Home Blog Page 143

पावर कट: मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी

0

जरूरी मरम्मत के चलते मंगलवार को 132/33 के० वी० सबस्टेशन गौडा में जरुरी मुरामत, आवधिक परीक्षण वा आवश्यक रख रखाव हेतु दिनांक 23/04/2024 सुबह 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक राजगढ़, खेरी, माछेर, बडूसाहिब, हब्बान, दीदग, मरयोग, सरगांव, धमंदर, चन्दोल शीला बाग, चरना, नोहराधार, बोग्धार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी, इस असुविधा के लिए खेद है।

ई खबर मीडिया के लिए कपिल देव की खबर

 

रिटायर शास्त्री श्री राजेन्द्र चौहान की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत

0

सिरमौर: ग्राम पंचायत लाना चैता गांव रामपुर निवासी श्री राजेंद्र चौहान रिटायर शास्त्री 65 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय मोही राम का ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिछले कल अचानक सर में दर्द हो गया घर के परिजनों ने सोलन हॉस्पिट में उपचार के लिए ले गए, लेकिन वहां जाने के 10 मिनट बाद राजेन्द्र चौहान की मौत हो गई राजेन्द्र चौहान एक नेक दिल इंसान थे । ईश्वर से कामना करते हैं, कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा इस कठिन परिस्थिति में उनके परिजनों व शुभचिंतको को इस दुःख से उबरने की क्षमता दे।

ई खबर मीडिया के लिए कपिल देव की खबर

300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 3500 kg लहन किया नष्ट।

0

खबर झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से है। जहां आवकारी अधिकारी मनोज श्रीवास्तव हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश शुक्ला वा रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सयुक्त रूप से रक्सा थाना क्षेत्र के बमेर, राजापुर, रक्सा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की। जिसमे टीम ने 300 लीटर अवेध कच्ची शराब बरामद की। वही मौके पर 3500 kg लहन नष्ट किया गया। वही मोके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

8 माह की गर्भवती को ससुराल में बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला

0

उत्तरप्रदेश। जिला बलिया थाना नरई निरपुर ढोला गाँव का मामला सामने आया पीड़िता पूजा मिश्रा ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं और मेरी शादी को 8 साल हो चुके हैं तथा पति मुझे ज्यादा परेशान करता है। दहेज के तनाव में एक और युवती के सपनो को चकनाचूर कर दिया। पति व ससुराल वालों की मांग पूरी करने में नाकाम रहने पर उसे तब ससुराल छोड़ना पड़ा, जबकि वह 8 माह की गर्भवती है। इस हालत में घंटों तक नरई थाने के बाहर बैठे रहने के बाद भी पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी और एफआईआर दर्ज नहीं की। क्या है मामला नरई थाने में अपराध पति शराब पीकर करता है आरोपी का दोस्त हनुमान जी मिश्रा उर्फ़ फिरोज मास्टर है और पटना में पढ़ते है

पीड़िता पत्नी पूजा मिश्रा वह बच्ची वह भी परेशान करते है पूजा 8 साल से ससुराल रह रही थी और मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी प्रमोद मिश्रा है। पत्नी पूजा मिश्रा जिसके मुताबिक जिला बलिया निवासी प्रमोद की शादी पूजा मिश्रा की शादी 8 साल पहले निवासी के साथ किया था। विवाह के कुछ 7 साल बाद से ही कम दहेज लाने की बात पर प्रताड़ना शुरु हो गई। 10 हजार मायके से लाने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया गया था, तब परिजन और पंचायत के हस्तक्षेप पर ससुराल वाले पूजा को वापस ले जाने पर राजी हो गए। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई पर प्रताड़ना जारी रही। पूजा के ससुर नहीं है सास और पति प्रमोद, तथा पांच नंद हैपांच नंद में से दो नन्द उसे उन्हें बहुत परेशान करती हैं बार बार मारने पिटने की धमकी देती है पति प्रमोद ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी गर्भ में पल रहे बच्चे की खातिर तमाम मुसीबतों का सामना कर रही भूमिका के सामने तब जान बचाकर भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। पीड़ित की हालत बिगड़ने लगी और अंतत: रात में ससुराल से भागकर गांव में ही रहने वाले व्यक्ति घर में छिप गई। वहीं से पिता और भाई को खबर देकर बुलाया तो परिजन उसे अपने घर ले गये। तब की कायमी भूमिका के ससुराल में हुए अत्याचार से माता-पिता और भाई के सब्र का बांध टूट गया। तब उनको सबक सिखाने का मन बनाकर सभी लोग एक सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने जांच के नाम पर घंटो तक लटकाये रखा। जब सोशल मीडिया पर खबर चली तब जाकर भी पति समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो नहीं किया। परन्तु तलाशने की कार्यवाही में तेजी आई। इस मामले में पीड़िता के परिजन ने पुलिस पर आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद रसूखदारों के दबाव में देर शाम छोड़ देने का आरोप लगाया है। वहीं नरई थाना में उपस्थिति पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। परन्तु ये सिर्फ खोखले दावे है गर्भवती सतना रेफर 8 माह की गर्भवती भूमिका को थाने में बयान दिलाने के बाद अस्पताल ले जाया जाएगा जहां कमजोरी के चलते हालत बिगड़ने लगी, तब डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था तब देर शाम पूजा नाम की विवाहिता ने बताया कि उसके पति उसे पिछले एक डेढ़ साल से बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं। जब वह थाना में कंप्लेंट लिखवाने गई तो थाना में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरा पति ने ₹200000 मेरी मम्मी सुशीला से लिए थे तथा इससे भी उनका पेट नहीं भरा तो वह दहेज के लिए मुझे रोज-रोज ताने मारते और परेशान करने लगे हमने नारे थाना में 4 अप्रैल को शिकायत दी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तथा मेरे पति तब से फरार हैं और ₹10000 लेकर गए मैं अकेली हूं और 8 महीने की गर्भवती हूं तथा मेरे पति ने मेरे जो पेट में पल रहा है बच्चा उसे गिरवाने के लिए अस्पताल ले गए और जब चेक किया के मेरे पेट में लड़की है तो लड़की को सफाई करवाने के लिए ₹25000 डॉक्टर ने मांगे इतने पैसे हमारे पास नहीं थेऔर मेरा पति कहीं मुझे छोड़कर भाग गया और अब उनका कोई पता नहीं है।

पूजा मिश्रा की दो अन्य बेटियां

पूजा ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

पीड़िता महिला गर्भवती है और वह कहीं आज नहीं सकती और जब वह पुलिस स्टेशन नारे थाना गई तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तथा घंटे तक उसे ऐसे ही बिठाकर रखा जब भी थाना में फोन करते हैं तो वहां से कोई उचित जवाब नहीं आता तथा मेरा जो मीडिया के माध्यम से अनुरोध है कि मेरी मदद की जाए तथा अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पति और उनके घर वाले होंगे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा में हरिदित्य राजपूत ने इंटर में व कशिश ने हाई स्कूल में किया झांसी टॉप

0

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के हरिदित्य राजपूत ने अपने माता-पिता और स्कूल ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज शिवाजी नगर झांसी का नाम रोशन किया वही कशिश पाल ने अपने माता-पिता पर विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट का नाम रोशन किया वहीं कशिश पाल ने 576 अंक के साथ 96% प्राप्त किया

ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित  साहू की रिपोर्ट

स्किल इंडिया से सुधरेगा देश का भविष्य पढ़ाई के साथ साथ रोजगार भी।

0

पंचकूला : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़(3707) पंचकूला मैं (NSQF) के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा कृषि (Agriculture) व शारीरिक शिक्षा खेलकूद (Phy Edu and Sport) के बच्चों द्वारा जागरूक रैली निकाली गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने जोरदार नारेबाजी की और गांव वालों को बच्चों ने (NSQF) के बारे में बताया । कृषि अध्यापक आजादवीर सिंह व खेल अध्यापक हेमंत कुमार ने कृषि और खेल के बारे में गांव वालों को जानकारी दी। और बताया की हुनर है तो कदर है इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती संजू शर्मा , अनीता शर्मा और रजनी अग्रवाल एवं समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे। सरकार की ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भजन संध्या आयोजित होगी

0

हरियाणा / पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट आगामी 23 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाएगा। आज पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित होटल गोल्फव्यू में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई।श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह भजन संध्या पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन सांय 6 बजे से धूम धाम से मनाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने पिछले माह आयोजित श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की चौकी की सफलता के लिए सभी के सहयोग का आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आगामी कार्यक्रम में भी सभी का साथ और सहयोग बना रहेगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश बंसल, मुकेश बंसल, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट संजय जैन, युवराज गोयल, सतीश मंगला, रमन सिंगला, अमित वधवा, अशोक अग्रवाल, सोहम टुटेजा, पवन बंसल, सौरभ गर्ग, गुरतेज ग्रेवाल, नवीन गर्ग नितिन अग्रवाल, रिंकू गर्ग, करण गर्ग, दिनेश बंसल, मोहित बंसल आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने वार्ता के दौरान बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली के मशहूर भजन सम्राट मुकेश गोयल और चंडीगढ़ के युवा भजन प्रवाहक तनिश जिंदल हनुमान जी का गुणगान करेंगे।
दिनेश बंसल ने कहा कि श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट पंचकूला के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों को भी हनुमान जन्मोत्सव पर्व को विशाल बनाने में सहयोगी बनने के लिए आमंत्रित करता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की लगातार भंडारा भी लगाया जा रहा। जिसमे भोजन पैक करके जरूरतमंदों में बांटा जाता है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

दहेज उत्पीड़न का मामला: दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ससुराल पक्ष पर की थाना में दी शिकायत

0

हरियाणा : ज़िला बुलंदशहर सुमाईला पति मुज्जमिल दहेज में ज़्यादा सामान नहीं लाने वाली पत्नी को 1 साल से पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। माता रानी ने बताया पुलिस की जांच में शिकायत सही मिलने पर भी नहीं हो रही है बनती कार्रवाई।सुमाईला पुत्री नबाव, मौ० तरीनान, नई बस्ती रोड, खुरजा, तहसील खुरजा, जिला बुलन्दशहर की निवासी है।जानकारी के मुताबिक नई बस्ती रोड, खुरजा में रहने वाली युवती सुमाईला का विवाह 1 वर्ष पूर्व मुज्जमिल पुत्र रहीश के साथ हुई जिसमें 50 लाख के लगभग का खर्चा आया जिनमें सोने चांदी के जेवरात के साथ ही युवती को मायके से गृहस्थी के दूसरे ज़रूरी सामान दिए गए थे। सुमाईला ने की शादी मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार मुज्जमिल पुत्र रहीश, निवासी 5525, पर्वतीय कॉलौनी, फरीदाबाद, सेक्टर-22, हरियाणा-121005 के साथ दिनांक 05.05.2023 को हुई थी मेरी सास से मुझे कई बार पिटवाते हैं ससुराल पक्ष के कई लोग पिछले 1 साल से मुझे परेशान कर रहे हैं सुमाईला ने बताया कि मुझे यकीन है कि मेरे पति दूसरी शादी की फिराक में है जिसका खुलासा इसी की माँ कमरूनिशा ने किया है, वहीं ससुराल जनों के टॉर्चर से तंग आकर सुमाईला ने फरीदाबाद पुलिस में लिखित शिकायत दी है पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया परंतु ससुराल पक्ष मज़बूत होने की वज़ह से पुलिस कार्यवाही आगे नहीं बढ़ रही। ससुराल पक्ष के लोग कई बार दे चुके हैं जान से मारने की धमकी। ने पुलिस में प्रशासन से लगाई मदद की गुहार। वह महिला थाना में करवाई रिपोर्ट दर्ज। अगर मुझे भविष्य में कुछ होता है तो इसके जिम्मेवार ससुराल पक्ष के लोग होंगे जिनमे ससुरालीजन कमरूनिशा (सास), रहीश (ससुर), मुज्जमिल (पति), शैनुमा, रहनुमा (नन्द) प्रार्थीया को किसी ना किसी बहाने से तंग व परेशान करने लगे, और अतिरिक्त दान-दहेज में एक गाडी स्कॉरपिओं व 10 लाख रूपये नकद की मांग करने लगे ना लाकर देने पर मुझे कई बार मेरे पति व सास ने पीटा।

क्या लिखा है थाना कोतवाली फरीदाबाद पुलिस को दी शिकायत पत्र में!

निवेदन है कि प्रार्थीया सुमाईला पुत्री नबाव, मौ० तरीनान, नई बस्ती रोड, खुरजा, तहसील खुरजा, जिला बुलन्दशहर की निवासी है। प्रार्थीया की शादी मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार मुज्जमिल पुत्र रहीश, निवासी 5525, पर्वतीय कॉलौनी, फरीदाबाद, सेक्टर-22, हरियाणा-121005 के साथ दिनांक 05.05.2023 को हुई थी। प्रार्थीया के पिता नबाव ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में लगभग 50 लाख रूपये का खर्चा किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद ही प्रार्थीया के ससुरालीजन कमरूनिशा (सास), रहीश (ससुर), मुज्जमिल (पति), शैनुमा, रहनुमा (नन्द) प्रार्थीया को किसी ना किसी बहाने से तंग व परेशान करने लगे, और अतिरिक्त दान-दहेज में एक गाडी स्कॉरपिओं व 10 लाख रूपये नकद की मांग करने लगे। जब प्रार्थीया ने उनसे और दहेज देने के लिए मना किया तो उक्त लोग प्रार्थीया को तंग व परेशान तथा आये दिन मारपीट करने लगें।

आरोपी सास कमरूनिशा

प्रार्थीया ने जब अपने ससुरालीजनों से ऐसा ना करने के लिए आग्रह किया तो उक्त लोग ने मिलकर प्रार्थीया को बुरी-बुरी गालियां देत हुये जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे, जिससे प्रार्थीया की काफी हालत गम्भीर हो गई, जिससे प्रार्थीया की मरने की स्थिति हो गई थी, उसके बाबजूद भी उक्त लोगो ने प्रार्थीया का गला दबाकर आधी रात में घर से बहार निकाल दिया और बीच सड़क पर छोड कर आ गयें। जब प्रार्थीया के घर पर इस बात का पता चला तो प्रार्थीया का भाई प्रार्थीया को घर पर लेकर आया, जिसका इलाज चल रहा है।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि प्रार्थीया 02 माह की गर्भावस्था में थी, लेकिन उक्त ससुरालीजनों ने मिलकर प्रार्थीया को खाने में चोरी से गलत दबाई खिला दी, जिससे प्रार्थीया का पुत्र गर्भावस्था में ही मर गया, और उक्त लोग कहने लगे कि ऐसे ही तुझे भी जान से खत्म कर देगें ओर हम अपने पुत्र का दूसरा निकाह कर देगें।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण की बावत उक्त लोगो के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके प्रार्थीया की जान-माल की सुराक्षा करवायी जाने की कृपा करें। अति कृपा होगी।न्याय के लिए दर-दर भटक रही सुमाईला ने पुलिस में शिकायत दी शिकायत के बावजूद को अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही। सुमाईला ने बताया कि उसे इंसाफ चाहिए और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ने करने पर सरकार से अपील की है कि मुझे ससुराल पक्ष में जो प्रताड़ना मिल रही है उससे मुझे बचाया जाए।

 

आरोपी पति मुज्जमिल

लड़की की माता रानी ने बताया कि लड़का शादी से पहले भी मेरी लड़की को पहले फुला कर अच्छे से रखने के वायदे करता था हम मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने जाल में फंसा लिया अब उसे पिछले 1 साल से तंग किया जा रहा है रानी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

3.64 करोड़ से अधुरा लिंक रोड रामपुर से पलाऊ सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

0

सिरमौर : लाना चैता रामपुर लिक रोड से पलाऊ मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है तीन चार पंचायतो की दशकों से की जा रही मांग अब पूरी होने वाली है | लाना चैता रामपुर लिक रोड से पलाऊ का टेंडर फिर से (Re Tander) हुआ है पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता श्री राकेश खंडूजा ने जब से संगडाह में कार्यवार संभाला है उन्होंने इस कार्य को जल्द से जल्द रिटेंडर करने की प्रक्रिया पूरी की है | जिसका टेंडर श्री रणजीत सिंह कॉन्टैक्टर कथली भरण को मिला है श्री रणजीत सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द ये कार्य पूरा किया जाएगा तीन चार पंचायतो के लोगो ने अधिशासी अभियंता श्री राकेश खंडूजा का दिल से धन्यावाद किया

ई समाचार मीडिया के लिए कपिल देव की खबर

प्राइवेट स्कूलों की ठग नीति का हिसाब किताब | मजबूर अभिभावकों का उठा रहे हैं फायदा और कमा रहे हैं मोटी रकम ।

0

लखनऊ | एक ओर जहां पर 1 अप्रैल से सभी स्कूलों के नए सत्र शुरू हो गए हैं वही पर लखनऊ शहर के अंदर प्राइवेट स्कूलों ने अंधी कमाई का जरिया शुरू कर दिया हैं ।बुक सेंटरो पर किताब कापी लेने के लिए अभिभावकों की एक लंबी लाइन देखी जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूलों के द्वारा बताए हुए निश्चित बुक सेंटरो पर ही किताबे व कापियां मिल रही हैं इसके अलावा हर वर्ष के सिलेबस में एक दो लेसन ही सिर्फ बदल दिया जाता हैं। जिस कारण से इस महंगाई के दौर में भी चार से पांच हजार की किताबे फालतू हो जाती हैं।सिर्फ हर बार नई किताबो में एक दो लेसन में सिर्फ थोड़ा बदलाव ही कर दिया जाता हैं। इससे अभिभावकों के ऊपर इस महंगाई के दौर में भी दस से पंद्रह हजार का अधिक खर्चा आ जाता हैं। इसके अलावा पुरानी किताबे बेकार में पड़ी रहती हैं। यह एक नई पुरानी किताबो का मामला तो हैं। ही साथ में ही सरकार ने इस पर कई बार अपना फैसला दिया हैं की कोई भी प्राइवेट स्कूल किसी भी तरह से अनावश्यक रूप से अभिभावकों के ऊपर दबाव नहीं बनाएगा की वह उक्त बुक सेंटर से ही कापी व किताबे ले । लेकिन अभी भी सारे नियमों को तोड़ कई विद्यालय पुराने ढर्रे से ही काम कर रहे है ।

पब्लिशर का प्रचार प्राइवेट स्कूलो का फायदा

इस तरह से निश्चित बुक सेंटरो पर लाइन लगी हुई हैं।मनमानी मूल्य पर किताबे दी जा रही हैं। वही जब इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से पत्रकारों ने बात की तो उनका कहना हैं। की इस मामले में दोषी पाए जाने विद्यालय पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडेय