Home Blog Page 167

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्सः मप्र के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत जीते सात पदक

0

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित 4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 (4G Khelo India University Games 2023) में रविवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) ने दो स्वर्ण सहित कुल सात पदक (Total seven medals including two gold) अर्जित किए हैं। इनमें हॉकी में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महिला टीम ने रजत पदक जीता। वहीं, मप्र के खिलाड़ियों को कुश्ती में दो रजत और शूटिंग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है

पहली बार फाइनल में पहुंची मप्र की पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला रविवार को मप्र के रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम का मुकाबला बैंगलोर यूनिवर्सिटी के साथ था। अत्यंत रोमांचक मैच में दोनों ही टीमे निर्धारित समय तक 02-02 से बराबर थी। पेनल्टी शूट आउट में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की टीम ने 04-02 से शिकस्त दी। यह पहला अवसर है, जब मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में थी। मप्र की टीम चैम्पियन की तरह फाइनल में खेली और विजेता बनी।

बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से 25 मिनिट में जर्सी न. 4 माजी गणेश ने फील्ड किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की तरफ से जर्सी न. 07 अरहम जमीर अंसारी ने पेनल्टी कार्नर से गोल किया। 53वें मिनिट में बैंगलोर यूनिवर्सिटी की तरफ से जर्सी न. 13 एएच दीक्षित ने फील्ड गोल कर बैंगलोर को बढ़त दिला दी थी। 54वें मिनिट में जर्सी न. 07 अरहम जमीर अंसारी ने पेनल्टी कार्नर के माध्यम से गोल कर रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनीवर्सिटी को बढ़त पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में मध्यप्रदेश की रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की तरफ से श्रेयश धूपे, सुंदरम् रजावत ने 02 गोल, 01 पेनल्टी शूट आउट और 01 पेनल्टी स्ट्रोक से किया। आमिद खान और अहमद अली ने शूट ऑउट में गोल किये। बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी की टीम से मांझी गणेश और विश्वास जी. ही मात्र गोल कर सके।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम में 07 खिलाड़ी मप्र राज्य खेल अकादमी भोपाल के हैं। जो ओलम्पियन समीर दाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। हाल ही में हुए खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में भी मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम उप विजेता बनी थी।
मप्र की महिला हॉकी टीम बनी उप विजेता

रविवार की खेले गए महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में मप्र की महिला टीम पेनल्टी शूट आउट में संबलपुर यूनिवर्सिटी से 05-03 से हारकर उप विजेता बनी। दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 01-01 से बराबर थी। पेनल्टी शूट आउट में मध्यप्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। यह चौथा अवसर था जब महिला हॉकी टीम यूनिवर्सिटी खेलों के फाइनल में थी। फाइनल मुकाबले में पहला गोल दूसरे मिनिट में जर्सी न. 11 ऐलन टोप्पो ने फील्ड गोल के माध्यम से किया। आईटीएम यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से 27वें मिनिट में जर्सी न. 08 प्रियंका यादव ने गोल बराबर किया। आईटीएम यूनिवर्सिटी की तरफ से ज्योति सिंह, आंचल साहू और सोनम ने पेनल्टी शूट ऑउट में गोल किये। वही संबलपुर यूनिवर्सिटी की टीम से मनीषा, नेहा, फिलिसिया टोप्पो, सुजाता और नीतू ने गोल किया।

कुश्ती में मिले 02 पदक
मध्यप्रदेश के कुश्ती खिलाड़ी गोवर्धन जाट ने फ्री स्टाइल 74 किग्रा. भारवर्ग में रजत पदक अर्जित किया। वहीं राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी राजू बोरासी ने ग्रीको रोमन 55 कि.ग्रा. इवेन्ट में का अच्छा प्रदर्शन कर 01 रजत पदक अर्जित किया। दोनों ही खिलाड़ी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शूटिंग में 01 स्वर्ण और 02 रजत पदक

मप्र राज्य अकादमी के खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने 02 पदक अर्जित किये। हर्षित बिंजवा ने रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुये 50 मी. 3 पोजीशन रायफल टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की स्वर्ण पदक विजेता टीम में हर्षित बिंजवा, अमित और याकूब शामिल थे। हर्षित ने 584 अंक, अमित ने 582 और याकूब ने 579 अंक का योगदान दिया। हर्षित बिंजवा ने 50 मी. 03 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में 584 अंको के साथ रजत पदक प्राप्त किया। अकादमी के आदर्श ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व करते हुये 50 मी. 03 पोजीशन टीम इवेन्ट में रजत पदक अर्जित किया।

सनफ्लॉवर सीजन 2, मामला लीगल है… फरवरी के आखिरी हफ्ते में आ रहीं ये वेब सीरीज और फिल्में

0

सनफ्लॉवर डार्क कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री सीरीज है। इसका दूसरा सीजन इस हफ्ते स्ट्रीम किया जा रहा है। सुनील ग्रोवर इस शो में लीड रोल निभाते हैं। रवि किशन स्टारर मामला लीगल है शो भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म पुअर थिंग्स ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस हफ्ते की फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट यहां पढ़ सकते हैं।

 फरवरी के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर कई अहम फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें हिंदी के साथ अंग्रेजी, कोरियन और अन्य भाषाओं का कंटेंट शामिल है। ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म पुअर थिंग्स भी इस हफ्ते आ रही है। वहीं, सनफ्लॉवर का दूसरा सीजन और नई सीरीज मामला लीगल है भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है।

27 फरवरी को रिलीज हो रहीं फिल्में और सीरीज

  • एनीवन बट यू (Anyone But You)

प्राइम वीडियो पर आ रही यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।

  • फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज (Five Nights At Freddy’s)

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही यह हॉरर मिस्ट्री फिल्म है। यह अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी आ रही है।

  • पुअर थिंग्स (Poor Things)

कई पुरस्कार जीत चुकी और अब ऑस्कर में नॉमिनेटेड पुअर थिंग्स प्राइम वीडियो पर रिलीज होग। यह अंग्रेजी के साथ फ्रेंच और पुर्तगाली भाषाओं में स्ट्रीम की जा रही हैं। एम्मा स्टोन, मार्क रफेलो और विलियन डैफो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

28 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

  • द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी नेवर टोल्ड

(The Greatest Love Story Never Told)

प्राइम वीडियो पर आ रही ये डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसमें जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। यह अंग्रेजी में रिलीज होगी।

  • अमेरिकन कॉन्सपिरेसी

(American Conspiracy: The Octopus Murders)

नेटफ्लिक्स पर आ रही यह अंग्रेजी की डॉक्युमेंट्री सीरीज है। यह अमेरिका में हुई एक पॉलिटिकल साजिश ऑक्टोपस पर आधारित है।

  • कोड 8 पार्ट 2 (Code 8 Part 2)

अंग्रेजी साइंस फिक्शन फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

  • इवाजु (Iwaju)

एनिमेशन कॉमेडी फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेजी में रिलीज होगी।

  • शोगुन (Shogun)

अंग्रेजी में आ रही सीरीज शोगुन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है। यह 17वीं शताब्दी के ब्रिटिश नाविक  की कहानी है, जो जापानी सेना में समुराई की रैंक तक पहुंचता है।

  • द इम्पोसिबल एअर (The Impossible Heir)

कोरियन भाषा की सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

  • द मायर सीजन 3 (The Mire Season 3)

नेटफ्लिक्स के क्राइम ड्रामा शो द मायर का तीसरा सीजन रिलीज होगा।

29 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

  • अ राउंड ऑफ एप्लॉज (A Round Of Applause)

टर्किश टीवी शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

  • ब्लू स्टार (Blue Star)

एस जयकुमार निर्देशित तमिल फिल्म प्राइम वीडियो पर आ रही है।

  • मैन सुआंग (Man Suang)

थाई फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यह मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है।

  • पा पेट्रोल (PAW Petrol- The Mighty Movie)

एनिमेशन फिल्म प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी में रिलीज की जाएगी।

  • रेड क्वीन (Red Queen)

प्राइम वीडियो पर आ रहा यह स्पेनिश एडवेंचर-एक्शन ड्रामा है।

  • द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी

नेटफ्लिक्स की डॉक्युसीरीज द इंद्राणी मुखर्जी- बरीड ट्रुथ पिछले हफ्ते ओटीटी पर आने वाली थी, मगर कानूनी पचड़े में फंसने के बाद रिलीज नहीं हो सकी।

दरअसल, शीना बोहरा मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट से इसकी रिलीज पर रोक लगाने की फरियाद की है। इस मामले की सुनवाई अभी चल रही है। ऐसे में सम्भव है कि डॉक्युसीरीज 29 फरवरी को भी रिलीज ना हो सके।

एक मार्च को रिलीज हो रहीं फिल्में और सीरीज

  • फ्यूरीज (Furies)

यह फ्रेंच भाषा का एक्शन-एडवेंचर शो है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

  • मामला लीगल है

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहे इस कॉमेडी ड्रामा में रवि किशन, यशपाल शर्मा, अनंत जोशी, नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट प्रमुख किरदारों में हैं।

  • माइ नेम इज लोह किवान (My Name Is Loh Kiwan)

यह कोरियन रोमांटिक ड्रामा है। नेटफ्लिक्स पर आ रही इस सीरीज में सॉन्ग जुन्ग की और चोई सुन्ग-इयून ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

  • नेपोलियन (Napolean)

यह हिस्टोरिकल फिल्म अंग्रेजी भाषा में एप्पल टीवी पर आ रही है।

  • नाइट स्विम (Night Swim)

थ्रिलर फिल्म प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।

  • समबडी फीड फिल सीजन 7 (Somebody Feed Phil Season 7)

कॉमेडी ड्रामा शो का सातवां सीजन नेटफ्लक्स पर आ रहा है।

  • स्पेसेमन (Spacemen)

यह एडवेंचर एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी में आ रही है।

  • सनफ्लॉवर सीजन 2 (Sunflower Season 2)

डार्क कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री सनफ्लॉवर सीरीज का दूसरा सीजन जी5 पर आ रहा है। इस शो में सुनील ग्रोवर, रणवी शौरी, आशीष विद्यार्थी, अदा शर्मा, गिरीश कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में हैं।

  • वंडरफुल वर्ल्ड (Wonderful World)

कोरियन ड्रामा शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है।

29 फरवरी से महाकाल के आंगन में छाएगा शिवनवरात्रि का उल्लास, 8 मार्च को दूल्हा बनेंगे राजाधिराज

0
महाकाल की नगरी उज्जैन में हर पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का उत्साह यहां 9 दिन पहले ही शुरू हो जाता है।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में हर पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भी यहां पर हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाती है। शिवरात्रि के 9 दिन पहले से मंदिर में धार्मिक आयोजनों का क्रम शुरू हो जाता है। जैसे हम 9 दिन तक नवरात्रि मनाते हैं ठीक उसी तरह से महाकाल मंदिर में 9 दिनों तक शिव नवरात्रि का आयोजन होता है। इस साल भी 29 फरवरी से शुभ नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा जो 8 मार्च तक चलेगा।

कोटेश्वर महादेव का पूजन

लंबे समय से चली आ रही है परंपरा के अंतर्गत महाशिवरात्रि के पहले भगवान कोटेश्वर का पूजन अर्चन किया जाता है। उन्हें सप्तधान अर्पित करने के साथ सेहरा श्रृंगार होता है। इसके पश्चात बाबा महाकाल का महाभिषेक किया जाता है। कोटेश्वर महादेव का पूजन पहले करने के पीछे भी एक मान्यता है। कहा जाता है कि कोटेश्वर महादेव कोटि तीर्थ कुंड के प्रधान देवता हैं। उनके पूजन अर्चन के पश्चात ही कुंड से जल लेकर बाबा का अभिषेक किया जाता है।

कोटितीर्थ कुंड का महत्व

महाकालेश्वर मंदिर में जो कोटि तीर्थ कुंड मौजूद है वह काफी पवित्र जल तीर्थ है। मान्यताओं के मुताबिक इस ब्रह्मांड में जितने भी जल तीर्थ हैं। उन सब का जल महाकाल के इस कोटि तीर्थ कुंड में समाहित है। इसी से बाबा महाकाल का रोजाना जलाभिषेक किया जाता है।

मनेगी शिवनवरात्रि

इस बार महाकालेश्वर मंदिर में 29 फरवरी से शिव नवरात्रि की शुरुआत होगी। धार्मिक आयोजनों का यह कम 8 मार्च को आने वाले महाशिवरात्रि पर्व तक चलेगा। इन नौ दिनों तक बाबा महाकाल अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

शिवनवरात्रि के इस पर्व के दौरान कोटेश्वर महादेव का नित्य पूजन अर्चन करने के साथ बाबा महाकाल की पूजन की जाएगी। 9 दिनों तक बाबा महाकाल का संध्या पूजन के पश्चात श्रृंगार होगा और उन्हें नए वस्त्र, मुखारविंद और आभूषण धारण करवाए जाएंगे।

8 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व पर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कोटेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर सप्तधान अर्पण और सेहरा श्रृंगार होगा। इसके बाद रात 11 बजे से बाबा महाकाल का महाभिषेक शुरू किया जाएगा।

दुमका: प्रभावशाली लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीण बोले-नहीं हो रही कोई कार्रवाई!

0

झारखंड: उत्तम कुमार राय पुत्र पनेसर राय ग्राम-खिरधाटा पो पंचायत-वृन्दावनी, थाना-टोंगरा प्रखंड रानिश्वर, जिला दुमका हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री ने कई बार ये दोहरा चुके हैं कि भू-माफियाओं को चिन्हित करके प्रशासन सबके साथ सख्त रुख अपनाये। इसके बावजूद भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से जमीनों के कब्जा करने की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला दुमका जिले का है, यहाँ ग्रामीणों की मस्तगीर जीत जमीन भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है।

इस मामले में पीड़ितों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने पहले मेरे खेत से लगी हुई जमीन का बैनामा करा के बेच दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत थाने के पुलिस अधिकारीयों से की लेकिन हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, क्योंकि इन दबंग किस्म के लोगों को सत्ता से जुड़े होने और उनका संरक्षण प्राप्त है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला दुमका उत्तम कुमार राय पुत्र पनेसर राय ग्राम-खिरधाटा पो पंचायत-वृन्दावनी, थाना-टोंगरा प्रखंड रानिश्वर, जिला-दुमका के स्थाई हरिजन निवासी है। इसी रोड के नजदीक किसानो की कई बीघा मस्तगीर जीत जमीन कृषि भूमि है, जिसके बड़े हिस्से पर दबंगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा चुका है। ग्रामीण का आरोप है कि हमारी जमीन का पहले से ही रकवा कम था और पिछले कुछ दिनों से वर्तमान पुलिस और लेखपाल की मिली भगत से के नशे में प्रशासन से सांठ गांठ करके उपजाऊ जमीन को बेच दिया है।

पीड़ित का आरोप है कि हमारे साथ मारपीट और घर की महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। पीड़ित नें बताया कि जिस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास दबंगों द्वारा किया जा रहा है, उस जमीन को बेच कर उस पर घर बनाया जा रहा है उसके बावजूद दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित गाँव के लोगों ने-ने कहा कि दबंग लोग प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं और पुलिस को मौके पर बुलाकर हमें थाने ले जाया गया, मैंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और उन्हें न्यायालय का आदेश भी दिखाया लेकिन विरोधी पक्ष मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही हैं

डी एम कलेक्टर के आदेशों को दरकिनार कर नहीं हो रही कार्यवाही।

मस्तगीर जोत जमीन पर-पर जबरन धर बनाने के सम्बन्ध में।

सविनय निवेदन यह है कि हम लोग ग्राम-खिरधाटा पो पंचायत-वृन्दावनी, थाना-टोंगरा प्रखंड रानिश्वर, जिला-दुमका के स्थाई हरिजन निवासी है। हमलोग खिरधाटा के सौलह आना रैचत अति गरिब हरिजन निवासी के अन्तर्गत में आते है। लेकिन खिरधाटा के मस्ताजिर जोत जमीन का जगाबन्दिन0-5 तथा दाग नापा है। उसमें ग्राम धसनिशा के दिपक सिंह, पिता स्व-प्रभाकर सिंह तथा पार्थों सिंह दोनों भाइयो ने मिलकर बिना सोचे-रामझे जमीन को बेच दिया। में आवेदन इसकी सूचना टोंगरा के जरिये दिया गया हूँ। थाना यह कि वर्तमान में कधी खेसरा संख्या 147 को दितीय पत्र या विपक्षीयों द्वारा अज्ञात माध्यम से बेचने तथा घेर लेने कि एक योजना बनाई गई और इस उद्देश्य से उक्त भूमि पर ह का भण्डारण किया जा रहा है। या नींव रखोदने का कार्य किया जा रहा है। यह कि वणीत भुमि राज्य सरकार का है तथा इसका देख-भाल करने का दायित्व 16 / आना ऐचत का है। प्रथम पक्ष के लोग कथीत मोजा में निवास दितीय पक्ष के लोग कथीत मोजा में निवास नहीं करते है। द्वितीय पक्ष के लोग कथित जोत को बेच कर एक बहुत बड़ी रकम अर्जित करना चाहते है। है। प्रथम पक्ष प्रधानी जोत को भविष्य को ध्यान में रखते हुए अथा विवादित बनाये रखना चाहते हैं। जबकि द्वितीय पक्ष इसे नष्ट करने कि योजना बना लिये है। प्रथता पक्ष द्वारा आप्ती करने पर द्वितीय पक्ष प्रवास तस को मारने कि लिए तैयार हो गये और इस तरह बितीय पक्ष द्वारा भूमि बेचकर और घेराव करने कि तैयारी करके प्रथम पन एवं राज्य सरकार के लिए संकट पैदा कर

दिया है। अतः श्रीमान अचलाधीकारी से नम्र निवेदन है कि उवत मस्ता‌गार जोत जमीन को मध्य नजर में रखते हुए जल्द से-से जल्द छान बिन करने की कृपा करें।

न्याय मिलने में हो रही देरी!

वहीं इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

MI vs GG: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का कमाल, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी जीत; गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया

0

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। कप्तान बेथ मूनी 24 रन बनाकर शबनम स्माइल का शिकार बनीं। हरलीन देओल और लिचफील्ड ने कमशः 8 और 7 रन का योगदान दिया। हेमलता तीन रन ही बना सकीं। ऐश्ली गार्डनर 15 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं।

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 126 रन लगाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 5 विकेट खोकर 129 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। कप्तान बेथ मूनी 24 रन बनाकर शबनम स्माइल का शिकार बनीं। हरलीन देओल और लिचफील्ड ने कमशः 8 और 7 रन का योगदान दिया।

तनुजा ने बनाए सर्वाधिक रन

हेमलता तीन रन ही बना सकीं। ऐश्ली गार्डनर 15 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। ब्राइस 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। टीम की ओर से तनुजा कंवर ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अमेलिया केर और शबनम इस्माइल ने तीन-तीन विकेट झटके।

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की भी शुरुआत बेहद खराब रही। यास्तिका और हेली मैथ्यूज 7-7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद नैट सिवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला नैट सिवर ब्रंट 22 रन बनाकर रन आउट हुईं।

अमेलिया केर ने 31 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर अंत तक नाबाद रहीं और सिक्स जड़कर टीम को जीत दिलाई। तनुजा कंवर ने दो विकेट चटकाए। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

Article 370 Collection Day 3: ‘आर्टिकल 370’ को छुट्टी का भरपूर फायदा, रविवार की कमाई में फिल्म ने काटा गदर

0

यामी गौतम की आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल की क्रैक एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही मूवीज की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी गति से हुई लेकिन दूसरे दिन से आर्टिकल 370 ने रफ्तार पकड़ी। फिल्म को रिलीज हुए तीन ही दिन बीते हैं लेकिन हर दिन मूवी के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी में उनकी एक्टिंग जितनी पसन्द की जा रही है, उतनी ही फिल्म की कहानी भी। ‘आर्टिकल 370’ को विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ के साथ रिलीज किया गया है। ऐसे में इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने लायक है।

पुलिस ऑफिसर के रोल में भा गईं यामी गौतम

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य जम्भाले ने इस बार ‘आर्टिकल 370‘ की कहानी से परोसा है। ये फिल्म प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी द्वारा हटाए गए धारा 370 के फैसले और इससे प्रभावित होने वाली चीजों को दिखती है। मूवी में यामी गौतम पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं।

‘आर्टिकल 370’ का कलेक्शन

यामी गौतम की परफार्मेंस काफी पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले दिन 6.12 करोड़ और दूसरे दिन 9.08 करोड़ कमाने के बाद तीसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है। मूवी का टोटल बिजनेस 22.80 करोड़ हो गया है।

‘क्रैक’ को कर डाला क्रैक

यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ के आगे विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक का जादू फीका पड़ता नजर आ रहा है। ये फिल्म 10 करोड़ के ऊपर भी नहीं पहुंच पाई है।

‘आर्टिकल 370’ की कास्ट

फिल्म में यामी गौतम के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के रोल में टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल हैं। वहीं, अमित शाह की भूमिका किरण कर्मरकर ने निभाया है।

पीएम मोदी ने किया था फिल्म का जिक्र

कुछ दिन पहले अपने चुनावी भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था अब सच्चाई लोगों के सामने आएगी। पीएम के बयान पर यामी गौतम ने उन्हें थैंक्यू मैसेज ट्वीट किया था।

Pakistan के पंजाब प्रांत को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री, मरियम नवाज लेंगी सीएम पद की शपथ

0

Pakistan Punjab CM सोमवार को मरियम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित होने जा रही हैं। पीएमएलएन और उसके सहयोगियों के पास सदन में साधारण बहुमत है इसलिए उनके शीर्ष स्थान पर कब्जा करने में कोई समस्या नहीं मानी जा रही है। पीएमएलएन ने पंजाब विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों पदों पर भी कब्जा कर लिया है।  पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित होने जा रही हैं। ऐसा इसलिए है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) और उसके सहयोगियों के पास सदन में साधारण बहुमत है, इसलिए उनके शीर्ष स्थान पर कब्जा करने में कोई समस्या नहीं मानी जा रही है।

इस बीच, पीएमएलएन ने पंजाब विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव पीएमएलएन की 50 वर्षीय मरियम नवाज और इमरान खान की पीटीआइ समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआइसी) के उम्मीदवार राणा आफताब अहमद के बीच होगा।

मलिक अहमद खान बने सदन के संरक्षक

शनिवार को पंजाब विधानसभा के मैराथन सत्र में सांसदों ने गुप्त मतदान के माध्यम से पीएमएल-एन नेता मलिक अहमद खान को सदन का संरक्षक और जहीर इकबाल चन्नार को उपाध्यक्ष चुना। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद ओवैस शाह को रविवार को सिंध प्रांत विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि पार्टी के ईसाई चेहरे एंथनी नवीद को उपाध्यक्ष चुना गया। वह देश के इतिहास में पहले गैर-मुस्लिम उपाध्यक्ष बन गए हैं।

इस बीच, यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी ने पाकिस्तान पुलिस द्वारा मुजफ्फराबाद डिवीजन में पार्टी के उपाध्यक्ष राशिद अहमद की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रोक आठवें दिन भी जारी रहा।

पीटीआइ अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे बैरिस्टर अली जफर

इमरान खान की पार्टी पीटीआइ में नेतृत्व संकट के बीच बैरिस्टर अली जफर ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम वापस ले लिया। पीटीआइ अध्यक्ष के लिए बैरिस्टर गौहर अली खान ने पार्टी के आंतरिक चुनाव से पहले बैरिस्टर अली जफर के नाम की घोषणा की थी। बैरिस्टर अली जफर ने कहा कि इमरान को जेल से बाहर लाने में जुटे होने के कारण पार्टी अध्यक्ष बनने पर हितों का टकराव होने की आशंका को देखते हुए वह मैदान से हट रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: ‘BJP को हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने होंगे’, अमित शाह की कार्यकर्ताओं से खास अपील

0

केंद्रीय मंत्री ने जमीनी स्थिति जानने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक-पर-एक बैठक की और लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ रणनीतियों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मतदाताओं से 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने के लिए भाजपा के लिए पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक-से-अधिक वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले आम चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट डालने का प्रयास करने होना चाहिए।

दरअसल, अमित शाह मध्य प्रदेश की चार लोकसभा सीटों, मुरैना, भिंड, गुना और ग्वालियर के ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की बूथ प्रबंधन समिति के लगभग 400 नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने की अपील

बैठक में शामिल हुए एक स्थानीय भाजपा नेता ने अमित शाह के हवाले से कहा कि प्रत्येक वोट पार्टी के लिए मायने रखता है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने के लिए कहा। नेता ने शाह के हवाले से कहा कि लोकसभा चुनाव में लगभग 100 दिन बचे हैं।

10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का आग्रह

केंद्रीय मंत्री ने जमीनी स्थिति जानने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक-पर-एक बैठक की और लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ रणनीतियों पर चर्चा की। नेता ने कहा, “उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करने का आग्रह किया।”

खजुराहो रवाना हुए शाह

इससे पहले, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने शाह का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के बाद शाह खजुराहो के लिए रवाना हो गए, जहां वह बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

370 सीटों का आंकड़ा पार करने का दावा

इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनावों में 370 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी और संसद में विपक्षी नेता भी कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

एमपी में 29 सीटें जीतने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने मतदाताओं से 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने के लिए भाजपा के लिए पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

2019 में बीजेपी ने राज्य में 28 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा, जो पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ है, उसे जीतने में कामयाब रही। बुधवार को छिंदवाड़ा में कई कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए, जिन्होंने दावा किया कि कई और कांग्रेसी सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे।

अनूठी पत्रकारिता और अपने क्षेत्र की हर छोटी से छोटी समस्या को सरकार तक पहुंचाने के कारण बनी पहचान

0

हरियाणा के मोरनी खंड के मांधना गांव पंचकुला स्थित, पत्रकार देव शर्मा ने अपनी अनूठी पत्रकारिता से ध्यान आकर्षित किया है। उनका नाम डिजिटल मीडिया में रोजाना चार पांच ख़बर कवरेज करते हुए सुर्खियों में है।

देश भर की पत्रकारिता में उभरते नामों में शुमार देव शर्मा ने हरियाणा के मीडिया संसार में अपनी खुद की पहचान बनाई है। उनकी खोजी पत्रकारिता और नजरिया प्रशंसनीय है, जो उन्हें सामाजिक और राजनीतिक व स्थानीय मुद्दों पर गहरी जानकारी प्रदान करती है।

देव शर्मा ने अपने पेशेवरीकरण के दौरान न केवल स्थानीय मुद्दों को उजागर किया है, बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय दी है। उनकी संवेदनशीलता, साहस और पत्रकारिता के प्रति डेडीकेशन ने उन्हें पाठको के बीच एक पॉपुलर पत्रकार बना दिया है।

देव शर्मा की लेखनी विशेष रूप से जन सरोकार, शासन प्रशासन वादक-विवादों और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित है, जो उन्हें एक प्रमुख विचारक, लेखक और विश्वशनीय पत्रकार के रूप में स्थापित करता है। उनके लेख और रिपोर्टिंग स्थानीय समुदाय के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियात्मक हैं।

देव शर्मा का योगदान मीडिया के क्षेत्र में नए दिशानिर्देश और सोच को प्रेरित करता है, और उन्हें एक प्रमुख स्थान पर स्थापित करता है जो समाज को जागरूक करने और सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

देव शर्मा की सटीक पत्रकारिता की प्रशंसा ई खबर के प्रधान संपादक दामोदर सिंह राजावत ने स्वयं की है और जिम्मेदारी से विश्वास जताया है कि देव शर्मा प्रदेश में ही नहीं देश की पत्रकारिता में अपना परचम फहराएंगे।

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा ने अनूपशहर गंगा पुल से जिले की सीमा में किया प्रवेश

0

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा ने अनूपशहर गंगा पुल से जिले की सीमा में किया प्रवेश

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा ने अनूपशहर गंगा पुल से जिले की सीमा में किया प्रवेश

मुरादाबाद संभल होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने किया बुलंदशहर जिले में प्रवेश

आज जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गांधी

अनूपशहर नगर में जगह-जगह राहुल गांधी के स्वागत करने को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

सप्ताह भर से राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने राहुल गांधी का किया जोरदार स्वागत

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट