Home Blog Page 188

13 वर्ष का युवक सोनु कुमार 8 दिन से लापता, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

0

पटना: कंचन देवी पति-अर्जुन मिस्त्री, पता-मुरली गढ़, थाना चिकसोरा जिला नालंदा वर्तमान पता-पटना पब्लिक स्कूल के पास में मंटू कुमार के मकान में किरायेदार जनक चौक हसनपुरा रोड थाना-बेउर जिला पटना की निवासी हूँ मेरा बेटा सोनु कुमार उम्र करीब 13 वर्ष पिता-अर्जुन मिस्त्री जो दिनांक-03-01-24 को समय करीब 9 बजे पर घर से कही चला गया जो नहीं आया है। हम लोग अभी तक ढूंढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना दी है इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन करने में जुटी है।

कंचन देवी पति-अर्जुन मिस्त्री बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद नेपाल से लापता हुए सोनू कुमार, अर्जुन मिस्त्री ने बेटे के लापता होने के सम्बंध में थाना चिकसोरा जिला नालंदा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मेरा बेटा-का हुलिया गोरा रंग, कद-3 फिट 9 इंच, पहनावा-काला रंग का जैकेट, पैर में भखानी का लाल रंग का चप्पल सर में बाईं तरफ कान के उपर जखम का निशान, बाल काले व घूंगुराले

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, सोनु कुमार के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है। परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया

क्या कहती है पुलिस

पुलिस की मदद से सोनु कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत उनके पिता अर्जुन मिस्त्री के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 9030631493, 7643997644. अर्जुन मिस्त्री ने बताया कि बेटे की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है पटना पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

ई-खबर मीडिया ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

चांद पर नहीं उतरेगा अमेरिकी प्राइवेट कंपनी का स्पेसक्राफ्ट:फ्यूल लीक होने के बाद लैंडिंग असंभव; NASA का आर्टिमस-2 मिशन 2026 तक टला

0

अमेरिकी प्राइवेट कंपनी का पेरेग्रीन-1 लैंडर चांद पर नहीं उतरेगा। इस लैंडर को बनाने वाली कंपनी एस्ट्रोबोटिक ने इसकी जानकारी दी। यह लैंडर 8 जनवरी को स्पेस में भेजा गया था।

एस्ट्रोबोटिक कंपनी ने कहा- लॉन्च के बाद दो बड़ी प्रॉबलम हो गईं। पहली- फ्यूल लीकेज और दूसरी- फेल बैटरी चार्किंग। पेरेग्रीन-1 लैंडर की लॉन्चिंग के चंद घंटों बाद फ्यूल लीक होने लगा। इस वजह से लैंडर उस जगह पर नहीं पहुंच पाया जहां से उसे सूरज की रोशनी मिलने वाली थी।

सौर उर्जा नहीं मिलने के कारण लैंडर पर लगे सोलर पैनल चार्च नहीं हो पाए और बैटरी सिस्टम फेल हो गया। हालांकि, हमारी टीम ने बैटरी चार्च करने का तरीका तो निकाल लिया लेकिन फ्यूल लीकेज नहीं रोक पाए। इस बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टिमस-2 मिशन को 2026 तक के लिए टाल दिया है।

अब लैंडर को चांद के करीब पहुंचाना ही मिशन
कंपनी ने कहा- लॉन्चिंग से पहले हमारा मिशन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का था। सब सही होता तो 23 फरवरी को लैंडिंग होती। लेकिन अब हालात दूसरे हैं। अब हमारा मिशन लैंडर को चांद के जितना करीब हो सके उतना करीब ले जाना है। हम कोशिश कर रहे हैं कि बैटरी के सहारे वो सूरज के करीब पहुंच जाए जिससे सौर उर्जा के सहारे बैटरी लगातार चार्ज होती रहे और लैंडर से कुछ डेटा मिल सके।

इस मून मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी के मॉलिक्यूल्स का पता लगाना था। इसके साथ ही लैंडर के चारों ओर रेडिएशन और गैसों को मापना भी एक मकसद था। इससे पता चलता कि सोलर रेडिएशन का चांद की सतह क्या असर होता है।

एस्ट्रोबोटिक कंपनी ने मंगलवार 9 जनवरी को स्पेस में मौजूद परेग्रीन-1 लैंडर की यह तस्वीर शेयर की थी।
एस्ट्रोबोटिक कंपनी ने मंगलवार 9 जनवरी को स्पेस में मौजूद परेग्रीन-1 लैंडर की यह तस्वीर शेयर की थी।

लैंडर पर नासा के 5 पेलोड लगे हैं
द गार्डियन के मुताबिक, परेग्रीन-1 पर 15 पेलोड लगे हैं। इनमें से 5 नासा के हैं। यह चंद्रमा के मध्य-अक्षांश क्षेत्र (mid-latitude region) पर 23 फरवरी को लैंड होने वाला था। इस इलाके को साइनस विस्कोसिटैटिस या स्टिकनेस की खाड़ी कहा जाता है। इसे 8 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:48 बजे यूनाइटेड लॉन्च अलायंस कंपनी के वल्कन सेंटौर रॉकेट के जरिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से चांद की ओर रवाना किया गया था।

तस्वीर यूनाइटेड लॉन्‍च अलायंस के वल्कन सेंटौर रॉकेट की है। इसके जरिए पेरेग्रीन-1 लैंडर स्पेस में भेजा गया था।
तस्वीर यूनाइटेड लॉन्‍च अलायंस के वल्कन सेंटौर रॉकेट की है। इसके जरिए पेरेग्रीन-1 लैंडर स्पेस में भेजा गया था।

51 साल बाद कोई अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरता
अगर लैंडिंग होती तो यह 51 साल में पहली बार होता जब कोई अमेरिकी मिशन चांद पर उतरता। इसके पहले 1972 में अपोलो 17 मिशन ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इसके बाद अमेरिका ने साल 2022 में आर्टिमिस-1 मिशन को चांद पर रवाना किया था। लेकिन वह स्‍पेसक्राफ्ट चांद पर उतरा नहीं था। आर्टिमिस-1 ने चांद का चक्‍कर लगाया था।

2024 में लॉन्‍च होने वाला था आर्टिमिस-2 मिशन, अब टला
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टिमस-2 मिशन को 2026 तक के लिए टाल दिया है। नासा ने कहा- हम नहीं चाहते की चांद पर लैंडिंग के दौरान कोई भी परेशानी आए। हम अपनी को पर्याप्त समय देना चाहते हैं। किसी भी तरह की जल्दबाजी सही नहीं है।

नासा इस मिशन को 2024 में लॉन्‍च करने वाला था। आर्टिमिस-2 मिशन के त‍हत अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जाएगा। हालां‍कि वो भी चांद पर लैंड करने के बजाए, उसका चक्‍कर लगाकर लौट आएंगे।

Shahid Kapoor और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी का टाइटल रिवील

0

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya शाहिद कपूर और कृति सेनन आने वाले समय में एक रोमांटिक मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टाइटल को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच निर्माता दिनेश विजान की इस फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट हो गई है जो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है।

‘स्त्री और भेड़िया’ जैसी शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर निर्माता दिनेश विजान की अगली मूवी में एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बनेगी। इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले ही सामने आ चुकी है।

लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है। इस बीच कृति और शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिवील कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति

बीते साल 9 अप्रैल 2023 को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर बैठे हुए नजर आए, लेकिन इसमें फिल्म के नाम का एलान नहीं किया गया था।

ऐसे में अब शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म की नाम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। हालांकि फिल्म का ये टाइटल थोड़ा बड़ा और आकर्षित लग रहा है।

टाइटल के संग शाहिद और कृति का एक और लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है, साथ ही मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक का मोशन वीडियो भी इसमें शामिल है। बता दें कि ये पहला मौका है जब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

जानिए कब रिलीज होगी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

सिर्फ इतना ही नहीं कृति सेनन और शाहिद कपूर की इस फिल्म के टाइटल के अलावा रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। गौर करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज डेट की तरफ तो इन दोनों कलाकारों की ये लव स्टोरी बेस्ड मूवी वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए काफी बढ़ गई है। मालूम हो कि साल 2022 में ‘जर्सी’ के फ्लॉप होने के बाद शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Ranchi में बनेगा ताज होटल, सरकार ने टाटा समूह की कंपनी को लीज पर दी छह एकड़ जमीन; कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

0

झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) को कोर कैपिटल एरिया में छह एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह टाटा समूह की एक कंपनी है जो शहर में ताज होटल का निर्माण कराएगी।

राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाते हुए रांची में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) को कोर कैपिटल एरिया में छह एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

टाटा समूह की इस अग्रणी कंपनी के द्वारा विकसित ताज होटल ने भारत एवं विश्व में अत्यंत प्रतिष्ठित आतिथ्य स्थल होने का गौरव प्राप्त किया है। झारखंड पर्यटन नीति 2021 के तहत टाटा के साथ इस मसले पर करार हुआ था।

राज्य सरकार ने विधानसभा के निकट ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड के स्वामित्व में उपलब्ध भूखंडों में से छह एकड़ का प्लाट इस कंपनी को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

आइएचसीएल के द्वारा यहां 200 कमरों के साथ-साथ बैंक्वेट हाल आदि का निर्माण किया जाएगा। इस इलाके में जीआरडीए की ओर से बिजली, जलापूर्ति आदि सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसपर सहमति बनी।

और आठ जिलों में खुलेगा साइबर थाना

कैबिनेट ने गृह विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है जिसके तहत राज्य के आठ जिलों साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया गया है। ये थाने रांची, लातेहार, हजारीबाग, दुमका, बोकारो, रामगढ़, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिलों में खुलेंगे।

इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन खोलेगा मेडिकल काॅलेज

राजधानी रांची के इटकी स्थित ठाकुरगांव में 146 एकड़ भूमि 22.16 करोड़ रुपये की अदायगी पर राज्य सरकार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को देगी।

इस पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक मेडिकल कालेज भी खोलगी। राज्य सरकार ने फाउंडेशन को 75 प्रतिशत रियायती दर पर 99 वर्ष के लिए सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी है।

विधानसभा का सत्र सात फरवरी से होगा शुरू, लोकसभा चुनाव से पहले बजट पेश करेगी सरकार

0

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। इसमें सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2024-25 का बजट मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 19 फरवरी तक चलने वाले सत्र की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को जारी कर दी।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। इसमें सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2024-25 का बजट मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 19 फरवरी तक चलने वाले सत्र की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को जारी कर दी।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि बजट सत्र में कुल नौ बैठकें होंगी। राज्यपाल का अभिभाषण पहले दिन यानी सात फरवरी को होगा और इस पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर दो दिन चर्चा होगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि
इसमें लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं के लिए विभागों को आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बजट अभी प्रस्तुत नहीं होगा। इसके स्थान पर लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।
एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है लेखानुदान
यह एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। इसके लिए विभागीय प्रस्तावों को इसी महीने अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सत्र में कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके लिए विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

2 लाख करोड़ के पार पहुंचा Bajaj Auto का M-Cap, कंपनी के स्टॉक में आज आई जबरदस्त तेजी

0

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में Bajaj Auto तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 4000 करोड़ रुपये तक के स्टॉक बायबैक की घोषणा की थी। इसके बाद कंपनी के शेयर के साथ एम-कैप में भी तेजी देखने को मिली है।
आज शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के स्टॉक 6 फीसदी की तेजी के साथ 52-सप्ताह के उच्चतम सतर पर पहुंच गए हैं। दरअसल, कंपनी ने 4,000 करोड़ रुपये तक के शेयर को बायबैक करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है।
आज बीएसई पर कंपनी के शेयर 6.21 फीसदी की तेजी के साथ 7,420 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.94 फीसदी की बढ़त के साथ 7,399 रुपये प्रति शेयर ट्रेड कर रहा है। इसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अब कंपनी का एमकैप 2,01,50647 करोड़ रुपये हो गया है।

इस वजह से शेयर में आई तेजी
कंपनी के बोर्ड ने सोमवार को 10 रुपये अंकित मूल्य के 40,00,000 शेयरों को 10,000 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बायबैक करने का प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कंपनी 4,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत तक शेयर को बायबैक नहीं करेगी। बायबैक शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

शेयर बायबैक एक ऐसी प्रथा है जहां कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों से खुले बाजार के माध्यम से अपने शेयर खरीदने का फैसला लेती हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के कुल मामलों की संख्या 819 पहुंची, सिर्फ महाराष्ट्र-कर्नाटक में आधे से ज्यादा मामले

0

कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 का असर बढ़ते ही जा रहा है। देश के 12 राज्यों में अब इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक मंगलवार तक 819 JN.1 वैरिएंट के केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मामले महाराष्ट्र (250) और कर्नाटक (199) में ही हैं।

वहीं, केरल में 148, गोवा में 49, गुजरात में 36, आंध्र प्रदेश-राजस्थान में 30-30, तमिलनाडु-तेलंगाना में 26-26, दिल्ली में 21, ओडिशा में 3 और हरियाणा में एक केस मिला है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, JN.1 वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन हॉस्पीटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसका मतलब संक्रमित मरीज घर पर रहकर ही रिकवर हो रहे हैं।

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छठी कक्षा के छात्र की मौत

0

अमेरिका में आयोवा प्रांत के पेरी हाईस्कूल में गुरुवार सुबह एक बंदूकधारी ने जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में छठी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक घायलों में एक की हालत गंभीर है।

द न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, विद्यार्थी अपनी शीतकालीन छुट्टियों के बाद वापस स्कूल आ रहे थे, तभी बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया। अखबार के अनुसार आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने घटना की पुष्टि की है। मोर्टवेट ने कहा कि घायलों में चार छात्र और एक प्रशासक शामिल हैं। प्रशासक की पहचान ईस्टन वैली कम्युनिटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने डैन मार्बर्गर के रूप में की है। वह पेरी हाईस्कूल के प्रिंसिपल भी हैं।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य घायलों की पहचान नहीं बताई गई है। मोर्टवेट ने यह जरूर साफ किया है कि बंदूकधारी की पहचान इसी स्कूल के 17 वर्षीय छात्र डायलन बटलर के रूप में हुई है। खूनखराबा करने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह स्कूल डेस मोइनेस से लगभग 40 मील उत्तर पश्चिम में है। स्कूल में गोलीबारी कक्षाएं शुरू होने से पहले की गई।

हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 41 सदस्यीय कोर समूह की घोषणा की

0

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने रविवार को बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) (Sports Authority of India (SAI).) में सोमवार (8 जनवरी) से शुरू होने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप (Junior Women’s National Coaching Camp) के लिए 41 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा (41-member core probable group announced) की। नए कोर संभावित समूह को 2023 में आयोजित घरेलू चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

हॉकी इंडिया के मुताबिक खिलाड़ी 6 फरवरी को समाप्त होने वाले एक महीने के शिविर के लिए 8 जनवरी को कोच तुषार खांडकर को रिपोर्ट करेंगे। खांडकर ने कहा कि इस कोर ग्रुप को हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, जोनल चैंपियनशिप के साथ-साथ जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी संबंधित राज्य टीमों के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मैं इस नए समूह के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि इन खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखी जाएगी और उन्हें अगले एफआईएच जूनियर विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विकसित किया जाएगा।

41 सदस्यीय कोर-संभावित समूह में खिलाड़ियों की सूची-

गोलकीपर – विद्याश्री वी, अदिति माहेश्वरी, निधि, एंगिल हर्षरानी मिंज।
डिफेंडर – लालथंटलुआंगी, नीरू कुल्लू, ममिता ओरम, टी. निरुपमा देवी, ज्योति सिंह, अंजलि बरवा, पवनप्रीत कौर, पूजा साहू।

मिडफील्डर – प्रियंका डोगरा, रजनी करकेट्टा, एफ. लालबी अक्सियामी, मनीषा, निराली कुजूर, हिना बानो, के. सोनिया देवी, अनिशा साहू, प्रियंका यादव, के. शिलेमा चानू, सुप्रिया कुजूर, जयसिकदीप कौर, बिनिमा धन, हुदा खान, साक्षी राणा।
फॉरवर्ड – सोनम, संजना होरो, देचम्मा पीजी, इशिका, हिमांशी शरद गावंडे, कनिका सिवाच, निशा मिंज, यमुन्ना, गीता यादव, गुरमेल कौर, लालरिनपुई, मुनमुनि दास, अश्विनी पंजाब कोलेकर, सुनेलिता टोप्पो (सीनियर महिला कोर ग्रुप)।

पीयूष गोयल ने इंडस फूड 2024 प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, निर्यात बढ़ाने पर दिया जोर

0

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्री (Union Minister of Commerce & Industry and Consumer Affairs) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने सोमवार को किसानों (farmers) को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्रदान (Providing better prices to produce) करने, रोजगार पैदा करने और देश की कमाई बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर खाद्य प्रसंस्करण, उत्पाद ब्रांडिंग और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर जोर दिया।

गोयल ने ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में आयोजित भारत के जीवंत और विविध खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी ‘इंडस फूड 2024’ (Exhibition ‘Indus Food 2024’) के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस प्रदर्शनी के उद्घाटन पर अपने संबोधन में वाणिज्य मंत्री ने भारत के विविध खाद्य उद्योग की प्रशंसा की और वैश्विक बाजारों को लुभाने की इसकी क्षमता पर जोर दिया।

वाणिज्य मंत्री ने भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को लेकर कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात में 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि भारत का कृषि निर्यात कुल मिलाकर लगभग 53 अरब अमेरिकी डॉलर है। गोयल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग की पहचान की गई है। उन्होंने देश के विविध कृषि-जलवायु क्षेत्रों, 158 खाद्य और कृषि भौगोलिक संकेतों (जीआई) और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल के तहत जिलों में 708 अद्वितीय खाद्य पदार्थों की पहचान को रेखांकित किया।

उधर, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि देश का 50 अरब डॉलर का मौजूदा कृषि निर्यात वर्ष 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारत वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को वर्ष 2030 तक 2,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। बर्थवाल ने ‘इंडसफूड मेला-2024’ में कहा कि ‘रेडी-टू-ईट’ खाद्य खंड जैसे क्षेत्रों में बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। गौरतलब है कि यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी है।