Home Blog Page 156

लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीस एंड सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित सेमिनार पर 120 से अधिक पंजीकरण

0

 

फरीदाबाद, 18 मार्च: लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेस ने नेविगेटिंग चेंज: सोसाइटी, टेक्नोलॉजी एंड ह्यूमन वेलबीइंग विषय पर आईसीएसएसआर की प्रायोजित दो-दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 120 पंजीकरण हुए।

विभागाध्यक्ष आनंद प्रकाश पाठक ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) नगेंद्र कुमार, आईआईटी रुड़की के इंग्लिश प्रोफेसर, प्रो. (डॉ.) दिव्यज्योति सिंह, जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुभागीय, साहित्य और भाषाओं के विभाग, और डॉ. अनुराग कुमार पांडेय, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के भाषाओं और साहित्य के हेड, मुख्य अतिथि रहे।

सेमिनार में विभिन्न उप-विषयों पर चर्चाएँ हुईं और प्रतिभागियों ने अपने शोध विचार प्रस्तुत किए जो वर्तमान युग में डिजिटल साक्षरता और सामाजिक परिवर्तन की भूमिका, प्रौद्योगिकी के रूप में संचार और सामाजिक अंतरवार्ताओं को आकार देने में, भाषा उपयोग, अभिव्यक्ति और पहचान पर डिजिटल मीडिया के प्रभाव, और कैसे डिजिटल साक्षरता को समावेशीता और सामाजिक शक्ति के लिए बढ़ावा दिया जा सकता है के बारे में थे।

इस अवसर पर व्यापार, समाज, और नेतृत्व के प्रबंधन के विषयों पर भी चर्चाएँ हुईं और वैज्ञानिक प्रगतियों का उल्लेख हुआ जो समाजिक चुनौतियों का सामना करने में किसी भी भूमिका निभा सकते हैं और विभिन्न अन्तर्विज्ञानी दृष्टिकोणों को अपनाकर पर्यावरण समस्याओं का सामना करने और पर्यावरण स्थायित्व को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. जुड़िथ सिंह, डॉ. स्वाति शर्मा, मोनिका, अकांक्षा, स्नेहा और हर्षिता का सहयोग सराहनीय रहा।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

सीमा ने सास व देवर पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज, सरकार से लगाई मदद की गुहार

0

महाराष्ट्र: जिला पुणे एक दिन रात्रि के समय सीमा साल्वे नवी सांगवी द्वारा सूचना दी गई कि मेरे सास व देवर मेरे बाल पकड़कर घसीट रहे है व मेरे साथ मारपीट गालीगलौच कर रहे है और उन्होंने मुझे जख़्मी भी कर दिया है। सीमा ने बताया की मेरे पति का दिमाग़ का ऑपरेशन 2010 में हुआ था और अब उनके मानसिक स्वास्थ्य खराब है पति सास और देवर की बातों में आकर मेरे साथ मारपीट करते है और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। कुछ समय बाद सास और देवर मेरे घर आकर मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं तब जाकर सीमा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई परन्तु पुलिस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपा पोती में लगी हुई है। मेरा पति भी सास और देवर की बातों में आकर मेरे साथ बहुत दुर्व्यवहार करता है। मेरा बेटा 24 साल का है वह सास और देवर के पास ने उसका भी ब्रेनवाश कर दिया है सीमा ने बताया की वह मेरे बेटे के पैसे को भी फालतू में उड़ा रही है और कहते हैं कि अपनी माँ को घर से बाहर निकाल दे सास का नाम है सावित्री नामदेव साल्वे और देवर का नाम सुधीर नामदेव साल्वे है।

सावित्री ने बताया कि मुझे जान से मारने की दी जा रही है धमकी पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्यवाही

क्या है पूरा मामला?

