Home Blog Page 138

मनोज कुमार यादव की यात्रा: श्रद्धा और साहस की कहानी

0

लखनऊ: मनोज कुमार पिता परशुराम यादव, एक साधारण मुंबईवासी, ने एक अद्भुत निर्णय लिया। उन्होंने श्री राम के धाम, अयोध्या, की यात्रा का संकल्प लिया। इस यात्रा को 25 अप्रैल 2024 को शुरू किया गया था और मई के आखिर में इसे पूरा करने का इरादा किया गया है। यह यात्रा मुंबई पनवेल बागेश्वर धाम होते हुए अयोध्या जाएगी।मनोज कुमार ने मुम्बई में वर्ष 2016 से रहना शुरू किया था। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी उनके साथ रहते हैं। उनका निवास पनवेल रायगढ़ तालुके के कैलेंडर गांव में है। इस यात्रा ने उन्हें मुंबई से मध्य प्रदेश के इंदौर तक का सफर तय किया।मनोज कुमार की इस यात्रा पर उन्हें हनुमान जी की कृपा और श्री राम का आशीर्वाद सदैव साथ रहे। उनका परिवार और समाज उनके प्रयासों को पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं।इस यात्रा में मनोज कुमार का जीवन सार निहित है, जो श्रद्धा और समर्थन के साथ जारी है। उनकी संघर्षों से प्रेरित होकर हम सब उनके साथ हैं। यह साहस और श्रद्धा की कहानी है, जो हमें आदर्श दिखाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी समस्या से नहीं हारना चाहिए।मनोज कुमार एक यात्री हैं जो मुम्बई से श्री राम के धाम, अयोध्या, जाने का संकल्प ले रहे हैं।

इनकी यात्रा 25 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी और मई के आखिर में पूरी की जाएगी। उनके प्रयासों का मनोबल हनुमान जी की कृपा से है।मनोज कुमार ने बताया कि वे 2016 से मुम्बई में निवास कर रहे हैं, जहां उनकी पत्नी और दो बच्चे भी साथ हैं। उनका निवास पनवेल रायगढ़ तालुके के कैलेंडर गांव में है। इनकी यात्रा ने उन्हें इंदौर, मध्य प्रदेश तक पहुंचाया है और वे अभी भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।मनोज कुमार की इस यात्रा पर श्री राम की कृपा और आशीर्वाद बनी रहे। उनका परिवार और समाज उनके प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। यह एक प्रेरणादायक यात्रा है जो श्रद्धा और समर्थन के साथ जारी है। इस सफर में उनके मन का शांति और साहस सदैव बना रहे। जय श्री राम।

यात्रा के दौरान यात्री को कुछ परेशानी उस पर भी पाठकों का ध्यान केंद्रित होना चाहिए

पैदल यात्रा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसा अनुभव है जिससे हम स्वयं को अनुभव करने के लिए और अपने आस-पास के परिदृश्यों को समझने के लिए मौका प्राप्त करते हैं। हालांकि, मुंबई से अयोध्या की यात्रा कर रहे एक यात्री को ट्रक ड्राइवरों और आदिवासियों के साथ हो रही समस्याओं से मीडिया को अवगत कराया है।यह समस्या गंभीर है क्योंकि ऐसी घटनाएं यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं और यात्री की सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकती है। ट्रक ड्राइवरों का अव्यवस्थित व्यवहार और आदिवासियों द्वारा बदसलूकी पैदल यात्रियों को मानसिक आघात देता है। इस पर लगाम लगनी चाहिएइस प्रकार की स्थिति को सुलझाने के लिए, सरकारी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस द्वारा इस प्रकार के अव्यवस्थित व्यवहार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रक ड्राइवरों और अन्य सड़क परिवहन कर्मियों को समझाया जाना चाहिए कि वे सावधानी और गंभीरता से यात्री की सुरक्षा को ध्यान में रखें।साथ ही, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं के सहयोग से इस प्रकार के मामलों पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने में मदद मिल सके।यह जरूरी है कि हम समाज के हर व्यक्ति की सम्मान करें और एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। यात्रा संबंधी समस्याओं का समाधान करने में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जय श्री राम!

सिकंदराबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव वैर की मार्केट में सार्वजनिक शौचालय को लेकर देखने को मिला जन आक्रोश

0

ग्राम वैर की मार्केट में एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है काफी धनराशि लगाई गई है लेकिन दिखावटी के नाम पर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है मार्केट के लोगों का कहना है कि जब से यह शौचालय बना है तब से ही ताला लगा हुआ है मार्केट वालों को वह आमजन लोगों को सार्वजनिक शौचालय का ताला लगा होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक तरफ सरकार गांव को सोनदीय कारण बनाने में लगी हुई है वही गांव में के अंदर आए दिन किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है जैसे कि गांव के अंदर सफाई न होना टूटी फूटी नालियों पर जाल ना होना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है मार्केट के लोगों में काफी आक्रोश देखने के लिए मिला सूरज भाटी अमित भाटी पवन भाटी मनवीर सिंह संजय शर्मा सोनू जाटव रमेश जाटव प्रवीण जाटव आदि लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिला अमित भाटी में सूरज भाटी का कहना है कि अगर यह शौचालय नहीं खुला तो भारी आक्रोश के साथ धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा क्योंकि बहन बेटियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्वास्थ्य केंद्र नजदीक की है

रिपोर्टर गगन कुमार

मध्यप्रदेश : 2 साल से बकरे पाल रहेा रोहित ऑनलाइन बेचना चाहता है, खरीदारों से की अपिल!

0

मध्यप्रदेश: ज़िला रीवा के गाँव कन्नौज के रोहित वर्मा पिता श्रीनिवास वर्मा माँ तिर्थी वर्मा जो एक गरीब परिवार से सम्बंध रखते हैं जो पशु वह बकरे पाल कर अपना जीवन यापन करते है। रोहित ने बताया मेरा आपना बकरा ख़ूब मोटा-ताजा और तंदरुस्त है। उसे पर अल्लाह, मोहम्मद वह 786 लिखा हुआ है, अच्छी नस्ल का है। कुर्बानी के सभी नियमों को पूरा करता है। देखने में भी खूबसूरत है। बकरे के दाम भी आपने बाजिव रखे हैं और बकरे में इन खूबियों के साथ ही आप उसका प्रचार सोशल मीडिया पर कर रहा हूँ तो फिर जल्द ही मेऱे बकरे बिकने में परेशानी नहीं आएगी। बकरों में तमाम खूबी होते हुए भी आपको बाजार-हाट के चक्कर लगाने होंगे। बकरीद पर लगने वाला कुर्बानी के बकरों का ऐसा बाज़ार है जो साल में एक बार आता है, लेकिन पूरे साल का धंधा चंद दिनों में ही हो जाता है। ख़ास बात ये है कि इस बाज़ार में 12 हज़ार रुपये से लेकर एक-एक लाख रुपये की क़ीमत तक के बकरों की बिक्री आराम से हो जाती है। पशुपालक रोहित वर्मा भी पूरे साल इसी बाज़ार के इंतज़ार में रहते हैं। लेकिन गोट एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ़ बकरा पालने से ही काम नहीं चलेगा। बकरा वक़्त से अच्छे दाम पर बिक जाए इसलिए यह ज़रूरी है कि बकरों की मार्केटिंग भी की जाए.ऐसा कहना है रोहित के पिता श्रीनिवास का

बाजार में बकरों की खूबियों को बताया जाए. बाज़ार में आप अच्छे बकरे बेच रहे हैं इसके लिए फार्म का प्रचार किया जाए और अब तो यह काम सोशल मीडिया पर बहुत आसानी से हो जाता है।

जानें इस बारे में क्या कहते हैं फार्म के डायरेक्टर मनीष रोहित वर्मा ने मीडिया के माध्यम से बताया कि साइंटीफिक तरीके से बकरी पालन करने के साथ ही यह भी ज़रूरी है कि आप उसके लिए अच्छा बाज़ार तलाशे। या फिर बकरे-बकरी के ग्राहकों को अपने फार्म तक लेकर आएँ। क्योंकि आपसे 50-100 किमी दूर बैठे ग्राहक को नहीं पता कि आपके फार्म की क्या क्वालिटी है और न ही आपका फार्म सड़क किनारे किसी दुकान-शोरुम की तरह से है कि आते-जाते किसी की भी निगाह उस पर जाएगी। यही कारण है कि रोहित ने मीडिया का सहारा लिया प्रचार के लिए।

रोहित ने बताया सोशल मीडिया के ज़माने में अपने कारोबार का प्रचार करना बहुत ही आसान है। परंतु रोहित को इतनी अच्छी तरह से सोशल मीडिया चलाना नहीं आता। लोगों ने बताया की फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर बकरे और बकरी का फोटो डालकर दो-चार लाइन में उसकी खूबियों को लिखना है। फार्म की फोटो डालकर यह बताना है कि इस जगह बकरे और बकरियों का फार्म है। यहाँ बकरे-बकरी बिकते हैं। आज इस ज़रूरत को समझते हुए कई अपने संस्थान में ट्रेनिंग के लिए आने वाले किसान और पशुपालकों को भी यह सिखाते हैं।

रोहित बोले ई ख़बर मीडिया पर बकरे का कर रहे प्रचार

रोहित वर्मा का कहना है कि अगर आप बकरा बेच रहे हैं तो उसकी खूबियाँ अलग होंगी और बकरी बेच रहे हैं तो उसकी अलग। जैसे बकरा बेचना है तो उसके बारे में आपको बताना होगा कि वह किस नस्ल का है। उसकी उम्र बतानी होगी। उसका वज़न कितना है। प्योर नस्ल है तो वह बताना होगा, नहीं तो उसके मां-बाप के बारे में पूरी डिटेल शेयर करनी होगी। अगर बाज़ार में ईद के लिए बकरे खरीदे जा रहे हैं तो आपको उसके दांत कितने हैं या भी बताना होगा। बकरा चोटिल नहीं है और न ही उसके पैर, कान, पूछ कहीं से भी कटे हैं। उसके सींग भी कहीं से नहीं टूटे हैं। कुल मिलाकर बकरे की खूबसूरती बयाँ करनी होगी। क्योंकि चोटिल और कहीं से कटे बकरे की कुर्बानी नहीं होती है।

रोहितकी अपील गरीब परिवार की करें मदद

रोहित ने बताया कि उसके माता-पिता कृषि करते हैं उसके माता-पिता ने 2 साल पहले से बकरी पालने का काम शुरू किया जिससे चार बकरा हैं और उन बकरों को भेजने के लिए रोहित ने मीडिया का सहारा लिया तथा रोहित ने बताया कि पूरे परिवार का जीवन यापन बकरों की बिक्री से होता है तथा जिसे भी बकरा चाहिए वह हमसे संपर्क कर सकता है उचित दाम में दे दिया जाएगा तथा वह निचे दिए नंबर पर संपर्क करें 8817829642,8459053944 तथा गरीब परिवार के बकरे बेचने में उनकी मदद करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

यूट्यूब रील्स के माध्यम से कंचन देवी छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

0

उत्तरप्रदेश: ज़िला भागलपुर तहसील नया गंज, ग्राम बड़ी खंजरपुर की रहने वाली कंचन देवी उम्र 22 वर्ष है, पति का नाम पिंटू यादव वह दो बच्चे है। कंचन देवी ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए कंचन देवी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है और इंस्टाग्राम पर अकाउंट का नाम उत्तरप्रदेश: ज़िला भागलपुर तहसील नया गंज, ग्राम बड़ी खंजरपुर की रहने वाली कंचन देवी उम्र 22 वर्ष है, पति का नाम पिंटू यादव वह दो बच्चे है। कंचन देवी ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए कंचन देवी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है और इंस्टाग्राम पर अकाउंट का नाम https: / / www. instagram. com / reel / C6WU1VFN4NC / ? igsh=MXQwZ2F3c2Y2eXVsYQ== है व फ़ेसबुक पर भी इस https: / / www. facebook. com / share / r / MLao5Ab93yiopGvF / ? mibextid=0VwfS7 अपने फ़ेसबुक अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। कंचन देवी ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

जो अपने यूट्यूब वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कंचन देवी का यूट्यूब पर अकाउंट Kanchan Yadav love 3 @KanchanKumari-wt2dy जिसके 1.6k सब्सक्राइबर्स, टोटल व्यूज 167, 977 है वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं कंचन देवी के फैन्स भी उनके यूट्यूब शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ कंचन देवी सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में कंचन देवी ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

कंचन देवी के पूरे हुए 1.6 k सब्सक्राइबर!

दरअसल उत्तर प्रदेश भागलपुर की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं कंचन देवी ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। कंचन देवी 1.6k फॉलोअर्स के साथ आती हैं, कंचन ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए कंचन ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह Kanchan Yadav love 3 @KanchanKumari-wt2dy नाम से जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और कंचन ने एक वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर उत्तरप्रदेश: ज़िला भागलपुर तहसील नया गंज, ग्राम बड़ी खंजरपुर की रहने वाली कंचन देवी उम्र 22 वर्ष है, पति का नाम पिंटू यादव वह दो बच्चे है। कंचन देवी ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए कंचन देवी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है और इंस्टाग्राम पर अकाउंट का नाम kanchakumari50507 और फ़ेसबुक पर भी इस Kanchan Kumari नाम से अपना फ़ेसबुक अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। कंचन देवी ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है। तथा आर्थिक तंगी से उभारना चाहती है ताकि अपने बच्चों और परिवार का भविष्य उज्जवल बना सके।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

बंथरा क्षेत्र में सजने लगी अवैद ताड़ी की दुकानें । जहरीली ताड़ी का शुरू हुआ कारोबार।

0

बंथरा । उन्नाव क्षेत्र में पूरी तरह से ताड़ के पेड़ो से निकलने वाली ताड़ी पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद भी अवैध तरीके से ताड़ी के सौदागर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बनवाकर उसमे जहर घोलकर मिलावटी एवं जहरीली ताड़ी की बिक्री राजधानी के बंथरा क्षेत्र में जोरो शोरो से कर रहे हैं। जिसमे आम लोगो के जीवन को खराब करने का कार्य प्रारंभ हो चुका हैं। और इसी वजह से नई युवा पीढ़ी के बच्चे जहरीली ताड़ी के शिकार होते जा रहे हैं। लखनऊ उन्नाव दो जानपदो की सीमा होने की वजह से यह ताड़ी के अवैध धंधे बाज सोहरामऊ थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बजेहरा तहसील हसनगंज में स्थित एफ आई अस्पताल के पीछे लगभग दो तीन सो मीटर दूर आम की बाग के बगल ताड के पेड़ो से गैर कानूनी तरीके से ताड़ी निकालकर बंथरा थाना क्षेत्र की आम की बाग में एफ आई अस्पताल के पीछे साई नदी के उस पार बिक्री की शुरुवात हो गई हैं। अभी देखा जाए तो ताड़ के पेड़ो से सही तरीके से ताड़ी निकल भी नही रही हैं। लेकिन फिर भी जहरेली मिलावट ताड़ी डिब्बे में भरकर दुकान सजा दी है अभी ये ताड़ी बेचने की दुकानदारी यहां से शुरू हो गई हैं। जहां पर भारी मात्रा में ताड़ी पीने वालों की भीड़ रहती हैं । जिसमे थोड़ी सी ताड़ी में जहर घोल कर पिलाया जाता हैं। यदि इसपर जल्द ही अंकुश नही लगाया गया तो यह जहरीली ताड़ी का धंधा हर एक ग्राम सभा में चुका होगा और अनेको युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जायेगा ।

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

मतदाता पर्ची नहीं मिली तो ऑनलाइन भी ले सकते हैं:भोपाल में 23 लाख पर्चियां बंटना है; अभी भी कई मतदाताओं को नहीं मिली

0

भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी। करीब 23 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इन्हें घर-घर मतदाता पर्चियां दी जा रही हैं। ताकि, वे आसानी से मतदान कर सकें। हालांकि, अब भी कई मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। वे ऑनलाइन या फिर एसएमएस करके भी पर्ची ले सकते हैं।

बता दें कि 2 मई तक भोपाल जिले में मतदाता पर्ची बांटी जानी हैं।

उज्जैन। आयोग बीते कई चुनावों से घर-घर मतदाता पर्चियों का वितरण भी करवा रहा है। पहले यह पर्चियां राजनीतिक दलों द्वारा बंटवाई जाती थी। इस बार भी उज्जैन जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 4 से 8 मई की अवधि में घर-घर जाकर इन मतदाता पर्चियों का वितरण बीएलओ के जरिए कराया जा रह ा है। 17 लाख से अधिक मतदाता पर्चियां बंटेंगी और अगर किसी को यह पर्ची नहीं मिलती है तो इसकी सूचना देने पर ईनाम स्वरूप मूवी के के दो टिकट मुफ्त जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग के आदेश अनुसार प्रत्येक मतदाता को उसकी मतदाता सूची प्रविष्टी की जानकारी एवं मतदान केन्द्र का विवरण दर्शाते हुये मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा मतदाता के निवास पर जाकर उपलब्ध कराई जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक उज्जैन जिले के समस्त मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा 4 से 8 मई की अवधि में मतदाताओं के निवास पर जाकर वितरित की जायेगी। सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरण के लिये जिले के समस्त बीएलओ को पाबंद किया गया है। अधिकारियों ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनको निर्धारित अवधि तक मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा उनके निवास पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो ऐसे मतदाता जिन्हें मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं हुई है अपना नाम, मोबाईल नं. विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केन्द्र की जानकारी के साथ अपनी शिकायत व्हाट्सएप अथवा दूरभाष पर दर्ज करा सकते है।

कुबेरा’ से नागार्जुन का फर्स्ट लुक आउट:24 घंटे में मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज, पैन इंडिया रिलीज होगी धनुष-रश्मिका स्टारर यह फिल्म

0

साउथ सुपरस्टार धनुष की अगली फिल्म ‘कुबेरा’ के मेकर्स ने फिल्म से सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।इस टीजर को 24 घंटे में 20 लाख+ व्यूज मिले। वहीं 48 घंटे से भी कम समय में इसे 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।टीजर में नागार्जुन बारिश में छाता लगाकर एक पैसों से लदे ट्रक के पाख खड़े नजर आ रहे हैं। जब उन्हें जमीन पर पड़ा एक भीगा हुआ नोट नजर आता है तो वो अपनी जेब से एक नोट निकालकर ट्रक में डाल देते हें।

फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर में नागार्जुन।
फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर में नागार्जुन।

तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी
फिल्म ‘कुबेरा’ में धनुष और रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगे। इसके अलावा इसमें जिम सर्भ भी अहम रोल में नजर आएंगे। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। यह फिल्म पैन इंडिया तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।

रिलीज हो चुका है धनुष का फर्स्ट लुक
iयह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से धनुष का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसमें वो भगवान की वाॅल पेंटिंग के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल ‘धनुष 51’ नाम से की गई थी।

फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर में धनुष।
फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर में धनुष।

नागार्जुन के करियर की 11वीं हिंदी फिल्म
वर्कफ्रंट पर ‘कुबेरा’ नागार्जुन की 11वीं हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले वो ‘खुदा गवाह’, ‘जख्म’, ‘LOC कारगिल’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वहीं धनुष इन दिनों अपने ही निर्देशन में फिल्म ‘रायन’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वो आनंद एल राय के साथ जल्द अपनी तीसरी हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग पर जुटेंगे।

IPL 2024 का गणित:मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर, बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप; आज RCB हो सकती है बाहर

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 51 मैच खत्म हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई 17वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी, टीम 9वें नंबर पर है। वहीं कोलकाता ने दूसरे नंबर पर अपनी सिचुएशन स्ट्रॉन्ग कर ली।

मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर
शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

  • मुंबई के अब 11 मैचों में महज 3 जीत और 8 हार से 6 ही पॉइंट्स हैं। टीम केवल रन रेट में बेहतर होने के कारण 10वें नंबर पर मौजूद RCB से एक स्थान ऊपर 9वें स्थान पर है।
  • कोलकाता को 10 मैचों में 7वीं जीत मिली, टीम ने महज 3 मुकाबले गंवाए हैं। KKR 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं।

आज बाहर हो सकती है RCB
17वें सीजन में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बेंगलुरु में होगा। बेंगलुरु 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार से 6 पॉइंट्स लेकर 10वें नंबर पर है। गुजरात को हराने पर टीम 8 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर पहुंच जाएगी। हारने पर RCB भी मुंबई की तरह प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी।

गुजरात के पास प्लेऑफ की आखिरी उम्मीदें बचीं
गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार से 8 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब रन रेट के कारण टीम 8वें नंबर पर है। बेंगलुरु को हराने पर टीम 10 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच जाएगी और अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी। हारने पर टीम 9वें नंबर पर पहुंच जाएगी, इसके बाद उन्हें क्वालिफाई करने के लिए सभी मैच जीतने के साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप
मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टूर्नामेंट में 17 विकेट हो गए और वह टॉप विकेट टेकर में पहले नंबर पर पहुंच गए। SRH के नटराजन 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

आज ऑरेंज कैप ले सकते हैं विराट
CSK के ऋतुराज गायकवाड 509 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर में पहले नंबर पर हैं। आज RCB के विराट कोहली 10 रन बनाकर टॉप पर पहुंच जाएंगे।

टॉप-5 सिक्स हिटर में बनाई नरेन ने जगह
KKR के सुनील नरेन ने मुंबई के खिलाफ एक छक्का लगाया, इसी के साथ टूर्नामेंट के टॉप सिक्स हिटर में वह पांचवें नंबर पर पहुंच गए। नरेन के 25 छक्के हो गए। SRH के हेनरिक क्लासन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। क्लासन के 31 और अभिषेक के 28 सिक्स हैं।

बाउंड्री के बादशाह भी बन सकते हैं कोहली
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके भी ऋतुराज गायकवाड ने ही लगाए हैं, उनके नाम 10 मैचों में 53 चौके हैं। आज विराट कोहली 8 चौके लगाकर पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं। KKR के फिल सॉल्ट 45 चौकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

सरकार ने प्याज निर्यात से बैन हटाया:एक हजार किलो प्याज ₹45,800 से कम में नहीं बेच सकेंगे, 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगेगी

0

सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से बैन हटा दिया है। हालांकि, इसके लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) 550 डॉलर यानी करीब 45,800 रुपए प्रति मीट्रिक टन तय कर दी है। यानी जो प्याज एक्सपोर्ट की जाएगी उसकी कीमत मिनिमम 45,800 रुपए प्रति मीट्रिक टन होना जरूरी है।

यह आदेश आज से ही लागू हो गया है और अगले आदेश तक मान्य रहेगा। इसके अलावा सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40% निर्यात शुल्क लगाने का भी फैसला लिया है। पिछले साल दिसंबर में जब प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए पहुंच गई थी तब सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था।

तीसरे चरण की वोटिंग से पहले हटा प्याज एक्सपोर्ट बैन
पिछले साल दिसंबर में सरकार ने 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसके बाद देशों के अनुरोध के आधार पर इसके शिपमेंट की अनुमति दी गई थी। इसके बाद पिछले महीने ही सरकार ने अगले आदेश तक प्याज के एक्सपोर्ट बैन को बढ़ा दिया था।

एक्सपोर्ट बैन बढ़ने के बाद से व्यापारी और किसान, खास तौर पर महाराष्ट्र के किसान एक्सपोर्ट बैन हटाने का आग्रह कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे किसानों को बेहतर कीमत पाने में मदद मिलेगी। अब सरकार ने ऐसे समय बैन हटाया है, जब 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग होने वाली है।

नवरात्रि के बाद तेजी से बढ़े थे प्याज के दाम
अक्टूबर में नवरात्रि के बाद देशभर में प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ने लगीं और केवल एक हफ्ते में दोगुने से ज्यादा बढ़ गईं थीं। जिसके बाद सरकार ने कंज्यूमर्स के ऊपर बोझ कम करने के लिए 27 अक्टूबर से नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (NCCF) और नेफेड जैसे सरकारी बिक्री केंद्रों के जरिए 25 रुपए किलो के रेट से प्याज की बिक्री शुरू की थी।

प्याज भारत की राजनीतिक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा
प्याज हमेशा से भारत की राजनीतिक अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, खासकर जब चुनाव का समय आता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खुद 1980 के केंद्रीय चुनावों को ‘प्याज का चुनाव’ बताया था।

लोकसभा चुनाव-2024:पुरी सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुचरिता मोहंती ने टिकट लौटाया, कहा- चुनाव के लिए पार्टी से फंड नहीं मिला

0

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने अपना टिकट लौटा दिया है। उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखी चिट्ठी है। इसमें पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं मिलने की बात कही है।

पुरी लोकसभा सीट और राज्य की सात विधानसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होना है। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। इस सीट से BJD से अरूप पटनायक और BJP ने संबित पात्रा को खड़ा किया है। दोनों ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

इससे पहले गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया था। बसपा सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था।

इधर, मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।

संजय राउत बोले- स्मृति ईरानी पर बहुत दया आती है, वे राहुल गांधी के पीए से हारने वाली हैं
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा- अमेठी से पहले और भी लोगों ने चुनाव लड़ा है जो गांधी परिवार के बहुत ही करीब रहे। भाजपा को क्या पड़ी है कि कौन कहां से चुनाव लड़े? मुझे स्मृति ईरानी पर बहुत दया आती है कि वे राहुल गांधी के पीए से हारने वाली हैं। ये बहुत ही सोच समझकर लिया हुआ निर्णय है। के.एल. शर्मा बहुत ही जमीनी कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता इस बार स्मृति ईरानी को परास्त करेगा।

झारखंड में पीएम बोले- मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के पलामू पहुंचे हैं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए हैं। आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

पीएम ने आगे कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था।
पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है। 

लोकसभा चुनाव देखने के लिए 23 देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचे

भारत के चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव को देखने के लिए 23 देशों के इलेक्शन मैनेजमेंट बॉडी (ईएमबी) से 75 डेलीगेट्स को बुलाया है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली प्रैक्टिस है।

चुनाव देखने भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया से लोग आएंगे।

इन 23 देशों के साथ, इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (IFES) के सदस्य और भूटान और इजराइल की मीडिया टीमें भी शामिल होंगी। इन सभी को महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, एमपी और यूपी में चुनाव प्रक्रिया भेजा जाएगा।

AAP सांसद संजय सिंह बोले- क्या अमित शाह के बेटे जय शाह को बल्ला पकड़ना आता है? लेकिन वे BCCI के चेयरमैन हैं। नरेंद्र मोदी 73 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना चाह रहे। लेकिन एक जवान 21 साल की उम्र में रिटायर किए जा रहे हैं। भाजपा के लोग घोर परिवारवादी हैं। पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के पास अपने परिवार और दोस्तों को आगे बढ़ाने में मदद करने के अलावा कोई काम नहीं है। हम देश के लिए काम कर रहे हैं, जबकि वे अपने दोस्तों के लिए काम कर रहे हैं।