड़ी है।

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज के लिए पुरी तरह तैयार है। बस चंद दिनों में फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस बीच मिस्टर एंड मिसेज माही की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है, क्योंकि रिलीज के पहले तुरुप का इक्का का हाथ लग गया है।

मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए शुरुआत खास होने वाली है। ओपनिंग डे पर फिल्म के टिकटों के दाम काफी कर दिए गए, जिसका फायदा बिजनेस को जरूर मिलेगा।

क्या है तुरुप का इक्का ?

पिछले काफी वक्त से फिल्में बिजनेस के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में मिस्टर एंड मिसेज माही अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी राहत ला सकती है। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म सिनेमा लवर्स डे के मौके पर यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसलिए मिस्टर एंड मिसेज माही के टिकट के दाम ओपनिंग डे पर काफी कर दिए गए हैं।

कितनी सस्ती हुई टिकटें ?

मिस्टर एंड मिसेज माही के सभी शो 31 मई को सिर्फ 99 रुपये खर्च करके देखे जा सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मई को एक बार फिर सिनेमा लवर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में इस दिन सभी फिल्मों के टिकटों के दाम को देशभर में सिर्फ 99 रुपये रखे गए। 31 मई को मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ दिव्या खोसला, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे स्टारर सावी, छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान और हॉलीवुड फिल्म द स्ट्रेंजर्स: चैप्टर 1 भी रिलीज होगी। सिनेमा लवर्स डे इन सभी फिल्मों के बिजनेस को जरूर फायदा पहुंचाएगा।

फैमिली के साथ देखें फिल्म

मिस्टर एंड मिसेज माही की बात करें, तो इस शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल (2020) बनाई थी, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया था। मिस्टर एंड मिसेज माही को सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है, वो भी बिना किसी काट- छांट।

गेल इंडिया महाराष्ट्र के नादेड में प्लांट लगाने में विफल रहने के बाद सीहोर आ रही है

0

गेल इंडिया महाराष्ट्र के नादेड में प्लांट लगाने में विफल रहने के बाद सीहोर आ रही है!स्मान्यतः इस तरह के प्लांट रेतीली मृत भूमि या समुद्र के पास लगाए जाते है ताकि जहरीला कचरा और जहरीली वायु का सामान्य जन पर असर न हो।
सीहोर के आष्टा के समीप गावो में 50000 करोड़ का यह प्लांट में लगभग 2000 एकड़ भूमि में लगना है
इस प्लांट के लगने के बाद क्या असर होगा?
1) ,लगभग 15 वर्ग किलोमीटर का एरिया इससे अत्यधिक प्रभावित होगा इसमें ग्राम भवरी, भौंरा ,अरनिया दाऊद, बागेर,बापचा,दौनिया,मांडली,भटोनी,गुराडिया,शोभाखेड़ी और आसपास के गांव इससे प्रभावित होंगे
2) इन इलाकों में अत्यधिक जहरीला धुआं फैलेगा जिससे स्वास के रोग एलर्जी अस्थमा आंखो में जलन जैसे कई रोग फेलेंगे
3 )इन इलाकों का तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री बढ़ जाएगा।
4 )प्रभावित इलाकों में या तो बारिश ही नहीं होगी या अम्लीय वर्षा होगी जिससे सभी जीवों और फसले खराब होगीऔर मिट्टी धीरे धीरे बंजर हो जायेगी
5) एथेन क्रैकिंग से जो वेस्ट मटेरियल जो यहीं पर डंप होगा उससे पानी अत्यधिक विषैला और कैंसर कारक हो जाएगा
6) कच्चे माल,और तैयार माल के परिवहन के लिए भारी वाहनों का आवागमन होगा जिस

ई खबर मीडिया  आष्टा से राजकुमार पाल की रिपोर्

इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से प्रीति छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

0

उत्तर प्रदेश : ज़िला बुलंदशहर थाना बुलंदशहर , ग्राम केशोपुर सटला की रहने वाली प्रीति, पति का नाम विजेंद्र वह उनके 3 लड़के है। प्रीति ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए प्रीति ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपनी सहेली पुष्पा के अकाउंट से वीडियो बनाया हुआ है फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट जल्द बनाएगी घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए प्रीति ने बताया कि हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना जो अकाउंट 9453.पुष्पा के नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। प्रीति ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

जो अपने इंस्टाग्राम वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्रीति का इंस्टाग्राम पर अकाउंट 9453 पुष्पा वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही वायरल हो जाता है। इसके साथ प्रीति सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता वह अपनी सहेली पुष्पा के इंस्टाग्राम अकाउंट से देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में आशा ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

प्रीति और पुष्पा के पूरे हुए 107 सब्सक्राइबर!

दरअसल उत्तर प्रदेश बुलंदशहर की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं प्रीति ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब इंस्टाग्राम शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। प्रीति 107 फॉलोअर्स के साथ आती हैं, प्रीति ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रील्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और प्रीति ने अपनी सहेली पुष्पा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है

ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

प्रीति ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 107 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने प्रीति को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो प्रीति है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। प्रीति अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं प्रीति ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट