Home Blog Page 148

भोपाल में तेज बारिश:11 अप्रैल तक बारिश-ओले का अलर्ट, कल रहेगा ज्यादा असर

0

भोपाल में सोमवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से शहर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी दिनभर धूप-छांव और बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज बारिश हुई थी।

भोपाल में सोमवार शाम 4 बजे से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. आज सुबह से राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

सिंगरौली और सागर जिले में भी मौसम अचानक बदला, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. दोनों जिलों में कई जगह ओले भी गिरे.

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. कल यानी 9 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा. बता दें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है. जिसका असर राजधानी भोपाल समेत पूरे एमी में भी दिखाई दे रहा है.

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर ओले-बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल-बालाघाट समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हुई।फिलहाल 10 और 13 अप्रैल को सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश औरओले गिरने की भी आशंका है।मंगलवार से गरज-चमक व बूंदाबांदी की गतिविधि में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधि होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, हरदा,  सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी, गिरेंगे ओले

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 3-4 दिन के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर में ऑरेंज अलर्ट और अलावा बैतूल-नर्मदापुरम में बारिश और ओलों का रेड अलर्ट जारी किया गया है।9 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच , रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की प्रबल ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप बना हुआ है और उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों में बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बन रही है। 10 अप्रैल और 13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिसके असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला के दिशा निर्देशो अनुसार मोरनी के कई गांव के तालाबों में मछलीयाँ छोड़ी : डॉ सागर जोशी

0

संस्था प्रभारी डॉ सागर जोशी और स्वरूप सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक की देखरेख में तालाब में गंबूजिया मछलियां छोड़ते हुए स्वास्थ्य कर्मी

मोरनी : मोरनी खंड में दिनांक 08/04/2024 को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोषले के आदेशानुसार प्रा० स्वा० केन्द्र मोरनी के अन्र्तगत आने वाले विभिन्न स्थाई जल स्त्रोत में से संस्था प्रभारी डॉ सागर जोशी और स्वरूप सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक की देखरेख में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गई। यह मछली पानी में पनपने वाले मच्छर के लारवा को खा जाती है। और इस प्रकार डेंगू ,मलेरिया आदि फैलाने वाले मच्छरों की पैदावार को कम करती है।

यह डेगू मलेरिया जैसी जानलेवा बिमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पंचकूला द्वारा जनहित में सराहनिय कार्य किया गया। डॉक्टर जोशी ने बताया इस प्रयोग से मच्छरों की डेसिटी काफ़ी कम हो जाती है। यह का बायो लोजिकाल तरीका है। इस तरीके के पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। जब कि एन्टीलारवा सप्रे में इंसेक्टिसाइड का प्रयोग होता है। जिसका पर्यावरण पर दुष्प्रभाव होता है।
इस दौरान मलेरिया कार्यालय से अरविन्द कुमार व टीम व प्रा०स्वा० केन्द्र मोरनी से वेदप्रकाश शर्मा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

अनूपशहर में एक महिला को विजार ने मारा सीग

0

आवारा पशु बने जी का जंजाल

वाल्मीकि समाज की एक लेडीज महिला नाम, गुडिया को, विजार ने मारा सीग

लेडिज कर्मचारी झाड़ू लगाने मोहल्ला आहार गेट में गई थी

लेडिस महिला को पीछे से विजार ने आकर सीग उस के पेट में घुस दिया

लेडिस महिला की सूचना पाकर वाल्मीकि समाज के लोग घटनास्थल पर पहुंचे

उन्हे तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया

अनूपशहर से उन्हें बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

पति को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं तीन बच्चों की माँ!

0

बिहार : बक्सर जिले के कोरनसराय थाना के खालवाईनार निखुरा पोस्ट डुमराव का मामला सामने आया इसमें टेम्पो पलट जाने से पति देवनाथ सिंह मृत्यु हो गई थी। 27-4-2023 समय लगभग 7:30 बजे पति देव नाथ सिंह टेम्पो से दैनिक मजदूरी करके घर आ रहा था टेम्पो के अचानक पलटने से हुए हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कोरनसराय थाने के पास में तेरा पुल डूंगारम से 100 मीटर पलटा के देवनाथ सिंह को बेकाबू टेम्पो ने कुचल दिया. गंभीर घायलावस्था में उनको को मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां देवनाथ ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद कोरनसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

क्या लिखा है पुलिस थाना में दी गई शिकायत पत्र में :

सेवा में श्रीमान थाना अध्यक्ष महोदय डुमरांव महाशय सभी निवेदन यह उन्होंने कहा कि मैं पनवती देवी पति देवनाथ सिंह पता खालवाइनार निखुरा पोस्ट डुमरांव थाना कोरानसराय जिल बक्सर का स्थाई निवास हूं मेरा पति जेपी चाट दुकान डुमरांव में दैनिक मजदूरी का काम करते थे दिनाक-27/04/2023 समय लगभाग 7:30 बजे मेरे पाटी दुकान से घर टेम्पो से आने के मैं तेरा पुल डूंगारम से 100 मीटर दक्षिण टेम्पो अचानक पलट जाने के कारण मेरे पति की मृत्यु हो गई टेम्पो संख्या BR24P8828 ना माजरा बिंद पिता मुसाफिर बिन पता मोतीबाद थाना कुरान सराय जिला बक्सर का टेम्पो प्रति सवार जब रास्ते वाले ने गांव पर खबर सुनने दिया तब हम लोग वहां पहुंचकर देखा की वाहन मृत्यु पड़े हुए वाहन प्रशासन भी मौजुद था तब कानूनी प्रक्रिया पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किये टेम्पो की गति काफी तेज थी और वह टेम्पो लापरवाही से चला रहा था और टेम्पो लौट गया टेम्पो बोरा बिंद आ रहा था अतः श्रीमान से निवेदन है की उचित कार्यवाह करने की कृपा करें

मृतक का भाई कर रहा पीड़ित परिवार भरण पोषण

हम जगनारायण सिंह दवा वह राशन पानी कर रहे हैं सरकार की कोई मुआवजा नहीं मिला छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं एक लड़की है तो उनका तो शादी हो चुका है लड़के लोग का क्या होगा सब राम भरोसे है।

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्स्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं. इधर, पुलिस ने अभी तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया व टेम्पो को जब्त करना तो दूर है और पूरे मामले की जांच में गंभीर ता से नहीं हूई है.

वहीं प्रदेश की यह घटना एक तेज रफ्तार ट्रक ने काम कर रहे दो अन्य को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कराई. हालांकि अब तक ट्रक का कोई सुराग नहीं मिला है.

 

पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

 

 

 

पिछले 1 साल से थाने के चक्कर काट रही है पीड़िता पति को कुछ लेने वाले या पति को नुकसान पहुंचा ने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मेरे तीन बच्चे हैं हमारी आर्थिक हालत बहुत कमजोर है खाने के मोहताज हो गए हैं हमें सरकार से आर्थिक मदद और इंसाफ दिलवाई जाए।

 

 

 

 

                                                         ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहडोल में जगह जगह चिपकाया गया प्रधानमंत्री के नाम शिकायत पत्र

0

मध्य प्रदेश: शहडोल जिला के अंबेडकर चौक वह शहर में जगह-जगह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक शिकायती पत्र चिपकाया गया। पत्र में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं जब जिस प्राईवेट हॉस्पिटल की लापरवाही शिकायत लिखी गई थी उन्हे इसकी सूचना मिलते ही उनके ही कर्मचारी द्वारा कुछ ही देर में इस पत्र को पूरे जिला अस्पताल परिसर से निकलते हुए देखा गया। तथा निजी अस्पताल वाले अपनी गलती को छुपाते नजर आए वह सबूत मिटाते नजर आए।

पत्र में कहा गया है कि उक्त निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान कई मरीजों की जान चली गई है। डायलिसिस करने वाला व्यक्ति, गणेश कुशवाहा, न तो योग्य है और न ही उसके पास कोई अनुभव या डिग्री आदि है। नियमों को ताक पर रख कर हो रहा काम अस्पताल में काम मरीजों की जान राम भरोसे हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त निजी अस्पताल में एक महिला की डिलेवरी के दौरान यून्टर फट गया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई। दो साल पहले भी इसी अस्पताल में एक महिला की डिलेवरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। तथा इस अस्पताल के डॉक्टर वह मेनेजमेंट ने केस रफा दफा कर दिया था।

पत्र में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि सीएमओ एमएस सागर भ्रष्ट अधिकारी हैं और उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना कर उनका भी पालन नहीं किया।

अज्ञात ने लगाई प्रधानमंत्री से मदद की गुहार!

पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त निजी अस्पताल और जिला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जांच करवाएँ और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

पुलिस ने युवती की आत्महत्या का मामला दर्ज कियाः

अमलाई थाना क्षेत्र में एक युवती ने 2 सितंबर 2022 को थाने के सामने खुद को आग लगा ली थी। युवती ने एक पटवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की शी।

शहडोल संभाग में आमजनता न्याय के लिए दर-दर भटकते!

पत्र में यह भी कहा गया है कि शहडोल संभाग के अधिकारी अफसरों के यहाँ आमजनता के साथ न्याय नहीं होता है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आमजनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में?
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी! भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम आपने छेड़ रखी है तो अभी आप दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने गिरतार किया शराब घोटाले में जिन दुकानदारों को ठेका मिला था, उन लोगों ने पंजाब, गोवा विधानसभा में आम पार्टी को चुनाव प्रचार के लिये पैसा दिया था, इसके अलावा आम पार्टी के बड़े-बड़े नेता प मिनिस्टर कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं, आम पार्टी के बड़े नेता व मिनिस्टर लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप है शराब घोटाले का पैसा लेने का, इनके ऊपर ये आरोप नहीं है कि किसी की हत्या की है और किसी इंसान की जान ली है, एक भ्रष्ट अधिकारी की म०प्र० शहडोल में उनकी पोस्टिंग रहीं त्वास्थ्य चिकित्सालय सी.एम.ओ., एम०एस०सागर पूर्व में रहा उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं, कि कई लोगों की जान चली गई और मृत्यु हो गई उस भ्रष्ट अधिकारी सी.एम.ओ. के ऊपर ये आरोप लगे हैं. एक प्राइवेट हास्पिटल जिला मुख्यालय कार्यालय के बगल से पाली रोड शहडोल (म०प्र०) में है। उस प्राइवेट हास्पिटल में डायलिसिस होता रहा, डायलिसिस करते समय कई मरीजो की मृत्यु हो गई, डायलिसिस गणेश कुशवाहा करता रहा, उसके पास डायलिसिस करने का कोई ज्ञान भी नहीं रहा, और उसके पास कोई डिग्री भी नहीं रहीं और उस प्राइवेट हास्पिटल में कई डिलेवरी केश आगे डिलेवरी करते समय कई महिलाओं की मृत्यु हो गई और उल प्राइ‌वेट हास्पिटल में न कोई डॉक्टर रहता है और न डॉक्टरों को पास कोई डिग्री है और उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी उसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय भोपाल, स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली और राष्ट्रीय मेडिकल आयोग नई दिल्ली सब जगह शिकायत दर्ज हुई है। जब माननीय उच्य न्यायालय हाईकोर्ट ने आदेशित किया उस प्राइवेट हास्पिटल की जांच की जाये, भ्रष्ट अधिकारी स्वास्थ्य चिकित्सालय सी.एम.ओ.. एम.एस. सागर उस प्राइवेट हास्पिटल की जांच किया तो उस हास्पिटल के प्रबंधक द्विवेदी के हिसाब से जांच हुई सी.एम.ओ., एम.एस. सागर अपने स्टॉफ गोपीलाल की डिग्री लगाकर झूठी रिपोर्ट बनाया फिर झूड़ी रिपोर्ट और झूला एफीडेविट हाईकोर्ट जबलपुर (म.प्र.) में आकर पेश किया क्योंकि सी.एम.ओ. एम.एस. सागर भ्रष्ट अधिकारी और उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी और गणेश कुशवाहा दोनों को जेल/हवालात जाने के लिये ऊपर से तलवार झूल रहीं थी उन लोगों को बचाने के लिये भ्रष्ट अधिकारी सी.एम.ओ. एम. एस. सागर ऐसा किया, स्वास्थ्य चिकित्सालय का स्टॉफ टेक्नीशियन गोपीलाल शिकायतकर्ता से मिलता है और बोल रहा है कि मैं उस प्राइवेट हास्पिटल द्विवेदी के यहां में काम नहीं करता हूं गोपीलाल ने अपने मुंह से चार बार बोला है उसकी वीडियो भी बनी है माननीय मोदी जी आप बोलते है कि गारंटी पर गारंटी है. गारंटी यहां पर भ्रष्ट अधिकारियों की है जो आरोपियों और हत्यारों को बचाते हैं उन अधिकारियों की गारंटी है। श्रीमान् महोदय जीं जिन राज्यों में बी.जे.पी. के शासन नहीं है उस स्टेट के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को ईडी सीबीआई गिरतार करती है, जिस स्टेट में बीजेपी का शासन है वहां के भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं को और उन लोगों के ऊपर सीबीआई ईडी जांच क्यों नहीं करती है, मोदी जी आपकी यहीं गारंटी है, पी. एम. हाउस में मैं कई बार मेल भेज चुका हूँ अभी पी.एम. हाउस से मैसेज आया है कि आपकी शिकायत दर्ज हो गई है शिकायत नंबर- डी/2024-0033362 है।

श्रीमान् महोदय जी आपसे निवेदन है कि आप जांच करवाइये और सेन्टर गर्वमेन्ट अधिकारियों से जांच करवाइये, जांच करने में जो सरकारी खर्च होगा शिकायतकर्ता यह खर्च भुगतान करने के लिये तैयार है।

यह घटना शहडोल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करती है। प्रधानमंत्री से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र के जरिए आग्रह किया गया की वे इस मामले में त्वरित कार्यवाही करेंगे और दोषियों को सजा कड़ी से कड़ी दिलाएंगे।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024- कांग्रेस के 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी:MP के खंडवा से नरेंद्र पटेल, ग्वालियर से प्रवीण पाठक चुनाव लड़ेंगे

0

कांग्रेस ने शनिवार को गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

कांग्रेस ने MP के ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। पार्टी ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।

वहीं, नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरा एंड नगर हवेली (एसटी) सीट से अजीत रामजीभाई माहला चुनाव लड़ेंगे।

उधर, महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने शनिवार को बताया कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कल्याण लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) ने लोकसभा चुनाव में वैशाली दरेकर-राणे को उम्मीदवार बनाया है। कल्याण शिवसेना का गढ़ भी कहा जाता है। 2019 के चुनाव में इस सीट पर श्रीकांत शिंदे की जीत हुई थी।

राजस्थान में खड़गे-सोनिया-प्रियंका की चुनावी सभा, पार्टी फिर से लॉन्च करेगी घोषणा पत्र

राजस्थान के जयपुर में हो रही चुनावी जनसभा में कांग्रेस अपना घोषणा पत्र फिर से लॉन्च कर रही है। इस सभा के जरिए कांग्रेस जयपुर के साथ 5 लोकसभा सीटों को भी साधेगी। जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं।

नॉर्थ चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार आर सी पॉल कनगराज के लिए कैंपेंन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया अलांयस दिल्ली में एक-दूसरे को गले लगा रहा है और केरल में एक-दूसरे को ठग रहा है।

शिंदे के बेटे श्रीकांत महाराष्ट्र की कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

MP की बाकी 3 और सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बाकी बची 3 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है।

खंडवा में नरेंद्र पटेल का भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला है। कांग्रेस ने मुरैना में भाजपा के शिवमंगल सिंह के सामने सत्यपाल सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है। वहीं, ग्वालियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाह के सामने प्रवीण पाठक को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।

 

चौधरी गजेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़कर हुए भाजपा में शामिल

0

चौधरी गजेंद्र सिंह बसपा से पूर्व विधायक रह चुके हैं

चौधरी गजेंद्र सिंह पूर्व विधायक कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे

कांग्रेस को बड़ा झटका

चौधरी गजेंद्र सिंह पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर हुए बीजेपी में शामिल

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

भाजपा की स्थापना दिवस पर लखनऊ में ली भाजपा की सदस्यता

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

जुमा अलविदा और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट।

0

जुमा अलविदा और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट।

जैसे-जैसे ईद और इलेक्शन पास आते जा रहे हैं।

पुलिस हुई सख्त

एसडीएम नवीन कुमार, और पुलिस प्रशासन, ने निकाला फ्लैग मार्च।

पुलिस ने अलीगढ़ अड्डे से लेकर मुख्य बाजार होते हुए गली-गली चौराहे पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने सबसे शांतिपूर्वक त्यौहार बनाने की अपील की

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी:400 रु. मजदूरी, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख, MSP कानून और जाति जनगणना का वादा

0

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है।

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

कांग्रेस पार्टी की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं…

  1. वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे।
  2. मतदान EVM के जरिए होंगे, लेकिन VVPAT की पर्ची से मिलान किया जाएगा।
  3. 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी।
  4. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

    राहुल गांधी ने कहा- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ NDA और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है।

    12:42 PM5 अप्रैल 2024

    बुजुर्गो को रेलवे में रियायत का वादा

    कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बुजुर्गो को रेलवे में रियायत देने का वादा किया है। कोरोना के बाद से केंद्र सरकार ने इसे लगभग खत्म कर दिया है।

    12:40 PM5 अप्रैल 2024

    सेहत के मोर्च पर दो बड़े ऐलान

    देशभर के लिए 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज की योजना (हालांकि राजस्थान में राहुल गांधी ने 50 लाख रु. तक के फ्री इलाज की घोषणा की थी, इसके बाद कांग्रेस वहां हार गई थी)। कुल बजट का 4 फीसदी स्वास्थ्य के लिए, यह 2028-29 तक हो पाएगा।

    12:39 PM5 अप्रैल 2024

    केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगाम कसा जाएगा

    कांग्रेस यह सुनिश्चित करने का वादा करती है कि पुलिस, जांच और खुफिया एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। जिन बेलगाम शक्तियों का अभी वो प्रयोग करते हैं, उन्हें कम कर दिया जाएगा। जैसा भी मामला हो, उन्हें संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

    12:38 PM5 अप्रैल 2024

    दलबदल पर खुद संसद या विधानसभा की सदस्यता जाने वाला कानून लाएंगे

    कांग्रेस संविधान की दसवीं अनुसूची में संशोधन करेगी और दलबदल (जिस मूल पार्टी से विधायक या सांसद चुना गया था उसे छोड़कर) को विधानसभा या संसद की सदस्यता से स्वतः अयोग्य घोषित करेगी।

    वोटिंग EVM से लेकिन VVPAT से पर्ची का मिलान होगा

    कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं का विश्वास बहाल करने का वादा करती है। कांग्रेस ईवीएम की दक्षता और मतपत्र की पारदर्शिता को संयोजित करने के लिए चुनाव कानूनों में संशोधन करेंगे।मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा लेकिन मतदाता मशीन से उत्पन्न मतदान पर्ची को वीवीपैट (VVPAT) इकाई में रख और जमा कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक वोट मिलान का मिलान वीवीपैट पर्ची मिलान से किया जाएगा।

    12:37 PM5 अप्रैल 2024

    एक देश एक चुनाव का विरोध

    कांग्रेस एक राष्ट्र एक चुनाव’ के विचार को अस्वीकार करती है और कांग्रेस वादा करती हैं कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव संविधान और संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं के अनुसार जब भी निश्चित होंगे तब होंगे।

    12:14 PM5 अप्रैल 2024

    5 न्याय से हर वर्ग को फायदा मिलेगा

    खड़गे ने कहा कि हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय का दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा के दौरान पांच स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यात्रा के दौरान युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई थी। हमने हर जगह इन्हीं न्याय की बात कही थी। इन 5 न्याय के अंदर 25 गारंटियां शामिल हैं, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

ठंडोग और दारला पंचायत के कई गांवों में पिछले 10 दिंनों से पानी की सप्लाई नहीं है

0

पानी के लिए दर-दर भटक रहे ठंडोग और डाल पंचायत के कई गांव के लोग

मोरनी 04 अप्रैल 2024 साधु डाबर बूस्टर पिछले 10 दिन से बंद पड़ा है कोई सुध लेने वाला नहीं मोरनी क्षेत्र के भोज नागल में साधु डाबर खेल बूस्टर पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा है जिसमें बिजली सप्लाई नहीं जा रही इस बात को लेकर बिजली विभाग और जल स्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को अवगत सप्लाई बंद होने के तुरंत करवा दी गई थी परंतु बहुत शर्मनाक बात है कि 10 दिन होने पर भी गांव की सप्लाई चालू नहीं हो पाई जबकि इस बूस्टर का पानी ग्राम पंचायत धरला और ग्राम पंचायत ठंडोग के बहुत से गांव में जाता है डेरा, गांधलम ,लोहाड़ी ,मोड़ी, खील, कंडेरन, गवाही, ठंडोग, कोलन, धार ,जोग,ब्यूरला, बहुत से गांव में यह पानी जाता है 10 दिनों से सप्लाई बंद पड़ी है गांव में पानी के लिए लोग त्राहि -त्राहि की पुकार कर रहे हैं पर कोई इस बात को सुनने वाला ही नहीं सरपंच इंद्रा देवी, सरपंच मनोज कुमार, ब्लॉक समिति मेंबर बलदेव राणा, रोमा राणा जिला परिषद मेंबर पंचकुला ने कहा है कि कितनी शर्मनाक बात है कि आठ दस दिन से बूस्टर की सप्लाई बंद पड़ी है इसमें बिजली सप्लाई नहीं जा रही है तो इसको 10 दिन से ठीक क्यों नहीं किया जा रहा है यदि किसी अधिकारी के घर में 8-10 दिन से पानी नहीं हो तो उनको लोगों की इस समस्या से पता चलेगा कि 10 दिनों में पानी न आने से कितनी समस्या आती है इस बूस्टर का पानी तो बहुत से गांव में जाता है सभी लोग बहुत परेशान है जिला उपयुक्त महोदय से आग्रह हैं कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अगर सप्लाई ठीक नहीं हुई तो करेंगे मुख्य रोड जाम जिसमें 500 से 800 के बीच महिलाएं उतरेगी रोड़ पर

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट