Home Blog Page 169

मध्य प्रदेश के 176 गोदामों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मार्च के अंतिम सप्ताह से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी (purchase at support price) शुरू होगी। करीब 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन प्रदेश के 176 गोदामों पर न तो उपार्जन होगा और न ही इनमें गेहूं का भंडार किया जाएगा। कीट लगा खाद्यान्न रखने, सेंट्रल पूल के लिए भारतीय खाद्य निगम को खाद्यान्न देने में आनाकानी करने, समय पर न खोलने सहित अन्य गड़बड़ियों के कारण 176 गोदामों को ब्लैक लिस्टेड (176 warehouses blacklisted) कर दिया गया है।

यह कार्रवाई भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) के निर्देश पर गुरुवार को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिंग कॉर्पोरेशन (राज्य भंडार गृह निगम) द्वारा की गई है। प्रदेश के जिन 176 वेयरहाउस और गोदाम को ब्लैक लिस्टेड किया है, उनमें खंडवा जिले के दो वेयरहाउस शामिल हैं। एक पुनासा के पास पामाखेड़ी का मां नर्मदा वेयरहाउस है, जहां एफसीआई ने एप्रोच रोड की समस्या बताई। वहीं दूसरा वेयरहाउस खालवा का दिव्यशक्ति है, जो जनजातीय मंत्री कुंवर विजय शाह का है। इस वेयरहाउस में तौलकांटे में गड़बड़ी होना बताया गया है।

गौरतलब है कि जबलपुर के गोदामों में गुणवत्ताहीन धान पाए जाने के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों उपार्जन नीति को लेकर आयोजित बैठक में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने बताया था कि कुछ गोदाम संचालकों द्वारा सेंट्रल पूल में खाद्यान्न का उठाव करने में अवरोध उत्पन्न किया गया। गोदामों को समय पर नहीं खोला, पहुंच मार्ग को जानबूझकर खराब किया और कीटोपचार नहीं किया गया। परिणाम यह हुआ कि गोदामों में रखा खाद्यान्न कीटग्रस्त हो गया।

निगम ने ऐसे गोदामों की सूची देते हुए इनमें उपार्जन केंद्र न खोलने और भंडारण नहीं करने के लिए निर्देशित किया था। इस आधार पर राज्य भंडार गृह निगम ने गुरुवार को सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा कि वर्ष 2024-25 में गेहूं उपार्जन के दौरान उन गोदामों में न तो उपार्जन केंद्र खोले जाएं और न ही भंडारण किया जाए, जिन पर भारतीय खाद्य निगम ने आपत्ति जताई गई है। दरअसल, सेंट्रल पूल में समय पर परिदान न होने से खाद्यान्न के खराब होने की आशंका होती है और उसका पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार के ऊपर आता है।

ब्लैक लिस्टेड प्रमुख गोदाम

भोपाल- मूलचंद, ज्ञानवी, गिरिधर, बीएम और राजेश्वरी वेयरहाउस।

इंदौर – तुलसी नारायण गर्ग साइलो, ज्योति मिल, लक्ष्य, रघुवंश एग्रो फूड साइलो।

उज्जैन – चंदप्रभा, भवानी, नफीस, बालाजी, मंगलमूर्ति, याारदा, रिद्धि सिद्धी, राम बा, श्रीराम, चामंडेश्वरी, मधुसूदन, चंद्रावत, सदगुरु, रूद्र और महाकालेश्वर, शारदा, मां आशापुर और वैष्णव साइलो।

जबलपुर – स्पर्श, बेनी माधव, मां विद्या, राधिका, अन्नपूर्णा, नसीम एंड संस, शिवेरी, श्री सरस्वती, श्रीकृष्ण, वीके और नर्मदा एग्रो लाजिस्टिक्स।

ब्रिटेन सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

0

लंदन। स्कूलों में बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए ब्रिटेन सरकार ने निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अधिकारियों को विद्यार्थियों के व्यवहार, ध्यान को बेहतर बनाने, सीखने में व्यवधान को रोकने और चिंता से बचाने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्रालय ने इस आशय के दिशा-निर्देश प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के लिए जारी किया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ”हम इस बात के लिए दृढ़ हैं कि सभी स्कूलों में पूरी तरह बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगना चाहिए। यह प्रतिबंध न केवल कक्षाओं के दौरान बल्कि ब्रेक और दोपहर के भोजन के समय भी लागू होना चाहिए।”

शिक्षा सचिव गिलियन कीगन ने कहा कि ऐसे दिशा-निर्देश जारी करने से पहले प्रधानाध्यापकों से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ऑफकॉम डेटा कहता है कि 97 प्रतिशत बच्चों के पास 12 साल की उम्र से एक स्मार्टफोन होता है। इससे बच्चों का ध्यान भटकता है। वह गलत दिशा की ओर प्रेरित होते हैं। इस संबंध में मौत की घाट उतारी जा चुकी किशोरी ब्रायना की मां एस्थर ने कहा है कि यह अच्छा कदम है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया तक पहुंचने से भी रोका जाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों ने जघन्य वारदात को अंजाम देने से पहले हिंसक सामग्री देखी थी।

सरकार के इस कदम पर एसोसिएशन ऑफ स्कूल एंड कॉलेज लीडर्स के महासचिव ज्योफ बार्टन ने कहा कि कुछ बच्चे मोबाइल फोन पर जितना समय बिताते हैं, वह चिंता का विषय है। राष्ट्रीय शिक्षा संघ के महासचिव डैनियल केबेडे ने कहा है कि चूंकि अधिकांश स्कूलों में मोबाइल फोन के उपयोग की समस्याओं से निपटने के लिए पहले से ही नीतियां मौजूद हैं, इसलिए इस मार्गदर्शन से बहुत कम फर्क पड़ेगा।

एससेक्स के दो स्कूलों के कार्यकारी प्रिंसिपल विक गोडार्ड ने कहा है कि हाल ही में फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का हमारा परिणाम परिवर्तनकारी रहा। सकारात्मक के साथ माता-पिता और छात्रों की प्रतिक्रिया मिली। सरकार के नए दिशा-निर्देश ऐसे प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा। (हि.स.)

प्रधानमंत्री मोदी का काशी में भव्य स्वागत, ढ़ोल नगाड़े की थाप पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बरेका स्थित गेस्ट हाउस तक प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जय-जय श्रीराम, हर-हर महादेव के परम्परागत उद्घोष के बीच पुष्पवर्षा की। प्रधानमंत्री का काफिला भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर धीरे-धीरे ही आगे बढ़ता रहा। एयरपोर्ट से बरेका तक सड़क के दोनों छोर पर खड़े नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के काफिले में प्रधानमंत्री को देख मोदी-मोदी का गगनभेदी नारा भी लगाया। अपनी काशी के नागरिकों का दुलार और प्यार देख गदगद प्रधानमंत्री भी कभी हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

शंखध्वनि, पुष्पवर्षा के बीच पीएम का काफिला आगे बढ़ा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने 06 स्थानों पर स्वागत स्थल बनाकर ब्लॉक में विभाजित किया था। एयरपोर्ट के बाहर पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, डमरू दल, शंखनाद एवं पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत किया। इसी तरह एयरपोर्ट से आगे प्राइमरी स्कूल पर अजगरा विधायक टी.राम के नेतृत्व में अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य मार्ग पर शिवपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं, अतुलानंद स्कूल पर शहर उत्तरी के विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं, बीएलडब्ल्यू रेलवे स्टेशन के सामने एफसीआई गोदाम के पास कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस के सामने जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य के नेतृत्व में रोहनियां विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक प्रधानमंत्री के साथ रहे। प्रधानमंत्री को गेस्टहाउस में पहुंचाने के बाद सीएम योगी सर्किट हाउस रात्रि विश्राम के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता स्वागत प्वाइंट पर डटे रहे। पार्टी के बड़े नेता प्रधानमंत्री के देर शाम शहर में आने तक कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। एयरपोर्ट से बरेका गेस्टहाउस जाते समय प्रधानमंत्री ने फुलवरिया फ्लाईओवर पर कार से उतर कर इसका निरीक्षण किया।

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी ने की अगवानी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री विशेष विमान से जैसे ही विमानतल पर उतरे वहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनकी अगवानी की। इस दौरान एयरपोर्ट के एप्रन पर ही केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय,प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी और जिले के आला अफसर कमिश्नर कौशलराज शर्मा,जिलाधिकारी एस राजलिंगम भी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर कुछ देर मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री वाहनों के काफिले में बरेका के लिए रवाना हो गए। दो दिवसीय काशी प्रवास पर आए प्रधानमंत्री बरेका गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन 23 फरवरी शुक्रवार को सीरगोवर्धन और करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। संत शिरोमणि रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर लंगर चखेंगे और इसके बाद सभा को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सीरगोवर्धन में जनसभा को संबोधित करने से पहले बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, फोटोग्राफी, ज्ञान और संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनसे संवाद भी करेंगे। दोपहर बाद पिंडरा के करखियांव में प्रधानमंत्री अमूल प्लांट सहित पूर्वांचल को 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 10972 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3344.07 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री अमूल प्लांट बनास डेयरी से जुड़े किसानों को लाभांश भी वितरित करेंगे। भेल के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सहित 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं को लोकर्पण करेंगे। यहीं भेल के प्रस्तावित प्लांट की जमीन पर जनसभा के पूर्व अमूल प्लांट का भ्रमण कर यहां गीर गाय के गोपालकों से उनके अनुभव जानेंगे। भेल की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मंच पर वे लेखपाल, एएनएम सहित अन्य विभागों में रोजगार पाने वालों को प्रमाणपत्र देंगे।

प्रधानमंत्री के काशी प्रवास को देख सुरक्षा की अभेद किलेबंदी

काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगभग 18 घंटे के प्रवास को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थल और आने-जाने वाले पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को उज्जैन प्रवास (Ujjain trip) के दौरान गुरुवार शाम को इस्कॉन (ISKCON) द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान (Pride of Ujjain Award) से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन की स्थापना की 18वी वर्षगांठ थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन के भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर श्री राधा मदनमोहन के दर्शन किये और आरती की। उन्होने इस्कॉन मन्दिर में प्रारम्भ किये गये निरामिश व सात्विक भोजन के उपहार गृह ‘गोविंदम फूड्स’ का शुभारम्भ किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ.मोहन यादव का इस्कॉन मन्दिर की ओर से अभिनन्दन किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें भक्तिचारू महाराज का पुण्य स्मरण हो रहा है। आध्यात्मिक आनन्द की अनुभूति भी हो रही है। भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपादजी ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भगवान श्रीकृष्ण और कृष्ण भावनामृत का प्रचार किया। यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस्कॉन के माध्यम से कई देशों में भगवान श्रीकृष्ण, उनकी लीलाएं तथा उनके जीवन प्रसंगों तथा श्रीमदभगवद गीता का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है।

डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की थी। उनके जीवन के कई प्रसंग अत्यन्त प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर इस्कॉन मन्दिर के वासुघोष प्रभु, उदयानंद प्रभु, इस्कॉन उज्जैन के भक्तिप्रेम स्वामी महाराज, भक्तिआश्रय वैष्णव महाराज, बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, रूप पमनानी, श्याम बंसल, संजय अग्रवाल, राज वर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दहेज उत्पीड़न का मामला:दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ससुराल पक्ष पर किया केस

0

उत्तरप्रदेश: जिला कौशांबी तैयबा पति अवलेश अली दहेज में कार नहीं लाने वाली बहू को 1 / 2 साल बाद पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पुलिस की जांच में शिकायत सही मिलने पर पति अवलेश अली चाचा ससुर, देवर समेत आरोप हैं घटना नया नगर के मंझनपुर थाना की है। जानकारी के मुताबिक थाना चरवा जनपद में रहने वाली 25 वर्षीय युवती तैयबा का विवाह 1 / 2 वर्ष पूर्व नया नगर के अवलेश अली पिता शेर अली के साथ हुई थी। सोने चांदी के जेवरात के साथ ही युवती को मायके से गृहस्थी के दूसरे जरूरी सामान दिए गए थे।

आरोपी आरोपी देवर                             आरोपी चाचा ससुर                        

शादी के तीन माह तक ठीक रहने के बाद तैयबा को उसके पति व चाचा ससुर भी बहुत परेशान करता हैं, देवर मोनू कई बार मारपीट करता हैं और अश्लील हरकतें भी करता हैं और उस मास खिलाता हैं , डेढ़ सास आदि ने सामान और रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। अपने मायके से अपने साथ चार पहिया गाड़ी, 80 हजार रुपए सबके लिए मंहगे कपड़े, साड़ियाँ (रिश्तेदारों को बांटने के लिए) लाना होगा यह कहकर ताने देने लगे। प्रताड़ना की बात युवती ने अपने पिता को बताई तो उन्होंने लड़की के ससुराल बर्तन व 80 हजार रुपए और नवम्बर में 120000 ससुराल पक्ष को भिजवाए थे। इसके बाद पति, सास-ससुर व अन्य लोगों ने चार पहिया वाहन अब तक नहीं दिए जाने की बात सुनाते हुए परेशान करना शुरू किया। इसके बाद युवती के सम्बंध पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों से बिगड़ने लगे। अपने मां-पिता, भाई व अन्य लोगों के दबाव में दहेज के लिए अवलेश अली अक्सर अपनी पत्नी को परेशान करने लगा और फिर घर से निकाल दिया। समाज के लोगों ने सुलह की कोशिश की लेकिन किसी की बात का युवती के ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ। पंचायत बुलाई गई लेकिन पति व अन्य लोग बीच में ही उठकर चले गए। आखिरकार युवती के परिजन ने थाने का सहारा लिया। पीडि़ता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन पत्र की पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। तैयबा के एक साल का बेटा भी हैं अब उसके भविष्य का क्या।

महिला पुलिस थाना को दी गई शिकायत पत्र:

निवेदन है कि प्रार्थिनी तैयबा, पत्नी अलवैश अली, पुत्री फरमूद अहमद निवासिनी ग्राम सिरियावां कला, थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी की निवासिनी है। प्रार्थिनी की शादी आज से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अलवैश अली पुत्र शेर अली निवासिनी ग्राम फैजीपुर, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। प्रार्थिनी बिदा होकर अपनी ससुराल गयी और एक नेक पत्नी की भाँति रहकर हक जौजियत अदा करने लगी। उक्त शादी में प्रार्थिनी के मायके वालों ने अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था किन्तु उक्त शादी में दिये गये दान दहेज से प्रार्थिनी के पति अलवैश अली व सास अहमदुननिशा व ससुर शेरअली व देवर मोनू व चचिया ससुर दिलशाद अली आदि खुश नहीं थे और शादी के लगभग 6 महीने बाद से ही सभी लोग प्रार्थिनी से एक लाख रू0 व एक अपाची गाड़ी की मांग करते थे और आये दिन बात-बात पर मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थिनी जब अपने मायके में उपर्युक्त ससुरालीजनों द्वारा मारपीट व दहेज प्रताड़ना के सम्बन्ध में बताया तो प्रार्थिनी के मायके वाले समझा-बुझाकर पुनः ससुराल भेज दिया करते थे और यह कहते थे कि अब हमारी हैसियत इस लायक नहीं है हम तुम्हें अतिरिक्त दहेज दे सके। आज से लगभग 6 महीने पूर्व प्रार्थिनी के सभी ससुरालीजन पुनः मारपीट कर समस्त स्त्रीधन व कपड़े छीनकर भगा दिये और कहे कि यहाँ से भाग जाओ, तुम्हारा यहाँ पर कुछ नहीं है जब तक तुम्हारे मायके वाले अतिरिक्त दहेज नहीं देगें तब तक तुम्हें यहाँ नहीं रहने देगें, प्रार्थिनी किसी तरह रोते-बिलखते हुए अपने मायके आयी और अपने मायके वालों से बताया तो उन्होनें कहा कि हम चलकर किसी दिन तुम्हारे घर वालों को समझा-बुझा देगें? किन्तु दिनांक-15.11. 2023 को प्रार्थिनी के पति प्रार्थिनी के ससुराल आये और पुनः प्रार्थिनी के साथ मारपीट किये और चले गये। पीड़िता को दे रहे जान से मारने की धमकी। नेहा के लिए दर-दर भटक रही युवती।

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

 

‘एक तरफ देवालय बन रहे तो दूसरी तरफ…’ पीएम बोले- ये मोदी की गारंटी है, जिससे हर देशवासी का बदल रहा जीवन

0

PM Modi in Gujarat पीएम मोदी ने आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस बीच मेहसाणा में पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है। इसलिए एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं।

 पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर है। यहां पीएम ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस बीच मेहसाणा में पीएम मोदी ने आज एक सभा को भी संबोधित किया।

मोदी की गारंटी का लाभ सभी को मिल रहा

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का लक्ष्य, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है। इसलिए एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं।

कांग्रेस ने न विकास किया, न विरासत संभाली

पीएम ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में हमने गुजरात में ‘विकास’ और ‘विरासत’ दोनों को मजबूत करने का प्रयास किया है। पीएम ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से भारत के स्वतंत्र होने के बाद से वर्षों तक ‘विकास’ और ‘विरासत’ के बीच एक बुरा टकराव बना रहा। इस क्षति के लिए और कुछ नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए, क्योंकि उसकी एकमात्र चिंता वोट बैंक है।

देवसेवा भी हो रही है और देशसेवा भी

पीएम ने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले 22 जनवरी को मैं अयोध्या में प्रभु राम के चरणों में था। वहां प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उसके बाद 14 फरवरी (वसंत पंचमी) को अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर के लोकार्पण का मुझे अवसर मिला।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास का भी मुझे मौका मिला और आज मुझे यहां तरभ में दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पीएम ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में ये एक अद्भुत कालखंड है। ये एक ऐसा समय है, जब देवकाज हो या फिर देश काज, दोनों तेज गति से हो रहे हैं। देवसेवा भी हो रही है और देशसेवा भी हो रही है।

Madhuri Dixit और मलाइका के बेटों ने इस फिल्म में किया करण जौहर को असिस्ट

0

Madhuri Dixit हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक नाम बताया है। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में Bharti Singh ने माधुरी दीक्षित के सामने राज खोलते हुए बताया कि करण जौहर की फिल्म के सेट पर उनका बेटा क्या करता था।

माधुरी दीक्षित एक बार फिर से शो डांस दीवाने के साथ आपकी टीवी स्क्रीन पर लौट आई हैं। डांसिंग क्वीन माधुरी कलर्स के डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं, जिसमें उनका साथ दे रहे हैं अभिनेता सुनील शेट्टी। डांस दीवाने में होस्टिंग की कमान इस साल भारती सिंह ने संभाली है, जो अपने मजाकियां अंदाज से आए दिन फैंस का दिल जीत लेती हैं।

कॉमेडी की दुनिया की रानी भारती सिंह(Bharti Singh) ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे को लेकर एक्ट्रेस के सामने ऐसा राज खोल दिया, जिसे सुनकर धक-धक गर्ल भी हैरान रह गयीं।

उन्होंने बताया कि जब वह करण जौहर की फिल्म शूट कर रही थीं, तो उस दौरान माधुरी के बेटे अरीन और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान सुपरस्टार के बच्चे होने के बावजूद सेट पर क्या कर रहे थे।

भारती ने माधुरी दीक्षित के सामने खोला ये राज

भारती सिंह ने हाल ही में डांस दीवाने के सेट पर माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) के साथ एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिससे एक्ट्रेस अनजान थीं।

कॉमेडियन ने माधुरी दीक्षित से कहा मैं आपको अपने दिल की एक बात बताना चाहती हूं, जो बहुत जरूरी है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारती सिंह ने कहा,

“जब मैं करण जौहर के साथ फिल्म कर रही थी, तो आपका बेटा उन्हें असिस्ट कर रहा था। जैसे ही फिल्म का शॉट कट हुआ, करण सर ने उन्हें कहा कि हमें चेयर दें। मैं और हर्ष कुर्सी लेकर बैठ गए। दोनों लड़के हमें पंखा झलने लगे, फिर करण सर आए और उन्होंने हमसे कहा, तुम इन दोनों (Madhuri and Malaika Son) से मिले। ये माधुरी मैम का बेटा है। मैंने जैसे ही ये सुना कि वह आपका बेटा है, मैंने तुरंत उससे पंखा ले लिए, वहां पर अरबाज खान का बेटा भी था।