 

 

                                       

सुधीर नामदेव साल्वे

सास-देवर मेरे घर में ज्यादा ही इंटरफेयर हर दिन किये जा रहे थे। मेरा लड़का जब-जब भी बाहर खेलता तो दोनों देवर उसे उठा कर ले जाते थे मेरी लड़का 24 साल का है उसका भी ब्रेन वास कर दिया। मुझे लगता है कि वह मेरे बेटे के खाने में कुछ मिलते हैं नशे वाली चीज ताकि वह मुझसे ना मिल सके दोनों देवर मुझे बिना बताये मेरे घर से ले जाते तब में इधर उधर ढूढ़ती थी ताकि में उसके घर जाऊँ कुछ रोज के झगड़ों से मेरा आदमी भी परेशान रहने लगा का घरवालो के सामने कुछ नहीं चलती थी ये लोग मुझसे मार-पिट करते, ये एसी हि चलकर में सर आदम रहने लगा, वह भी का कुछ बोलता ती चलता था। वह शराब पिने लगा, मेऱे ससुर को कैन्सर हो गया, उसके बाद ये लोगों आए तब ज्यादा पैसा लगा है। हम लोगों का पता नहीं स्टैंड में नणद की शादी हो गयी और ससुर को कैंसर हो गया वह 2004 में मर गया था, उसके बाद एक देवर की शादी हो गयी वह मुझे बिना कसुर घर में बंद किया। नाक में शादी में ना जाऊ थी। में कुछ ना कर सकी उसके बाद जगह जमीन ली और वह पैसे मेरे ससुर थे और मेरे आदमी को अकेला छोड़ दिया पर सास ने ससुर मरने बाद सब अपने नाम कर दिया मेरे आद‌मी के दिमाग़ का ऑपरेशन हुआ थे में 2010 में मेरे पति को अटैक आया और मैं इससे वजह से बुरी तरह टूट गई थी मेरी सास और देवर मुझे टॉर्चर करने लगे। उस घर में मुझे जो आधार या वह मेरे ससुर बहुत अच्छे इंसान थे परन्तु सास व देवर ने मारपीट कर मेरी बाजु में चोट लगी थी ससुर एक घर जोडने वाला आदमी था। सास इतनी लालची भी वह कुछ भी कर सकती है, मेरा ससुर मरा नहीं अपितु मारा तो नहीं है सब का एक हि उत्तर है उसको मालूम है? लेकिन मैने नजर अंदाज किया। में परेशान रहने-रहने लगी, ससूर मर गया मेरा आदमी की दिमागी हालत -ठिक नहीं, सास, देवर मुझे ज्यादा परेशान करने लगे सासू, देवर मुझे धमकाने तथा गालिया देने में डर-डर के रहने लगी। मुझे मेरी घरे चाहिए था। मैने 2015 में एक किराना दुकान खोली 2 साल तक सही चली और उसके बाद काम ठप हो गया, सास और देवर मुझे गाली देने लगे, मेरे लड़के क झाई-पोछा का काम करवाता थे मेरी दुकान में चोरी करना शुरू कर दिया क्योंकि झाकी की बाद मेरी दुकान की बचत पढ़ने लगी। मेरे कपड़े फाड़ दिये अब भी मारपीट कि में पुलिस के चक्कर काटन लगी गयी, उसके बाद में मेरे बेटे को डरा धमकाकर अपने पास रखा है और घर की भी कुजी निकालकर देवर इधर आकर सारे कागजात में गहने ले गया। मैंने 2016 में कोर्ट में केस डाला परन्तु कारवाई परंतु आठ साल हो गए कोई कार्यवाही नहीं हुई लगता हैं यहाँ सब विकाऊ है। मैं अभी अकेली हूँ मेरी मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है इस मामले में पुलिस चुप रही परन्तु मुझे न्याय चाहियो और आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मुझे आप कि तरफ से यहीं आशा है। सीमा ने लगाई मदद की गुहार अतः मुख्य आरोपी: सास-सावित्रा साळव देवर-गणेश और सुधीर है घर पर आकर कई बार लॉक भी तोड़ा कर घर घुसे और चोरी की सोने के लाख के गहने और घर के कगजात चोरी करने आए थे।

पुलिस नहीं कर रही है कोई मदद क्या कहा  सीमा

क्या पुलिस भी बिकाऊ है?

 

 

 

 

गणेश नामदेव साल्व

उक्त सूचना पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु पुणे थाने से पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-पुलिस टीम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तत्काल मौके पर पहुँचकर महिला की सास व देवर को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु सीमा के सास व देवर द्वारा पुलिस के सामने ही शर्मिला के साथ मारपीट व गालीगलौच करते हुये बाल पकड़ कर घसीटने लगे मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा महिला का बचाव किया गया तो सास व देवर ने पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगे जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही तो दूर अभी तक फिर तक नहीं लिखी गई और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता शर्मिला साल्वे को मौके से रेस्क्यू कर शरीर पर आयी चोट से दर्द के कारण उपचार हेतु तत्काल सरकारी अस्पताल दाखिल किया गया। अस्पताल में पीडित सीमा साल्वे का मेडिकल परीक्षण भी किया गया। सीमा साल्वे ने बताया की पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही और पुलिस भी बिकाऊ हो गई है।

 

 

 

 

                                                                                                               ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

ईशा- बुल्गारी की रोमन होली बैश थीम:शिल्पा शेट्टी ग्लैमरस लुक में दिखीं; प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी भी आए नजर

0

बीती शाम ईशा अंबानी और बुल्गारी ने ‘ए रोमन होली’ बैश थीम रखी। ये पार्टी अंबानी के घर एंटीलिया में हुई। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया, जहां ईशा अंबानी कलरफुल गाउन में नजर आईं।

होली बैश में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए
शिल्पा शेट्टी इस होली पार्टी में ग्रीन को-ऑर्ड सेट और ऊपर से एक फ्लोरल प्रिंटेड लॉंग ओवरकोट पहने दिखीं। प्रियंका चोपड़ा पीच स्लिट साड़ी में नजर आईं। आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, शरवरी वाघ और ओरी भी दिखे। बता दें, अदिति राव हैदरी जल्द ही संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी। इस सीरीज से फिल्ममेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ आईं। अथिया शेट्टी भी शिमर आउटफिट पहने स्पॉट हुईं।

 

श्रीलंका ने 3 विकेट से जीता दूसरा वनडे:बांग्लादेश के खिलाफ पथुम निसांका का शतक; सीरीज 1-1 से बराबर, डिसाइडर 18 मार्च को

0

श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। चट्टोग्राम में बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 286 रन बनाए। श्रीलंका ने 47.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। श्रीलंका से ओपनर पथुम निसांका ने 114 रन बनाए और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

दूसरे वनडे में जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 18 मार्च को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब, लिट्टन पहले ओवर में आउट
जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, टीम ने पहले ही ओवर में लिट्टन दास का विकेट गंवा दिया। लिट्टन खाता भी नहीं खोल सके। उनके बाद सौम्य सरकार और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया।

शांतो 40 रन बनाकर आउट हुए और उनकी सौम्य के साथ 75 रन की पार्टनरशिप टूटी। सरकार ने फिर तौहीद हृदॉय के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। वह 68 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी टूटी।

सेंचुरी बनाने से चूके हृदॉय
130 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद हृदॉय एक एंड पर टिक गए। उनके सामने मुशफिकुर रहीम 25, मेहदी हसन मिराज 12 और तंजिम हसन साकिब 18 रन बनाकर आउट हो गए।

तस्कीन अहमद 10 बॉल में 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। उनके सामने हृदॉय ने 102 बॉल पर 96 रन बनाए। उन्होंने पारी में 3 चौके और 5 सिक्स लगाए। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए।

हसरंगा को 4 विकेट
श्रीलंका के लिए लेग स्पिनर वनिंदू हसरंगा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। वह 6.4 ओवर ही गेंदबाजी कर सके, उन्हें 7वें ओवर में बॉलिंग करने में दिक्कत हुई, जिस कारण जनिथ लियानागे ने उनका ओवर कम्प्लीट किया। श्रीलंका से एक सफलता प्रमोद मदुशन को भी मिली।

श्रीलंका की भी शुरुआत खराब
287 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की भी शुरुआत खराब रही। ओपनर अविष्का फर्नांडो खाता खोले बगैर पहले ही ओवर में आउट हो गए। उनके बाद कप्तान कुसल मेंडिस 16 और सदीरा समरविक्रमा भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम ने 43 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए।

असलंका और निसांका ने की सेंचुरी पार्टनरशिप
पहले पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद ओपनर पथुम निसांका और चरिथ असलंका ने संभलकर बैटिंग की। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ही प्लेयर्स ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर सेंचुरी पार्टनरशिप की और स्कोर 150 रन के भी पार कर दिया।

निसांका का शतक, असलंका सेंचुरी चूके
निसांका ने सेंचुरी लगाई और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। वह 114 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार हुए और दोनों के बीच 185 रन की साझेदारी टूटी। उनके बाद असलंका भी 91 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 235 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

आधी टीम पवेलियन लौटने के वक्त श्रीलंका को 12 ओवर में 52 रन ही चाहिए थे। तभी जनिथ लियानागे 9 और वनिंदू हसरंगा 25 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दुनिथ वेल्लालागे ने 16 बॉल पर 9 रन बनाए और टीम को जीत के पार पहंचा दिया।

शोरिफुल-तस्कीन को 2-2 विकेट
बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता तंजिम हसन साकिब, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम को भी मिली।

सीरीज डिसाइडर 18 मार्च को
दूसरे वनडे के नतीजे के बाद 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। तीसरा मैच 18 मार्च को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है। टी-20 सीरीज श्रीलंका ने 2-1 से जीती थी। वहीं 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 मार्च से शुरू होगी।

आज से पेटीएम वॉलेट में डिपॉजिट बंद:वॉलेट में रखे पैसे अब भी सुरक्षित, बैलेंस नहीं होने पर FASTag नहीं करेगा काम

0

RBI की गाइडलाइन के मुताबिक आज यानी 16 मार्च से आप पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग (FASTag) है तो आपको इसे बदलना होगा। आपने ऐसा नहीं किया तो आपको दोगुना टोल भी चुकाना पड़ सकता है। नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना होता है।

हालांकि, अगर आपके पेटीएम वॉलेट में पहले से पैसे पड़े हुए हैं तो इससे फास्टैग के जरिए टोल पेमेंट कर सकेंगे। भारत में पेटीएम के सबसे ज्यादा FASTag यूजर्स हैं।

पेटीएम वॉलेट में पहले से रखे पैसे का कर सकेंगे उपयोग
गाइडलाइन के मुताबिक अगर किसी यूजर का पेटीएम वॉलेट में पैसा पड़ा हुआ है तो वह 15 मार्च के बाद भी इससे पेमेंट कर सकेगा। वहीं अगर वह चाहे तो पेटीएम वॉलेट के पैसों को अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकता है।

UPI और साउंड बॉक्स जैसी सुविधाएं रहेंगी जारी
पेटीएम वॉलेट की सुविधा बंद होने से इसकी UPI सर्विस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये पहले की ही तरह काम करती रहेगी। वहीं साउंड बॉक्स की सुविधा भी मिलती रहेगी। इसके अलावा पेटीएम के जरिए टिकट बुकिंग, रिचार्ज और बिल पेमेंट करने जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती रहेंगी।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को RBI ने लगाई थी रोक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने और कई अन्य अनियमितताओं के चलते 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी बैंकिंग एक्टिविटी बंद करने का आदेश दिया था। यह आदेश 31 जनवरी को जारी किया गया था, जिसे बाद में RBI ने 15 मार्च तक बढ़ा दिया था।

बैंकों या फोनपे से ले सकते हैं नया फास्टैग
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च से पहले किसी अन्य अथॉराइज्ड बैंक से नया FASTag खरीदने की सलाह दी है। NHAI ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट भी जारी की है।

इस लिस्ट में अब 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम शामिल नहीं है। इन बैंकों से या आप फोनपे ऐप के जरिए भी फास्टैग मंगवा सकते हैं।

  • फोनपे ओपन करें और यहां बाय फास्टैग पर टैप करें।
  • अपना पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अगले पेज में व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अपना डिलीवरी पता दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।

फास्टैग KYC अपडेट के डॉक्यूमेंट

  • व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • आईडी प्रूफ
  • एड्रेस प्रूफ
  • ID और एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड
  • डिजिटल पेमेंट्स में स्पेशलाइजेशन वाली फिनटेक फर्म पेटीएम ने बीते महीने 13 फरवरी को कहा कि उसके QR कोड्स हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। जिससे मर्चेंट्स यानी व्यापारियों को 29 फरवरी 2024 के बाद भी पेमेंट्स एक्सेप्ट करने की अनुमति मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि पेटीएम साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन जैसे पेमेंट डिवाइसेज भी हमेशा की तरह चालू रहेंगे। मर्चेंट्स को ऑप्शन तलाशने की जरूरत नहीं है।

18वीं शताब्दी के गोलघर का 4 करोड़ रुपए से रिनोवेशन:शाहजहां बेगम ने कराया था निर्माण; 18 दरवाजे-गोल हिस्से में सीढ़ियां हैं खास

0

सीएम मोहन यादव ने संरक्षित स्मारक गोलघर का लोकार्पण किया है। इसका निर्माण भोपाल की शासक शाहजहां बेगम ने करवाया था। उस समय बेगम का यहां ऑफिस होता था।

भोपाल के पुराने शहर में 18वीं शताब्दी के गोलघर के रिनोवेशन में 4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे गोल घर अपने पुराने रूप में आ गया है। लैंड स्केपिंग वर्क, बिजली, म्यूजियम, पाथ-वे जैसे कई काम टूरिस्ट्स के लिए किए गए हैं। CM डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गोल घर का लोकार्पण किया। वर्ष 1868 से 1901 में नवाब शाहजहां बेगम ने गोलघर बनवाया था।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 154 साल पुराने गोलघर की चमक फिर से लौट आई है। सीएम मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया है। गोलघर को फिर से शिल्पकला, संगीत और व्यंजनों के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसके लोकार्पण के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि संरक्षित स्मारक गोलघर को पर्यटन विभाग ने बहुउद्देशीय कला केंद्र के रूप में विकसित किया है। उन्होंने ने कहा कि प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के केंद्र आज भी उपयोगी हो सकते हैं। अतीत की धरोहर गोलघर को वर्तमान से जोड़ने की पहल सराहनीय है।

भोपाल के दिल में स्थित, गोलघर ने अपनी पुरानी चमक फिर से प्राप्त कर ली है। इस गोलाकार इमारत को नवाब शाहजहां बेगम ने अपने शासनकाल में बनवाया था, और अब यह एक बार फिर से संस्कृति और कला का केंद्र बन गया है। गोलाकार स्वरूप के कारण इसे गोलघर के नाम से जाना जाता है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि गोलघर को देखने और इसके निर्माण की तकनीक को समझने की जरूरत है। अब यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

1869 में हुआ था निर्माण

शाहजहां बेगम, भोपाल रियासत की शासक ने 1869 में गोलघर का निर्माण किया था, जिसका उपयोग वे अपने कार्यालय के रूप में करती थीं। इसका गोलाकार डिजाइन और 33 दरवाजे इसके नाम को सार्थक करते हैं। पहले गुलशन-ए-आलम के नाम से प्रसिद्ध, इस स्मारक का संरक्षण और उन्नयन संचालनालय पुरातत्व, संग्रहालय और अभिलेखागार और मप्र पर्यटन निगम द्वारा चार करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

BJP का चुनावी सॉन्ग- मैं मोदी का परिवार हूं:PM मोदी ने पोस्ट किया VIDEO, लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार

0

भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसका वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।

पार्टी ने 10 दिन पहले (6 मार्च) ये कैंपेन लॉन्च किया था। दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है।

इसी के जवाब में भाजपा ने X पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया।

मोदी बोले- मैंने देश के लिए बचपन से घर छोड़ा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के ‘परिवार’ वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- ‘इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।’

उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। PM की स्पीच के कुछ देर बाद ही भाजपा नेताओं ने अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया।

मोदी का परिवार कैंपेन पर विपक्ष की प्रतिक्रिया…

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा: भाजपा आत्महत्या करने वालों के परिवारों के लिए चिंतित क्यों नहीं हैं, चाहे वे युवा हों या किसान हों। यह मुद्दों से भटकाने के लिए है। भाजपा को इनकी चिंता होती तो अपने नाम के आगे किसान परिवार जोड़ते।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल: आप 3 मार्च को पटना में जनता के बीच उत्साह देख सकते हैं। हर दिन INDIA अलायंस बढ़ रहा है, इसलिए BJP वाले परेशान हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत: यह मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। मुख्य मुद्दे महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी हैं। भाजपा ‘ध्यान भटकाओ’ अभियान चला रही है।

2019 में भाजपा ने चलाया था ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन
2024 की तरह ही 2019 में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन चलाया था। दरअसल एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है का नारा लगाया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर ‘चौकीदार’ नरेंद्र मोदी कर लिया था। जिसके बाद अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा समेत भाजपा के ज्यादातर मंत्रियों और अन्य बड़े नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लगा लिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को होगा। इससे पहले PM मोदी ने शुक्रवार 15 मार्च को देश के लोगों के नाम एक लेटर लिखा। PM मोदी ने इसमें लिखा कि आपका और हमारा साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरित करता है।

मोदी ने लिखा- यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हमने GST लागू करना, आर्टिकल 370 हटाना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून, नई संसद का उद्घाटन जैसे कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए।

आखिरी कैबिनेट मीटिंग में मोदी बोले- जीतकर आइए, जल्दी मिलेंगे: 5 साल की योजनाओं और मोदी 3.0 के पहले 100 दिन की प्लानिंग पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार 3 मार्च को कैबिनेट मीटिंग हुई। मोदी कैबिनेट की यह आखिरी बैठक थी। इसमें PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले एक ही सीधा संदेश दिया- जाइए, जीतकर आइए। हम जल्दी मिलेंगे। ये मीटिंग एक तरह से ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन की तरह बताई जा रही है।

MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा:42% से 46% हुआ, केंद्र से अब भी 4% कम; मार्च की सैलरी में मिलेगा लाभ

0

राज्य सरकार ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते की मांग को लेकर किए जा रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 4% की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है। आदेश में वित्त विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

मार्च महीने की सैलरी के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान

मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जुलाई 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ा

नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है, जिसके बाद राज्य कर्मंचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया है। इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च माह के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा। एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी।इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख  कर्मचारियों को मिलेगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों के नॉमिनी को एकमुश्त एरियर की राशि दी जाएगी।

लगातार बढ़ती नाराजगी और विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद कुल डीए 46%  हो गया है, जो की केन्द्र से अब भी 4% कम है, क्योंकि केन्द्र ने जनवरी 2024 से फिर 4% वृद्धि की है जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 50% पहुंच गया है, इसी के साथ यूपी, झारखंड,उत्तराखंड, राजस्थान, असम और ओडिशा में भी डीए 50 फीसदी हो गया है,ऐसे में राज्य कर्मियों के डीए में 4% का फिर अंतर आ गया है।इसके चलते कर्मचारियों में अब भी नाराजगी है।

4% महंगाई भत्ता बढ़ने पर इस प्रकार मिलेगा लाभ

  1. प्रथम श्रेणी अधिकारी 4924 से 5640 रुपए
  2. द्वितीय श्रेणी अधिकारी 2244 से 3196 रुपए
  3. तृतीय श्रेणी कर्मचारी 780 से 1308 रुपए
  4. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 620 से 720 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

भत्तों में कब होगा इजाफा?

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ता तो बढ़ा दिया गया लेकिन अन्य भत्तों में कोई वृद्धि नहीं की है। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई में भी 12 साल से सितंबर 2012 से वाहन भत्ता ₹200 व मकान किराया भत्ता प्रतिशत की दर से वर्ष 2024 में भी मिल रहा है जबकि 2016 से 7वां वेतनमान लागू हो गया है, बावजूद इसके कर्मचारियों को छठे वेतनमान के हिसाब से भत्ते मिल रहे है।
  • कर्मचारियों का आरोप है कि एक ही राज्य में रहने वाले केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के भत्तों में इतना अंतर है जबकि महंगाई केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के लिए समान है। 8 साल 2 महीने में HRA न बढ़ाने पर 2 लाख 34000 से ₹10 लाख 27000 रू का नुकसान चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी के अधिकारी कर्मचारी को हुआ। वर्तमान में 2185 से लेकर ₹9594 महीने का गृह भाड़ा भत्ते में नुकसान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल:चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा; 7 फेज में हो सकती है वोटिंग

0

आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

राजनीतिक दल प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है।

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है।

चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

85+ उम्र के बुजुर्ग ही घर से वोट दे सकेंगे
चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद शुक्रवार (1 मार्च) सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग करने वाले चुनावी नियम में बदलाव किया है। अब केवल 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे। अभी तक 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन में बताया कि 85 की उम्र पार चुके वोटर्स को यह सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया गया है।

2014-2019 में ऐसा था शेड्यूल
पिछले दो लोकसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच करीब 40 से 50 दिन का अंतर था। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन 23 मई को रिजल्ट आया था। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी 5 मार्च को की गई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को आए थे।

लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती शुरू

लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच 1 मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।

 

प्यार में पागल तीन बच्चों की मां प्रेमी संग दोबारा हुई फरार, पति को दी जा रही मारने की धमकी

0

बिहार: जिला कठिआर थाना क्षेत्र परानपुर गाँव सतारे का मामला प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग दोबारा हुई फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार हो गई है। यह मामला पूर्णिया जिले का है। पति का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेला रह गया है। उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति गुजय रविदास ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता गुजय रविदास जिला कठिआर सतारे गाँव निवासी हूँ मेरी पत्नी रंजू देवी 25 वर्ष जो दिनांक-4-3-2024 को सुबह के समय करीब 10: 30 बजे पर घर से कही चला गया जो नहीं आया है। उसके पास जो फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन करने में जुटी है।

पति गुजय रविदास ने पत्नी रंजू के अचानक फरार होने की खबर मिलने के बाद पंजाब के आनंदपुर साहब से फरार हुए रंजू के फरार होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

                                                                                                                                             रंजू देवी

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, रंजू के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी कहाँ है, किस हालत में है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस की मदद से रंजू देवी के लापता होने की लिखित शिकायत उनके पति गुजय रविदास के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 8284030042. गुजय रविदास ने बताया कि पत्नी रंजू देवी की खोजबीन की जा रही है, उनके पति ने बताया फिलहाल पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

बिहार के कटिहार जिला में परानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतारे गाँव से तीन बच्चों की माँ दुबारा घर से 10 हजार रुपये नगद व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पंजाब के आनंदपुर साहिब के कलोता गाँव से पति गुजय रविदास जब घर पहुँचकर चार दिनों से पति पत्नी को ढूँढने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। पति ने पत्नी के दुबारा भाग जाने को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है।

पति का कहना है कि उसकी पत्नी रंजू देवी तीन बच्चों को साथ में लेकर दुबारा गाँव के सुमन कुमार मंडल के साथ फरार हो गई है, जिसके साथ वह भागी है। उसने पति को पत्नी खोजने पर जान से मारने की धमकी दी है। पति का आरोप है कि तीन बच्चों को लेकर पत्नी गाँव के सुमन कुमार के साथ फरार हो गई है।

सामाजिक स्तर पर पंचायती

आसपास काफी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी सुमन कुमार के साथ 4 मार्च सुबह 10: 30 बजे से कहीं चली गई पति ने बताया कि सुमन कुमार मंडल उसको भाग ले गया। 7 साल पहले भी वह युवक इतनी रंजू देवी को भगा ले गया था वह उसी युवक के साथ भागी थी। पुलिस के द्वारा पत्नी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पंचायत के बाद पत्नी को उसके हवाले कर दिया गया था।

 

 

 

                                                                                                                 

                                                                                                                                                     सुमन कुमार मंडल

इसके बाद आरोपी युवक को सख्त हिदायत देकर थाना से छोड़ दिया गया था। युवक ने फिर से पत्नी को बहला-फुसलाकर व नगद राशि लेकर भाग गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पति का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ ले गई है।

उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पति ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार।

ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट