Home Blog Page 183

ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए लिए तैयार Prabhas की ‘सालार’, जानें- कब और कहां होगी रिलीज

0

Salaar OTT Release Date And OTT Platform प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुए लगभग एक महीने होने वाले हैं। इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है। सालार साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। रिलीज के वक्त सालार का मुकाबला शाह रुख खान की डंकी से था। इस टक्कर में बाजी प्रभास की फिल्म ने मारी।

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म सालार ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म की कहानी और एक्शन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस बीच अब सालार के ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है।

सालार साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। रिलीज के वक्त सालार का मुकाबला शाह रुख खान की डंकी से था। इस टक्कर में बाजी प्रभास की फिल्म ने मारी

किन भाषाओं में होगी स्ट्रीम ?

सालार की रिलीज के लगभग एक महीने बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि, हिंदी ऑडियंस को सालार की ओटीटी रिलीज निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत चार भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

कब और कहां होगी रिलीज ?

सालार के मेकर्स ने 19 जनवरी को फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी दी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। वहीं, तारीख की बात करें तो सालार कल यानी 19 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के अलावा फिल्म के हिंदी डब रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, मोदी सरकार ने जारी किया आदेश

0

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है.

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है.

केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी. बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें.

मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है. मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है. उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें.

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इससे पहले अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे. मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा. मंदिर बनकर पूरा हो गया है.

हालांकि, उन्होंने कहा था कि मंदिर के फर्स्ट फ्लोर में अभी थोड़ा काम बचा है. यहां राम दरबार होगा. मंदिर का दूसरा फ्लोर अनुष्ठान के लिए हैं. यहां अलग-अलग तरह के यज्ञ और अनुष्ठान होंगे.

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुहूर्त होगा. इससे पहले पूजा विधि शुरू कर दी गई है और शायद कल रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा.

22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इससे पहले 16 जनवरी के राम लला की पुरानी और नई दोनों मूर्तियां नए राम मंदिर में स्थापित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त, भगवान राम की मूर्ति का नेत्र आवरण 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा खोला जाएगा. 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने इस अवसर पर श्रद्धा रखते हुए सभी धार्मिक प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई है. वहीं, पीएम मोदी ही भगवान राम का नेत्रपट खोलेंगे.

 

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बिहार दौरा, 5 घंटे पटना में रहेंगे

0

बिहार बीजेपी के इस आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, यादव वोट के गणित से जोड़ा जा रहा है. इसे लोकसभा चुनाव से पहले यादव मतदाताओं को अपने साथ लाने के लिए बीजेपी के रणनीतिक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 जनवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम मोहन यादव दोपहर करीब 12:10 बजे पटना एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.

इसके बाद सीएम मोहन यादव गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के लिए रवाना होंगे, जहां रास्ते में उनका स्वागत होगा. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचने के बाद यहां विशिष्ट लोगों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे.  करीब 2 बजे यहां उपस्थित लोगों को सीएम मोहन यादव संबोधित करेंगे.

सीएम मोहन यादव इसके बाद वीरचंद पटेल मार्ग स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे. जहां बीजेपी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी.

बैठक के बाद बीजेपी कार्यालय से रवाना होकर सीएम मोहन यादव 4:20 बजे पटना के इस्कॉन टेंपल जाएंगे, जहां दर्शन और पूजन के साथ-साथ इस्कॉन मंदिर समिति द्वारा सीएम मोहन यादव का स्वागत किया जाएगा.  सीएम मोहन यादव कल शाम 4:50 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे.

सियासी मायने

बिहार बीजेपी के इस आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, यादव वोट के गणित से जोड़ा जा रहा है. कहा तो यह भी जा रहा है कि पटना में मोहन यादव को बुलाकर, उनका सम्मान समारोह आयोजित कर बीजेपी यादव मतदाताओं को संदेश देना चाहती है. इसे लोकसभा चुनाव से पहले यादव मतदाताओं को अपने साथ लाने के लिए बीजेपी के रणनीतिक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जातीय जनगणना के आंकड़े जारी किए थे. जातीय जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की आबादी में यादवों की भागीदारी करीब 14 फीसदी है. सूबे में यादव परंपरागत रूप से लालू यादव के सपोर्टर माने जाते हैं. आरजेडी के 15 साल लंबे शासन के पीछे भी एकमुश्त यादव वोट बैंक को वजह माना जाता है. बीजेपी लंबे समय से यादव वोट में सेंध लगाने की रणनीति पर काम करती रही है लेकिन इसमें कुछ खास सफलता हाथ लगी नहीं.

अब कृष्ण की बारी…

अब बीजेपी की रणनीति अपने यादव सीएम का चेहरा आगे कर यादव वोट में सेंध लगाने की कोशिश करने की है. मोहन यादव ने सीएम बनने के बाद मध्य प्रदेश की विधानसभा में अपने पहले ही संबोधन में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस को इसके लिए आंदोलन में शामिल होने की चुनौती देकर एक तरह से यह साफ कर दिया था कि उनकी सियासी लाइन कृष्ण भगवान के इर्द-गिर्द रहने वाली है.

 

ईरान में ‘आतंकवादी ठिकानों’ पर पाकिस्तान का खुफिया हमला, ऑपरेशन के दौरान कई आतंकी ढेर

0

पाकिस्तान ने दो दिन पहले तेहरान के हमले के जवाब में गुरुवार को ईरान के सिस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। एक बयान में इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने समन्वित और विशेष रूप से लक्षित सटीक सैन्य हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादियों को मार गिराया गया।

पाकिस्तान ने दो दिन पहले तेहरान के हमले के जवाब में गुरुवार को ईरान के सिस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में “आतंकवादी ठिकानों” पर हमला किया। एक बयान में, इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने समन्वित और विशेष रूप से लक्षित सटीक सैन्य हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादियों को मार गिराया गया।

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरान में मिसाइल हमले किए हैं और खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादी मार गिराए हैं। जिसे ‘मर्ग बर सरमाचर’ कोडनेम दिया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने एक बयान में कहा कि उसने ईरान के सिस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ “अत्यधिक समन्वित और विशेष रूप से लक्षित सटीक सैन्य हमलों” की एक श्रृंखला शुरू की थी। इसमें कहा गया है, “खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादी मारे गए, जिसका नाम ‘मर्ग बर सरमाचर’ था। पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई ईरान द्वारा मंगलवार के हमले की निंदा करने के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि इसमें दो बच्चों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी मूल के ये आतंकी खुद को सरमाचर्स (यानी बागी या विद्रोही) कहते हैं और ईरान की धरती से अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं। ये लगातार पाकिस्तान में बेगुनाहों का खून बहाते रहे हैं। ऐसे में पाक सेना ने ऑपरेशन को ये नाम दिया, जिसका आम भाषा में मतलब है- विद्रोहियों को मारने का ऑपेशन।

“पाकिस्तान ने इन आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों के ठोस सबूतों के साथ कई डोजियर भी साझा किए। हालांकि, हमारी गंभीर चिंताओं पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते ये तथाकथित सरमाचर बेखौफ होकर निर्दोष पाकिस्तानियों का खून बहाते रहे।

“आज सुबह की कार्रवाई इसी के मद्देनजर आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने पर की गई। यह कार्रवाई सभी खतरों के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति है। बयान में कहा गया, “इस जटिल ऑपरेशन का सफल क्रियान्वयन पाकिस्तान सशस्त्र बलों के पेशेवर होने का प्रमाण है। पाकिस्तान अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा,।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान के हमलों में सात लोग मारे गए।

पाकिस्तान ने कहा कि उसने कई साझा भी किए हैं। इन आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों के ठोस सबूत वाले दस्तावेज।” हालांकि, हमारी गंभीर चिंताओं पर कार्रवाई की कमी के कारण, ये तथाकथित सरमाचर बेखौफ होकर निर्दोष पाकिस्तानियों का खून बहाते रहे। आज सुबह की कार्रवाई इन तथाकथित सरमाचरों द्वारा बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियों की आसन्न विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आलोक में की गई थी। इस अत्यधिक जटिल ऑपरेशन का सफल क्रियान्वयन पाकिस्तान सशस्त्र बलों की व्यावसायिकता का भी प्रमाण है। बयान में कहा गया, “पाकिस्तान अपने लोगों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा, जो पवित्र, अनुलंघनीय और पवित्र है।”

1 भी रुपये न हो चाहे अकाउंट में फिर भी मिलेंगे 10,000 रुपये, पीएम जनधन योजना में मिलती है ये सुविधाएं

0

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ने देश के सभी लोगों को बैंकिंग से जुड़ने के लिए पीएम जनधन योजना (PM Jan Dhan Yojana) शुरू किया है। इस स्कीम में लोग जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें ग्राहकों को कई तरह की सुविधा मिलती है। चलिए जानते हैं कि आप जनधन अकाउंट कैसे ओपन कर सकते हैं और इसमें आपको क्या सुविधा मिलेगी।

 बैंकिंग सिस्टम से सबकों लिंक करने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2017 में प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) शुरू किया था।

इस योजना के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन हो सकते हैं। इसमें कई बैंकिंग सर्विस भी मिलती है जैसे चेक बुक, पासबुक, एक्सीडेंटल इंश्योरेंस आदि। इसके अलावा ग्राहक को ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है।ओवरड्राफ्ट सर्विस की वजह से अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस नहीं है तब भी पैसे विड्रॉ किये जा सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना क्या है?

इसमें जीरो बैलेंस (Zero Balance Account) बैंक अकाउंट खोले जाते हैं। अगर बैंक अकाउंट में राशि नहीं होती है तो मिनिमम बैलेंस मैंटेन चार्ज नहीं लगता है। इस योजना में इंश्योरेंस का लाभ भी दिया जाता है। इस योजना ने करोड़ों देशवासियों को सेविंग्स अकाउंट, इंश्योरेसं और पेंशन जैसे कई लाभ देने में मदद की है।

जनधन अकाउंट कैसे ओपन करें?

अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर अपना जनधन अकाउंट ओपन कर सकते हैं। अकाउंट ओपन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) होना जरूरी है।

अकाउंट ओपन करने के लिए कम से कम 10 वर्ष की आयु होनी चाहिए। आप चाहें तो अपने पुराने सेविंग अकाउंट को भी जनधन में बदलवा सकते हैं।

जनधन अकाउंट में मिलती है ये सुविधा

  • इस स्कीम के तहत जो अकाउंट खुलवाते हैं उसमें रूपे एटीएम कार्ड (Rupay ATM Card), 2 लाख रुपए का एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 30 हजार रुपए का लाइफ कवर और डिपॉजिट अमाउंट पर इंटरेस्ट मिलता है।
  • इसमें आपको 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
  • अकाउंट ओपन करने के तुरंत बाद 2000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
  • इस अकाउंट में आपको मिनिमम बैलेंस मैंटेन नहीं करना होता है।
  • जनधन अकाउंट किसी भी बैंक में ओपन किया जा सकता है।

20 जनवरी से हटेगा भोपाल का BRTS कॉरिडोर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

0

सीएम यादव ने कहा कि यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है. जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा.

राजधानी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके बीआरटीएस (BRTS) को हटाने का काम 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल को बीआरटीएस से मुक्त करने के फाइनल प्लान पर चर्चा की.उन्होंने कहा कि जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाए.

यहां बताते चलें कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से कर रहे थे. नई सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का आदेश दे दिया था. आज बुधवार (17 जनवरी) को भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी के बीआरटीएस कॉरिडोर (BRTS) को हटाने के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में तय किया गया कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा.

यशस्वी ने टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में बनाई जगह, शानदार प्रदर्शन का मिला खास तोहफा

0

यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में अच्छा परफॉर्म करने का फायदा हुआ है. वे टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंच गए हैं

टीम इंडिया की टी20 सीरीज जीत के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है. टीम इंडिया के यंग बैटर यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा हुआ है. वे टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंच गए हैं. यशस्वी ने इंदौर में खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा था. यशस्वी ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. उन्हें 7 स्थानों का फायदा हुआ है. टीम इंडिया ने हाल ही में अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है.

बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप पर बने हुए हैं. उन्हें 869 रेटिंग मिली है. फिलिप साल्ट दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के बैटर मोहम्मद रिजवान तीसरे नंबर पर और बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एडिन मार्करम पांचवें नंबर पर हैं. यशस्वी छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्हें 7 स्थानों का फायदा हुआ है. भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 9वें स्थान पर हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है.

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था. यशस्वी इस मुकाबले में ओपनिंग करने पहुंचे थे. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए थे. यशस्वी ने 5 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनका 200 स्ट्राइक रेट रहा था. यशस्वी इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने 17 टी20 मुकाबलों में 502 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. यशस्वी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है. वे इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से काफी चर्चित रहे.

प्रदेश के सभी जिलों को दिलाएंगे एयर एंबुलेंस सुविधा

0

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रत्येक जिले से एयर एंबुलेंस का संचालन हो, इसके लिए सभी प्रयास होंगे। इससे गंभीर रोगियों को अच्छे अस्पतालों में इलाज के लिए हवाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सीएम ने सतना के पटना खुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिले को लगभग 51 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें सतना के 28 करोड़ 10 लाख के 24 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 22 करोड़ 74 लाख के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। यहां योजनाओं के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से हितलाभ वितरित किए गए।

ग्वालियर से तीन नई फ्लाइट्स शुरू की गर्इं

डॉ. यादव चित्रकूट से तीन μलाइट्स के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। ये μलाइट्स ग्वालियर-बेंगलुरू, ग्वालियर से दिल्ली और अयोध्या के बीच शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि नई विमान सेवाओं से ग्वालियर अंचल के साथ ही प्रदेशवासी उत्तर और दक्षिण भारत से एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्राप्त करेंगे। उन्होंन श्रीराम वनगमन पथ संबंधी बैठक भी ली।

रणबीर कपूर की रामायण की कास्टिंग जारी:​​​​​​​शूर्पणखा का रोल प्ले करेंगी सेक्रेड गेम्स की कुक्कू कुब्रा सेत, लारा, सनी-बॉबी को भी ऑफर हुई फिल्म

0

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां लीड रोल में भगवान श्री राम की भूमिका में रणबीर कपूर फाइनल हो चुके हैं, वहीं लगातार फिल्म के दूसरे किरदारों की कास्टिंग में लगातार अपडेट सामने आ रही है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सीरीज सेक्रेड गेम्स में कुक्कू का रोल प्ले कर चुकीं कुब्रा सेत फिल्म में शूर्पणखा का रोल प्ले करेंगी।

ताजा रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा के रोल में कुब्रा सेत कास्ट कर ली गई हैं फिल्म में रावण के रोल में केजीएफ स्टार यश हैं।

शूर्पणखा के रोल में कुब्रा सेत

लारा दत्ता बनेंगी कैकयी

रिपोर्ट्स के अनुसार लारा दत्ता फिल्म में राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकयी का रोल प्ले करने वाली हैं। फिल्म रामायण की शूटिंग मार्च 2024 से शुरू होने वाली हैं। मार्च में ही लारा शूटिंग शुरू करने वाली हैं। नितेश तिवारी का मानना है कि कैकयी का किरदार रामायण की अहम कड़ी है, ऐसे में लारा उस रोल को बखूबी निभाएंगी। लारा भी फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

सनी देओल-बॉबी को भी ऑफर हुई फिल्म!

फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का बेहतरीन अभिनय देखने के बाद मेकर्स ने उन्हें फिल्म रामायण में कुंभकर्ण का रोल ऑफर किया था। बॉबी इन दिनों साउथ फिल्म कुंगवा की शूटिंग में व्यस्त हैं, ऐसे में उन्होंने नितेश तिवारी से 2 महीने का समय मांगा है। बॉबी की टीम ने भी बताया है कि फिलहाल बॉबी का फिल्म रामायण में होना तय नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि फिल्म में हनुमान के रोल के लिए मेकर्स सनी देओल से चर्चा कर रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि रणबीर खुद भी चाहते हैं कि हनुमान के रोल में सनी देओल ही रहें।

फिल्म में भगवान श्री राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी और रावण के रोल में केजीएफ फेम यश होने वाले हैं।

3 पार्ट में बनेगी नितेश तिवारी की रामायण

छिछोरे, बवाल और दंगल जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके नितेश तिवारी फिल्म रामायण को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म को 3 पार्ट में बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसका पहला पार्ट 2025 में रिलीज होगा। फिल्म रामायण भारत की मेगा बजट फिल्मों में शामिल होने वाली है, जिसे 500 करोड़ में बनाया जा रहा है।

‘गुंटूर कारम’ ने मचाया गदर, चार दिन की कमाई से की इन पांच फिल्मों की छुट्टी

0

Guntur Kaaram Box Office Day 4 Collection महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बस अभी चार दिन ही हुए हैं लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ 12 जनवरी को रिलीज हुई अन्य फिल्मों की हालत खस्ता कर दी है। चार दिनों में ही गुंटूर कारम 100 करोड़ कमाने के बेहद ही नजदीक पहुंच गयी है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू जब भी फिल्मी पर्दे पर आते हैं, तो ऐसी तबाही लाते हैं, जिसमें हर फिल्म की हालत खराब हो जाती है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘गुंटूर कारम’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है।

ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर मैरी क्रिसमस, हनुमैन और धनुष की केप्टन मिलर सहित कई अन्य फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। चार दिन के अन्दर ही महेश बाबू की इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।

चार दिनों के अंदर गुंटूर कारम ने कर ली ताबड़तोड़ कमाई

महेश बाबू की फैन फॉलोइंग इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी तगड़ी है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी गुंटूर कारम धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और वारालक्ष्मी अय्यर की फिल्म ‘हनुमैन’ की तरह पैन इंडिया नहीं रिलीज हुई। इस फिल्म को मेकर्स ने सिर्फ तेलुगु ऑडियंस के लिए ही रिलीज किया।

हालांकि, इसके बावजूद महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज दौड़ रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन 14.05 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को सिंगल डे पर 14.1 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

इन पांच फिल्मों को गुंटूर कारम ने कमाई में छोड़ा पीछे-

गुंटूर कारम इंडिया- 83 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 124 करोड़
हनु मैन इंडिया – 55.85 करोड़/ वर्ल्ड वाइड – 94.75 करोड़
कैप्टन मिलर इंडिया-  30.57 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 48.5 करोड़
ना सामी रंगा इंडिया- 10.8 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 13.5 करोड़
मैरी क्रिसमस इंडिया- 11.38 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 16 करोड़
अयालान इंडिया – 20.65 करोड़ / वर्ल्ड वाइड- 35.8 करोड़

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गुंटूर कारम की कमाई 83 करोड़ पहुंच चुकी है और अगर इस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ी, तो महज एक या दो दिन में ही मूवी 100 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लेगी। इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी गुंटूर कारम काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इस मूवी ने दुनियाभर में 124 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है।

इन पांच बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ आगे दौड़ी ‘गुंटूर कारम

गुंटूर कारम ने इंडिया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में एक या दो नहीं, बल्कि पांच फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें पहले नंबर पर कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया।

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 11.38 करोड़ की ही कमाई की है। लिस्ट में दूसरे नम्बर पर धनुष की पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ है, जिसने अब तक इंडिया में महज 30.57 करोड़ का बिजनेस किया है। इन दोनों फिल्मों के अलावा तीसरे नम्बर पर हनुमैन है, जिसने इंडिया में 55.85 करोड़ की कमाई की है। ‘गुंटूर कारम’ ने कमाई के मामले में ‘नागा सामी रांगा’ और ‘अयालान’ को भी पीछे छोड़ दिया है।