Home Blog Page 151

बुलंदशहर: लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश से गुलावठी पुलिस की मुठभेड़।

0

बुलंदशहर: लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश से गुलावठी पुलिस की मुठभेड़।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ शातिर बदमाश नदीम।

आरोपी से तमंचा, ज़िंदा-खोखा कारतूस, मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद।

अस्पताल में भर्ती कराया गया शातिर, थाना गुलावठी पुलिस की हुई लुटेरे नदीम से मुठभेड़।

बाइट — शंकर प्रसाद ( एसपी सिटी बुलंदशहर )

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है

0

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं स्वच्छ भारत अभियान चालू करिए।

एक ऐसा ही मामला अनूपशहर के मोहल्ला दिल्ली गेट में सामने आया।

अनूपशहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे मिलते हैं।

नगर पालिका परिषद चुप्पी सादे हुए हैं।

एसके पैथोलॉजी वालों ने बताया यहां डेली कूड़ा पड़ता है में कॉल करता हूं नगर पालिका कोई सुनवाई नहीं करती है।

यह अनूपशहर के एक ही मोहल्ला में नहीं कई मोहल्ला में शिकायत है कि कूड़े का ढेर लगा ही रहता है

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

अनूपशहर की एक बेटी ने एल डी ए बी इंटर कॉलेज में 11वी क्लास किया टॉपर।

0

अनूपशहर की एक बेटी ने एलडीएवी इंटर कॉलेज में 11वीं क्लास किया टॉपर।माही ने बताया कक्षा 11 मे जितने भी, हमारे स्कूल में आर्ट के जितने भी, सब्जेक्ट है उसमें फर्स्ट पोजीशन प्रताप की,और मेरी जीतनी भी टीचर है सब ने मुझे सम्मानित किया है और एलडीएवी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ,शशिवाला पन्त और ,सुरेन्द्र ,सर ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया,

माही के घर में खुशी का माहौल है।
छात्र का नाम ,माही अग्रवाल,
पिता का नाम ,शीलभगवान अग्रवाल, माता का नाम,पूजा अग्रवाल,

रिपोर्टर गगन कुमार अनूपशहर

आज कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में रिजल्ट वितरण का कार्यक्रम

0

आज कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में रिजल्ट वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ विद्यालय मैं सर्वाधिक अंक प्राप्त कक्षा 5 टॉपर विद्यार्थी #तनिष्क_सक्सेना एवं कक्षा 7 में सर्वाधिक अंक प्राप्त टॉपर बालिका #नित्या_गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया. यह उपहार मेरे दादा एवं दादी (स्वर्गीय लाला दिगंबर प्रसाद कांति देवी स्मृति पुरस्कार) जी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिया जाता है.. इस विद्यालय का पूर्व छात्र होने की वजह से अति गर्वित महसूस कर रहा हूं…!

रिपोर्टर गगन कुमार अनूपशहर

कांग्रेस नेताओं ने अमृतेश्वर महादेव आहार पर जल अभिषेक कर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का आहार क्षेत्र में शुरू किया जनसंपर्क

0

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के आहार क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि के पक्ष में जनसंपर्क किया जनसंपर्क करने वालों में जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव जिला सचिव रविंद्र प्रधान नगर अध्यक्ष सलाम खां ब्लॉक अध्यक्ष बबलू कुरैशी ने आहार क्षेत्र के गांव बामनपुर दरावर रजापुर बनवारीपुर मोहरसा आहार में जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसानों नौजवानों महिलाओं व्यापारियों के हित में की गई घोषणाओं के बारे में बताते हुए वर्तमान सरकार की सफलता व विभाजनकारी नीति के साथ-साथ किसान नौजवान महिला व्यापारी विरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए बेरोजगारी इलेक्टरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार व संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुने हुए मुख्यमंत्री व नेताओं को जेल भेजे जाने पर संविधान पर हमला बताते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में बुलंदशहर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को जिताने का आह्वान किया जनसंपर्क के दौरान तेजवीर सिंह मंत्री कृष्णा दत्त शर्मा राजकुमार शर्मा डॉ रशीद खान प्रवीण शर्मा चंद्रभान सिंह प्रधान श्रीपाल भाई कुवर फैसल खान डॉक्टर हसीब सहित दर्जनों लोग सम्मिलित रहे

रिपोर्टर गगन कुमार अनूपशहर।

उत्तरप्रदेश :भूमि विवाद को लेकर दबंगों पर घर में आग लगाने का आरोप

0

उत्तरप्रदेश (बहराइच) : भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में आग लगाए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुजर हाता चंद्र मऊ गाँव की है। घटना को लेकर गाँव निवासी राजकुमार ने विशेश्वरगंज थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार विशेश्वरगंज पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक दस साल पूर्व ज़मीन खरीदा था। पिछले कई दिनों से उक्त ज़मीन पर कब्जा करने के लिए गाँव के हीं दो भाई लल्लन मन्नू इनके बेटे शिवम राजन व दो अन्य। इस दौरान सभी आरोपियों ने अपने गाँव के ही सहयोगी के सहयोग से सोमवार दोपहर हथियार से लैस होकर दबंगई दिखाते हुए ज़मीन कब्जाने का प्रयास किया। पीड़ित राजकुमार जब ड्यूटी गया था घर पर सिर्फ़ महिलाएँ थी व अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। अचानक उसके गुहाल सहित घर के कमरों में आग लगा दी गई। हल्ला करने पर जब लोग जगे तो उनके पड़ोसी ने आग की रोशनी में 40-50 लोगों को भागते देखा। इस क्रम में मुख्य आरोपी दो की पहचान इसी गाँव के लल्लन व मन्नू के रूप में किया गया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जबकि डेढ़-दो लाख के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है और एक लाख वह सोने के गहने चुरा ले गए

क्या लिखा है थाना में दी शिकायत पत्र में?
थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय विशेशवर गंज ज़िला बहराइच उत्तरप्रदेश निवेदन है कि प्रार्थिनी बिटटू पत्नी राज कुमार-गुजरा (हाता चन्दा मऊ थाना विशेश्वर गंज ज़िला बहराइच की निवासी हूँ। विपक्षी गण-लल्लन पुत्र राधे पाण्डेय व मन्नू एत राधे पान्डे‌गा निवासी गुड़कोरवा गुजरा से पुरानी रंजिस था। नई रंजिस को लेकर विपक्षी गण लल्लन न मन्नू पुत्र गण राधे पाण्डेय व शुभम व लल्लन शिवम्, गुड़कारखा गुज़ारा के आज दोपहर में मेरे घर में घुस कर पक्की दीवार को हथोडे व सब्बल से तोड़ कर पक्की दीवाल व मेरा घर गिरा दिया उसके बाद घर में आग लगा दिये जिसमें मेरे घर में रखे एवी कीमती सामान व अनाज सब आग में जल गई विपक्षी गण से जाते-जाते मेरे घर वा‌लो को लाठी डंडो से पीटा व गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दिया है। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि मौके की जांच करके उचित कार्यवाही की जाए। बिटटू पत्नी राज कुमार या-गुजरा (हाता चंद्रा मऊ) थाना-विशेश्वर गंज ज़िला बहराइच 28 / 3 / 2024मो0जी-7388521427

 

 

 

 

 

 

                                                 ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

दरभंगा : दबंग व्यक्तियों ने गरीबों के घर पर किया अवैध कब्जा

0

उत्तर प्रदेश: दरभंगा जिले की कुसोश्वर थाना गाँव उदा पंचायत दिनमो में एक गरीब परिवार की ज़मीन पर दबंग (जगदीश यादव,शंकर यादव, मंसूल यादव ) ने अवैध कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है जिसकी शिकायत चन्दन पिता राज किशोर यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों से करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई फिर पीड़ित ने कहा जल्द हम सीएम पोर्टल पर शिकायत करेंगे । मगर आज तक उस मामले में कोई वैध कार्यवाही नहीं की गई है। यह है पूरा मामला आपको बता दें कि उदा ग्राम निवासी चन्दन यादव ने बताया कि उसके घर पर कुछ दबंगों द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्जा किया गया है जिसकी शिकायत मजदूरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी की लेकिन अभी तक किसान की समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हुआ है।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में थाना कुसोश्वर, ज़िला दरभंगा : घर पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं घर डालने नहीं दिने जाने बाबत्। निवेदन है कि मैं प्रार्थी चन्दन यादव पिता राजकिशोर निवासी ग्राम उदा ज़िला दरभंगा का निवासी हूँ। मुझे प्रार्थी घर भूमि जो कि ज़िला दरभंगा में स्थित है। सदर भूमि का खसरा नंबर हैं। रकबा है। सदर घर मेरी पुश्तेनी भूमि है। जो कि वर्तमान में मेरे स्वयं के नाम राजकिशोर यादव भूमि को मैंने तब से मेरी उक्त घर पर दबंगों द्वारा मैं अपने घर का निर्माण करना चाहता हूं वह करने नहीं दे रहे जमीन के सारे पेपर मेरे दादा और पिताजी के नाम है पुस्तानी घर की जमीन पर जगदीश यादव, शंकर यादव, मंसूल यादव अपराधिक प्रवृत्ति के लोग कई बार हमें हमारे साथ मारपीट कर चुके हैं और कई बार हमें जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं.
उसका कहना है कि गाँव की आबादी में उसकी ज़मीन है जिस पर गाँव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जबकि वह घर हमारे पूर्वजों की है। हम उस पर कई वर्षों से रह रहे है अपना जीवपन यापन कर रहे है। साथ ही पीड़ित राज किशोर यादव का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उस घर की ज़मीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। सिर्फ़ निराकरण का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

चन्दन पिता राजकुमार ने लगाई मदद की गुहार कहां के प्रशासन करें हमारी आर्थिक मदद अभी हमारा घर टूटा हुआ है तथा हम तरपाल के बनाए घर में रह रहे है शासन प्रशासन करें हमारी आर्थिक मदद।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

दहेज उत्पीड़न का मामला: दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ससुराल पक्ष पर की थाना में रिपोर्ट दर्ज

0

बिहार: ज़िला आरा अंजू पति राकेश कुमार दहेज में ज़्यादा सामान नहीं लाने वाली बहू को 5 साल से पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पुलिस की जांच में शिकायत सही मिलने पर पति राकेश, ससुराल पक्ष जेठ जेठानी, देवर देवरानी समेत आरोप हैं घटना गाँव वरुणा के आरा थाना की है। जानकारी के मुताबिक वरुणा में रहने वाली युवती अंजू का विवाह 5 वर्ष राकेश कुमार पिता जवाहर पासवान के साथ हुई थी। दो पहिया वाहन, सोने चांदी के जेवरात के साथ ही युवती को मायके से गृहस्थी के दूसरे ज़रूरी सामान दिए गए थे।अंजू ने बताया कि उनके देवर आर्मी से आए हैं और मेरा सारा सामान बाहर फेंक देते हैं और मुझे घर से निकलते हैं तथा मेरे पति राकेश से मुझे कई बार पिटवाते हैं ससुराल पक्ष के कई लोग पिछले 5 साल से मुझे परेशान कर रहे हैं अंजू ने बताया कि मुझे यकीन है कि मेरे पति का चक्कर उसकी भाभी के साथ चल रहा है

 

 

 

 

 

 

देवर मुकेश उर्फ पिंकू

जिसका खुलासा इसी के बड़े भाई संजय ने किया है, देवर मुकेश उर्फ पिंकू उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर पटना चली गई है। मैं पुलिस में कल रात 9: 00 बजे लिखित में शिकायत दी है पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया परंतु ससुराल पक्ष मज़बूत होने की वज़ह से पुलिस कार्यवाही आगे नहीं बढ़ रही। ससुराल पक्ष के लोग कई बार दे चुके हैं जान से मारने की धमकी। अंजू ने पुलिस में प्रशासन से लगाई मदद की गुहार। वह महिला थाना में करवाई रिपोर्ट दर्ज।अगर मुझे भविष्य में कुछ होता है तो इसके जिम्मेवार ससुराल पक्ष के लोग होंगे जिनमे पति राकेश जेठ-जेठानी अनीता व संतोष, ममता देवी मुकेश उर्फ पिंकू , संजय कुमार बड़े पापा की लड़कियाँ बेगन कविता अनीता जिन्होंने कई बार मुझे-मुझे पैसे 20000 कभी 50000 मांगे ना लाकर देने पर मुझे कई बार मेरे पति से पिटवाया।

बड़े भाई संजय

क्या लिखा है पुलिस को दी शिकायत पत्र में थाना अध्यक्ष महोदय, नारायनपुर थाना, (भोजपुर आरा जिला )

निवेदन है कि मैं प्रार्थिनी अन्जू पासवान पत्नी राकेश कुमार, ग्राम बरूना, पोस्ट सेवथ जिला- भोजपुर आरा की स्थाई निवासी हूँ। मेरे पति राकेश कुमार इस समय चालक सिपाही के पद पर पूर्णिया पुलिस लाईन में पद स्थापित है और वे इस समय ट्रेनिंग में भागपुर में ट्रेनिंग कर रहे है। मैं छः माह की गर्वती हूँ, मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे है। पति के भाई मुकेश कुमार उर्फ पिन्कु एवं उनके बड़े भाई संजय कुमार मुझे फोन पर गन्दी गन्दी गाली गलौज दे रहे है और कहरहे है कि तुम यहा आ कर घर खेत का बटवारा कर लो नहीं तो तुम्हारे रूम का ताला तोर कर सभी समान को फेक देगे, हम उनसे 03.03.2024 तक का समय मागे थे की मैं आकर कमरा खाली कर दूगी तो मुकेश उर्फ पिकु मुझे धमकी देने लगा की अगर तुम 29.02.2024 को नहीं आयी तो मैं रूम का ताला तोड़ देगे मैं उक्त तिथी को नहीं जा सकी कारण कि मेरे छोटे बच्चे को कुत्ता काट लिया था जिसके इलाज के लिए में काफी परेशान थी जिस कारण मैं उकत तिथि को नहीं जा सकी। और वे बोले कि अगर तुम थाने में फोन की तो तुम्हारा व हाल करूगा की तुम सोच भी नहीं सकती हो कि एक आर्मी का जवान क्या नहीं कर सकता है। इन सभी बातों का मेरे पास कोल रिकार्डिंग भी है। आज दिनांक – 02.03.2024 को बेगर बताऐ ताला तोड रहा है। मुझे इसके बुआ की मारफत जान कारी मिली हैं। मेरा जेवरात एंव मायके से मिला सारा समान उसी रूप में है। कुछ जरूरी समाने में उपर ही रखी हूँ। जो मेरा एक भी समान गायब हुआ तो इसकी जिम्मेदारी मुकेश कुमार उर्फ पिन्कु एवं उनके भाई संजय कुमार का होगा। बटवारा भाई भाई में होता है। भाई की पत्नी से नहीं थे लोग का बहुत बड़ी चाल चह रहे हैं। मुझे घर बुलाने की मुकेश कुमार एवं संजय कुमार इनकी घर बाले कि साजीस है कि मेरे पति इस समय ट्रेनिग में है और बटवारे के बनाने बुलाकर इसकी हत्या कर दी जाए।
अतः श्रीमान् से निवेदन है कि तत्काल इस सम्बन्ध में मोके पर जाकर कार्यवाही करते हुए मेरे जान-माल की रक्षा कि जाय। इस कृपा कार्य के लिये मैं श्रीमान का सदैव आभारी बनी रहूँगी।

अंजू ने बताया की पति राकेश कुमार कहता है की मेरे बड़े भाई से शादी कर ले क्यूंकि उसकी पत्नी मर गई है जबकि अंजू ने बताया वह बहुत बड़ा है हमसे और पति बोला में नौकरी वाली से कर रहे है तुम पूरी पैमेंट लेना। और मुकेश उर्फ़ पिंकू की पत्नी शादी कर ली है पटना में को रखने के लिए रिस्तेदार और ससुराल वाले क्योंकि वह 83000 महीना कमा रही है क्यूंकि मेरे पास एक रुपया कमाने का भी जरिया नहीं है हमको 500000 देकर छुड़वाने चाहते है सबको पता है की वह दूसरी शादी कर लिए है फिर भी सभी उसको लाने के लिए ये सब कर रहे है।

न्याय के लिए दर-दर भटक रही अंजू ने पुलिस में बीते कल 9:00 बजे शिकायत दी शिकायत के बावजूद को अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही। अंजू ने बताया कि उसे इंसाफ चाहिए और पुलिस में सरकार से अपील की है कि मुझे ससुराल पक्ष में जो प्रताड़ना मिल रही है उससे मुझे बचाया जाए।

 

 

 

 

 

 

                                                                                                      ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

13 वर्ष का मंगल 54 दिन से गुम परिवार को किडनैपिंग का अंदेशा, पुलिस नहीं कर रही बनती कार्यवाही

0

दिल्ली: आशा देवी पति-कुंदन पासवान, पता-डी 190, नवादा हाउसिंग काम्प्लेक्स मोहन गार्डन थाना दिल्ली की निवासी हूँ मेरा बेटा मंगल कुमार उम्र करीब 13 वर्ष पिता-कुन्दन पासवान जो दिनांक-05-02-24 को शाम के समय करीब 6-7 बजे पर घर से कही चला गया जो नहीं आया है। घर वालों का शक है कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है किडनैपिंग का शक मिथिलेश वह आशा और घर वालों से फिरौती की रक़म मांग रहा है आशा ने कहा कि मेरा बेटा गुम नहीं हुआ बल्कि उसे किडनैप किया गया है पुलिस वाले भी मेरा साथ नहीं दे रहे हैं पुलिस वालों ने आरोपी को एक बार गिरफ्तार किया और छोड़ दिया अभितक वापिस घर नहीं मिला है हमने अपने स्तर पर काफ़ी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना दी है इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन नहीं कर रही है।आशा देवी पति-कुंदन पासवान बेटे के अचानक किडनैप होने की ख़बर मिलने के बाद किडनैप हुए मंगल कुमार, कुन्दन ने बेटे के किडनैप होने के सम्बंध में थाना मोहन गार्डन दिल्ली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कुंदन पासवान उम्र 35 मैं अपने परिवार के साथ उपरोक्त दिए हुए पते पर रहता हूं और दिल्ली में मजदूरी का काम करता हूं मैं गांव वीरपुर, थाना वीरपुर, जिला बेगूसराय बिहार का रहने वाला हूं। मेरा बेटा मिथिलेश नाम के व्यक्ति ने किडनैप कर लिया है मेरा बेटा-का हुलिया गेहूंआ रंग है, मंगल की माँ आशा देवी ने बताया कि मेरा बेटा किसी ने किडनैप कर लिया है जिसका नाम मिथिलेश बेबी है और वह कहता है कि तुम्हार बेटा ठीक-ठाक है अगर तुम कुछ पैसे दो तो मैं इसे छोड़ सकता हूँ पुलिस भी हमारी मदद नहीं कर रही है वह भी आरोपी के पक्ष में ही कार्यवाही कर रही है।परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, मंगल कुमार के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है। परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया क्या कहती है पुलिस की मदद से मंगल कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत उनके पिता मंगल पासवान के द्वारा की गई थी। कुंदन पासवान ने बताया कि मैं देहाडी मज़दूर हूँ बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का ख़र्चा चला रहा हूँ किराए के मकान में रहता हूँ अगर कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 8287425870. कुंदन पासवान ने बताया पुलिस द्वारा हमारी कोई मदद नहीं की जा रही कि बेटे की खोजबीन की जा सके, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है दिल्ली पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

बिल गेट्स ने मोदी का इंटरव्यू लिया:PM बोले- अप्रशिक्षित हाथों में AI नहीं आना चाहिए, इसके दुरुपयोग का खतरा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगाह किया कि अकुशल, अप्रशिक्षित हाथों में AI जैसी शक्तिशाली तकनीक नहीं आनी चाहिए। इसके AI का गलत इस्तेमाल हो सकता है। PM ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही।

इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विस्तार से बताया कि कैसे भारत ने अपने नागरिकों के लाभ के लिए टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। जीवन में सुधार के लिए डिजिटल की शक्ति को अपनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश चौथी औद्योगिक क्रांति में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।

इंटरव्यू में एआई से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक कई विषयों पर चर्चा हुई। पढ़िए इंटरव्यू के मुख्य अंश…

बिल गेट्स- G20 अब ज्यादा इन्क्लूसिव हो गया है। इसलिए इसे देखना शानदार है कि भारत ने वास्तव में डिजिटल इनोवेशन जैसी चीजों को बढ़ावा दिया है। G20 वास्तव में एक मैकेनिज्म हो सकता है, जो संबंधों में सुधार ला सकता है। आप जानते हैं कि हमारा फाउंडेशन भारत में पॉजिटिव रिजल्ट से उत्साहित है। हम साथ मिलकर इसे अन्य देशों में भी लेकर जाएंगे।

पीएम मोदी- आपकी बात सही है, ‘जब मैं इंडोनेशिया में में G-20 समिट में गया था तब दुनिया के सभी देशों की उत्सुकता थी कि आप ने डिजिटल रिवॉल्यूशन कैसे लाया है। तब मैं उनको समझाता था कि मैंने इस टेक्नोलॉजी को लोकतांत्रिक बना दिया है।

इस पर एकाधिकार नहीं रहेगा। ये जनता का, जनता के द्वारा होगा और जनता इसमें वैल्यू ऐड करेगी। इससे आम लोगों का टेक पर भरोसा बनेगा। जैसे 10 डॉक्टर हैं, सब MBBS, लेकिन एक डॉक्टर के पास ज्यादा लोग जाते हैं। यह बताता है कि उस डॉक्टर में लोगों का भरोसा है।

बिल गेट्स- भारत ना केवल टेक्नोलॉजी को अपना रहा है, बल्कि इसे लीड भी कर रहा है…ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनके बारे में आप उत्साहित हैं?
इस सवाल पर PM बोले- स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में मैंने 2 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बनाएं। मैं स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से बड़े अस्पतालों के साथ जोड़ देता हूं। शुरुआत में उन्हें लगता था कि डॉक्टर सामने नहीं है, मुझे देखे बिना इलाज कैसे कर रहा है?

लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि टेक्नोलॉजी की मदद से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा डॉक्टर भी उन्हें सही इलाज दे रहा है। लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। जिस तरह का इलाज बड़े अस्पतालों में होता है वैसा ही छोटे आरोग्य मंदिर में भी हो रहा है। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म का कमाल है।

मैं बच्चों तक बेस्ट एजुकेशन पहुंचाना चाहता हूं। टीचर्स की जो कमियां हैं, उसे टेक से भरना चाहता हूं। दूसरा, बच्चों का इंटरेस्ट विजुअल्स में और स्टोरी-टेलिंग में है। मैं उस तरह के कंटेंट बनाने की दिशा में भी काम कर रहा हूं। यहां हम एग्रीकल्चर सेक्टर में भी बड़ा बदलाव ला रहे हैं।

बिल गेट्स- मुझे लगता है भारत जिन विषयों से संबंधित टेक्नोलॉजी ला रहा है। उसमें से एक यह है कि यह सभी के लिए अवेलेबल हो। वास्तव में उन लोगों को उपर उठाना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

PM- जब मैं डिजिटल डिवाइड की बात सुनता था, तो कहता था, मैं मेरे देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा। मैं गावों तक डिजिटल फैसिलिटी पहुंचाना चाहता हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत बड़ा टारगेट ग्रुप है। मेरे देश में मेरा यह अनुभव है कि महिलाएं नई चीजों को काफी तेजी से स्वीकार करती हैं। मैंने महिलाओं के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं जिसके जरिए दो लक्ष्य रखे हैं-

पहला: मैं भारत के गांवों में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहता हूं, वो भी एक गरीब परिवार से… मैं साइकोलॉजिकल चेंज लाना चाहता हूं।

दूसरा: गांव में महिला मतलब- भैंस चराना, गाय चराना, दूध निकालना… लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने उनके हाथ में ड्रोन दिया है। लोगों को लगना चाहिए ये हमारे गांव को बदल रही हैं।

इन दिनों जब ड्रोन दीदी से बातें करता हूं, वो काफी खुश होती हैं और कहती हैं कि हमको साइकिल चलाना नहीं आता था, आज हम पायलट बन गई हैं, ड्रोन उड़ा रहीं हैं।

अब आपने देखा होगा कि COVID में दुनिया सर्टिफिकेट नहीं दे पा रही थी… मेरे यहां, मुझे वैक्सीन लेना है तो मैं कोविन ऐप पर जाकर इसके बारे सारी जानकरी ले सकता हूं। कोविन को मैंने सभी के लिए ओपन सोर्स कर दिया था।

पीएम ने कहा पहले दूसरे जो इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन हुए उसमें हम पीछे रह गए क्योंकि हम गुलाम थे। ये जो चौथा इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन है, जिसमें डिजिटल एलिमेंट सबसे बड़ा है। भारत इसमें बहुत कुछ प्राप्त कर लेगा ऐसा मेरा विश्वास है।

मुझे लगता है मुख्य बात यह है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार समृद्ध होता जा रहा है। अब बहुत से लोग आइडेंटिटी सिस्टम और डिजिटल पेमेंट के बारे में जानते हैं। सरकार ने सभी गवर्नमेंट पेमेंट प्रोग्राम को डिजिटलाइज कर लिया है।

बिल गेट्स- मैं आपका विचार जानना पसंद करूंगा कि भारत AI को कैसे देखता है?

पीएम मोदी – अगर हम AI को एक मैजिक टूल के रूप में इस्तेमल करेंगे तो शायद बहुत बड़ा अन्याय होगा। मान लीजिए मुझे किसी को चिट्ठी लिखनी है, तो मैं चैट GPT को कह दूंगा मेरी चिट्ठी लिख दो, तो यह गलत रास्ता है। मुझे तो चैट GPT के साथ कॉम्पिटिशन करना चाहिए। नहीं… तुम ठीक नहीं कर रहे हो। इस शब्द की जगह ये क्यों नहीं लाए।

अब जैसे हमारे यहां बहुत सारी लैंग्वेज हैं, तो मैं AI को कहता हूं, आप इन लैंग्वेज को पकड़िए। उन्होंने बताया मैं रोबोट से बात कर रहा था तो मैंने देखा कि मैं जिस टोन में उससे बात कर रहा था, वह उसी टोन में जवाब दे रहा था। फिर मैने रोबोट से उसका नाम बदल कर बात करने की कोशिश की तो उसने रिस्पॉन्स नहीं किया।

तब मैंने कहा, आपके AI से मैंने 4 मिनट तक बात की, लेकिन वो मेरी आवाज को अभी तक पहचान नहीं पाया। जब तक मैं उसका नाम नहीं बोल रहा हूं वह रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। मैं चाहता हूं कि वो मेरे आवाज को सेंस करें, भले ही मैं उसका नाम ना बोलूं, वो मेरे से बात करे। तब उन्होंने कहां कि वो इसपर काम करेंगे।

बिल गेट्स- हां, AI अभी शुरुआती दौर में है। मुझे लगता है जो भी इसे इस्तेमाल करता है वह हैरान होकर इसे एक ही दिन में अच्छा और बहुत बुरा भी बता देता है। यह उन कई कामों को करता है जिसे आप कठिन समझते हैं। और फिर उन कामों को करने में विफल हो जाता है जिन्हें आप आसान समझते हैं।

बिल गेट्स- आप जानते हैं कि AI एक बहुत बड़ा अवसर है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी आती है। आपको क्या लगता है भारत इसे कैसे सुलझाएगा?

पीएम मोदी – AI ने जो चैलेंजेस खड़े किए हैं उसे मैंने देखा है। इतनी अच्छी चीज अगर प्रॉपर्ली ट्रेन्ड किए बिना किसी के हाथ में दे दी जाए तो उसके गलत इस्तेमाल की संभावना ज्यादा होती है। मैंने AI बनाने वाले लोगों से बात की और उनसे सभी AI जनरेटेड चीजों पर वाटर मार्क लगाने को कहा कि यह AI जनरेटेड है, ताकि कोई मिसगाइड ना हो.. और यह बुरी चीज नहीं है।

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कोई एक डीप फेक को शुरू में तो सही मान जाएंगे, तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसलिए जरूरी है कि डीप फेक में लिखा आए कि यह AI जनरेटेड है और उसमें दी गई जानकारी का सोर्स होना चाहिए। हमें इसपर कुछ डूज और नॉर्म्स के बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा उसी प्रकार से मैं AI से वहीं काम लू जिसमें मेरी एक्सपर्टीज है।

बिल गेट्स- आपके कार्यकाल में देखते ही देखते टेक्नोलॉजी काफी बेहतर हो गई है। ये कैसे किया?

PM- मुझे टेक्नोलॉजी का पागलपन है, खुद एक्सपर्ट नहीं हूं। मुझमें इसको लेकर छोटे बच्चे की तरह क्यूरोसिटी रहती है।

मुझे याद है कि बहुत पहले मेरे पास एक गैजेट था। हाथ में रखने वाली एक छोटी सी डायरी थी, लेकिन थोड़ी वजनी थी। मैं बहुत साल पहले USA गया था। तब मैं मॉल में जाता था, लेकिन मैं टेक्नोलॉजी वाली दुकानों में जल्दी जाता था। मैंने उनको कहा कि इसका लेटेस्ट वर्जन हैं क्या? वह उसे देखता रह गया कि यह क्या है?

फिर वो बोला कि अभी तो मेरे देश में तो ये आया नहीं है तो इसका लेटेस्ट वर्जन कहां से आएगा। मैं इतनी एडवांस चीजों को ढूंढ़ता रहता था, लेकिन मैं टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं हुआ। मैं किसी से बंधा नहीं हूं, मैं पानी के प्रवाह की तरह नई-नई चीजों को खोदता रहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा ध्यान किसी भी चीज को देखने पर उसके मल्टीपल यूटिलिटी पर होता है। ये मेरा गॉड गिफटेड नेचर है।

बिल गेट्स- भारत का इतिहास ही पर्यावरण के अनुकूल रहा है, इसे मौजूदा समय के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है।

पीएम मोदी- अपनी जैकेट दिखाते हुए बोले, यह रिसाइकल मटेरियल से बनी है। हमने प्रगति के पैरामीटर क्लाइमेट फ्रेंडली बनाए थे, आज हमारे प्रगति के सारे पैरामीटर एंटी-क्लाइमेट हैं।