सादर प्रणाम जैसे कि आपको विदित है कि आपका आदेश अनुसार 17 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा संपन्न कराई गई थी इन संबंध में आपको अवगत कराना है की परीक्षा में ढोकले बड़ी हुई है चारों पोलियो के पेपर परीक्षा के समय से पूर्व ही टेलीग्राम के माध्यम से वायरल हो गए इससे सक्षम हमारे पास है जो की पूर्णता सत्य है यह ढोकले बाजी से समस्त विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है गरीब और मजबूर तब्दे के लोगों को सपना टूटा है अंत माननीय जी से विनय निवेदक की सर्वप्रथम परीक्षा में धांधली बाजी करने वाले अर्थ सामाजिक तत्वों का पर्दाफाश कर कर उनके साथ धनिया कार्रवाई की जाए धंधे परंपरा पर पुण्य निषेचन परीक्षा कराने हेतु संबंधित को आदेश इन करने की कृपया करें जिससे अंध व्यक्तियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो आपकी महान कृपा होगी। टेलीग्राम पर समय से पूर्व प्रश्न पत्र के वायरस सड़कों की छाया प्रति परीक्षा कक्षा में प्रश्न पुस्तिका पैकेट के ऊपर रखें लिखित पेपर के सक्षम की वायरल दिनांक 21 2 2024
गाम दुगराऊ में गन्ना की ट्रॉली भरते टाइम किसान की मौत
अनूपशहर के गावं डुंगरऊ अनित पिता इंदबीर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भर रहा था ट्रैक्टर से रस्सी को खींच रहा था ट्रैक्टर से ट खींचते टाइम रसा टूट गया उसके गले में अंगोछा पड़ा था जैसे ही ऊपर से गाना का भार गिरा तो अंगोछा से गले में फंदा लग गया किसानों ने देखा तो अफरआ तफरी मच गई उसे तुरंत अनूप शहर हॉस्पिटल में लाया गया अनूपशहर हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया।
मृत का नाम अनित उम्र 40 साल पिता का नाम इंद्रवीर सिंह गांव में शोक का माहौल है पुलिस को सूचना पढ़ते ही पुलिस प्रशासन ने पंचनामा करा कर मत को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर अनूपशहर आशीर्वाद वाटिका में कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक हुई
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर अनूपशहर शहर में आशीर्वाद वाटिका में कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को भव्य ऐतिहासिक बनाने का किया आह्वान।मंगलवार को कांग्रेस नेताओं की एक बैठक अलीगढ़ अनूपशहर रोड पर अनूप शहर आशीर्वाद वाटिका में संपन्न हुई।मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल रहे बैठक में अनूपशहर नगर व जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ निकटवर्ती जनपद बागपत गौतमबुद्ध हापुड़ नगर के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याययात्रा को भव्य बनाने हेतु सभी नेताओं पदाधिकार व कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए गए ।सुझाव के लिए मुख्य सचिव प्रदीप नरवाल यात्रा के संयोजक हरेंद्र अग्रवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी प्रदेश महासचिव, तुक्कीमल खटीक , प्रदेश जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं से जनपद में गांव-गांव जाकर जननायक नेता सांसद राहुल गांधी जी द्वारा महिलाओं को न्याय दिलाया जाने हेतु की जा रही न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव हर बूथ से सभी जाति धर्मों के लोगों को जोड़कर जन जागरण अभियान चलाकर यात्रा को सफल करने का आह्यान किया। यात्रा 24 फरवरी को संभल से गंगापुल के माध्यम से अनुपशहर में दाखिल होगी तथा यात्रा का स्वागत गंगा पुल ,महाराणा प्रताप चौक बुलन्दशहर बस स्टैंड, अलीगढ चौराहा ,जिरौली, अमरपुर और रात्रि विश्राम पंडावल के साथ-साथ यात्रा द्वारा लाखों लोगों के जनसमुह उत्थान का लक्ष्य निर्धरित किया। बैठक में जिलाप्रभारी प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया ,महासचिव ज्ञानेंद्र राघव ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़,मंत्री सतीश शर्मा ,शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, युवा के प्रदेश उपाध्याय जिया उर रहमान, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी , प्राचार्य हेमन्त शर्मा आदि सम्मलित रहे।
खजुराहो में शुरू होगा देश का पहला कला गुरुकुल, मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage) स्थल खजुराहो में आदिवासी कला और संस्कृति को रूबरू कराने के उद्देश्य से देश का पहला कला गुरुकुल प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मंगलवार देर शाम खजुराहो स्थित आदिवर्त जनजातीय एवं लोक कला संग्रहालय (Adivarta Tribal and Folk Art Museum.) का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के इस पहले एवं इकलौते पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आदिवर्त के भ्रमण के दौरान जनजातीय संस्कृति और लोक कला से रूबरू हुए। कलाकारों के दल द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर पारंपरिक संस्कृति के अनुसार आत्मीय स्वागत किया गया। आकर्षक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी कलाकारों के साथ ढोलक और वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य किया। साथ ही संग्रहालय में कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तुएं देखीं। भारिया, गोंड, कोल और भील घर पहुंचकर जनजातीय कलाकारों से संवाद किया तथा जनजातीय वर्ग के आवासों में पहुंचकर उनके रहन सहन और संस्कृति को देखा और कला एवं निर्मित विभिन्न उत्पादों की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। यहां गोंड समुदाय के चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक गांव आदिवर्त की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग द्वारा आदिवर्त को मध्यप्रदेश जनजातीय एवं लोककला राज्य संग्रहालय के रूप में परिकल्पित किया गया है। सांस्कृतिक ग्राम में जनजातीय गांव के परिदृश्य को शामिल किया गया है।
आदिवर्त के भ्रमण के मौके पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री ललिता यादव, विधायक अरविन्द पटेरिया, राजेश शुक्ला, कामाख्या प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा एवं पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पूजा-अर्चना की।
नेपाल के लुम्बिनी में लॉरेट्स एंड लीडर्स समिट में 9 नोबल पुरस्कार विजेता होंगे सहभागी
नेपाल के लुम्बिनी में इस बार 11-12 मार्च को लॉरेट्स लीडर्स समिट-2024 का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में भारत के कैलाश सत्यार्थी सहित नौ नोबल पुरस्कार विजेता शामिल होंगे।
लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने बताया कि इस समिट का उद्घाटन राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल करेंगे, जबकि समापन सत्र में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।इस समिट की व्यवस्था नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद के जिम्मे है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेता भारत के कैलाश सत्यार्थी, ए. सतार वेन मौसा, वी. बुसामावुई, एरी वार्सल, 2011 के विजेताद्वय लेहम बोवी एवं एलेन जॉनसन सर्लीफ, वर्ष 1997 के जे. विलियम्स, 1996 के जे. रामोस ओर्टा और 1993 के नोबल पुरस्कार विजेता एफ. विलियम डि क्लार्क सहभागी होंगे।
समिट के आयोजन के लिए नोबल पुरस्कार विजेता सत्यार्थी पहले ही नेपाल पहुंच चुके हैं। सत्यार्थी इस समय लॉरेट्स एंड लीडर्स समिट के प्रमुख हैं। नेपाल का यह कार्यक्रम उन्हीं के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। सत्यार्थी के मुताबिक बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के विभेद के निर्मूलन के लिए यह सम्मेलन हर वर्ष आयोजित किया जाता है। कुछ वर्ष पहले भारत के राष्ट्रपति भवन में यह कार्यक्रम हुआ था, तब प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति थे। इस बार इस कार्यक्रम के लिए भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का चयन किया गया है।
भारत में नौ प्रोजेक्ट के लिए 232.209 अरब येन का कर्ज देगा जापान
जापान सरकार (Japan Government) ने भारत (India) में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 9 परियोजनाओं (9 projects related to different sectors) के लिए 232.20 अरब येन (232.20 billion yen) (करीब 12,827 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत और जापान ने विभिन्न क्षेत्रों में नौ परियोजनाओं के विकास के लिए 232.209 अरब जापानी येन का करार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव विकास शील और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच इससे संबंधित नोट्स का आदान-प्रदान किया गया।
मंत्रालय के मुताबिक इन परियोजनाओं में पूर्वोत्तर में सड़क नेटवर्क संपर्क, तेलंगाना में स्टार्ट-अप और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए परियोजना, चेन्नई पेरिफेरल रिंग रोड के निर्माण, हरियाणा में पर्यावरण अनुकूल बागवानी को बढ़ावा देने और राजस्थान में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और उपयोगी इतिहास रहा है। भारत-जापान संबंधों के प्रमुख स्तंभ आर्थिक साझेदारी में पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रगति हुई है। इन नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए ऋण की स्वीकृति के आदान-प्रदान से भारत-जापान के बीच रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी और भी मजबूत होगी।
IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में Jasprit Bumrah करेंगे रेस्ट, KL Rahul नहीं लौट पाए; BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। रांची टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी कि बुमराह को रिलीज और उनके अलावा केएल राहुल (KL Rahul) चौथे टेस्ट के लिए चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। रांची टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी कि बुमराह को रिलीज और उनके अलावा केएल राहुल चौथे टेस्ट के लिए चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं, मुकेश कुमार, जिन्हें तीसरे टेस्ट मैच में भारत की स्क्वॉड से बाहर किया गया था, वह रांची में भारत की स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं।
दरअसल, बीसीसीआई ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रांची में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने यह बताया है कि बुमराह को वर्क लोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है।
ऐसे में चौथे टेस्ट के लिए भी पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और उन्हें रांची टेस्ट में डेब्यू का मौका भी मिल सकता है। वहीं, मुकेश कुमार (Mukesh Kumar), जो राजकोट टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें चौथे टेस्ट के लिए भारत की स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल। वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
आज परिणय सूत्र में बंधेंगे रकुल और जैकी, सामने आई शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में 21 फरवरी को करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के समक्ष होगी। समंदर किनारे दोनों की शादी का मंडप भी लग चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही तय किया है कि वे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपनी शादी में पटाखे नहीं जलाएंगे।
वहीं, अभिनेता वरुण धवन और उनकी गर्भवती पत्नी नताशा दलाल ने भी गोवन थाली का लुत्फ लेते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की। रकुल और जैकी दोनों ही अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी का खाना ग्लूटेन और शक्कर मुक्त होगा।
संगीत और मेहंदी की रस्म पर जैकी ने अपनी दुल्हनिया को खुश करने के लिए डांस भी किया। ‘बिन तेरे..’ गाने के जरिये उन्होंने रकुल के साथ उन पलों को याद किया, जो दोनों ने साथ गुजारे हैं। इसके अलावा जैकी के करीबी बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी परफॉर्म किया। मेहमानों की सूची में अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, टाइगर श्राफ समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया था।
लंदन में उपराष्ट्रपति धनखड़ की राहुल गांधी को खरी-खरी, कैम्ब्रिज वाले बयान पर बिना नाम लिए साधा निशाना
Jagdeep Dhankhar attack Rahul Gandhi उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र को खतरे वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सोचे समझे निराधार आरोप लगाते हैं लेकिन भारतीय लोकतंत्र सबसे मजबूत है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में भारतीय मूल के पूर्व और वर्तमान सांसदों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल के Cambridge University वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर अगर कोई बिना सच के और निराधार बातें करता है तो उसपर कोई भी विश्वास नहीं करता है। उनकी बातें कहीं नहीं टिकती हैं। धनखड़ ने आगे कहा कि ईमानदार राय देश के काम आती है, लेकिन दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों को हमें नकारना ही होगा।
पीएम मोदी की तारीफ
जगदीप धनखड़ ने कहा कि यदि भारत के तीन अंगों – विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखें तो आप पाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका सभी सामाजिक मापदंडों के अकल्पनीय स्तर पर मानवता का कार्य कर रही है और उन्होंने लोगों की तकलीफों को कम करने का काम किया है। आम आदमी को सशक्त बनाया है।
भारतीय न्यायपालिका की तारीफ
धनखड़ ने भारतीय न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि देश में न्यायपालिका शीर्ष अदालत से लेकर नीचे तक “मजबूत” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी के लिए भारतीय न्यायपालिका की पहुंच का कोई मुकाबला नहीं है। इस समय हमारे पास भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सबसे प्रबुद्ध व्यक्तियों में से एक है, एक ऐसा व्यक्ति जो विशाल अनुभव, प्रतिबद्धता, जुनून, अत्यधिक प्रतिभाशाली से भरे हैं।
राहुल ने संसद और न्यायपालिका पर उठाए थे सवाल
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इसी साल छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कही थी। राहुल ने कहा था कि भारत की स्वतंत्र संस्थानों पर भी खतरा है और उसे RSS ने हथिया लिया है।
MP: राज्यसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, BJP के चार और Cong के एक उम्मीदवार का चयन
Rajyasabha Election 2024 मध्यप्रदेश से भाजपा की चार और कांग्रेस की एक सीट पर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भाजपा के एल मुरुगन उमेश नाथ महाराज माया नारोलिया बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।
15 फरवरी को नामांकन दाखिल
गौरतलब है कि भाजपा ने 14 फरवरी को राज्यसभा प्रत्याशी के नामों की घोषणा की थी। इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 15 फरवरी को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है। ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
भाजपा ने इन प्रत्याशियों का दिया नाम
भाजपा प्रत्याशी उज्जैन के उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज से आते हैं। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए काम किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। मध्य प्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नरोलिया भी प्रत्याशियों में शामिल हैं।
कांग्रेस की ओर से आए एक प्रत्याशी
कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य
230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल मुरुगन का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल इसी दिन पूरा कर रहे हैं।












