Home Blog Page 187

प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

0

Surya Namaskar सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद के रिकार्डेड आडियो और मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम होगा।

सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। इस आयोजन में छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।

बाजार बंद होने के बाद जारी हुआ इंफोसिस के तिमाही नतीजे, जानिए कैसे रही कंपनी की परफॉर्मेंस

0

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने आज अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान में कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उनके नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी के इनकम में भी तेजी दर्ज हुई है।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने कारोबारी साल 2023-24 के तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने तिमाही रिपोर्ट में अपने वित्तीय प्रदर्शनों की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही उनका नेट प्रॉफिट 6,106 करोड़ रुपये दर्ज हुआ।

इंफोसिस के तिमाही नतीजे

इसी तरह इस तिमाही कंपनी की नेट इनकम 38,821 करोड़ रुपये दर्ज हुई। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में तेजी देखने को मिली है। इस तिमाही कंपनी का रेवेन्यू 38,821 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की इसी अवधि में 38,318 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने यह भी कहा कि उसके बोर्ड ने बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर डिजाइन सर्विस देने वाली इनसेमी (InSemi) को लगभग 280 करोड़ रुपये में टेकओवर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के फाइलिंग के अनुसार इनसेमी के टेकओवर के बाद यह वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के दौरान बंद होने की उम्मीद है।

आज इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कंपनी के शेयर 0.40 अंक या 0.026 फीसदी की तेजी के साथ 1,520.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ेगी महिला शक्ति की भागीदारी; CAPF की मार्चिंग, बैंड और मोटरसाइकिल टुकड़ियों में सिर्फ महिलाएं

0

इंडिया गेट के माध्यम से 17वीं शताब्दी का लाल किला भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की मार्चिंग टुकड़ियों में प्रत्येक में 144 कर्मी होंगे जबकि बैंड टीमों में 72 सदस्य होंगे। दिल्ली पुलिस में भी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग और बैंड टुकड़ियों में इस बार सिर्फ महिलाएं होंगी। सीएपीएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।

इस बार गणतंत्र दिवस की परेड का कुछ और ही नजारा होने वाला है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को होने वाली परेड के दौरान सिर्फ महिलाओं की मार्चिंग, बैंड और मोटरसाइकिल टुकड़ियों का प्रदर्शन होगा। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे सीएपीएफ की महिला कर्मियों वाली ”संयुक्त” डेयर डेविल बाइकर्स टीम परेड में पहली बार यह कारनामा करने जा रही है

उन्होंने कहा कि 350 सीसी रायल एनफील्ड बुलेट पर सवार ये महिला कर्मी आकाश में विभिन्न भारतीय वायु सेना के विमानों के केंद्रीय मंच पर पहुंचने से पहले परेड मार्ग से गुजरेंगी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), एसएसबी और बीएसएफ की महिलाएं मार्चिंग और बैंड टीमें वार्षिक परेड में सीएपीएफ टुकडि़यों का हिस्सा होंगी जो रायसीना हिल्स में सत्ता के गढ़ पर चढ़ाई करेंगी।

इंडिया गेट के माध्यम से 17वीं शताब्दी का लाल किला, भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की मार्चिंग टुकड़ियों में प्रत्येक में 144 कर्मी होंगे जबकि बैंड टीमों में 72 सदस्य होंगे। दिल्ली पुलिस में भी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग और बैंड टुकडि़यों में इस बार सिर्फ महिलाएं होंगी। सीएपीएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं। सीमा सुरक्षा और वीआइपी सुरक्षा कार्यों के अलावा विभिन्न आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों को पूरा करने के लिए इनकी तैनाती की जाती है।

लग गई मुहर…1 फरवरी को ही आएगा अंतरिम बजट, नहीं है कोई कंफ्यूजन

0
बजट की तारीख तय हो गई है. केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट किस दिन पेश होगा, इसकी तारीख सामने आ गई है. संसद के बजट सेशन के दौरान अंतरिम बजट और आर्थिक सर्वेक्षण पेश होंगे. सूत्रों के मुताबिक, 1 फरवरी को ही देश का बजट पेश होगा. संसद का बजट सत्र भी 31 से 9 फरवरी को ही पेश होगा.

बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बजट 2024 की तारीख सामने आ गई है. संसद का बजट सेशन इस बार 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा. वहीं, 1 फरवरी को ही अंतरिम बजट भी पेश किया जाएगा. ये मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी. इस बार का बजट आम चुनाव से ठीक पहले पेश किया जाना है. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक, इस बार केंद्र सरकार की तरफ कई बड़े ऐलान किये जा सकते हैं.

कब आएगा इकोनॉमिक सर्वे

बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. चीफ इकनॉमिक एडवाइजर और वित्त मंत्रालय से जुड़ी उनकी टीम के जरिए तैयार किए गए आर्थिक सर्वेक्षण को 31 जनवरी को पेश किया जायेगा. संसद के बजट सेशन के अंतर्गत ये जनवरी की आखिरी तारीख को संसद के सामने रखा जाएगा.

ये अंतरिम बजट है या वोट ऑन अकाउंट?

अंतरिम बजट में चुनावी साल में देश के खर्चे चलाने के लिए सरकार के पास कितना पैसा है और उसका कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर चर्चा होती है और इसे ही वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है.

जरुरी है ये काम

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के खत्म होने के कुछ ही महीने पहले ये बजट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. इसी साललोकसभा चुनावहोने वाले हैं और इससे पहले देश की वित्तीय स्थिति को बताने वाला ये बेहद अहम दस्तावेज होगा. चुनावी साल में देश में दो बजट पेश होते हैं जिसमें से पहला बजट मौजूदा सरकार प्रस्तुत करती है और दूसरा बजट नई सरकार के गठन के बाद प्रस्तुत किया जाता है.

 

‘गाजा पट्टी पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं’, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया बयान

0

इजरायल पर हमास के हमले और उसके बाद इजरायली सेना के गाजा पट्टी पर जवाबी वार के तीन महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर कब्जे को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल का गाजा पर कब्जा बनाए रखने या नागरिकों को विस्थापित करने का कोई इरादा नहीं है।

इजरायल पर हमास के हमले और उसके बाद इजरायली सेना के गाजा पट्टी पर जवाबी वार के तीन महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर कब्जे को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल का गाजा पर कब्जा बनाए रखने या नागरिकों को विस्थापित करने का “कोई इरादा नहीं है।” नेतन्याहू ने हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को यह टिप्पणी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने गाजा पट्टी में किए गए इस नरसंहार के लिए इजरायल के खिलाफ शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक मामला शुरू किया है। हालांकि, इजरायल ने इसको खारिज कर दिया। एक बयान में कहा गया है कि इजरायल गाजा में फलस्तीनी लोगों का नरसंहार करने में शामिल रहा है और वर्तमान में भी कर रहा है।

‘हमास को निशाना बनाना हमारा लक्ष्य’

इजरायली पीएम ने कहा, “मैं कुछ बातें बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं – इजरायल का गाजा पर स्थायी रूप से कब्जा करने या इसकी नागरिक आबादी को विस्थापित करने का कोई इरादा नहीं है। गाजा का लक्ष्य हमास उग्रवादियों को निशाना बनाना है, फलस्तीनी आबादी को नहीं।”

उन्होंने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण अनुपालन में ऐसा कर रहे हैं। इजरायली सेना नागरिक हताहतों की संख्या को कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है, जबकि हमास फलस्तीनी मौतों की संख्या को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।”

नागरिकों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हमास

नेतन्याहू ने कहा कि फलस्तीनी नागरिक मानव ढाल के रूप में हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य गाजा को हमास के आतंकवादियों से मुक्त कराना और हमारे बंधकों को मुक्त कराना है।” उल्लेखनीय है कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक से हमला कर दिया था। जिसमें 790 नागरिकों सहित इजरायल में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे।

शुरुआती हमले में हमास के सैकड़ों लड़ाकों और गाजा के लोगों ने दक्षिणी समुदायों पर धावा बोल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमास ने 253 लोगों को बंधक बना लिया, जबकि 132 लोग अभी भी गाजा में हैं। इस बीच, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जारी इजरायली आक्रमण से फलस्तीनी मरने वालों की संख्या 23,357 हो गई है। वहीं, गाजा की 2.3 मिलियन आबादी में से लगभग 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हो गए हैं।

 

अब सनी देओल की फिल्म ‘सफर’ को मिलेगा सलमान खान का साथ, 27 साल बाद देखेंगे दोनों संग

0

अब इतने साल बाद दोनों सनी अभिनीत फिल्म सफर में साथ होंगे। खबरों के अनुसार इस सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को सलमान मुंबई के महबूब स्टूडिया में इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म के एक सीन को ऐसे डिजाइन किया गया है जहां दोनों ही कलाकारों की जरूरत एक ही फ्रेम में है।

27 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सनी और सलमान बड़े सितारों से लैस फिल्मों में कुछ नामीगिरामी सितारों की मेहमान भूमिका कमाल कर जाती है। फिर चाहे शाह रुख खान की फिल्म पठान में टाइगर यानी सलमान खान की मेहमान भूमिका हो या फिर टाइगर फिल्म में शाह रुख खान की दमदार एंट्री हो।

कैमियो यानी मेहमान भूमिका में कलाकारों के आने से फिल्म की कहानी में नयापन आ जाता है। पठान के बाद सलमान अब अभिनेता सनी देओल की फिल्म में भी कैमियो में नजर आएंगे। 27 साल पहले रिलीज हुई फिल्म जीत में दोनों एकसाथ स्क्रीन पर नजर आए थे।
अब इतने साल बाद दोनों सनी अभिनीत फिल्म सफर में साथ होंगे। खबरों के अनुसार इस सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को सलमान मुंबई के महबूब स्टूडिया में इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म के एक सीन को ऐसे डिजाइन किया गया है, जहां दोनों ही कलाकारों की जरूरत एक ही फ्रेम में है।

सलमान इसमें खुद का ही पात्र निभा रहे हैं। सफर फिल्म इस साल ही रिलीज होगी। इसके बाद सनी, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं सलमान करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म द बुल, सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम की शादी और यशराज फिल्म्स की टाइगर वर्सेस पठान की शूटिंग आरंभ करेंगे।

14 वर्ष का पंकज 133 दिन से लापता, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

0

दिल्ली: शिकायतकर्ता हिरा पति नन्हे लाल पता-दुकान संख्या 1193 नाईवाला करोल बाग़ सेंट्रल दिल्ली की निवासी हूँ मेरा बेटा पंकज कुमार उम्र करीब 14 वर्ष जो दिनांक-26-09-23 को समय करीब 8 बजे पर घर से कही चला गया जो नहीं आया है। उसके पास जो फ़ोन 8799782492 है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में 27-09-2023 को समय 11: 20 बजे प्राथमिक सूचना संख्या 1141 दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन करने में जुटी है।

हिरा पति नन्हे लाल बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद दिल्ली से लापता हुए पंकज के लापता होने के सम्बंध में थाना करोल बाग सेंट्रल दिल्ली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मेरा बेटा-का हुलिया रंग सांवला, कद-5 फिट 4 इंच, पहनावा-सफ़ेद रंग की कमीज और मेंहदी कलर का पायजामा, पैर में सफ़ेद रंग का चप्पल पहनी है।

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, पंकज के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस की मदद से पंकज के लापता होने की लिखित शिकायत उनके माता हिरा के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 8447539607. नन्हे लाल ने बताया कि बेटे की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

ई-खबर मीडिया ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

भारत के अंटार्कटिक अभियान में शामिल हुए बांग्लादेश और मॉरीशस के वैज्ञानिक, विभिन्न विषयों पर करेंगे सहयोग

0

मॉरीशस और बांग्लादेश के विज्ञानी बर्फीले महाद्वीप के लार्सेमैन हिल्स क्षेत्र में भारती अनुसंधान केंद्र में भारत के अंटार्कटिक अभियान के शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं। मॉरीशस के दो और बांग्लादेश के एक विज्ञानी कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के तहत अनुसंधान गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। विज्ञानी तीन से चार माह के लिए अंटार्कटिक अभियान में भाग लेंगे।

मॉरीशस और बांग्लादेश के विज्ञानी बर्फीले महाद्वीप के लार्सेमैन हिल्स क्षेत्र में भारती अनुसंधान केंद्र में भारत के अंटार्कटिक अभियान के शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं।

मॉरीशस के दो और बांग्लादेश के एक विज्ञानी कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के तहत अनुसंधान गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। विज्ञानी तीन से चार माह के लिए अंटार्कटिक अभियान में भाग लेंगे।

इस दौरान वे ध्रुवीय विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों में सहयोगात्मक अनुसंधान करेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण की चुनौतियों को भी समझेंगे। विज्ञानियों की भागीदारी नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में पहले सीएससी समुद्र विज्ञानी और हाइड्रोग्राफर सम्मेलन के परिणामस्वरूप सुनिश्चित हुई है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का आज जारी होगा परिणाम, देशभर के इन शहरों ने लिया है हिस्सा

0

नई दिल्ली में गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले देशभर के शहरों की रैंकिंग घोषित होगी। इस प्रतिस्पर्धा में भोपाल ने भी भाग लिया है।हालांकि भोपाल की रैकिंग क्या होगी अभी इसका पता नहीं है। वर्ष 2017 और 18 में भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छत शहर था।

हालांकि भोपाल की रैकिंग क्या होगी, अभी इसका पता नहीं है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी पांचवे नंबर पर आने का दावा कर रहे हैं। इसका पुरस्कार लेने के लिए महापौर मालती राय के साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं।

इधर सर्वे में अच्छी रैंकिंग के संकेत मिलते ही स्वच्छता सर्वेक्षण के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय सहित निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए, अपर आयुक्त विनित तिवारी, उपायुक्त योगेन्द्र पटेल और एनजीओ की टीम दिल्ली पहुंच गई।

इंदौर ने बरकरार रखी रैकिंग, भोपाल पिछड़ रहा

वर्ष 2017 और 18 में भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छत शहर था। इसके बाद से हर वर्ष पिछड़ता जा रहा है। वहीं इंदौर हर बार नबंर वन पर रहा। उसने शुरु से ही अपनी रैकिंग बरकरार रखी है। हालांकि बीते वर्ष भोपाल 17वें स्थान से उछल कर 11वें पर पहुंचा था।

निजी एजेंसियों को काम सौंपने से पिछड़े

शहर की वर्तमान आबादी 24 लाख पहुंच गई है। निगम के 19 जोन व 85 वार्ड में साफ-सफाई का जिम्मा नगर निगम के नौ हजार कर्मचारियों के पास है। जिसमें से सात हजार कर्मचारी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में दैनिक वेतन भोगी हैं।

हर जोन में एक प्रभारी सहायक स्वास्थ्य, हर वार्ड में एक दरोगा और हर वार्ड में 25 से 30 कर्मचारी रोजाना साफ-सफाई करते हैं। लेकिन निगम अधिकारी सिर्फ एनजीओ और सलाहकारों पर निर्भर हैं। कर्मचारियों के श्रम से ज्यादा एनजीओ को तबज्जो दी जाती है। इसलिए हर साल निगम पिछड़ रहा है।

IND Vs AFG पहला टी-20 आज:अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार, कोहली-राशिद नहीं खेलेंगे

0

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के IS बिंद्रा स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6 :30 बजे होगा। इस साल टीम इंडिया का यह पहला टी-20 मुकाबला होगा।

भारत के लिए सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से अहम है। टूर्नामेंट से पहले भारत की यह आखिरी टी-20 सीरीज है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान के 5 बीच टी-20 हुए
यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच बाइलैटरल टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 फॉर्मेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 मैच हुए हैं। 4 भारत ने जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ये सभी मुकाबले टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में खेले गए।

यशस्वी टीम के टॉप रन स्कोरर
कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि शुभमन गिल नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे। विराट कोहली पर्सनल कारणों से पहला टी-20 नहीं खेलेंगे।

भारत का इस साल यह पहला टी-20 मुकाबला होगा। सूर्यकुमार यादव पिछले साल टीम के टॉप रन स्कोरर रहे, लेकिन वे चोट की वजह से सीरीज नहीं खेल रहे। दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। वहीं 2023 में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीद सिंह ने लिए, उनके नाम 26 विकेट रहे।

गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान संभालेंगे। टीम के लिए साल 2023 में रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 288 रन रहे। टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में कैस अहमद पहले नंबर पर हैं, उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट लिए

टीम अपडेट
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। वे दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुधवार को भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मोहाली में यह जानकारी दी। द्रविड़ ने कहा- ‘विराट निजी कारणों की वजह से पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी पीठ की चोट दोबारा उभर आई है। राशिद ने 2 महीने पहले सर्जरी कराई थी।

पिच रिपोर्ट
मोहाली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पेसर्स को भी मदद मिलने लगती है। PCA स्टेडियम में कुल 6 टी-20 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते। मैदान पर हाईएस्ट टीम स्कोर 211 है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में भारत के खिलाफ बनाया था।

वेदर फॉरकास्ट
मोहाली में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा है। यहां बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन ठंड काफी रहेगी। हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। रात का टेम्परेचर 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रोहित बन सकते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा आज सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। रोहित के 51 टी-20 में 1527 रन हैं। उनसे आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 50 टी-20 में 1570 रन बनाए हैं। यानी रोहित को विराट से आगे निकल कर पहले नंबर पर आने के लिए 44 रन की जरूरत है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा/संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवि बिश्वोई/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत/हजरतुल्लाह जजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, नवीन-उल-हक, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद।