Home Blog Page 175

युवक को गोली मारकर की हत्या

0

बुलंदशहर: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे टीन शेड के नीचे फेंका गया शव। कल से घर से लापता था कांवरा निवासी अय्यूब, आज शव मिलने से मचा कोहराम।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी पुलिस। युवक के सिर में गोली का निशान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक का शव। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गुलावठी रोड स्थित अंडरपास के पास की घटना।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

 

अनूपशहर धर्मस्थल पर नगर पालिका ने कब्जा करने की ठानी

0

बुलंदशहर न्यूज़: एसडीएम ने नगर पालिका की नहीं मानी नगर स्थित मलकपुर रोड ईदगाह के सामने धर्मस्थल बूढ़े बाबा मठ की जगह पर नगर पालिका ने किया कब्जा हजारों श्रद्धालुओं का तीर्थ स्थल है यहां सभी सनातन धर्म पूजा अर्चना करने आते हैं यह एक बहुत ही बड़ी आस्था का केंद्र है यह धर्मस्थल अनूपशहर के प्रजापति कुम्हार समाज के लोग देखभाल करते हैं कुछ लोगों का अपनी आय का साधन भी बना हुआ है परंतु अनूपशहर नगर पालिका के दिशा निर्देश में जल निगम द्वारा बड़ी पानी की टंकी लगाई जा रही है नगर पालिका टीम ने बूढ़े बाबा मठ पर जाकर पानी की टंकी के लिए नापतोल भी कर दी है सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि 15 दिन में बड़ी टंकी का निर्माण शुरू हो जाएगा हजारों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी टंकी लगने के बाद बूढ़े बाबा का मेला नहीं लग पाएगा जगह एवं तालाब बहुत ही सूक्ष्म हो जाएगी आगामी 11 फरवरी को बूढ़े बाबा के मठ पर मलकपुर रोड पर विशाल मेला लगने जा रहा है यह मेला प्रशासन की देखरेख में लगता है यह मेला गत वर्षो से लगता आ रहा है मेला प्रतिवर्ष विशाल रूप लेता जा रहा है इस प्रकरण को प्रजापति समाज ने पुष्पा देवी सभासद पति देवेंद्र प्रजापति के निर्देशन में तहसीलदार अजय कुमार को एसडीम के नाम से ज्ञापन दिया है और एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को धर्मस्थल पर जल निगम द्वारा टंकी नहीं लगने के आदेश दिए पत्रकार रविन्द्र कुमार इंशा के साथ योगेन्द्र प्रजापति

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

डी. पी. बी. एस. कॉलेज अनूपशहर परिसर में हो रहे प्राचीन देव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

0

अनूपशहर: आज दिनांक 07. 02 .2024 को डी. पी. बी. एस. कॉलेज अनूपशहर परिसर में हो रहे प्राचीन देव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन सर्वप्रथम देव आह्वान किया गया। तत्पश्चात मंडप पूजन हुआ। इसके उपरांत शर्कराधिवास घृताधिवास,पुष्पाधिवास, फलाधिवास इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए। इसके उपरांत विविध औषधियों से युक्त 108 कलशों द्वारा भगवान का स्नान कराया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विविध पूजन क्रियाएं संपन्न की जा रही हैं। इस पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ रेणु चौधरी रही। इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अजय गर्ग, महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य श्री सेवक चंद्र गुप्त, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डॉक्टर के पी सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य पुरोहित श्री अतुल भारद्वाज एवं संदीप मिश्र रहे

 

 

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

बुलंदशहर में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू: विभाग संगठन मंत्री बृजेश कुमार बोले- बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं सनातनी,18 फरवरी तक चलेगा अभियान

0

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल की ओर से पूरे देश में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत अनूपशहर में भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित नागर के नेतृत्व में यह अभियान जिला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है।

18 फरवरी तक चलेगा अभियान……

बजरंग दल बुलंदशहर के जिला सह संयोजक हर्ष चौहान ने बताया कि धर्म रक्षा निधि अभियान की शुरुआत पूरे देश में 01 फरवरी को की गई जो अभियान 18 फरवरी तक चलेगा। जिला बुलंदशहर सहित पूरे देश भर में हिन्दू धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान से लोग बड़ी संख्या में जुड़कर सहयोग दे रहे हैं। यह अभियान देश व्यापी अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में 18 फरवरी तक जारी रहेगा।

साल में एक बार चलाया जाता है अभियान विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज की सेवा,सुरक्षा,संस्कार एवं सांस्कृति धरोहर को समृद्ध करने के लिए विहिप द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं। उसके क्रियान्वयन में धन की आवश्यकता होती है। बताया कि इसके लिए वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। जिसमें धन एकत्र किया जाता है।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में 1.18 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जम्मू-कश्मीर का 1,18,728 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किए। अंतरिम बजट में 20,760 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 7.5 फीसदी वृद्धि की परिकल्पना की गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 1,18,500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। सीतारमण ने इस बार के अंतरिम केंद्रीय बजट में 228 करोड़ रुपये अधिक जोड़े हैं।

सीतारमण के द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए पेश अंतरिम केंद्रीय बजट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय 38,566 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो जीएसडीपी का 14.64 फीसदी है। इसके साथ आगामी वित्त वर्ष के लिए राजस्व प्राप्तियां 97,861 करोड़ रुपये रहीं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पहलों को लागू करने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून और व्यवस्था बना रही है।

सेमीफाइनल में आज मेजबान दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

0

भारतीय क्रिकेट टीम बेनोनी में मंगलवार को आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। भारत अब तक पूरे टूर्नामेंट में एक ताकत रहा है, टीम ने न केवल अपने प्रत्येक पांच मैच जीते हैं, बल्कि पांच में तीन मैच 200 से अधिक रनों के अंतर से जीता है।

भारत को बल्ले और गेंद दोनों से लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी मिले हैं, लेकिन यह उनकी बल्लेबाजी क्षमता ही है जो टूर्नामेंट में सबसे अलग रही है। उल्लेखनीय रूप से, टूर्नामेंट में अब तक पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने शतक बनाए हैं। सौम्या पांडे के शानदार चार विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश पर 84 रन की शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।

आयरलैंड के खिलाफ अगले मैच में, मुशीर खान के शतक ने भारत को 300 रन के आंकड़े से आगे बढ़ाया, इसके बाद नमन तिवारी ने 4 विकेट लेकर भारत की 201 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय टीम ने इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ एक बार फिर 300 रन का आंकड़ा पार किया, इस बार सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने शतक लगाया, इसके बाद एक बार फिर नमन ने चार विकेट लिए और भारत ने मैच एक बार फिर 200 के अंतर से मैच जीता।

इसके बाद सुपर सिक्स चरण शुरू हुआ, और न्यूजीलैंड के खिलाफ, मुशीर खान ने टूर्नामेंट में अपने दूसरे शतक के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कीवी टीम के सामने 296 का लक्ष्य रखा। सौम्य पांडे के चार विकेटों की बदौलत भारतीय टीम ने ब्लैककैप्स को सिर्फ 81 रन पर सिमेट दिया और एक बार फिर 200 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज की।.

कप्तान उदय सहारन और सचिन धस के शतकों की बदौलत भारत ने नेपाल के खिलाफ अपने अंतिम सुपर सिक्स मैच में 5 विकेट पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। पांडे की बाएं हाथ की स्पिन ने एक बार फिर कहर बरपाया, जिससे भारत ने 131 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

हालाँकि, भारतीय टीम को अभी तक दक्षिण अफ्रीका के स्तर के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं करना पड़ा है, जिसका नेतृत्व टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट लेने वाले क्वेना मफाका कर रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आसानी से विरोधी बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया है और अब तक तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों, स्टीव स्टोक और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने असाधारण फॉर्म का प्रदर्शन किया है और बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभाली है।

दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में केवल एक बार ग्रुप चरण में इंग्लैंड के खिलाफ लड़खड़ाया है। लेकिन मेजबान टीम ने उसके बाद प्रमुख जीत के साथ अपनी टीम को गति दी है – उनके मुख्य आकर्षण में स्कॉटलैंड के खिलाफ 27 ओवरों में जीत के लिए 273 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्व हासिल करना शामिल है।

दोनों देशों की संभावित टीमें इस प्रकार हैं-:

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे।

दक्षिण अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मराइस, रोमाशैन पिल्ले, जुआन जेम्स (कप्तान), रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।

मध्य प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में संयोजक, प्रभारी-सह प्रभारी बनाएगी भाजपा

0

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लगातार दूसरे दिन रविवार को भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक का दौर चला। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा का संयोजक नियुक्त किए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी भी बनाए जाएंगे। वहीं बड़े नेताओं वाली सीटों पर वरिष्ठ पदाधिकारी को संयोजक और प्रभारी बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लगातार दूसरे दिन रविवार को भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक का दौर चला। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा का संयोजक नियुक्त किए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी भी बनाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में जीते और हारे दोनों ही प्रत्याशियों को संयोजक, प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं बड़े नेताओं वाली सीटों पर वरिष्ठ पदाधिकारी को संयोजक और प्रभारी बनाया जाएगा। इसी तरह मंडल और बूथ स्तर पर भी प्रभारी सह प्रभारी और संयोजक बनाए जाएंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव अभियान को लेकर मंथन हुआ। दीवार लेखन से लेकर गांव चलो अभियान और नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने सहित हारे बूथ को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा के मध्य प्रदेश में दौरे होंगे। इसको लेकर रणनीति तय की गई।

विस चुनाव लड़ने वाले सांसदों की रिक्त सीटों पर भी हुई चर्चा

भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। सांसदों के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई पांच लोकसभा सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। इनमें मुरैना, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद और दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा को प्रत्याशी उतारना है। इसके अलावा लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली संसदीय सीट छिंदवाड़ा को लेकर भी कोर ग्रुप की बैठक में मंथन हुआ।

वीकेंड पर ‘फाइटर’ ने लगाया पूरा दम, बिजनेस में आया उछाल, 200 करोड़ के करीब फिल्म

0

Fighter Box Office Collection Day 11 गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई फाइटर से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद थी लेकिन बड़ी स्टार कास्ट और महंगे बजट की होने के बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब ऋतिक रोशन की फाइटर ने रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन अब 200 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

ऋतिक रोशन की फाइटर ने रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन अब 200 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि, फाइटर का रास्ता काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई फाइटर से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन बड़ी स्टार कास्ट और महंगे बजट की होने के बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

धीमी रही फाइटर की शुरुआत

फाइटर ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ के साथ खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 39.50 करोड़ पहुंच गया, लेकिन तीसरे दिन फिर लुढक गया और कमाई 29 करोड़ हो गई।

मंडे टेस्ट में लगा झटका

फाइटर को सबसे बड़ा धक्का मंडे टेस्ट में लगा। फिल्म ने वीकेंड पर फिर भी ठीक- ठाक कमाई की। वहीं, सोमवार को बिजनेस डबल डिजिट से सिंगल में पहुंच गया। 30 करोड़ के करीब बिजनेस करने वाली फाइटर ने पहले सोमवार को सिर्फ 8 करोड़ का कलेक्शन किया।

वीकेंड पर आया उछाल

फाइटर के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें, तो बिजनेस में उछाल आया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार,  शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए। वहीं, शनिवार को कलेक्शन 10.5 करोड़ रहा। अब रविवार के बिजनेस की ओर नजर डाले, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फाइटर ने 4 फरवरी को लगभग 13 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 175.75 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट

फाइटर में ऋतिक रोशन ने शमशेर पठानिया का लीड रोल निभाया है। उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में शामिल हैं। इनके अलावा फाइटर में अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकर्ष अलग और संजीदा शेख हैं। ऋषभ साहनी ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।

युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन और इजरायल को अमेरिका करेगा आर्थिक मदद, सीनेटरों ने जारी किया 118 बिलियन डॉलर का पैकेज

0

यूक्रेन का रूस से और इजरायल का हमास के साथ युद्ध चल रहा है। जाहिर सी बात है युद्ध में जान माल के काफी नुकसान होने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। वहीं एपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सीनेटरों ने यूक्रेन के लिए युद्धकालीन सहायता के साथ सीमा प्रवर्तन नीति को जोड़ते हुए 118 बिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज जारी किया।

यूक्रेन का रूस से और इजरायल का हमास के साथ युद्ध चल रहा है। जाहिर सी बात है युद्ध में जान माल के काफी नुकसान होने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। वहीं, एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीनेटरों ने यूक्रेन के लिए युद्धकालीन सहायता के साथ सीमा प्रवर्तन नीति को जोड़ते हुए 118 बिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज जारी किया।

यूक्रेन और इजरायल की सहायता के लिए 118 अरब डॉलर जारी

अमेरिकी सीनेट ने सीमा सुरक्षा कड़ी करने, यूक्रेन और इजरायल की सहायता के लिए 118 अरब डॉलर का अनावरण किया। रूस-यूक्रेन के बीच लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। वहीं एक बार फिर अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है। हालांकि साथ में व्हाइट हाउस ने चेतावनी भी दी है कि एडिशनल फंड की मंजूरी के बिना यूक्रेन की लड़ाई के लिए अमेरिकी सहायता वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएगी।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही ये बात

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका इस साल रूस के साथ युद्ध में कीव की मदद के लिए सहायता के अंतिम पैकेज में यूक्रेन को 250 मिलियन डॉलर तक के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने संसद से यूक्रेन को 61 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

2024 के पहले महीने में सर्विस सेक्टर में आई तेजी ,6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची पीएमआई

0

PMI Data जनवरी 2024 में भारत में सर्विस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। यह छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में बढ़कर 61.8 हो गया जो दिसंबर में 59 था। यह छह महीने में विस्तार की सबसे तेज दर की ओर इशारा करता है। पढ़ें पूरी खबर …

एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार जनवरी 2024 में भारत में सर्विस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। यह छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। घरेलू और बाहरी ग्राहकों की भारी मांग के बीच नए कारोबार में तेज गति से विस्तार हुआ।

एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में बढ़कर 61.8 हो गया, जो दिसंबर में 59 था। यह छह महीने में विस्तार की सबसे तेज दर की ओर इशारा करता है।

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का मतलब विस्तार है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। इस सर्वेक्षण में लगभग 400 सर्विस सेक्टर की कंपनियों के पैनल को भेजे गए प्रश्नावली के जवाबों से संकलित किया गया है।

एचएसबीसी के अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा

जनवरी में भारत की सेवा पीएमआई छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। नए कारोबार का विस्तार तेज गति से हुआ और भविष्य की गतिविधि के लिए प्रबंधकों की उम्मीदें मजबूत थीं। नए निर्यात व्यापार सूचकांक में तेजी आई, जिससे संकेत मिलता है कि भारत का सेवा निर्यात मजबूत बना हुआ है।

निर्यात बिक्री में दिखी तेजी

नई निर्यात बिक्री तीन महीनों में सबसे तेज़ गति से बढ़ी। इससे अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका सहित दुनिया भर में ग्राहकों को मुनाफा होने की संभावना है।

कंपनियों ने 2024 कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में अपने कुल खर्चों में और वृद्धि देखी। इसमें भोजन, श्रम और माल ढुलाई को लागत दबाव के प्रमुख स्रोतों के रूप में पहचाना गया।

सर्वे के मुताबिक कारोबारी भरोसा और मजबूत हुआ है। मांग की मजबूती के अलावा, कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में निवेश और उत्पादकता में बढ़ोतरी से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

इस बीच एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स दिसंबर में 58.5 से बढ़कर 61.2 हो गया, जो 2023 के मध्य के बाद से सबसे तेज उछाल का संकेत देता है।