भारती ने की माधुरी दीक्षित की पैरेंटिंग की तारीफ

भारती ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “वह सुपरस्टार्स के बच्चे हैं, वह चाहे तो सीधा ऊपर लेवल से काम शुरू कर सकते हैं। मैंने खुद ने देखा है कि उन्होंने कैसे एकदम नीचे (A) से काम शुरू किया, जैसे कोई फ्रेशर करता है। मुझे उस समय इतना गर्व महसूस हुआ, यही लगा कि आप लोग कितने अच्छे माता-पिता हैं। मैंने भी उस दिन कुछ सीखा और गोले को भी मैं यही सिखाऊंगी की वह A से अपना काम शुरू करें”। आपको बता दें कि भारती सिंह ने करण जौहर की लास्ट रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कैमियो किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के बेटे अरीन और अरबाज-मलाइका के बेटे ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे कई सौगातें, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को मध्य प्रदेश को कई सौगातें देंगे, कार्यक्रम का लगभग 500 स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंस से अधिकारियों को व्यापक जन भागीदारी के निर्देश दिए  उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्य प्रदेश के लिए ये विशेष कार्यक्रम हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंतिम दिन 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्य प्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाम को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस में मंत्रिगण ने भी कार्यक्रम से संबंधित सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा। मध्य प्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

ये है कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की सौगातें मिल रही है। कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा।

कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण 

इस कार्यक्रम के लिए जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्य स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक वृहद स्थल पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन भागीदारी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नवप्रतिभा महाविद्यालयात भाषिक पंधरवडा संपन्न

0

नागपूर: नवप्रतिभा महाविद्यालय, आयुर्वेदिक लेआउट, मिरची बाजार, नागपूर येथे दिनांक 16 जानेवारी 2024 ते 2 फेब्रुवारी 2024 यादरम्यान वैविध्यपूर्ण भाषिक पंधरवडा संपन्न झाला. या पंधरवड्याचे उद्घाटक कमला नेहरू महाविद्यालयाचे करिअर कट्टा समन्वयक व इंग्रजी विभाग प्रमुख डॉ. एस. डी. देशभरात हे होते, तर प्रमुख अतिथी म्हणून नूतन आदर्श महाविद्यालय उमरेड येथील मराठी विभागाचे डॉ. विलास गजबे हे उपस्थित होते. आणि अध्यक्ष म्हणून जीवनविकास एज्युकेशन सोसायटीचे अध्यक्ष मा.श्री. वसंतराव झाडे हे उपस्थित होते. या उपक्रमात मार्गदर्शन करताना डॉ. देशभ्रतार सरांनी आजच्या स्पर्धेत विद्यार्थी टिकून कसा राहील व त्यासाठी त्यांनी वेळापत्रक ठरवून आपले ध्येय कसे गाठावे यावर भाष्य केले, तर डॉ. विलास गजबे यांनी भाषिक पंधरवड्याचे महत्त्व विद्यार्थ्यांना पटवून देताना आज भाषिक कौशल्याद्वारे आपल्याला करिअर कसे गाठता येईल, यावर विचार व्यक्त केले. भाषिक पंधरवड्याचे पंधरा दिवस कार्यक्रम घेण्यात आले असून त्यात निबंध स्पर्धा, वादविवाद स्पर्धा, वक्तृत्व स्पर्धा, वाचन स्पर्धा, मराठी गाण्याची अंताक्षरी, ग्रंथप्रदर्शन, शारीरिक स्पर्धा, पथनाट्य, कविसंमेलन आदी कार्यक्रमासोबतच दि. 23 जाने. 2024 ला ‘…मरावे परी अवयव रुपी उरावे’ हा उद्बोधक कार्यक्रम डॉ. सुशील मेश्राम, सेवादल महिला महाविद्यालय, नागपूर यांच्या प्रमुख वक्तव्याने विशेष गाजला. त्यात विद्यार्थ्यांच्या मरणोत्तर जीवनदानाचे महत्त्व समजावताना विद्यार्थ्यांमध्ये अवयव दानाचे महत्त्व पटवून दिले. दि. 24 जाने. 2024 ला ‘व्यवहारातील वाणिज्य भाषा’ या विषयावर सहा. प्रा. रोशन माटे यांनी व्यवहारात मराठी भाषेचा उपयोग करताना बँकेच्या व्यवहारापासून तर सामाजिक संस्था व कंपन्यांमधील व्यवहारासाठी वापरलेल्या इंग्रजी शब्दाचे मराठी भाषिक पर्याय सांगून विद्यार्थ्यांच्या ज्ञानात भर टाकले. श्रीनिकेतन महाविद्यालयाच्या वाणिज्य विभागप्रमुख डॉ भारती गोस्वामी, यांनी नवीन शैक्षणिक धोरणात पदवीधर विद्यार्थ्यांनी क्रेडिट बेस चॉईस प्रमाणे विषय कसे निवडावे आणि कौशल्याधारे आपली पदवी कशी मिळवावी यावर भाष्य केले, तर इंग्रजी विभागप्रमुख डॉ कांचन जोशी यांनी नवीन शैक्षणिक धोरणाची नीव कौशल्यावर आधारित असल्यामुळे आज रोजगाराभिमुख शिक्षणावर भर देणारे हे शिक्षण असल्याने आपले शैक्षणिक कार्य नेटाने पूर्ण करून करिअर गाठावे असा मौलिक सल्ला दिला. यात मराठी विभागप्रमुख डॉ मुरलीधर गवळी विशेष उपस्थित होते. डॉ राजेंद्र मालोकर, हिंदी विभाग प्रमुख यांनी संचालन केले, तर नवप्रतिभा महाविद्यालयाचे राज्यशास्त्र विभागप्रमुख सप्रा सतीश राठोड यांनी आभार मानले. दि. 29 जानेवारी 2024 ला समाजशास्त्र विभागाच्या अभ्यास मंडळाचे उद्घाटन डॉ मोहन नगराळे, आर एस मुंडले धरमपेठ महाविद्यालय यांच्या हस्ते करण्यात आले . त्यात विद्यार्थ्यांची कार्यकारिणी तयार करून विद्यार्थ्यांना समाजभिमुख मंडळ कसे कार्य करेल यावर भाष्य केले. दि 30 जानेवारी 2024 ला महात्मा यांच्या पुण्यतिथी निमित्त सद्भावना कार्यक्रम घेण्यात आला. दि. 31 जाने. 2024 ला इतिहास विभाग आणि राज्यशास्त्र विभागाच्या वतीने अभ्यास मंडळाच्या उद्घाटनाचा कार्यक्रम घेण्यात आला. या कार्यक्रमाचे उद्घाटन पी. डब्ल्यू. एस. कॉलेजचे इतिहास विभाग प्रमुख डॉ. पाटील सर यांनी अभ्यास मंडळाचे उद्घाटन रीतसर करून राज्यशास्त्राचे आजचे स्वरूप लक्षात घेऊन विद्यार्थ्यांनी कृतिप्रवण बनावे, असे मार्गदर्शन केले. तर पी एस डब्ल्यू कॉलेजचे राज्यशास्त्र विभागप्रमुख डॉ. सुशांत चिमनकर यांनी राज्यशास्त्राचे महत्त्व लक्षात घेऊन विद्यार्थ्यांनी आपला शैक्षणिक विकास कसा साधावा यावर भाष्य केले. 2 फेब्रुवारी 2024 ला भाषिक पंधरवड्याचा समारोपीय कार्यक्रम डॉ. लता जाणे यांच्या प्रमुख उपस्थितीत व मा.श्री. वसंतरावजी झाडे यांच्या अध्यक्षतेखाली घेण्यात आला. अध्यक्ष मा. झाडे सरांनी विद्यार्थ्यांच्या कलाकौशल्याला हा पंधरवडा कसा महत्त्वपूर्ण आहे यातून विद्यार्थ्यांचा सर्वांगीण विकास कसा साधला जातो, यावर भाष्य केले. कार्यक्रमाचे संचालन डॉ. लता जाणे यांनी केले. कार्यक्रमाचे यशस्वितेसाठी सर्व सहकारी प्राध्यापकांनी सहकार्य केले आणि पंधरवडा कार्यक्रमाचे आयोजन डॉ. लता जाणे, मराठी विभाग यांनी केले. सर्व महाविद्यालयातील विद्यार्थ्यांचा यामध्ये उस्फूर्त सहभाग होता.

ई खबर मीडिया के लिए शिवशंकर राजपूत की रिपोर्ट

श्रीमद्भागवत कथा का 7वां दिन: कथा सुनने से मन की व्यथा होती है दूर: रजनीश महाराज

0

वृन्दावन :हरिदास ने जानकारी देते हुए कहा रजनीशजी महाराज की वृन्दावन में प्रेम मंदिर के सामने गिरिराज सेवा सदन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्तम दिवस विश्राम हुआ सप्तम दिवस में उन्होंने श्रीकृष्ण विवाह लीला, वृंदावन की महिमा, सुदामा चरित्र, 24 गुरुओं की कथा आदि सुनाई। सत्संग की महिमा सुनते उन्होंने कहासत्संग तो वो दर्पण है जो मनुष्य के चरित्र को दिखाता है
मनुष्य के जीवन मे अशांति ,परेशानियां तब शुरु हो जाती है जब मनुष्य के जीवन मे सत्संग नही होता . मनुष्य जीवन को जीता चला जा रहा है लेकिन मनुष्य ईस बारे मे नही सोचता की जीवन को कैसे जीना चाहिये.
मनुष्य ने धन कमा लिया, मकान बना लिया, शादी घर परिवार बच्चे सब हो गये, गाडी खरीद ली. ये सब कर लेने के बाद भी मनुष्य का जीवन सफल नही हो पायेगा क्योकि जिसके लिए ये जीवन मिला उसको तो मनुष्य ने समय दिया ही नही ओर संसार की वस्तुएं जुटाने मे समय नष्ट कर दिया !
जीवन मिला था प्रभु का होने ओर प्रभु को पाने के लिए लेकिन मनुष्य माया का दास बनकर माया की प्राप्ति के लिए ईधर उधर भटकने लगता है ओर ईस तरह मनुष्य का ये कीमती जीवन नष्ट हो जाता है जिस अनमोल रतन मानव जीवन को पाने के लिए देवता लोग भी तरसते रहते है उस जीवन को मनुष्य व्यर्थ मे गवां देता है. देवता लोगो के पास भोगो की कमी नही है लेकिन फिर भी देवता लोग मनुष्य जीवन जीना चाहते है क्योकि मनुष्य देह पाकर ही भक्ति का पुर्ण आनंद ओर भगवान की सेवा ओर हरि कृपा से सत्संग का सानिध्य मिलता है.
संतो के संग से मिलने वाला आनंद तो बैकुण्ठ मे भी दुर्लभ है. कबीर जी कहते है की
राम बुलावा भेजिया , दिया कबीरा रोय
जो सुख साधू संग में , सो बैकुंठ न होय !रामचरितमानस मे भी लिखा है की –
तात स्वर्ग अपवर्ग सुख धरि तुला एक अंग।
तुल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग।
हे तात ! स्वर्ग और मोक्ष के सब सुखों को तराजू के एक पलड़े में रखा जाये ते भी वे सब सुख मिलकर भी दूसरे पलड़े में रखे हुए उस सुख के बराबर नहीं हो सकते, जो क्षण मात्र के सत्संग से मिलता है। सत्संग की बहुत महिमा है सत्संग तो वो दर्पण है जो मनुष्य के चरित्र को दिखाता है ओर साथ साथ चरित्र को सुधारता भी है!
सत्संग से मनुष्य को जीवन जीने का तरीका पता चलता है सत्संग से ही मनुष्य को अपने वास्तविक कर्यव्य का पता चलता है.
मानस मे लिखा है की –
सतसंगत मुद मंगल मुला,
सोई फल सिधि सब साधन फूला
अर्थातद सत्संग सब मङ्गलो का मूल है. जैसे फुल से फल ओर फल से बीज ओर बीज से वृक्ष होता है उसी प्रकार सत्संग से विवेक जागृत होता है ओर विवेक जागृत होने के बाद भगवान से प्रेम होता है ओर प्रेम से प्रभु प्राप्ति होती है जिन्ह प्रेम किया तिन्ही प्रभु पाया –
सत्संग से मनुष्य के करोडो करोडो जन्मो के पाप नष्ट हो जाते है.
सत्संग से मनुष्य का मन बुद्धि शुद्ध होती है
सत्संग से ही भक्ति मजबुत होती है!
एक घडी आधी घडी आधी मे पुनि आध
तुलसी संगत साध की हरे कोटि अपराध
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक भुवनेश्वर राय, अनसूया राय
श्रीमद् भागवत कथा में महंत राम सेवक, रास बिहारी, अर्जुन पूरी दास, विनय कुमार, हिरा लाल बालगोबिन, केशव सिंह, सभी भक्तगण, विप्रजन, संतजन शामिल हुए।

 

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट