Home Blog Page 153

मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल बनी:यहां एक साल में 26 अरबपति बने, इनकी संपत्ति 47% बढ़ी, दुनिया में तीसरे नंबर पर

0

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। यहां 603 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 स्क्वायर किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।

‘हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट’ के मुताबिक, पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं।

न्यूयॉर्क और लंदन के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर
मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

92 लोगों के पास 445 बिलियन डॉलर की संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 445 बिलियन डॉलर (37.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28% कम होकर 265 बिलियन डॉलर (22.08 लाख करोड़ रुपए) रह गई है।

दुनिया के टॉप-20 अमीरों में केवल 2 भारतीय
भारत में अभी 271 बिलेनियर्स हैं। लेकिन, दुनिया के टॉप 20 अमीरों में केवल दो भारतीय हैं। इनमें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.43 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 11वें नंबर हैं। वहीं, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी इस लिस्ट में 18वें नबंर पर हैं, इनके पास 6.73 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।

दुनिया के टॉप टेन अमीरों में शामिल हुए मुकेश अंबानी: नेटवर्थ 9.45 लाख करोड़ रुपए हुई, सर्गी ब्रिन को पीछे छोड़कर हासिल किया मुकाम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 114 बिलियन डॉलर (करीब 9.45 लाख करोड़ रुपए) हो गई है

भोपाल में 11 साल में आठवीं बार पारा 38° पार:26 से 31 मार्च के बीच तेज गर्मी का ट्रेंड; इस बार हो सकती है बूंदाबांदी

0

राजधानी भोपाल में मार्च महीने के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 26 से 31 मार्च तक तेज गर्मी पड़ी है। इस बार पहले ही गर्मी का असर तेज है। पिछले 11 साल में आठवीं बार दिन का पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बार आखिरी सप्ताह में बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। इधर, मौसम बदलने से पहले रातें भी गर्म हो गई हैं। रविवार-सोमवार की रात में पारा 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

मार्च में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। पिछले दस सालों के ट्रेंड की बात की जाए तो मार्च के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तो आखिरी सप्ताह में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच होता है। इस बार भी मौसम का यहीं ट्रेंड दिखाई दे रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया। इस माह दूसरी बार तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा। इसके पहले 1 मार्च को भी अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मीं की शुरुआती सीजन में उतार-चढ़ाव भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी और अधिक लू वाले दिनों के होने का पूर्वानुमान है। क्योंकि अलनीनो की स्थिति कम से कम मई तक जारी रह सकती है। फिलहाल, तापमान में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी गिरावट। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान इसी तरह रहेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में तपिश बढ़ सकती है, लेकिन लू जैसी स्थिति अप्रेल-मई में ही होगी।

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मार्च से गर्मी सीजन की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। मार्च में आमतौर पर दूसरे पखवाड़े से तापमान 35 डिग्री से अधिक रहता है और आखिरी सप्ताह में 38-40 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस बार जो परिस्थितियां बन रही है, उसके अनुसार अभी एक दो दिन तापमान बढ़ेंगे। 16 मार्च के बाद मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कुछ कमी आ सकती है लेकिन 20 मार्च के बाद पारा 42 डिग्री पार जा सकता है।
एक्टिव हैं 3 वेदर सिस्टम
मार्च के दूसरे सप्ताह में एक साथ 3 मौसमी सिस्टम एक्टिव है और हवा का रूख भी बार बार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप और एक दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है।
20 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल और संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी पर एक फिर ब्रेक लग जाएगा। भोपाल में 12 मार्च तक तेज गर्मी का असर रहेगा। 11-12 मार्च को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद प्रदेश में गर्मी होने लगेगी। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 40-42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी; दिल्ली CM ने ED कस्टडी से दूसरा आदेश जारी किया

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

पुलिस बोली- हमने AAP को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी

पीएम आवास तक आम आदमी पार्टी के पैदल मार्च को लेकर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि हमने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पीएम आवास के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। यहां किसी को प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

कस्टडी से आदेश कैसे दे रहे केजरीवाल, इसकी जांच कर रही ED

केजरीवाल अब तक ED कस्टडी से दो सरकारी आदेश जारी कर चुके हैं। जल मंत्री आतिशी ने 24 मार्च को उनके पहले आदेश के बारे में बताया था। केजरीवाल ने इस आदेश में कहा कि दिल्ली में जहा पानी की कमी है, वहां टैंकरों से आपूर्ति की जाए।

इसके बाद ED ने मामले का संज्ञान लिया। एजेंसी जांच कर रही है कि कोर्ट के आदेश के तहत क्या किसी मुख्यमंत्री को ये अधिकार है कि वह कस्टडी से आदेश जारी करे।

वहीं, एक वकील विनीत जिंदल ने अरविंद केजरीवाल के ऑर्डर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा है। इसमें लिखा है कि केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है। अगर कोई सरकारी आदमी रिमांड में है तो उसे बिना कोर्ट के ऑर्डर के बाहरी दुनिया के साथ बातचीत की इजाजत नहीं होती। केजरीवाल के मामले में केवल उनकी पत्नी और उनके कानूनी सलाहकार को ही उनसे मिलने की इजाजत है। कोर्ट ने केजरीवाल को किसी भी तरह के ऑर्डर को जारी करने की परमिशन नहीं दी है।

AAP ने लॉन्च किया ‘मैं भी केजरीवाल’ कैंपेन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP ने एक सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। मैं भी केजरीवाल नाम के इस कैंपेन में पार्टी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केजरीवाल का डिस्प्ले पिक्चर लगाया है। इस तस्वीर में केजरीवाल जेल के अंदर नजर आ रहे हैं और ऊपर लिखा है- मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल।

 

14 दिन से पत्नी सावित्री 2 बच्चों संग लेकर हुई लापता, पति परेशान लगाई मदद की गुहार!

0

उत्तर प्रदेश :जिला रायबरेली से शिकायतकर्ता राजोल थाना बछरावां उत्तर प्रदेश निवासी हूँ मेरी पत्नी सावित्री देवी 2 बच्चों जिसका नाम निम्नलिखित है। जो दिनांक- 10-3-2024 को समय सुबह के करीब 7-8 बजे घर से कही चली गई उसके पास फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना संख्या पुलिस ने लिखी दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी पत्नी वह बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन कर एफ आई आर लिखी दी है । राजोल ने बताया पत्नी सावित्री के अचानक लापता होने की खबर मिलने के रायबरेली के थानों में लापता होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज की परंतु पुलिस अधिकारियों ने शिकायत लिखी दी ।

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, सावित्री के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी और बच्चों किस हालत में है। राजोल ने सरकार से भी लगाई मदद की गुहार। पति राजोल मजदूरी का काम करता है में । आर्थिक स्थिति भी दयनीय है परिवार का गुजारा होता है मुश्किल से।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में?
मेरा नाम राजोल है,
मैं व्यक्तिगत रूप से घोषणा करता हूं कि मैं अपनी पत्नी सावित्री और 2 बच्चों के साथ कहीं चली गई आपका हो गई , मेरी पत्नी 10/03/2024 को पत्नी और मेरी लड़कियों ने रात को खाना खाया और घर पर सो गए और सुबह पांच बजे उठे और मैंने अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा, मेरी पत्नी ने खाना नहीं बनाया इसलिए मैंने अपना काम किया बिना खाना लिए। निकला और काम करने के बाद आया मेरे घर आया। जब मैं घर आई तो मेरे घर का दरवाजा बंद था। हमारे लोगों से पूछने ने मेरी पत्नी और मेरी लड़कियों के बारे में बताया तो उन्होंने मुझसे कहा कि हमें नहीं पता कि तुम्हारी पत्नी और तुम्हारी लड़कियाँ घर से कहाँ चली गई हैं। खोजबीन के दौरान मेरी पत्नी और मेरी लड़कियों का कोई पता नहीं चला और जब मैं पालेज में खोज कर रहा था। 10/03/2024 को लगभग 7-8 बजे के बीच में कहीं चली गई सारी जगह ढूंढने पर कोई पता नहीं चला कहां गई मेरी पत्नी हिंदी भी जानती है। यह मेरी पत्नी मेरी तीन लड़कियों को लेकर बिना किसी को बताए कहीं जा रही है और मुझे ढूंढने और जांच करने पर भी आज तक मेरी पत्नी और एक लड़का एक लड़की नहीं मिलीं इसलिए मैंने इस मामले की जांच कराने की घोषणा की है.

गुमशुदा की तलाश
लापता का नाम – सावित्री साथ में दो बच्चे, नाम परी और राम (कल्लू) पहचान चिह्न – दाहिने हाथ में दिल टैटू गुदवा के (एस ए ) लिखा है बाएं हाथ में। सावित्री नाम लिखा है पति का नाम – राजोल मोबाइल नम्बर 9794395465, 8604347135
किराए का घर का पता – किशुनपुर रामचंद्र निकट त्रिपुला चौराहा रायबरेली 229316 मूल निवास गांव का पता – पलही बाजार बछरावां थाना रायबरेली 229301
गुमशुदा दो बच्चो अपने पति के साथ किशनपुर रामचंद्र ग्रामसभा में किराए में मकान में रहकर मजदूरी करते है पति पत्नी में आपसी कहासुनी को लेकर पत्नी अपने बच्चो को लेकर दिनांक 09 मार्च 2024 को घर से निकली थी जो की अहमदाबाद थाने से कॉल। आई की घर वापसी के लिए लखनऊ की ट्रेन पर बैठा दिया गया दिनांक 11 को परंतु उसके बाद से ना तो घर पहुंच पाई न दोबारा कोई हाल खबर आई, नात रिश्तेदार व अन्य जगह कई दिनों से पति लगातार तलाश कर रहा लेकिन नही मिल पाई इसके संबंध में यदि किसी को जानकारी या पता चले तो कृपया उपरोक्त पाते या मोबाइल नंबर पर सूचित करे 9794395465, 8604347135 बच्चों पति का रो रो बहुत बुरा हाल है कृपा कर गरीब को मदद
क्या कहती है पुलिस

पुलिस कोई मदत नहीं की पत्नी वह बच्चों के लापता होने की लिखित शिकायत लिखी गई मुस्ताक भाई ने बताया कि पत्नी की खोजबीन की जा रही है, मुस्ताक ने बताया कि पुलिस कोई बनती कार्यवाही नहीं कर रही है न्याय के लिए दर-दर भटक रहे पति ।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

60 दिन से पत्नी अंजू 3 बच्चों को छोड़कर हुई फरार / लापता, पति परेशान लगाई मदद की गुहार!

0

बिहार: जिला अररिया थाना क्षेत्र बरदहा बाजार का मामला प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फरार, जब पति फोन करता है तो वह सही लोकेशन नहीं बता रही अंजू देवी ( ममता कुमारी )प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार हो गई है। यह मामला अररिया जिले का है। पति का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेला रह गया है। उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई होगी । पति संदीप कुमार राम ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला?


बरदाहा पुलिस थाना जिला (अररिया)
न मैं संदिप कुमार राम 32 धर्म पंडित रामानन्द राम डेढ़वा बाई पंचायत डेढ़वा थाना- बसाच जिला अररिया के रहने वाला है। मैं और ममता कुमारी(अंजू )दिनांक 28/3/2014 में हम दोनो कोट मैरेज किया और मेरी पत्नी ममता देवी को दिए बाल बच्चा है। जो मैं अपना गांव में ही शादी किया है। एक वर्ष पहले कि मेरी पानी मेरा बर से बाल बच्चा को छोड़ कर भाग गया था जिसमे में थाना में- आवेदन दिए थे उसी बिच मेरी पत्नी ममता देवी वापस बर आ गई उसी बिच में पंजाब कमाने गए दिनांक 10/1/2024 को घर से मुझे जान कारी मिली कि तुम्हारी पत्नी अपना मायके गांव गई है। में अपना ससुराल खास सुनिता देवी पति जिल्य फाल’ पासवान के घर फोन लगाया तो मेरी खास मुझे बताया कि ममता देवी मेरी कन्को चुरी पहनने धर्मगंज बबार गई है। साग तक वापस घर आ जाएगी जब घर नहीं आया तो मैं पंजाब से पर आया और मैं अपना खास से पूछ ताप्थ किया मेरी पली कहां है। उन्हों ने बताया मुझे कोई पता नहीं है। जब में घर काया तो देखा मेरी पत्नी मेरा बर से 10 भरी चाँदी जेवर और 15- हजार रूपया मैने जो मजदूरी कर रखे थे वह लेकर भाग गई है। और -तीन बच्चा मेरा ही बर पर है। और मेरी पत्नी के पास रेडमी कम्पनी जिसमे जियो सिग है। और फोन नहीं लगता है। जब मैं पुजते है। कि तुम कहा हो तो मुझे सही पत्त नहीं बता रहा है। खोज बिन करने के लिए मेंन पुलिस से आवेदन दिया कि वह उन्हें ढूंढ सके उचित करवाई करने की कृपा करे।

फरार हो गई है, जिसके साथ वह भागी है। उसने पति को पत्नी खोजने पर जान से मारने की धमकी दी है। पति का आरोप है कि तीन बच्चों को लेकर पत्नी गाँव के सुमन कुमार के साथ फरार हो गई है।

सामाजिक स्तर पर पंचायती

आसपास काफी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी सुमन कुमार के साथ 10 जनवरी सुबह इस समय से कहीं चली गई पति ने बताया कि कोई अन्य पुरुष उसको भाग ले गया। पति को शक है कि वह चुप चुप कर किसी अन्य पुरुषों से बातें करती थी ममता देवी को भगा ले गया था वह उसी युवक के साथ भागी थी। पुलिस के द्वारा पत्नी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पत्नी को उसके हवाले कर दिया गया था।
युवक ने फिर से पत्नी को बहला-फुसलाकर व नगद राशि लेकर भाग गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पति का कहना है कि वह तीन बच्चों घर पर छोड़कर कहीं चली गई।

उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पति ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार।

 

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

हर्षल ने अपने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता:वॉर्नर 21 बॉल में 29 रन बनाकर आउट; ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

मैच की पहली इनिंग जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के साई होप और ऋषभ पंत क्रीज पर है। टीम ने 8 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।

दिल्ली को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। पंजाब के पेसर अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्च को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया।

पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 54/1 

दिल्ली ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 22 और शाई होप 4 रन पर नाबाद हैं। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने मिचेल मार्श (20 रन) का विकेट गंवाया। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

दिल्ली का स्कोर 50 पार, वॉर्नर की पारी जारी

दिल्ली की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर दिया है। वॉर्नर ने 5वां ओवर डाल रहे रबाडा की बॉल पर छक्का जमाते हुए टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया। उन्होंने रबाडा की बॉल पर एक चौका भी जमाया। इस ओवर से 11 रन आए और 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 51/1 रहा।

अर्शदीप ने तोड़ी ओपनिंग साझेदारी, मार्श आउट

मिचेल मार्श के विकेट का जश्न मनाती पंजाब टीम।
मिचेल मार्श के विकेट का जश्न मनाती पंजाब टीम।

लेफ्टी पेसर अर्शदीप ने दिल्ली की विस्फोटक शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर मिचेल मार्श को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। मार्च 12 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह दिल्ली को पहला झटका लगा। इस ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 40/1 रहा।

ओपनर डेविड वॉर्नर ने पारी का दूसरा ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह के ओवर में लगातार दो बाउंड्री जमाई। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का और चौथी पर चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने और दिल्ली का स्कोर 21/0 पहुंचा।

मिचेल मार्श ने चौके से खोला खाता, करन के ओवर में लगातार दो चौके जड़े

दिल्ली के ओपनर मिचेल मार्च ने चौके के साथ अपना खाता खोलो। उन्होंने सैम करने के पहले ओवर में लगातार दो चौके जमाए।दिल्ली के ओपनर्स ने पारी के पहले ओवर में 10 रन बनाए।

ऋषभ पंत की वापसी

इस मैच के जरिए ऋषभ पंत की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी हो गई है। 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज वह दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं।

 

बिना KYC वाले फास्टैग 1 अप्रैल से हो जाएंगे बंद:बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट करेंगे, यहां देखें KYC की पूरी प्रोसेस

0

अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है तो आज ही करा लें। क्योंकि 31 मार्च के बाद बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा।

NHAI ने फास्टैग कस्टमर्स से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार फास्टैग के लिए KYC प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है, ताकि बिना किसी परेशानी के फास्टैग की सुविधा मिलती रहे।

एक गाड़ी में सिर्फ एक फास्टैग काम करेगा
कस्टमर्स अब एक गाड़ी में सिर्फ एक फास्टैग यूज कर सकेंगे। NHAI के अनुसार फास्टैग यूजर्स को ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ नीति का पालन करना होगा और पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को अपने संबंधित बैंकों को वापस करना होगा। अब सिर्फ नए फास्टैग अकाउंट एक्टिव रहेंगे।

NHAI ने फास्टैग से टोल वसूलने के लिए टोल प्लाजा के वेटिंग टाइम को कम करने और पारदर्शिता लाने के लिए ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ अभियान शुरू किया है। कहा जा रहा है कि NHAI ने यह पहल एक गाड़ी के लिए कई फास्टैग जारी करने और RBI के नियमों का उल्लंघन कर KYC के बिना फास्टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के जवाब में की है।

क्या होता है फास्टैग?
फास्टैग एक प्रकार का टैग या स्टिकर होता है। यह वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा हुआ होता है। फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन या RFID तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे स्टिकर के बार-कोड को स्कैन कर लेते हैं और टोल फीस अपनेआप फास्टैग के वॉलेट से कट जाती है।

फास्टैग के इस्तेमाल से वाहन चालक को टोल टैक्स के भुगतान के लिए रुकना नहीं पड़ता है। टोल प्लाजा पर लगने वाले समय में कमी और यात्रा को सुगम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं फास्टैग
देश के किसी भी टोल प्लाजा से आप फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, SBI, कोटक बैंक की ब्रांच से भी आप इसे खरीद सकते हैं। पेटीएम, अमेजन, गूगल पे जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी आप इसे खरीद सकते हैं। फास्टैग अकाउंट को इस ऐप से लिंक करके पेमेंट भी कर सकते हैं।

आप चाहें तो अपने बैंक अकाउंट को इस ऐप से लिंक कर सकते हैं। इससे जब भी आप किसी टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो टोल टैक्स आपके अकाउंट से कट जाएगा। फास्टैग खरीदते समय आपके पास ID प्रूफ और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।

फास्टैग स्टिकर 5 साल के लिए वैलिड होता है, इसके बाद वैलिडिटी बढ़वानी होगी
एक बार खरीदा गया फास्टैग स्टिकर 5 साल के लिए वैलिड होता है। यानी 5 साल बाद आपको स्टिकर बदलवाना या इसकी वैलिडिटी बढ़वानी पड़ती है।

मुंबई लाए गए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरे:नेवी ने पुलिस के हवाले किया; 6 दिन पहले नौसेना ने सरेंडर करवाया था

0

सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरों को शनिवार सुबह INS कोलकाता से मुंबई लाया गया। भारतीय नौसेना ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। इन लुटेरों ने 16 मार्च को नेवी के सामने सरेंडर किया था।

दरअसल, 14 दिसंबर को भी समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था। वो इस जहाज का इस्तेमाल समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे। 15 मार्च को भारतीय नौसेना ने चॉपर (हेलिकॉप्टर) जहाज को बचाने के लिए उसके करीब पहुंचा था। इसके फौरन बाद समुद्री लुटेरों ने चॉपर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान नेवी ने लुटेरों से सरेंडर करने को कहा था।

17 लोगों का रेस्क्यू किया गया
भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने वाला ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया था। इसे पूरा करने के लिए युद्धपोत INS सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन, P8I पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया था। अब हाईजैक हुआ जहाज MV रुएन पूरी तरह भारतीय नौसेना के कब्जे में है।

लुटेरों ने MV रुएन जहाज को बेस बना लिया था
कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक लूटेरे MV रुएन जहाज का इस्तेमाल अपने बेस की तरह करने लगे थे। 14 मार्च को समुद्री लुटेरों ने इससे एक बांग्लादेशी झंडे वाले जहाज मर्चेंट वेसल अब्दुल्लाह पर कब्जा करने की कोशिश की थी। 15-20 हथियारबंद लुटेरों ने जहाज पर हमला कर दिया था। ये मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहा था। हालांकि, भारतीय नौसेना ने इसे रेस्क्यू कर लिया था।

इस पर बांग्लादेश के 23 क्रू मेंबर्स सवार थे। हाइजैक की सूचना मिलते ही भारतीय नेवी ने क्रू मेंबर्स से संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद कोई जवाब न मिलने पर नौसेना ने अपने पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट को जहाज की निगरानी के लिए भेजा था। जहाज पर करीब 55 हजार टन कोयला मौजूद था।

कौन हैं सोमालिया के समुद्री लुटेरे
अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सोमालिया के कई समुद्री तटीय इलाकों में सरकार नहीं है। लोग जो चाहते हैं वो करते हैं। इससे समुद्री लुटेरों और स्मगलर्स को बढ़ावा मिलता है।

सोमालिया वो मुल्क है जिसके समुद्र में बड़ी तादाद में मछलियां मौजूद हैं। 1990 तक इसकी अर्थव्यवस्था मछलियों से ही चलती थी। तब यहां समुद्री लुटेरों का कोई डर नहीं था। अधिकतर लोग मछली का व्यापार करते थे। फिर यहां सिविल वॉर शुरू हो गई। सरकार और नौसेना नहीं रही। इसका फायदा विदेशी कंपनियों ने उठाया।

सोमालिया के लोग छोटी नावों में मछली पकड़ते थे। उनके सामने विदेशी कंपनियों के बड़े-बड़े ट्रॉलर आकर खड़े हो गए। लोगों का रोजगार छिनने लगा। इससे परेशान होकर 1990 के बाद इस देश के लोगों ने हथियार उठा लिए और समुद्री लुटेरे बन गए। समुद्री मालवाहक जहाजों का एक बड़ा जखीरा सोमालिया कोस्ट के पास से होकर गुजरता था।

मछुआरे से लुटेरे बने लोगों ने इन जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया। जहाज छोड़ने के बदले वो फिरौती लेने लगे। साल 2005 तक ये धंधा इतना बड़ा हो गया कि एक पाइरेट स्टॉक एक्सचेंज बना दिया गया। यानी लुटेरों के अभियान को फंड करने के लिए लोग उनमें इन्वेस्ट कर सकते थे। बदले में लोगों को लूटी हुई रकम का एक बड़ा हिस्सा मिलता।

भारतीय क्रू वाले जहाजों पर भी हमला कर चुके हैं समुद्री लुटेरे
लुटेरे अब तक 5 बार भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाजों पर भी हमला कर चुके हैं। 4 जनवरी को भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से एक जहाज को छुड़ाया था। लाइबेरिया के फ्लैग वाले इस जहाज का नाम लीला नोर्फोर्क था। भारतीय नौसेना ने बताया था कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 5-6 सुमद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे।

हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरीटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को जहाज की तरफ रवाना किया गया। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए INS चेन्नई को भी भेजा गया। नौसेना का ऑपरेशन 5 जनवरी को पूरा हुआ था। इस दौरान 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

सी एम विंडो पर की शिकायत के बावजूद भी गली के बीच खड़ा बिजली के खंभा नहीं हटा

0

हरियाणा: जिला रोहतक के अजायब गाँव के बिजली का खम्भा‌ हमारी गली के बीच में लगा हुआ है। हटाने के लिए परेशान लोग निगम में शियाकत देते हो उसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारीयो द्वारा खम्बे को हराया नहीं जाता रोहतक दे गाँव अजायब में जहाँ पर हम लोग रहते हैं। वहीं खम्मा लगा हुआ है। हमारी गली में खम्भा लगा हुआ है। इसके कारण इस तरफ ट्रैक्टर वह डम्फर नहीं आ सकता इसलिए शिकायत की है। कृपया करके हमारी इस एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाए बिजली विभाग के अधिकारीयो द्वारा इस हरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है बिजली विभाग में दी गई शिकायत में बिजली अधिकारियों ने खम्भे हटाने में सहमती नहीं दिखाई।

संदीप और जगबीर को वह रास्ता गेहूँ की फसल के लिए चाहिए अतः संदीप और जगबीर हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई।

खंबा हटवाने बारे मुख्यमंत्री के नाम लिखा शिकायत पत्र:

माननीय मुख्यमंत्री महोदय हरियाणा सरकार बाबद-सी एम विषय विण्डो (महम) खम्भा हटवाने हेतु श्रीमान सविनय निवेदन यह हैं। कि मैं संदीप पिता राजबीर गाँव अजायब का स्थाई निवासी हूँ, मेरी गली मैं खम्भा लगा हुआ है वह गलत जगह लगा हुआ है मैंने जे ई से अपिल की लेकिन जे ई ने डिपार्टमेंट का अस्टीमेट बनाने को कहा लेकिन इसको मैंने मना कर दिया क्योंकि यही खम्भा लाल डोरे के अंदर लगा हुआ है मैंने गाँव के सरपंच रणबीर और नंबरदार ने भी इस खम्बे को लाल डोरे के अंदर बताया यह लिखित रूप में दिया जिसमें हस्ताक्षर दोनों ने किया परंतु जे ई वह एस डी ओ ने इसे न कर दिया और इस खंबे को लाल डोरे के बाहर बताया और कई लोगों के साइन करवाकर जे ई और एसडीओ साहब को एप्लीकेशन जयवीर सन ऑफ बलवान द्वारा दी गई एप्लीकेशन से सहमत हैं और खम्बे को लाल डोरे के बाहर बता रहे हैं, जो कि गलत है जबकि खंबा लाल डोरे के अंदर है संदीप इस बात को लिखित रूप में दे रहा है संदीप और जगबीर को वह रास्ता गेहूँ की फसल के लिए चाहिए अतः संदीप और जगबीर हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं कृपया करके इस खंबे को किसी दूसरी जगह लगाया जाए जे ई विकास और एस डी ओ पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए प्रार्थी सन्दीप पिता राजबीर।

सीएम विंडो पर दी गई शिकायत पत्र:

 

शिकायत संख्या: सीएमओएफएफ / एन / 2024 / 024066 शिकायतकर्ता का नाम संदीप और जगबीर की शिकायत से सम्बंधित है 28-02-2024, कारण: शिकायत निवारण के लिए की गई आवश्यक कार्यवाही प्रशासनिक सचिव विद्युत विभाग की रिपोर्ट दिनांक 19-3-2024 के अनुसार प्रकरण का निस्तारण किया जाता है। बिजली विभाग शिकायत के लिए यूएचबीवीएनएल के उत्तर पर विचार करें।

स्थानीय निवासी संदीप पिता का नाम राजबीर आदि ने बताया कि इन खंभों की शिकायत-सी एम विंडो और बिजली विभाग में दी हुई है लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिजली निगम के कार्यालय में जाते हैं तो अधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिलते। यही नहीं फोन करने पर फोन नहीं उठाते। ई खबर मीडिया संवाददाता ने इस संदर्भ में बिजली निगम के एसडीओ से जानकारी लेने के लिए फोन पर संपर्क किया तो काल रिसीव नहीं हुई।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

शर्मिला (सीमा) ने सास व देवर पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज, सरकार से लगाई मदद की गुहार!

0

महाराष्ट्र: जिला पुणे में पीड़िता शर्मिला (सीमा) साल्वे नवी सांगवी द्वारा सूचना दी गई कि मेरे सास व देवर मेरे बाल पकड़कर घसीट रहे है व मेरे साथ मारपीट गालीगलौच कर रहे है और उन्होंने मुझे जख़्मी भी कर दिया है। सीमा ने बताया की मेरे पति का दिमाग़ का ऑपरेशन 2010 में हुआ था और अब उनके मानसिक स्वास्थ्य खराब है पति सास और देवर की बातों में आकर मेरे साथ मारपीट करते है और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। कुछ समय बाद सास और देवर मेरे घर आकर मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं तब जाकर सीमा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई परन्तु पुलिस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपा पोती में लगी हुई है। मेरा पति भी सास और देवर की बातों में आकर मेरे साथ बहुत दुर्व्यवहार करता है। मेरा बेटा 24 साल का है वह सास और देवर के पास ने उसका भी ब्रेनवाश कर दिया है सीमा ने बताया की वह मेरे बेटे के पैसे को भी फालतू में उड़ा रही है और कहते हैं कि अपनी माँ को घर से बाहर निकाल दे सास का नाम है सावित्री नामदेव साल्वे और देवर का नाम सुधीर नामदेव साल्वे है।

शर्मिला ने बताया कि सावित्री मुझे जान से मारने की दी जा रही है धमकी पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्यवाही

क्या है पूरा मामला?

मै शर्मिला (सीमा) मनोज साल्वे और एक सनसनी बात को वायरल करनी है वह है मेरी सास, दो देवर, सास, नन्द, इन चारो की दो जगह जमीन थी। महाराष्ट्र, (पिंपळे जमीन गुख) लक्ष्मीनगर, गल्ली नं.5 मे।एक गट्टा और अपनी सास की गाव में 2 गट्टा जमीन थी और लालची लोगों ने मेरे पति को बेच मनोज साळवे को मरा हुआ दिखाकर, एक बिल्डर को बेच डाली तब मेरा पति मेरे पास था मुझे पता चला तब मैं सास को पूछने गई तो मुझे चुड़ैल बोली तु कौन होती है मुझको पुछने वाली तो ये चुडेल मैं सास को पुछने वाली, हमारी थी हमने बेच डाली एक माँ होकर अपने बेटे की जमीन कैसे बेच डाली यह और यह लालची औरत माँ के नाम पर कलंक है इस लालची औरत ने   इतना ही नहीं इसने देवर की दो-दो शादियाँ करवा दी वह भी मुझे बेहोश करके जब मैं होश में आई तो मैं अस्पताल में थी ऐसी क्या वजह है कि मैं लालची लोगों को हम दोनों छिपाकर यह सब करना पडा, इसके एक-एक कारनामें सामने आने लगे है यही कारण है मैंने फेसबुक, गुगल, ट्युब पर वायरल करी पहले वाली बात में पुलिस वाले ने इस आरोपी का केस हाथ में लिया है। मुझे जनता के हौसले की जरूरत है इन लोगों से मेरे जान को भी खतरा है,

चारों का पुरा नाम इस प्रकार है,

1) सावित्ता नामदेव साळवे- (सास) , 2) सुधीर नामदेव साळवे- (देवर) , 3) गणेश नामदेव साळवे (देवर) , 4) दिपा बायु अडागळे (नणंद) ।

पुलिस नहीं कर रही है कोई मदद क्या कहा शर्मिला

क्या पुलिस भी बिकाऊ है?
पुलिस एफ आई आर नहीं कर रही

उक्त सूचना पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु पुणे थाने से पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-पुलिस टीम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तत्काल मौके पर पहुँचकर महिला की सास व देवर को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु सीमा के सास व देवर द्वारा पुलिस के सामने ही शर्मिला के साथ मारपीट व गालीगलौच करते हुये बाल पकड़ कर घसीटने लगे मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा महिला का बचाव किया गया तो सास व देवर ने पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगे जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही तो दूर अभी तक फिर तक नहीं लिखी गई और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता शर्मिला साल्वे को मौके से रेस्क्यू कर शरीर पर आयी चोट से दर्द के कारण उपचार हेतु तत्काल सरकारी अस्पताल दाखिल किया गया। अस्पताल में पीडित सीमा साल्वे का मेडिकल परीक्षण भी किया गया। सीमा साल्वे ने बताया की पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही और पुलिस भी बिकाऊ हो गई है।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट