Home Blog Page 172

वायरल हो रहा है: “ईवीएम फ्रॉड वेब सीरीज” का पहला एपिसोड!

0

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज का पहला एपिसोड यूट्यूब चैनल “मां केला प्रोडक्शन” पर रिलीज हो गया है और इसने धमाल मचा रखा है। लोगों के बीच इसका बहुत तारीफ हो रही है, और यह वेब सीरीज अब वायरल हो रही है।

आकर्षक कहानी: “ईवीएम फ्रॉड” का पहला एपिसोड एक आकर्षक कहानी के साथ आया है, जिसमें संघर्ष, साहस और रोमांच है। दर्शकों को इस नई सीरीज की कहानी में खींचता हुआ, और वे उसके प्रत्येक पल का आनंद ले रहे हैं।

चैनल की प्रशंसा: “मां केला प्रोडक्शन” चैनल को लोगों की सराहना मिल रही है, जिसने इस अद्वितीय और रोमांचक सीरीज को लाखों लोगों तक पहुंचाया है। उनका प्रयास इस सीरीज को एक नई ऊँचाई तक पहुंचाने में सफल हो रहा है।

“ईवीएम फ्रॉड” का पहला एपिसोड अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, और लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है। यह नया प्रोजेक्ट दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया में ले जा रहा है और आगे भी अधिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ता जा रहा है।

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज: पूरी तरह से धमाल मचा रही है

0

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज ने सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया में भी धूम मचा दी है। इसकी पापुलैरिटी ने चरम पर पहुंच जाने के लिए उच्चतम स्तर तक पहुंचा है।

मीडिया में चर्चा का केंद्र: “ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज की कहानी, निर्देशन, और अभिनय को लेकर मीडिया में बहुत चर्चा हो रही है। इसके प्रत्येक एपिसोड ने लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खुले मन से फ्रॉड को एक्सपोज करना चर्चा का विषय बना दिया है।

प्रशंसकों का प्यार: “ईवीएम फ्रॉड” के प्रशंसक अपनी पसंद और राय सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे इस सीरीज की पॉपुलैरिटी और दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज की पापुलैरिटी ने इसे एक सफल और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट बना दिया है, और उसकी चर्चा मीडिया के हर कोने में हो रही है। यह सीरीज न केवल मनोरंजन प्रदान करती है, बल्कि एक समाज से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश को भी उजागर करती है।

ईवीएम फ्रॉड: एक उत्कृष्ट सीरीज जो बन रही है नवाचार की माइल स्टोन

0

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज एक नए और उत्कृष्ट परिणाम को उजागर करता है। इस सीरीज को बनाने में कोई बड़ा कैमरा नहीं था, ना ही कोई एडिटिंग अनुभव, लेकिन नौजवान स्थानीय कलाकारों ने इसमें अपना प्रयास डाला और नया इतिहास लिख दिया।

*स्थानीय कलाकारों की शक्ति:* इस सीरीज में उपयोग किए गए स्थानीय कलाकारों की शक्ति बेशकीमती है। उनका संवेदनशील अभिनय और संघर्षशीलता ने इस सीरीज को विशेष बनाया है, जिससे दर्शकों को एक अनूठा अनुभव मिला है।

*तकनीक और नवाचार का आदान-प्रदान:* “ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज ने साबित किया है कि कम संसाधनों के साथ भी नए और सोचने की क्षमता वाले नौजवानों के लिए कोई सीमा नहीं होती। इसने नवाचार का मार्ग दिखाया है और सिद्ध किया है कि कला को किसी भी सीमा का सामना नहीं करना पड़ता है।

“ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज ने साबित किया है कि सक्सेस का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है नवाचार और संघर्षशीलता। इससे न केवल यह एक उत्कृष्ट सीरीज बन गई है, बल्कि यह नए उत्कृष्टता की दिशा में भी एक मिसाल स्थापित करती है।

दिव्यांश सिंह पंवार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सोनम मस्कर ने जीता रजत पदक

0

आइएसएसफ विश्व कप में पदार्पण कर रही युवा निशानेबाज सोनम मस्कर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। फाइनल में सोनम ने 252.1 अंक अर्जित किए और जर्मनी की एना जानसेन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। स्पर्धा का कांस्य पदक पोलैंड की एनेता स्टाकिविज ने जीता। इससे पहले दिग्विजय सिंह पंवार ने विश्व रिकार्ड के साथ पुरुषों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

आइएसएसफ विश्व कप में पदार्पण कर रही युवा निशानेबाज सोनम मस्कर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

फाइनल में सोनम ने 252.1 अंक अर्जित किए और जर्मनी की एना जानसेन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। स्पर्धा का कांस्य पदक पोलैंड की एनेता स्टाकिविज ने जीता। इससे पहले, दिग्विजय सिंह पंवार ने विश्व रिकार्ड के साथ पुरुषों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

Bade Miyan Chote Miyan: हो गया एलान, इस दिन रिलीज होगा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म का टाइटल ट्रैक

0

Bade Miyan Chote Miyan Title Track अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां काफी चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में दोनों स्टार्स पहली बार साथ दिखाई देने वाले हैं। अब इसके मेकर्स ने इसके टाइटल ट्रैक की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फैंस भी इस गाने का इंतजार कर रहे हैं।

 अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी को रिलीज होने में बस कुछ ही हफ्तों का समय रह गया है। ऐसे में मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इसके टाइटल ट्रैक की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

कब आने वाला है टाइटल ट्रैक?

अक्षय कुमार ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक पोस्टर देखने को मिल रहा है, जिसमें टाइटल ट्रैक रिलीज होने की डेट लिखी हुई है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल, 3 दिन बाकी। बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक 19 फरवरी को रिलीज होने वाला है।

अब फैंस भी इस फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्टर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत उत्साहित हूं’।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी शामिल हैं।

वहीं, साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है और इसे पूजा एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस मूवी के रिलीज की बात करें, तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

आज रेवाड़ी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, AIIMS की रखेंगे आधारशिला; राजस्थान से जुड़े कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश के 22वें एम्स की रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे। इस एम्स से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी के साथ कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 फरवरी) रेवाड़ी हरियाणा का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग एक बजकर 15 मिनट पर, प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को देश के 22वें एम्स की रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे।

एम्स बनने से राजस्थान के लोगों को मिलेगा फायदा

रेवाड़ी में एम्स बनने से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें 720 बिस्तरों वाला अस्पताल परिसर, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय तथा कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी तथा पीजी छात्रों के लिए छात्रावास, रैन बसेरा, गेस्ट हाउस, सभागार आदि सहित कई सुविधाएं होंगी।

सीएम मनोहर लाल ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार शाम रेवाड़ी के माजरा गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीएम एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा रैली भी करेंगे। इस एम्स के बनने में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

प्रधानमंत्री करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण-5 से जोड़ा जाएगा और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क में इसे मिला दिया जाएगा।

अनुभव केंद्रों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री रेवाड़ी से ही हांसी-रोहतक रेलवे लाइन, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की शुरुआत, यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला और ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। मोदी का यह दौरा हरियाणा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। विकसित भारत-विकसित हरियाणा रैली में चार जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को जबर्दस्‍त अनुभव कराने के लिए संवर्धित वास्तविकता (एआर), 3डी लेजर और प्रोजेक्शन मैपिंग सहित अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ उठाता है। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।

‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी, 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, विद्युत ट्रांसमिशन, पेयजल तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री राजस्थान में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पति के टॉर्चर से तंग आकर थाने पहुंची शारदा , दर्दभरी आपबीती सुनाते हुए बोली – अन्य औरतों संग मनाता है रंगरलियां

0

नागपुर: मामला महाराष्ट्र के नागपुर खड़गाँव मोड़ का है एक पत्नी शारदा राजेश भड़ावी (30) अपने पति कैलाश रामदास बाबने (45) की ऐसी शिकायत लेकर थाने पहुँचा की पुलिस भी हैरान रह गई. पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जलील करता है। मारपीट कर कपड़े फाड़ता है। फिलहाल पति की शिकायत पर नागपुर पुलिस थाना ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह चौंकाने वाली घटना लाव्हा खड़गाँव के नागपुर से सामने आई है। पति पत्नी के अलावे अन्य कई महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। शारदा कहा की मेरा पहले वाल पति गुजर चुका हैं फिर मुझे कैलाश नाम का युवक मिला जिसने कहा वह बहुत प्यार करता हैं और कुए में कूदने कई धमकी दी तो शारदा ने शादी कर ली और आरोपी वह मेरी बेटी अंजलि (12 वर्ष) जो स्कूल जाती हैं उसका बलात्कार करने की धमकी देता हैं।

नागपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी अपनी पति से परेशान होकर थाने पहुँच गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट वीडियो भी पति ने बनाए थे . शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। फिलहाल शारदा देवी ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा परन्तु पुलिस नहीं कर रही है। नागपुर शहर पाडी पुलिस मामले की जांच में पीड़ित की सहायता नहीं कर रही है।

5 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पति ने सोने के गहने और 40000 की नकदी भी ले गया कैलास रामदास बावणे उम्र 45 वर्ष पाडी नागपुर 7972193762 द्वारा फर्जी भुगतान के संबंध में हैं पूरा मामला मिली जानकारी के मुताबिक, पति कैलाश रामदास बाबने 5 साल से धोखा दे रहा 5 साल पहले शारदा नाम की महिला से सुई थी। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। तमाचे मारता है। कॉलर पकड़कर खींचती है। इतना ही नहीं मारपीट में पति ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इतना ही नहीं उसके माता-पिता को भी पति भद्दी बातें कहता है। इस दौरान वह अभद्र शब्दों का इस्तेमाल सबके लिए करता है। घर के सामान का नुकसान करता है। हमेशा मरने और मारने की उसे धमकी देता रहता है।

पीड़िता पत्नी का आरोप है कि पति उसे लगातार जलील करता है। इतनी ही नहीं जान से मारने की धमकी देता हैं और मुझे (शारदा) बदचलन वैश्य आदि कहता हैं मारपीट करता है कैलाश करने की धमकी भी देती है। फिलहाल पत्नी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया । मामले की जांच तो दूर की बात है।

काफी वक्त से चल रहा विवाद!

पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है। उनके अभी कोई बच्चे नहीं हैं। पीड़िता 2-3 महीने की गर्ववती पति कैलाश उसका गर्वपात करवा चुका है उसकी शिकायत के बाद भी मामला दर्ज तक नहीं किया गया है। आरोपी पति को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस और गाँव के सरपंच पर कार्यवाही न करने का आरोप!

पीड़ित ने बताया की पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही परन्तु इसके बाद भी मालूम चलेगा कि पति और पत्नी के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी पीड़िता ने अपनी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बता दें कि पीड़िता पत्नी हाउस वाईफ है और घर काम करती है। पीड़िता ने बताया की अगर मुझे कुछ होता हैं तो इसका जिम्मेदारी मेरे पति कैलाश की होगी। उसने अपनी पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

‘लोकसभा चुनाव में हमें हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाना है’, उपमुख्यमंत्री शुक्ल को बनाया राजगढ़ का कलस्टर प्रभारी

0

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर जो लाभार्थी है उन तक पहुंचना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हर बूथ पर उस बूथ के अध्यक्ष बीएलए व पन्ना प्रमुखों को लाभार्थियों से संपर्क करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर के पदाधिकारी जुट जाएंगे तो आसानी से हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में हमें मोदीजी ने जो नारा दिया है उसे पूरा करना है। उनके संकल्प को साकार करना है। यह तब हो सकेगा जब हम हर बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट हासिल करेंगे। और यह कोई बड़ा कार्य नहीं है। हमारे कार्यकर्ता, बूथ स्तर के पदाधिकारी जुट जाएंगे तो आसानी से हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

शुक्ल राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रभारी

यह बात नरसिंहगढ़ स्थित राजकुमार गार्डन में आयोजित लोकसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कही। शुक्ल राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रभारी है। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर बूथ पर जो लाभार्थी है उन तक पहुंचना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हर बूथ पर उस बूथ के अध्यक्ष, बीएलए व पन्ना प्रमुखों को लाभार्थियों से संपर्क करना होगा।

लाभार्थियों से मिलकर शासन की योजनाओं से उन्हें अवगत कराना होगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उन्हें देना होगी। यदि यह कर सके तो 51 प्रतिशत वोट हर बूथ पर हासिल करना कोई बड़ा कार्य नहीं है। आगे कहा कि हर मतदान केंद्र पर वाल पेंटिंग करवाना है। नमो एप को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बूथ मैनेजमेंट के बारे में बताया। बैठक में 140 लोग अपेक्षित थे।

कॉल सेंटर शुरू किया या नहीं, प्रभारी कौन है

बैठक के दौरान यह पूछा कि लोकसभा चुनाव के लिए कॉल सेंटर स्थापित करना था, क्या वह काल सेंटर शुरू किया या नहीं। ऐसे में जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने उन्हें बताया कि शुरू कर दिया। काल सेंटर प्रभारी के बारे में पूछा तो बताया गया कि अजय साहू को बनाया है। कॉल सेंटर के उपयोग पर बल दिया। कहा कि उसका उपयोग करें।

बैठक में मंत्री नारायणसिंह पंवार, गोतम टेटवाल, जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, विधायक मोहन शर्मा, अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी, प्रियंका मीना पेंची, संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह, लोकसभा प्रभारी विकास विरानी, जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, गुना जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिकरवार, आगर जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर सहित पूर्व विधायकगण व जिला टीम के पदाधिकारी मौजूद थे।

सेना प्रमुख पांडे ने अमेरिकी समकक्ष के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

0

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक शांति और सुरक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चर्चा की। जनरल मनोज पांडे ने अमेरिकी सेना के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और फिर अर्लिंगटन नेशनल सीमेट्री में टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ उच्चस्तरीय चर्चा की।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक शांति और सुरक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चर्चा की। बता दें कि जनरल मनोज पांडे की 13 फरवरी को शुरू हुई अमेरिकी यात्रा 16 फरवरी को संपन्न हो जाएगी।
जनरल मनोज पांडे ने अमेरिकी सेना के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अर्लिंगटन नेशनल सीमेट्री में ‘टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मनोज पांडे ने उच्चस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जनरल मनोज पांडे की अमेरिकी यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं और कहा,

जनरल मनोज पांडे ने अपनी आधिकारिक यात्रा पर फोर्ट मायर्स में पहुंचने पर अमेरिकी सेना के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और उसके बाद अर्लिंगटन नेशनल सीमेट्री में ‘टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जनरल मनोज पांडे ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज के साथ उच्चस्तरीय चर्चा की।

बयान में कहा गया कि जनरल मनोज पांडे ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय चर्चा में हिस्सा लिया। इस चर्चा का उद्देश्य द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों और वैश्विक शांति व सुरक्षा के लिए परस्पर प्रतिबद्धता को बढ़ाना था।

अपनी यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख ने फोर्ट बेल्वोइर में आर्मी जियोस्पेशियल सेंटर का भी दौरा किया और फोर्ट मैकनेयर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के साथ बातचीत की।

भारतीय दूतावास का किया दौरा

सेना प्रमुख ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास का दौरा किया और दूतावास की प्रभारी से मुलाकात की। साथ ही अहम पहलुओं पर चर्चा भी हुई।

थिएटर रिलीज से पहले ही ‘योद्धा’ ने रचा इतिहास, Sidharth Malhotra की फिल्म का इस दिन आएगा टीजर

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। शेरशाह के बाद अब जल्द ही वह योद्धा बनकर लड़ते हुए नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्टारर इस फिल्म ने पोस्टर लॉन्च के साथ ही एक बड़ा इतिहास रच दिया है। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने योद्धा की टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अब जल्द ही ‘योद्धा’ बनकर अपने फैंस के बीच लौटने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ‘योद्धा’ में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगी।

इस पोस्टर के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने एक नया इतिहास रचा है। मेकर्स ने ये भी बताया कि ‘योद्धा’ का पहला टीजर कब दर्शकों के सामने आने वाला है।

इतने फीट की ऊंचाई पर ‘योद्धा’ का पोस्टर हुआ रिलीज

‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपने फिल्म के नए पोस्टर लॉन्च की एक वीडियो फैंस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे कुछ लोग प्लेन में चढ़ते हैं और फिर प्लेन से हवा में जम्प करके पैराशूट खोलते हैं, जिस पर ‘योद्धा’ के हीरों सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में ये भी बताया गया कि इस पोस्टर को इंडिया में नहीं, बल्कि दुबई में आसमान में 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया। आपको बता दें कि ये पहली बार हुआ है, जब किसी हिंदी फिल्म के पोस्टर को इतनी ऊंचाई पर लॉन्च किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही सिद्धार्थ ने बताया कि ये फिल्म स्काय से जल्द ही आपकी स्क्रीन्स पर होगी।

इस दिन रिलीज होगा ‘योद्धा’ का टीजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा-राशि खन्ना और दिशा पाटनी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ का पहला पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर कब ऑडियंस के सामने आएगा, इसको लेकर भी खुलासा किया। ‘योद्धा’ का टीजर 19 फरवरी को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन सागर अम्बरे और पुष्कर ओझा मिलकर कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ में फुल ऑन एक्शन करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी