Home Blog Page 146

विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना में एनजीओ की भूमिका” में ”राज स्तरीय संवाद” का आयोजन संपन्न;

0

विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना में एनजीओ की भूमिका में राज स्तरीय संवाद का आयोजन संपन्न;

भोपाल-14@04@2024 मध्य प्रदेश की स्वयंसेवी संस्थाओं के साझा समूह यूएनजीओ द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर परराज स्तरीय संवादका आयोजन किया। इसमें प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यूएनजीओ समूह प्रमुख सतीश पुरोहित ने कहा कि– ” विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना स्वैच्छिक संस्थाओं के संवहनीय और सतत् प्रयासों से ही सरकार हो सकती है। सामुदायिक विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य करने के लिए स्वयंसेवी संगठनों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करते हुए शान आधारित परियोजनाओं के अलावा अपनी स्व परियोजनाएं क्षेत्र समूह और समय परिस्थिति अनुकूल तैयार करनी होगी तथा परियोजना की वह पूर्ति स्व प्रकल्पों के माध्यम से करना होगी तभी स्वयं से भी संस्थाएं आत्मनिर्भर होगी।आत्मनिर्भरता से ही विकास की संकल्पना पूर्ण होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सोनी आयकर आयुक्त (इंग्ज़ेम्प्शन) तथा आयकर विभाग के आइ टी (इंग्ज़ेम्प्शन) संतोष निगम द्वारा आयकर विभाग की एनजीओ में आवश्यक प्रावधानों एवं सी.एस.आर फंड की प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विषय विशेषज्ञों के रूप में डॉक्टर सुभाष सिंह पूर्व वैज्ञानिक सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, डॉक्टर सुनील चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष वाणी, श्री अमिताभ श्रीवास्तव संभागीय समन्वय जन अभियान परिषद्, एनजीओ के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर प्रिया आर्य, पर्यटन में महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर पर डॉक्टर आलोक चौबे, सहित बच्चों एवं युवाओं में मानसिक रोग विषय पर एकता साहू ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में स्वागत भाषण यूएनजीओ अध्यक्ष एमपी शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा और आभार रघुनंदन विश्वकर्मा ने किया।

 (सतीश  पुरोहित)

यूएनजीओ समूह प्रमुख

हर वर्ष की भांति इस वर्ष की माता मनसा देवी के छत पर छठ का पंखा की शोभा यात्रा निकाली

0

छत पंखा की शोभा यात्रा हरिहर समाधि बस्तरगंज चौराहे से प्रारंभ हुई

शोभा यात्रा में अनेक बैंड बाजे गुरुकुल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने भजनों पर नित्य प्रस्तुत करी

छठ शोभा यात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां और बैंड बाजे आदि रहे

पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा

मनसा देवी शहर वाली देवी के नाम से भी जानी जाती हैं

जिसमें मुख्य अतिथि हिरदेश,वार्ष्णेय ,सुबोध बंसल अनिल गर्ग गोपाल शर्मा ट्रांसपोर्ट वाले ,डॉक्टर आलोक गोविंल,आदि उपस्थित रहे

(व्हाइट )आलोक गोविंल

,अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव-2024:सिद्धारमैया का दावा- कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस शुरू, भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर किए

0

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसका दावा किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 50-50 करोड़ रुपए का ऑफर किया है।

लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। इस सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है। हमारे विधायक ऐसा नहीं करेंगे। भाजपा के लोग पिछले एक साल से हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे असफल रहे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

BSP ने मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर उम्मीदवार उतार, अशोक भलावी के निधन के बाद बेटे अर्जुन को दिया टिकट

बीएसपी प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के बाद पार्टी ने उनके मंझले बेटे को लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष जीआर पटेल और जिला प्रभारी जगदीश साहू कल शुक्रवार अर्जुन के नाम का प्रस्ताव लेकर भोपाल पहुंचे थे। जहां उनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल से हुई। जिला संगठन ने इस दौरान दिवंगत प्रत्याशी अशोक भलावी के दूसरे नंबर के पुत्र अर्जुन भलावी के नाम का प्रस्ताव रखा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- देश में 22 लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ देशवासियों के पास हैं।

नरेंद्र मोदी 24 घंटे इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं। किसी भी प्रदेश में पूछा सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं। वे कहेंगे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी।

पायलट बोले- 10 साल से दिल्ली में बैठी सरकार मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रही है

छत्तीसगढ़ के बस्तर मे चुनावी रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- छत्तीसगढ़ में बदलाव की लहर चल रही है। 10 साल से दिल्ली में बैठी सरकार मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रही है। इसलिए देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और इंडी अलायंस को जिताना चाहते हैं।

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस बिग बॉस का घर है, इनके नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ श्रीराम की तपोभूमि रही है। यहां के आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। राजनाथ सिंह ने ये बातें दंतेवाड़ा के गीदम में सभा के दौरान कही।

उत्तराखंड के रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- हमारे परिवार ने देश के लिए खून दिया। हम चुप रहते हैं। हमने त्याग किया है। शहादत की है। चाहे जितना भी कर लें।

यह हमारी देशभक्ति को समझ नहीं सकते हैं। यह देशद्रोही कहें, तो हम चुप रहते हैं। राजनीति प्रयोग के लिए नहीं है। हमारी सच्ची श्रद्धा है। हमारी सरकार आई तो अग्रिवीर योजना को खत्म करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए, 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन आ गया। ये काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस हो, सपा हो , बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब कल्याण नहीं था।

आस्था के साथ खिलवाड़ करना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। माफियाओं और अपराधियों को गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते थे। ये भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। आज माफिया या अपराधी या तो जेल में हैं यो जहन्नुम में हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार (13 अप्रैल) उत्तराखंड के बागेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- हमने आपसे वादा किया था कि हम समान नागरिक संहिता लाएंगे।

बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित कर दिया है। हम एक तरफ देश में समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है।

गुजरात राज्य के भंचाउ तालुक खनीज रेत की चौरीकी

0

 गुजरात राज्य के भंचाउ तालुक के शिकारपुर गांव सेहु मेरी खबर है खनीज रेत की चौरीकी ; भंचाउ तालुके अदर वाढीया गाव हे उसके नजदीक लाखासरी गांव की शीमाछेतरमेसे खनीज माफीया खनीज रेत की चोरी करके हाईवे के पास 1 रेत का पलाट हे वाहा पेलेजाते 4 डफर ओर 1 ईटाजी से नाजर आये ओर उनमेसे 1 खनीज रेत चोरने Eखबर के PRESS Reporter को धमकीदी और बतमीजी कीगई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए से गुजरात सलीम की रिपोर्ट

 

 

सिस्टम की बेरहमी : जिला चिकित्सालय में चार दिन बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन तो निजी अस्पताल पहुंचा पीड़ित परिवार

0

अज्ञात ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद भी ऑपरेशन नहीं होने और बुधवार को मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर बेड से उतार देने के बाद मरीज लीलावती ने अब इलाज के लिए निजी अस्पताल की शरण ली है। लीलावती को जिला अस्पताल में चार दिन तक भर्ती कर ऑपरेशन नहीं किया गया। पति देउमन ने बताया था कि उसे पथरी के ऑपरेशन के लिए 15 और

बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 35 हजार रूपए का हिसाब बताया गया।जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार ने बताया कि पैसे का हिसाब बताने मामले में जांच के लिए कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है। इस बीच बुधवार को देउमन पत्नी लीलावती को लेकर रिश्तेदार के घर सलैया लेकर गए और गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचे तो अवकाश के कारण भर्ती नहीं किया गया तो लीलावती को

परेशान होकर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा देउमन ने बताया कि लीलावती के आगे का इलाज अब निजी अस्पताल में करवाएंगे। देखना यह है कि यहां आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलता है कि नहीं। इधर, लीलावती के इलाज मामले में सिस्टम की बेहरमी को खुलकर सामने ला दिया। जिला अस्पताल में गुरूवार को लीलावती को भर्ती करने में इसलिए समस्या आई क्योंकि अवकाश का दिन था। इससे पहले बुधवार को भी अवकाश के कारण ही इलाज में कठिनाई हुई। समस्या बताने के लिए अस्पताल में ढूंढ़ने पर डॉक्टर नहीं मिल रहे थे।
वहीं सर्जरी के लिए पैसा मांगने का मामला जब तूल पकड़ते दिखाई दिया, तो प्रबंधन इस मामले में जांच कराकर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। जबकि इसके पहले भी इलाज के नाम पर पैसा लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी प्रबंधन की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके कारण चिकित्सकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

दबाव बनाकर जांच रिपोर्ट करते हैं तैयार

जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पैसा मांगने का यह कोई नया मामला नहीं है। आए दिन यहां सर्जरी के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूल की जाती है। 11 जनवरी को भी एक आदिवासी युवक के पेट का ऑपरेशन करने के लिए 6 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसके बाद 4 हजार रुपए लेकर ऑपरेशन कर दिया गया था। मामला जब तूल पकड़ा तो मरीज पर दबाव बनाकर पैसा नहीं लिए जाने का प्रबंधन ने रिपोर्ट तैयार कर लिया और दोषी चिकित्सक को क्लीन चिट दे दिया गया। जबकि युवक अपने बयान में अपनी बीमारी व पैसा देने की बात स्पष्ट रूप से बता रहा था। वहीं विधायक के ड्राइवर से भी ऑपरेशन के नाम पर पैसा लिया गया था, इसके साथ ही खन्नौधी निवासी तीन वर्षीय बालक का पैसे न देने पर गलत ऑपरेशन कर दिया गया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों से की थी। जिसके बाद एक चिकित्सक को प्रबंधन ने कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। वहीं कुछ दिनों बाद फिर से सर्जरी विभाग में पदस्थ कर दिया।

कलेक्टर ने कहा टीम गठित कर कराएंगे जांच, दोषियों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई यह सिर्फ शांतवना मात्र अज्ञात ने कहा नहीं है कलेक्टर के जवाब से संतुष्ट।

कलेक्टर ने कहा जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

जिला चिकित्सालय में पथरी व बच्चेदानी का ऑपरेशन के नाम पर पैसा मांगने के मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मंगाई है। कलेक्टर तरुण भटनागर ने कहा कि पूर्व में भी पैसे लेने की शिकायत आई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं बुधवार को महिला के आपरेशन के लिए पैसों की मांग करने की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई है, जैसे ही जांच रिपोर्ट आती है दोषी चिकित्सकों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शहडोल में अज्ञात ने लगाई सरकार से इंसाफ की गुहार!

श्रीमान् महोदय जी, जिला अध्यक्ष शहडोल (म०प्र०) श्रीमान् महोदय जी जब जांच करने की टीम गठित हो गई जांच करने के लिए स्वास्थ्य चिकित्सालय के भ्रष्ट अधिकारी ही रहेगे। दो साल पहले माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश किया एक प्राईवेट हास्पिटल की जांच करने का। वे प्राईवेट हास्पिटल जिला मुख्यालय के बगल में है पाली रोड शहडोल (म०प्र०) और उस हास्पिटल में कई मरीजों की मृत्यु हो गई और जान चली गई उस हास्पिटल में जांच करने के लिये सी०एम०ओ० एम०एस०सागर पूर्व में भ्रष्ट अधिकारी रहा। उसने जांच करने के लिये टीम गठित किया जांच करने वालों की टीम गठित हुई। जो वर्तमान में सी०एम०ओ० डॉ० ए०के० लाल गठित हुई टीम में रहे। डॉ० हीरालाल शुक्ला, डॉ० वाई के पासवान जांच करने वालों की टीम गठित हुई। उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी जांच करने वाली टीम को मुँह मांगा पैसा दिया। स्वास्थ चिकित्सालय के भ्रष्ट अधिकारी व डॉक्टरों को पैसों के सीवय कुछ नहीं दिखता है। गरीबों से भी पैसा खून जैसे चूसते हैं। श्रीमान् महोदय जी जो टीम जांच करने आयेगी वही वैसे ही जांच करेगी और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी ईमानदारी से जांच नहीं करते हैं। आज उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी हत्यारा पैसों की दम पर आजाद घूम रहा है। अगर भ्रष्ट अधिकारी लोग ईमानदारी से जांच करते तो उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी जेल हवालात के अंदर रहता आज।

अज्ञात ने कहा इंसाफ मिलने में क्यों लग रही है इतनी देरी

अज्ञात के परिवारजन भी हो चुके हैं निजी अस्पताल के शिकार और आरोपी घूम रहे हैं आजाद अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आरोपियों पर सबसे सख्त कार्रवाई हो और मुझे इंसाफ दिलाया जाए।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

दहेज के लिए ससुरालवालों ने जमकर मारा-पीटा, इलाज कराने गई मायके तो पति ने कर ली दूसरी शादी की तैयारी, प्राथमिकी दर्ज

0

बिहार (रायबरेली ): बिहार के रायबरेली जिले के बछरावां थाना में दहेज के लिए पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का चक्कर सुर्खियों में है । इस घटना की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने स्थानीय थाना में अपने पति समेत ससुराल लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी की फिराक में पति के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रियंका पत्नी उमेश कुमार की पत्नी प्रियंका ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले उमेश कुमार के साथ हुई थी।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में

याना प्रभारी निरिक्षक महोदय महिला थाना जिला रायबरेली
उमेश कुमार पुत्र श्री शतुरोहन पत्नी कलावती प्रतिवादी निवासी गोसाईगंज थाना जिला लखनऊ

प्रार्थना पत्र वास्ते प्रियंका को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर जान माल का खतरा होने के सम्बन्ध में, मैं प्रार्थिनी के पिता के अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर साथ उसनो पुत्री को विदाई किया ससुराल जा करके प्रार्थिनी पत्नी धर्म का पालन करती रही कुछ दिन बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए तरह तरह के ताना देने लगे की ओर प्रार्थिनी प्रियंका को काई बार अगर मायके चले जाती तो अनेक लांछन लगा करके ताना देते और प्रियंका को जबर दस्ती मायके छोड गये और कहते हम तुमको नहीं रखेंगे।
अतः श्रीमान जी है प्रार्थना पत्र को संज्ञान लेकर के प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करने कृपा करे प्रार्थीनी प्रियांका ने बताया की पति उमेश कुमार मुख्य आरोपी है। जिसका किसी दूसरी लड़की के साथ चक्कर है और वह उसके साथ शादी की फिराक में है तथा उसके घर वाले भी उसे उसके साथ हैं और मुझे कहते हैं कि तू मायके में ही रहे और तुझे यहां ससुराल में नहीं आने दिया जाएगा।

ससुराल में लगातार झेलती रही प्रताड़ना

इस दौरान उनके पति के अलावे उनकी सास ससुर दहेज स्वरुप नकद रुपये के लिए उन्हें हमेशा प्रताड़ित करते थे। उन्होंने प्राथमिकी में आगे कहा कि जबकी उसके दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की वह उनका गुजारा कैसे करेगी पति ने प्रियंका के साथ मारपीट की और उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं मारपीट करने के बाद ससुराल वाले व्यक्ति उसे मायके छोड़ गए और बोले कि तुझे इस घर में नहीं आने देंगे उनके पति का पहले से ही सपना नाम की लड़की के साथ चक्कर चल रहा है वह शादी से पहले ही चल रहा है जिसे लगभग 4 साल से अधिक हो चुका है उसका पति उमेश उसके साथ मारपीट करता है

पीड़िता प्रियंका अपने दो बच्चों के साथ न्याय मिलने के इंतजार में

और उसे जान से मारने की धमकियां देता है तथा ससुराल के अन्य लोग भी उसे परेशान करते हैं और कहते हैं कि तुझे मैं घर न जमीन मिलेगी और तू अपने ही माता-पिता के घर रहे तुझे इस घर में नहीं आने दिया जाएगा और लगातार प्रताड़ित करते रहे।

प्रियंका ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार

प्रियंका ने बताया कि उसके पति का चक्कर शादी से पहले ही प्रेम सपना नाम की लड़की के साथ चल रहा था के दो बच्चे हैं तथा उसने बछरावां थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई थाना अध्यक्ष ने कहां के वह कोर्ट में जाए और वहीं जो अपील करें प्रियंका ने कहा कि उसे अन्य चाहिए तथा दोषी ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए प्रियंका ने लगाई मदद की गुहार सास ससुर भी करते हैं प्रियंका को बहुत ज्यादा परेशान पति ने की कई बार मारपीट।

 

 

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलेगा:कहा- कुछ लोग मुगलों की तरह सावन-नवरात्रि में मटन का वीडियो डालकर चिढ़ाते हैं

0

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में PM नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में राहुल गांधी और लालू परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सावन के महीने में मटन बनाते हैं, इसका वीडियो भी बनाते हैं और जारी करते हैं।

देश का कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता, ना ही ये मोदी किसी को नहीं रोकता है। ये लोग वीडियो जारी कर देश के लोगों को चिढ़ाते हैं। नवरात्रि में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर लोगों को मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं।

7 महीने पहले सावन के महीने में राहुल गांधी ने लालू यादव से मटन बनाना सीखा और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर 2 सितंबर 2023 को शेयर किया था। वहीं चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल को तेजस्वी ने अपने x पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिखाई देते दिख रहे थे।

PM मोदी ने उधमपुर में कहा कि यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है।
PM मोदी ने उधमपुर में कहा कि यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है।

PM मोदी के भाषण की अहम बातें…

PDP-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं PM ने आगे कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP इसे फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं। इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया है।

जम्मू-कश्मीर 10 साल के अंदर पूरी तरह से बदला 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। 10 साल में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।

जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसे वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक-मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद यह पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी जैसे मुद्दे नहीं हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा हो या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर पहले चिंता होती थी। आज स्थिति बदल गई है। आज यहां विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। यहां चप्पे-चप्पे पर एक ही गूंज सुनाई दे रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

राम मंदिर का संघर्ष 500 साल पुराना कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर BJP के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर न चुनाव का मुद्दा था, न है और न होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था।

उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे
उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। सिंह ने 2014 में उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। कांग्रेस ने उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है।

कठुआ बलात्कार के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में भाग लेने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के छह साल बाद कांग्रेस ने लाल सिंह को अपने पाले में वापस ले लिया। इंडिया ब्लॉक में भागीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने लाल सिंह को अपना समर्थन दिया है।

उधमपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीतीं।

उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। (फाइल फोटो)
उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। (फाइल फोटो)

मोदी बोले-कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप: कांग्रेस ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में मुस्लिम लीग सरकार का हिस्सा थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली को संबोधित किया। PM ने 37 मिनट के भाषण में कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।”

पत्नी ने आरोपी सहकर्मी पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने में नहीं ली शिकायत!

0

उत्तर प्रदेश: जिला गाजियाबाद थाना विशरग का है मामला जगदीश की पत्नी बबली 25 वर्ष और साली रुक्मणी 23 वर्ष पिछले 2 साल से आरोपी हमीद और योगेश कर रहे थे गलत काम न करने पर दोनों को मिली जान से मारने की धमकी और परिवार को परेशान धमकियां मिली । जगदीश ने लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास जा कर मदद की गुहार लगाई है।

पति जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी और साली को को मिली जान से मारने की धमकी
पति जगदीश ने विशरग पुलिस स्टेशन में जब शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस वालों ने उनके साथ बहुत बदतमीजी की और उन्हें वहां से भगा दिया और हमारी रिपोर्ट भी नहीं लिखी फिर हमने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास गए और वहां शिकायत पत्र दिया परंतु आज तक कोई जवाबी कार्यवाही नहीं हुई जगदीश उसकी पत्नी और साली ने लगाई न्याय की गुहार है। की पत्नी और साली को जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा किया है। पत्नी बबली ने कहा कि उन्हें पिछले 2 साल से एक बेकरी वाली कंपनी में काम करती हैं वहां काम करने वाले दो सहकर्मी हमित और योगेश उसे बहुत परेशान करते हैं और उनसे गलत काम करवाते हैं गलत काम के लिए मना करने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जगदीश ने कहा, ‘मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न नंबरों और अलग अलग नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।’

उत्तर प्रदेश के सीएम से लगाई मदद की गुहार

पत्नी बबली ने अपनी शिकयत में आगे लिखा, ‘बस इसे आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। यह पिछले दो साल से हो रहा है। पुलिस को नियमित रूप से सूचित किया गया है।’ परंतु पुलिस कार्रवाई के नाम पर हमें ही डरा धमकाकर घर भेज देती थी अभी तक हमारी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है पति जगदीश ने रो-रो कर सुनाई आप बीती कहा कोई शिकायत नहीं सुनता है कोई साहब हमारी जिससे से उन्हें और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां मिले रहे।

 

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

कन्नौज: पापा..मम्मी को मत मारो..पर वो पीटते रहे, बेटी प्रीति ने लगाई मदद की गुहार!

0

कन्नौज : थाना गुरसरायगंज का है मामला प्रीति 18 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी माता का नाम सुधा 32 वर्ष और पिता पवन कुमार 35 वर्ष है, मेरे पिता पवन कुमार मेरी माता को के साथ बहुत मारपीट करते हैं और उनसे पैसे छीन कर कहीं चले जाते हैं। प्रेम विवाह कर लिया था पर मेरे पापा फिर भी उन्हें बहुत परेशान करते हैं मेरी मम्मी हिमाचल में बत्ती में साईं रोड पर रहते है जब मेरे पापा कन्नौज आते हैं तो बहुत मारपीट करते हैं। पापा..मम्मी को मत मारो..। छोड़ दो मम्मी को..कोई बचाओ मम्मी को..। पिता की क्रूरता से मां को पिता की क्रूरता से मां को बचाने के लिए छह साल का ¨प्रीति दहशत भरी आवाज लेकर कभी पिता को रोक रही थी, तो कभी लोगों को पुकार रहा था। मध्यरात्रि के वक्त पवन कुमार के घर से उठ रही आवाज पड़ोसियों तक जरूर पहुंची लेकिन रोज की बात मान कर वे भी घर से बाहर नहीं निकले।

पवन अपनी पत्नी सुधा को पीटता रहा और तब तक पीटा तक की उसकी सांसे थम नहीं गईं। सुधा की बिगड़ी हालत के बाद घर से उठ रहा शोर शांत हुआ। ¨प्रीति , 9 वर्षीय ¨ सुमित मां के आंचल से महरूम हो गयी। मां को बचाने की जिद्दोजहद कर रहे बच्चों की आंखों से खौफनाक मंजर अभी दूर नहीं हुआ है। मासूमों ने पिता के निर्दयी बर्ताव को जब गांव वालों के सामने रखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। ¨प्रीति ने बताया कि पापा ने पहले मम्मी को बाल पकड़कर लात घूसों से जमकर पीटा। फिर डंडे से मारा। मम्मी चिल्ला रही थीं। घर में मचे शोर से दहशत में

सुधा

आया छोटा भाई ¨सुमित रो रहा था। घर में सो रही अन्य परिवार वाले शोर सुनकर बाहर चले आए । उसने भी बाहर जो मंजर देखा सहम गए । उसने भी पिता को मां पर हाथ उठाने के लिए मना किया लेकिन पवन ने बेटी को जोरदार थप्पड़ मारकर शांत करा दिया। लाडली की मानें तो डंडे की मार से मम्मी बेहोश हो चुकी थीं। फिर पापा ने मम्मी को छोड़कर व नगदी लेकर फरार हो गया और अब तक उसका कोई पता नहीं है पवन के घर से उठ रही हृदय विदारक चीखों के बारे में किसी ने थाने आकर या फोन पर पुलिस को सूचना तक नहीं दी। वरना सुधा की हिमाचल के बद्दी नहीं जाती और हम मासूमों के सिर पर से माँ बाप का साया ना जाता प्रीति ने बताया पिता माता से नगरी लेकर फरार हो गए और कुछ पता नहीं है वह कहां चले गए हम जैसे तैसे घर का गुजारा चला रहे है । ग्रामीणों का तर्क है कि पवन ऐसा अक्सर किया करता था। पति-पत्नी के झगड़े में कौन फंसे। अर्धरात्रि हुई इस घटना की जानकारी एक सुबह पत्नी सुधा की बेटी प्रीति ने दी। आरोपी के माता पिता गांव में ही अगल रहते हैं।

बेटी प्रीति ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बेटी प्रीति ने बताया कि माता-पिता के झगड़े में हम बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो गई है मेरी उम्र 18 वर्ष है और मेरा छोटा भाई सुमित है उसकी उम्र 9 वर्ष है हम जैसे तैसे अपना खाना पानी कर रहे हैं सरकार हमारी मदद करें तथा हमें आर्थिक सहायता प्रदान करें। क्योंकि हमारे माता-पिता हमें छोड़कर चले गए हैं प्रीति ने बताया कि जब से पिता लापता हुए हैं, उनका नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है.

 

 

9 साल का सुमित माता पिता अलग अलग भागे क्या होगा भविष्य

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

पीएनसी कंपनी द्वारा जारी है लापरवाही कार के शीशे पर गिरा लोहे का राड हादसा होते होते बचा।

0

बंथरा। लखनऊ कानपुर हाईवे पर पीएनसी कंपनी द्वारा किए जा रहे एलीवेटेड एक्सप्रेस वे सड़क निर्माण कार्य में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही लगातार जारी हैं, जिसके चलते बुधवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया ।बंथरा थाना क्षेत्र के कटी बगिया के पास पिलर नंबर 212–213 के बीच बुधवार के सुबह लगभग 10 बजे कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही कार संख्या up 78 एचबी 4533 को चालक विवेक त्रिवेदी गाड़ी को चला रहा था। जिसमे राजू त्रिवेदी ,मनोज पाठक ,मनोज शुक्ला ,आशीष यादव बैठे हुए थे कार की पीछे लगी शीशे के ऊपर लोहे का राड गिर गया जिससे कार का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, कार में सवार सभी लोग बच गए किसी को कोई चोट नहीं आई ,नही तो अनहोनी जैसे अप्रिय दुर्घटना घटित हो जाती ।हैरानी की बात यह हैं की अब तक कंपनी की लापरवाही के कारण से इस प्रकार की कई दुर्घटना घटित हो चुकी हैं। जिसकी चपेट में आकर कई लोग लहूलुहान भी हो चुके हैं। उसके बाद भी इनके रवैया में कोई भी बदलाव नहीं आ रहा हैं।जिसके चलते हर समय यहां से निकलने वाले यात्रियों की जान जोखिम में पड जाने का खतरा बना रहता है। सुरक्षा उपकरणों को न लगा कर किए जा रहे निर्माण कार्य की वजह से आए दिन कोई न कोई हादसे होते रहते हैं। फिर भी ध्यान न देना जान बूझकर लापरवाही किए जाने की बात साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट