लखनऊ : एक चौका देने वाला मामला हमारे सामने आया जो की बंथरा बाजार में स्थित प्रेम नाई का हैं। प्रेम पेशे से एक नाई हैं जो काफी सालो से अपनी नाई की दुकान बंथरा बाजार में जिला सहकारी बैंक के बगल में चला रहे हैं। मामला दिनांक 27 मार्च दिन बुधवार का हैं प्रेम रोजाना की तरह अपनी दुकान सुबह 9 बजे खोलते हैं और लगभग दोपहर 12 बजे के आस पास प्रेम को एक अज्ञात नंबर से एक युवक का फोन आता हैं। बुधवार के दिन बंथरा की बाजार होती हैं। इस वजह से दुकान पर अधिक भीड़ होने के कारण पहले तो दो बार प्रेम ने फोन नही उठाया लेकिन फिर बाद में जब प्रेम ने फोन उठाया तो युवक ने बड़ी ही सावधानी पूर्वक बात करना शुरू किया और अपनी बातो के माध्यम से प्रेम को अपनी जाल में फसाना शुरू किया।
युवक ने कहा की मैं आर्मी से बोल रहा हु और आपको आर्मी के नवजवानों के बाल काटने के लिए चुना गया हैं और आपको लखनऊ में इस इस जगह पर आकर बाल काटना हैं लेकिन उससे पहले हम आपको आधा पैसा ऑनलाइन के माध्यम से दे दे ताकि आपको भी हम पर विश्वास हो जाए । इतना वार्तालाप करने के बाद युवक ने बड़े ही सावधानी पूर्वक तरीके से फोन के माध्यम से भोले भाले प्रेम के फोन से ही पिन नंबर डलवा कर ₹4000 की राशि अपने खाते में डालवा ली। बाद में प्रेम के द्वारा काल कर के पूछे जाने पर युवक का नंबर बंद आ रहा था। कॉल के दौरान ट्रूकॉलर पर युवक का नाम रवि लिख कर आ रहा हैं। और लोकेशन मध्य प्रदेश की दिखाई दे रही थी । हालाकि ये एक साइबर का मामला हैं इसलिए प्रेम ने साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कर दी हैं। आप सभी भी सावधान रहे और सतर्क रहे कभी भी किसी को अपने फोन का ओटीपी और पिन नंबर साझा न करे । संवादाता रजत पांडेय की रिपोर्ट बंथरा लखनऊ
जालसाजो से रहे सावधान |फोन के माध्यम से ठगे 4000रुपए की राशि | बंथरा सिकंदरपुर
मध्यप्रदेश : जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, जानें पूरा मामला
जमीन पर दबंगों का कब्जा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
मध्यप्रदेश: हरदा जिले की खिड़किया तहसील गाँव मुहाल कलां में एक ग्रामीण की ज़मीन पर दबंग (अलका पति अशोक चौहान) ने अवैध कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है जिसकी शिकायत किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों से करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई फिर पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। मगर आज दिनांक तक उस मामले में कोई वैध कार्यवाही नहीं की गई है। यह है पूरा मामलाआपको बता दें कि मोहोल ग्राम निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसके खेत में चना वह गेहूँ की फ़सल खड़ी हुई है जो कि अभी कटने की कगार पर है लेकिन कुछ दबंगों द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्जा किया गया है जिसकी शिकायत किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी की लेकिन अभी तक किसान की समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हुआ है।क्या लिखा है शिकायत पत्र में थाना प्रभारी महोदय, थाना छिपावद ज़िला हरदा: जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं लीज राशि नहीं दिने जाने बाबत्। निवेदन है कि मैं प्रार्थी अर्जुन पिता नन्दराम निवासी ग्राम मुहाल कला, तह। खिडकीया, ज़िला हरदा का निवासी हूँ। मुझे प्रार्थी की कृषि भूमि जो कि ग्राम मुहाल कला, तह। खिडकीया, ज़िला हरदा में स्थित है।

सदर भूमि का खसरा नंबर हैं। रकबा है। सदर भूमि मेरी पुश्तेनी भूषि है। जो कि वर्तमान में मेरे स्वयं के नाम परसदर भूमि को मैंने अलका पति अशोक चौहान निवासी ग्राम मुहाल कला, तह। खिड़कीया ज़िला हरदा को सन् 2011 में लीज पर दिया था तथा प्रतिवर्ष रूपये 15, 000 / -रूपये देने का क़रार हुआ था। तब से मेरी उक्त भूमि अलका पति अशोक चौहान द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है। मेरी ज़मीन को लीज पर दिए करीब 6 वर्ष हो गये हैं लेकिन उक्त व्यक्ति ने मुझे तय राशि में से एक रुपया भी अदा नहीं किया। मेरी अभी तक कुल लीज राशि रूपये 90, 000 / -हो गई हैं और मैं जब भी मांगने जाता हैं तो मुझे धमकीयाँ देता हैं तथा रूपये तो आयो तुन जो इन पटे हो कर लो। पुणे कहता है नि तेरी ज़मीन की तो मैंने रजिस्ट्री मैंने मेरे नाम से करवा ली हैं। ज़मीन चाहिए तो थाने जाओ,
अशोक चौहान आरोपी
कोर्ट जाओ। उसके बाद भी तुम मुझसे ज़मीन नहीं ले पागें। मेरी पहुँच बहुत उपर तक है।जिस महिला को मैंने ज़मीन लीज पर दी है वह ख़ुद शासकीय टीचर हैं तथा उसका पति कृषि कार्य करता हैं। श्रीमान् मेरी उम्र 90 वर्ष हो गई हैं, तथा उक्त भूमि ही मेरा एकमात्र सहारा हैं।अतः श्रीमान् जी मेरा विनम्र अनुरोध हैं कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही कर मुझे मेरी सम्पूर्ण लीज राशि एवं ज़मीन वापस दिलवाई जावे। यही निवेदन है।

दबंग देते है जान से मारने की धमकिया न्याय के लिए दर-दर भटक रहा अमर सिंह का परिवार वह बुजुर्ग 90 वर्षीय पिता। उसका कहना है कि गाँव की आबादी में उसकी ज़मीन है जिस पर गाँव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जबकि वह ज़मीन हमारे पूर्वजों की है। हम उस पर कई वर्षों से खेती कर रहे है अपना जीवपन यापन कर रहे है। साथ ही पीड़ित किसान का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उस ज़मीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। सिर्फ़ निराकरण का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया जाता है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट
जेपी हॉस्पिटल चिट्ठा द्वारा अनूपशहर में निशुल्क कैंप अग्रवाल धर्मशाला में लगाया
अनूप शहर में अग्रवाल धर्मशाला में जेपी हॉस्पिटल चिट्ठा द्वारा अनूपशहर में निशुल्क कैंप लगाया गया।
जिसमें उपस्थित रहे डॉक्टर ,ललित गर्ग, ,नर्स अंकित, मार्केटिंग ,अमित कुमार, निशुल्क जांच ,ईसीजी, आरबीएस,,बीपी, और डॉक्टर की फीस निशुल्क रही, जिसमें 186 मरीजों को निशुल्क देखा गया है,
और दवाइयां पर 10% की छूट दी गई,
जिसमें मुख्य अतिथि। ,राजकुमार सर्राफ,( उर्फ मुन्ना लाल)।
जिसमें मरीजो ने बताया कि जांच बहुत ही ढंग से किया जा रहा है,
रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के समिट में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा- सेना को युवाओं की जरूरत है। मुझे लगता है कि युवा उत्साह से भरा होता है। वे टेक-लवर होते हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे। जरूरत पड़ी तो हम बदलाव भी करेंगे।
अग्निवीर स्कीम लागू होते ही विवादों में आ गई थी। इस स्कीम में सिर्फ 4 साल की सर्विस को विपक्ष ने युवाओं के साथ धोखा बताया था। कांग्रेस ने अपने चुनावी कैंपेन में अग्निवीर स्कीम को मुख्य मुद्दा बनाया है।
2022 को लागू की गई थी अग्निवीर स्कीम
केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी।
राहुल गांधी से युवाओं ने कहा था- अग्निवीर सुनकर रिश्ते वाले भी नहीं आ रहे
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इसी महीने राहुल गांधी ने ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती से जुड़े युवाओं, पूर्व सैनिकों से करीब 40 मिनट तक बात की। यहां सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने बताया कि जो सम्मान फौजी बनने पर मिलता था, अब वो अग्निवीर बनने पर नहीं मिलता। न शहीद का दर्जा मिलता है न ही पेंशन और कैंटीन की सुविधा मिलती है।
यहां तक कि अब तो अग्निवीर सुनकर हमारे लिए रिश्ते भी नहीं आ रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया था कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह अग्निवीर भर्ती योजना में जो सुधार हो सकता है वह जरूर करेंगे।
राहुल ने कहा था- मोदी सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है, ताकि सैनिकों की ट्रेनिंग और पेंशन का पैसा अडाणी को दिया जा सके। अग्निवीर योजना में चार में से तीन लोगों को बाहर कर दिया जाएगा।
सवाल: अग्निपथ योजना क्या है?
जवाब: यह आर्म्ड फोर्सेज के लिए एक अखिल भारतीय शॉर्ट टर्म सेवा युवा भर्ती स्कीम है। अग्निवीर के रूप में भर्ती किए जाने वाले जवानों की तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र या हवा में की जाएगी।
सवाल: अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र होगा?
जवाब: स्कीम के लिए पात्र होने की आयु सीमा 17.5-21 साल है। 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सवाल: स्कीम के तहत सेना में कितने समय तक काम करना होगा?
जवाब: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले जवान को सेना में 4 साल तक सेवा देनी होगी। इन चार सालों में से 6 महीने सैनिकों को बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
सवाल: अग्निवीरों को कितना वेतन मिलेगा?
जवाब: जॉइनिंग के पहले साल में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा। वहीं 4 साल का कार्यकाल खत्म होने तक इसे 6.92 लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। यानी अग्निवीरों को हर महीने 30 हजार से 40 हजार सैलरी मिलेगी। इसके अलावा तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल, भत्ता मिलेगा। वहीं सरकार 44 लाख का बीमा भी कराएगी।
सवाल: 4 साल पूरे होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थायी हो सकते हैं?
जवाब: 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थायी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेना के अधिकारी अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर स्थायी करने पर विचार करेंगे। 25% ‘अग्निवीरों’ को स्थायी कैडर में भर्ती किया जाएगा।
सवाल: 4 साल बाद रिटायर हुए अग्निवीरों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
जवाब: सेना से रिटायर होने वाले 75% अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। यह 11-12 लाख रुपए का पैकेज आंशिक तौर पर अग्निवीरों के ही मंथली कंट्रीब्यूशन से फंड किया जाएगा। इसके अलावा उनको मिले स्किल सर्टिफिकेट और बैंक लोन के जरिए उन्हें दूसरा करियर शुरू करने में मदद की जाएगी।
सवाल: अग्निपथ स्कीम के तहत हर साल कितने युवाओं की भर्ती होगी?
जवाब: अग्निपथ के तहत हर साल करीब 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा।
बिहार : दहेज के लिए प्रताड़ित करने,मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जिला अररिया में न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला!
बिहार: ज़िला अररिया का है मामला शबनम नाम की महिला की शादी दरभंगा में महिला के साथ हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति अनुराग शाह ने शबनम से शादी के बाद फायदा उठाया और महिला के साथ कई बार रेप कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। जब महिला की दूसरी शादी हुई तब भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और अब तो उसके पति को धमकी दे दी है कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो पत्नी के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर देगा।
दूसरे पति से बोला तुम्हारी बीवी के अश्लील फोटो-वीडियो मेरे पास हैं, वायरल कर बदनाम कर दूंगा….
महिला की जुबानी उसकी दर्दभरी कहानी…28 साल की शादीशुदा महिला शबनम ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2020 में हो गई थी। मैंने महिला थाना अररिया उसके खिलाफ शिकायत दी एक शिकायत 9 अप्रैल 2021, दूसरी शिकायत 18 अप्रैल 2021 को दी इसके बाद मेरे घर वालों ने मेरी 15 जून 2022 दूसरी शादी कर दी मेरे दूसरे पति का नाम दीपक है और हमारे 6 महीने की बेटी है परंतु आरोपी अनुराग शाह मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियाँ देता है और वह कहता है में दोबारा तुमसे शादी करना चाहता है। मैंने मना किया तो शारीरिक सम्बंध बनाने की कोशिश करने लगा। फिर भी मना किया तो जबरदस्ती की, मेरा मुंह दबाकर मेरे साथ रेप की कोशिश करने लगा। फिर उसी रात उसने वॉट्सएप कॉल कर बताया कि उसने कुछ फोटो-वीडियो बना लिए हैं जिन्हें वायरल कर देगा।

फिर धमकाया कि किसी को भी कुछ मत बताना। मैं लोक लाज के डर से चुप रही और फिर अनुराग शाह की हरकतें बढ़ गईं उसने कई बार सम्बंध तो बनाए ही साथ ही साथ पैसे भी लेता रहा।उसने शबनम का पीछा नहीं छोड़ा। अनुराग शाह ने पति को धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी के अश्लील फोटो औऱ वीडियो मेरे पास हैं उन्हें वायरल कर दूंगा। जिसके बाद पति ने मुझसे पूछा तो मैंने पूरी बात बताई। जिसके बात पति अपने साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए लेकर गए। पुलिस ने आरोपी अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।क्या लिखा है थाना में दिए शिकायत पत्र में महिला थाना अररिया?मैं शबनम कुमारी उम्र 24 वर्ष पिता मनी कुमार सिंभुवा लक्ष्मीपुर, नार्ड नं0 4 कुर्साजंग, ज़िला अररिया की निवासी हूँ। अनुराग शाह पिता रविन्द्र प्रसाद साह सा0 बंगाली टोला वार्ड 24 थाना फारबिसगंज, ज़िला अररिया ने मुझे प्रेम जाल में फंसा कर लगभग डेढ़ वर्ष प्रेम-प्रसंश करता रहा। फिर दिनांक 14 / 04 / 2020 की अनुराग साह मुझये शादी कर लिया। शादी के पश्चा। दोनों प्राली कुछ दिन अच्छे से रहे। दहेज लोभी (1) अनुराग साह उम्र 28 वर्ष। पिग-रविन्द्र साह (7) रविन्द्र न्खाह उम्र 50 वर्ष, पिता-नामालूम (3) भीरा देसी उम्र 45 वर्ष पति-राजेन्द्र साह सभी सात वेगाली होला नार्ड नं0 14. थाना फारबिसगंज, जिला-अररिया ने दहेज प्रताड़ना देते हुए धक्का मार कर घर से निकाल दिया और कहने लगा कि मुझे दहेज के रूप में 5, 00000 पाँच लाख रुपया और एक मोटर साईकिल दो तभी तुमको रखेंगे नहीं तो जान के भार कर फेंक देगें। मेरे पिताजी गरीब व्यक्ति है इतना रुपया कहाँ से दे पाएंगे। अभी मैं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूँ। पंचायती में विलम है कारण आज थाना आकर श्रीमान के पास आवेदन दे रही है
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि मेरे साथ हुए घटना को देखते हुए अपत्येक व्यक्तियों पर उचित कानूनी काई बाई कर न्याय दिलाने की कृपा की जाय।महिला थाने में दूसरा आवेदन 17 अप्रैल 2022 निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं शबनम कुमारी’ उम्र 24 वर्ष, पिता-मनी कुमार का सा0 स्विङ्गता ताई 04 लक्ष्मीपुर थाना फारबिसगंज, ज़िला अररिया कि निवासी हूँ, मैं अपने पति-अनुराग साह के खिलाफ दहेज प्रता इना का आवेदन दिनांक-9 / 04 / 22 को महिला थाना में दिया है, जिसका काण्ड रहो। 41 / 21 है। इसके बाद से मेरे पति अनुराण शाह अपने रूम में मेरे साथ सोने एवं उसने मेरी अश्लील विडियों बनाकर और फोटों खींचकर अपने एवं अपने दोस्त पवन भगत मोबाइल पर भेज दी उम्र-24 सबै चिना-ना मालूम हा0 ट्रेनिंग स्कूल थाना फारबिसगंज जिला-फारहिन के साम मुझे नशा खीलाकर मेरी अश्लील वीडियो बना लिया और मुझे नशे कि हालात में छोड़ दिया मुझे पता नहीं चला कमोदि मैं बापने काम में पति के साच थी। कुछ दिन बाद मेरे पति ने सारी अश्लील वीडियो पवन के मोबाइल में भेज दिया और पवन के द्वारा मुझे ब्लैक मेल किया जा रहा है। कि मेरे साथ अगर शारीरिक सम्बंध नहीं बनाएगी तो मैं तुम्हारा फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दूंगा। मेरे हज़ार बार इनकार करने पर मेरे मोबाइल पर एवं एक फोटो पवन कुमार के फ़ेसबुक आईडी पर डाल दिया है और एक माह से मुझे पवन भगत अपने मो0-9304479556 से फ़ोन करके एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। यह घटना मेरे पूर्व पति-अनुराग साह मो। 0-870991789 / रखे 8541872399 के इशारे पर किया जा रहा है एवं दोनों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अगर मुझे भविष्य में कुछ होता है तो इसका ज़िम्मेदार पूर्व पति अनुराग शाह वह उसके दोस्त होंगे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट
21 राज्यों की 102 सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन:इसमें तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल
लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों की 102 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख आज है। इसकी प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हुई थी। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, नॉमिनेशन फॉर्म की जांच 28 मार्च को होगी और कैंडिडेट्स 30 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे।
चुनाव के फर्स्ट फेज में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन 102 सीटों में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।
हालांकि, बिहार में होली के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यहां नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 28 मार्च निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी 30 मार्च को होगी। बिहार के कैंडिडेट अपना नाम 2 अप्रैल तक वापस ले सकेंगे।
मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट तय किए हैं।
सीधी और मंडला पर टिकट की स्थिति साफ हो गई है। सीधी लोकसभा सीट में भाजपा ने डॉ राजेश मिश्रा को, तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। मंडला लोकसभा सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते, तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को मौका दिया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में नकुलनाथ और बंटी साहू का मुकाबला होना है। वहीं, बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। BJP ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया है।
उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर नामांकन
UP की 8 लोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में वोटिंग होनी है। इसके लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शुरुआत में निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं। कुछ सीटों पर पार्टियों ने अभी प्रत्याशी भी घोषित नहीं किए हैं।
राजस्थान की इन 12 सीटों पर नॉमिनेशन भरे जाएंगे
राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर में नामांकन प्रोसेस शुरू हो रही है। श्रीगंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली-धौलपुर में भाजपा-कांग्रेस, नागौर में कांग्रेस, झुंझुनूं में भाजपा, सीकर में कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
बिहार में पहले फेज में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव
इसमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल हैं। इन सीटों पर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, लेकिन NDA और I.N.D.I. गठबंधन ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।
लोकसभा चुनाव 7 फेज में: पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में वोटिंग: नतीजे 4 जून को

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार 16 मार्च को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
आधे MP में 30 मार्च को फिर बदलेगा मौसम:वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बूंदाबांदी; बादल भी छाएंगे
मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 30 मार्च से फिर मौसम बदलेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 32 जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादल छाएंगे। ऐसा 29 मार्च से एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। हालांकि, अभी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। जिसका असर छतरपुर, सतना, मैहर और रीवा जिलों में देखने को मिल रहा है। इस कारण दिन के टेम्प्रेचर में मामूली गिरावट भी हुई।
हल्की बारिश और बादल छाने से पहले मंगलवार को कई जिलों में
भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। मार्च में चौथी बार मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। 29 मार्च को एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बादल भी छा सकते हैं। इससे पहले तेज गर्मी का असर रहेगा। अब तक के ट्रेंड के अनुसार, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है।
सामान्य तौर पर मार्च महीने में तेज गर्मी, बारिश और ओले का ट्रेंड रहता है। इस बार ऐसा मौसम रह चुका है। अब तक 3 बार मौसम बदला है। जिसमें से दो बार आधे प्रदेश में जमकर ओले गिरे और बारिश भी हुई। चौथी बार फिर प्रदेश का मौसम बदलने जा रहा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश-बादल का मौसम बनेगा। 29 या 30 मार्च को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसा हुआ तो यह लगातार तीसरा महीना रहेगा, जिसकी विदाई बदले हुए मौसम से होगी। जनवरी में भी यही स्थिति बनी थी।
अनूपशहर मदार गेट में श्री श्री 1008स्वामी दीनदयाल जी महाराज का मेला बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया गया।
स्वामी दीनदयाल जी महाराज जी का मेला गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लगाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका परिषद बृजेश गोयल उर्फ बिरजू भैया।
जिसमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा वह पुलिस प्रशासन जगह-जगह पर अलर्ट रही।
स्वामी दीनदयाल जी की महाराज जी की मेले में घायल बाबा का डोला भी निकलता है।
मंदिर में खशरा की दवाई भी बटती है। यह बताते हैं लोगो का यह मानना है की खसरा की दवाई पीने से कभी भी स्वामी दीनदयाल जी महाराज की कृपया से
खसरा नहीं होता है।
स्वामी दीनदयाल जी बाबा के मंदिर में ताबीज भी वटते हैं वह ताबीज पहनने से कभी भी बुरी नजर नहीं लगती है।
जिसमें श्री रामचरितमानस रामायण ने अपना कैंप लगाया।
जिसमें उपस्थित रही ,इंद्रमणि वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, सौरभ गॉड, अशोक शर्मा, सचिन वार्ष्णेय सरस्वती टेलीकॉम,
यहां पर जगह-जगह पर बच्चों के खेल खिलौने वह खाने की दुकान भी लगती है
बड़ी ही धूमधाम के साथ श्री श्री 1008 स्वामी दीनदयाल जी महाराज का मेला मानाया गया।
अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट
जान्हवी की 50वीं तिरुपति विजिट:ओरी ने शेयर किया वीडियो, घुटने के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती दिखीं एक्ट्रेस; रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ दिखे
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक्ट्रेस घुटने के बल तिरुपति बालाजी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने शेयर किया है। ओरी हाल ही में जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने यू-ट्यूब पर इस ट्रिप का एक व्लॉग शेयर किया है।
भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है: जान्हवी
इस वीडियो में जान्हवी कहती हैं, ‘हर किसी को नंगे पैर तिरुपति की सीढ़ियां चढ़नी चाहिए क्याेंकि यह आपको विनम्र बनाता है।’ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए जान्हवी ने यह भी कहा कि, ‘भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है और हम इस वक्त उसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं।’
जान्हवी बोलीं- आई लव घी
वीडियो में जान्हवी ट्रिप शुरू करने से पहले खाने में ढेर सारा घी डालकर खाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ओरी को यह भी बताया कि उन्हें घी बहुत पसंद है। ट्रिप के दौरान जान्हवी ने कई फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाए। वहीं वीडियो ओरी ट्रेडिशनल वेष्टी पहनने की कोशिश करते भी दिखे। 12 मिनट के इस वीडियो में कई फनी मोमेंट्स भी हैं।
27वें बर्थडे पर पर 50वीं बार विजिट किया तिरुपति
बीते 6 मार्च को जान्हवी कपूर ने अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने ओरी और शिखर के साथ तिरुपति विजिट की थी। यह जान्हवी की इस मंदिर में 50वीं विजिट थी। तिरुपति, जान्हवी के दिल के बेहद करीब है क्योंकि उनकी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी यहां अक्सर विजिट करती थीं।

जल्द शुरू करेंगी ‘#RC16’ की शूटिंग
वर्कफ्रंट पर जान्हवी जल्द ही एक्टर राम चरण के साथ उनकी अगली फिल्म ‘#RC16’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। जान्हवी हाल ही में पिता बोनी कपूर के साथ राम चरण के हैदराबाद वाले घर गई थीं। इससे पहले वो फिल्म ‘#RC16’ के पूजा इवेंट में भी शामिल हुई थीं।
इससे पहले जान्हवी, जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘देवारा’ से साउथ में डेब्यू करेंगी। यह 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
विराट बोले- मुझे T20 प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते हैं:पर मुझमें काफी खेल बाकी; अचीवमेंट नहीं, टीम की जीत के लिए खेलता हूं
पंजाब किंग्स से मैच जीतने के बाद बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली ने कहा कि उनमें काफी टी-20 क्रिकेट बाकी है। कोहली ने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल टी-20 क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन उनमें काफी खेल बाकी है। वह अब आंकड़े और अचीवमेंट्स नहीं, टीम की जीत के लिए खेल रहे हैं।
पंजाब के खिलाफ विराट ने 77 रन की पारी खेली और टीम को 177 रन का टारगेट चेज करवाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे और ऑरेंज कैप भी हासिल की।
विराट का इंटरव्यू…
फैंस से बोले- सिर्फ दो मैच हुए, ओवर एक्साइटेड ना हों
विराट ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा, ‘ओवरएक्साइटेड न होना, अभी बस 2 ही मैच हुए हैं। लोग स्टैट्स और अचीवमेंट्स की बातें करते हैं, लेकिन आखिर में यादें ही बाकी रह जाती हैं। राहुल (द्रविड़) भाई भी कहते हैं, जब आप क्रिकेट की फील्ड पर उतरते हैं तो दिल खोलकर खेलते हैं।
फैंस के सामने और फ्रेंड्स के साथ जब आप दिल खोलकर खेलते हैं तो आप अच्छी यादें बनाते हैं, इन्हें आप करियर खत्म होने के बाद भी याद करना चाहते हैं। फैंस का प्यार, ये रिश्ते और टीम का सपोर्ट सालों से मुझे मिल रहा है और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं।’

विकेट गिरने पर कंडीशन को समझना जरूरी
कोहली ने कहा, ‘मैं ओपनिंग कर रहा हूं और ओपनर के रूप में टीम को अच्छा स्टार्ट दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन लगातार विकेट गिरेंगे तो आपको कंडीशन भी समझना जरूरी है। आप खराब शॉट खेलकर आउट नहीं हो सकते। पिच बैटिंग के लिए उतनी भी अच्छी नहीं थी, यहां रन बनाना मुश्किल था, तब मैंने समझा कि यहां क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर ही रन बनाए जा सकते हैं।
मुझे बस दूसरे एंड से थोड़ा साथ चाहिए था, जो मिला नहीं। ग्रीन, मैक्सवेल और अनुज मेरे सामने लगातार आउट हो गए, तब मुझ पर जिम्मेदारी भी बढ़ गई। निराश था कि गेम फिनिश नहीं कर सका, गेंद मेरे पाले में थी और उसे बाउंड्री के बाहर जाना चाहिए था। लेकिन डीप पॉइंट पर कैच हो गया। फिर भी 2 महीने बाद क्रिकेट खेलना और टीम की जीत में कॉन्ट्रिब्यूट कर पाना, मेरे लिए इतना भी बुरा नहीं रहा।’
नाम प्रमोशन के साथ जुड़ा, लेकिन मुझमें टी-20 बाकी है
विराट ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि दुनिया में मेरा नाम अब टी-20 क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए जोड़ा जाने लगा है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा खेल अब भी बाकी है। मैं अब भी मैच जिता सकता हूं।
मैं कवर ड्राइव को गैप में अच्छे से खेलता हूं, लेकिन रबाडा और अर्शदीप मुझे आसानी से इस शॉट को खेलने नहीं देंगे। इनके सामने बाउंड्री ढूंढनी पड़ती है, इसलिए आगे निकलकर इनसाइड आउट शॉट खेलना बेहतर ऑप्शन है।’
पिछले 2 महीने नॉर्मल महसूस किया
विराट से पूछा गया कि क्रिकेट से दूर फैमिली के साथ पिछले 2 महीनों के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे। इस पर कोहली ने कहा, ‘हम देश में नहीं थे, हम ऐसी जगह थे, जहां लोग हमें पहचानते नहीं थे। परिवार के साथ मैंने उस वक्त को दिल खोलकर जिया, हम आम आदमी की तरह सड़कों पर घूम रहे थे। 2 महीने तक मैंने नॉर्मल महसूस किया। परिवार के रूप में यह अनुभव अच्छा रहा।
परिवार के साथ, 2 बच्चों के साथ चीजें पूरी तरह से बदल जाती हैं। अपने बड़े बच्चे के साथ आपके कनेक्शन अलग रहते हैं। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि अपने परिवार के साथ 2 महीने का समय भी अच्छे से बिता सका।’
2 महीने में फैंस का शोर भूल गया था
विराट ने आगे कहा, ‘ब्रेक के बाद जब घर लौटा और मैदान पर उतरा तो फैंस के शोर से चौंक गया। पिछले 2 महीने की शांति में इस आदत को मैं पूरी तरह से भूलने लगा था, लेकिन वापस लौटा तो समझा यह अनुभव भी जीवन का अहम हिस्सा है।’
ऑरेंज कैप के लिए नहीं खेल रहा
हर्षा भोगले ने विराट को टूर्नामेंट का टॉप रन स्कोरर बनने के लिए ऑरेंज कैप दी। साथ ही कहा कि इस कैप को पहने रखिएगा, आप पर अच्छी लगती है। इस पर विराट बोले, ‘मैं अब कैप, अचीवमेंट और आंकड़ों के लिए नहीं खेल रहा। मेरे लिए यह एक मौका है कि RCB और फिर टीम इंडिया के लिए बेहतर से बेहतर परफॉर्म करूं। मैं फैंस को भी बस यही वादा करूंगा कि आने वाले समय में भी इसी तरह परफॉर्म करना जारी रखूंगा।’
कोहली ने लगाई मैच विनिंग फिफ्टी
सोमवार को IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत में विराट कोहली ने 49 बॉल पर 77 रन बनाए। वह एक समय 16 ही बॉल पर 32 रन बना चुके थे, लेकिन उनके सामने 4 बैटर्स आउट हो गए। उन्होंने यहां संभलकर बैटिंग की और फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा।
विराट मैच खत्म करने से पहले आउट हो गए और उनके विकेट के बाद टीम को 47 रन और चाहिए थे। यहां दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने 48 रन की पार्टनरशिप की और टीम को मैच जिता दिया। विराट के 2 मैचों में 98 रन हो गए हैं और इसी के साथ वह 17वें सीजन के टॉप रन स्कोरर भी बन गए।
विराट ने लिया था क्रिकेट से 2 महीने का ब्रेक
विराट इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च के बीच 2 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी और परिवार के साथ विदेश गए थे। 15 फरवरी को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ, जिसके बारे में विराट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इस दौरान वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज नहीं खेल सके, जिसे भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 4-1 से जीता।
विराट ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से वापसी की। इसमें वह 20 बॉल पर 21 ही रन बना सके, जिस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे मैच में जीत के साथ RCB ने 17वें सीजन में 2 अहम पॉइंट्स हासिल कर लिए।












