Home Blog Page 194

भारतीय मूल की ‘अंडरकवर एजेंट’ के नाम पर रखा गया लंदन में ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नाम

0

भारतीय मूल की ब्रिटिश जासूस (British spy of Indian origin) और टीपू सुल्तान की वंशज (Descendant of Tipu Sultan) नूर इनायत खान (Noor Inayat Khan) के नाम पर लंदन में एक ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ (‘Council Housing Block’) का नाम रखा गया है। इसके लिए मतदान कराया गया था।

कैमडेन काउंसिल ने बुधवार को एक समारोह में ‘‘नूर इनायत खान हाउस’’ का अनावरण किया। इस मौके पर लेबर पार्टी के स्थानीय सांसद एवं विपक्षी नेता कीर स्टार्मर, खान की जीवनी की लेखिका श्रबानी बसु और कैमडेन काउंसिल के नेता और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव (एसओई) के लिए ‘अंडरकवर एजेंट’ के रूप में भारतीय मूल की जासूस नूर इनायत खान के योगदान का सम्मान करने के लिए ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। कैमडेन वह नगर था जहां युवा नूर 1943 में नाजी-कब्जे वाले फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने परिवार के साथ रहती थीं।

‘स्पाई प्रिंसेस: द लाइफ ऑफ नूर इनायत खान’ की लेखिका बसु ने कहा, यह अद्भुत है कि कैमडेन के निवासियों ने हाउसिंग ब्लॉक का नाम नूर इनायत खान के नाम पर रखने के लिए मतदान किया। कैमडेन के लोगों ने वास्तव में नूर को अपने दिल में बसा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक सूफी थीं, वह धार्मिक सहिष्णुता में विश्वास करती थीं, वह अहिंसा और राष्ट्रों के बीच शांति में विश्वास करती थीं। आइए आज हम शांति और सद्भाव के लिए उनका संदेश लेकर जाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर में “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने पर दी बधाई

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ग्वालियर में सोमवार को आयोजित तानसेन समारोह (Tansen Ceremony.) के अंतर्गत “ताल दरबार” कार्यक्रम में एक साथ 1282 तबला वादकों की प्रस्तुति (Presentation of 1282 tabla players.) कर “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” (“Guinness Book of World Records”.) में अपना नाम दर्ज कराने पर सभी कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने भी शुभेच्छा तथा आशीर्वचन के लिए सभी मध्यप्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि यह अद्भुत, अविस्मरणीय, अद्वितीय है। मध्यप्रदेश की संगीत नगरी ग्वालियर में ‘तानसेन समारोह’ के अंतर्गत आयोजित ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम में एक साथ 1,282 तबला वादकों की प्रस्तुति ने “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराने का अभूतपूर्व कार्य किया है। इस नए विश्व रिकार्ड की उपलब्धि हासिल करने पर कलाकारों के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैं संगीत की दुनिया के इन सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने भारतीय संगीत को इस आयाम तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है।

गौरतलब है कि संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह में अपराजेय भारतीयता के विश्वगान राष्ट्रगीत वंदे मातरम की धुन पर “ताल दरबार” ने राष्ट्रीयता का उद्घोष करते हुए 1282 तबला वादकों ने अपनी प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था का प्रमाण पत्र ग्रहण किया था। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

चार बरस के नन्हे तबला वादक से लेकर बड़ी उम्र के तबला साधकों से सजा दरबार इस अर्थ में भी अनूठा था कि एक साथ प्रदेश की तीन पीढ़ियां तबला वादन कर रही थीं। तानसेन की जमीन पर तबलों की थाप से सजे दरबार में तानसेन की नगरी थिरक रही थी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की परिकल्पना पर आधारित तबला वादकों ने तीन ताल के ठेका पर संगीत के सम्राट तानसेन को संगीतमय प्रणाम किया। हारमोनियम, सितार और सारंगी की धुन पर सजे लहरा और कायदा पर तबला वादन ने ग्वालियर किला को गुंजायमान कर दिया था।

MP में मनरेगा के अंतर्गत बढ़ेगी मजदूरी की दर, राज्य सरकार ने केन्द्र को भेजा पत्र

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मंगलवार को मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा (under MNREGA) के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास (Efforts to increase wage rates) किए जाएंगे। वर्तमान में मध्यप्रदेश की मजदूरी दर 221 रुपये है, जिसे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजा गया है।

बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमृत सरोवरों के लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। प्रदेश में 38 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 35 लाख 60 हजार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास पूर्ण किए गए हैं। शेष आवासों को भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से प्रदेश में एक लाख 10 हजार शालाओं के लगभग 45 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कों की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। योजना के कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों को कार्य योजना बनाकर पूरा किया जाए। प्रदेश में सभी ग्रामों, मजरे-टोलों तक सड़कें पहुँचाने के लिए विभिन्न निर्माण विभागों से भी समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ पात्रतानुसार प्रदान किया जाए। कोई भी पात्र वंचित नहीं रहे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों सहित विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर तथा कैच द रेन कार्यों से 2021-22 से अभी तक लगभग 23 करोड़ घन मीटर जल भराव क्षमता विकसित हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रीगण से चर्चा
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में बैठक में मंत्रीगण से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से जनकल्याण से संबंधित योजनाओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों और संकल्प पत्र के बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्रीद्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य बैठक में उपस्थित थे। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

सुमन रामतेल नेपाल का युवक दो माह से लापता, पानीपत में होटल में करता था काम

0

हरियाणा: नेपाल से हरियाणा के जिला पानीपत के होटल में काम करने रहने वाला सुमन रामतेल नाम का युवक 60 दिनों पहले घर से निकला अब तक है लापता। पीड़ित परिजनों के साथ ने नेपाल के कोशी के जिला मोरंग के पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना दी है इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन करने में जुटी है।

गल्फ में उसके पिता के साथ काम करने वाले नसीम में यह जानकारी मीडिया को साझा की 2 महीने पहले घर से चला गया। माता शकीला रामतेल को बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद नेपाल से लापता हुए सुमन रामतेल के कुमार रामतेल ने बेटे के लापता होने के सम्बंध में नेपाल स्थित कोसी जिला मोरड़ गाँव रतुवामाई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, सुमन रामतेल के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है। परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया

क्या कहती है पुलिस 

नेपाल पुलिस हरियाणा पुलिस की मदद से सुमन रामतेल के लापता होने की लिखित शिकायत उनके पिता कुमार रामतेल व माता शकीला रामतेल के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 9812326534. कुमार रामतेल ने बताया कि बेटे की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है नेपाल पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

 

ई-खबर मीडिया ब्यूरो हरियाणा, देव शर्मा रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India (BCCI)) की महिला चयन समिति (Women’s Selection Committee) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (against Australia) आगामी तीन एकदिनी और इतने ही टी20 मैचों ( three ODIs and as many T20 matches ) के लिए भारतीय टीम की घोषणा (Indian team announcement) कर दी है। टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी लेग स्पिनर मन्नत कश्यप को मौका दिया गया है, जो एकदिनी और टी-20 दोनों टीमों का हिस्सा हैं।

तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेली जाएगी और 28 दिसंबर, 2023 को शुरू होगी। अगले दो वनडे क्रमशः 30 दिसंबर, 2023 और 02 जनवरी, 2024 को खेले जाएंगे।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 5 जनवरी, दूसरा मैच 07 जनवरी और तीसरा व आखिरी मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा। सभी टी-20 मैच डीवाई पाटिल, नवी मुंबई में खेले जाएंगे।

भारतीय एकदिवसीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

सिद्धार्थ-कियारा से लेकर आलिया-रणबीर तक, नया साल मनाने विदेश रवाना हुए ये सितारे

0

बॉलीवुड में भी न्यू ईयर के जश्न की तैयारियां चल रही है। कई कपल नए साल की शुरुआत के लिए मुंबई से बाहर जा चुके हैं। सोमवार देर रात बी टाउन के एंडोरेबल कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। आइए देखते हैं कौन-कौन वेकेशन के लिए विदेश रवाना हुए हैं।

नए साल का आगाज होने में अब महज पांच दिन बाकी है। 2023 को लोग अलविदा कहने वाले है और साल 2024 का ग्रैंड वेलकम होने वाला है। सोमवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। तो वहीं अब पूरा देश नए साल के ग्रैंड वेलकम की तैयारी में लगा गया। हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करने वाला है।

बॉलीवुड में भी न्यू ईयर के जश्न की तैयारियां चल रही है। कई कपल नए साल की शुरुआत के लिए मुंबई से बाहर जा चुके हैं। तो वहीं, किसी ने विदेश को अपने नए साल के जश्न के लिए चुना है। सोमवार देर रात बी टाउन के एंडोरेबल कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  समेत कई सेलेब्स मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। आइए देखते हैं कौन-कौन वेकेशन के लिए विदेश रवाना हुए हैं।

सिद्धार्थ और कियारा

बी-टाउन का फेमस कपल सिद्धार्थ और कियारा सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये कपल शादी के बाद अपना नया साल मनाने वाला है, जिसके लिए दोनों बेहद खुश हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल अपना नया साल विदेश में मनाने वाला है। हालांकि, अभी तक उनके वेकेशन डेस्टिनेशन का पता नहीं चला है। दोनों इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस का त्यौहार अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं मंगलवार की सुबह ये कपल बेटी राहा के साथ मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। कहा जा रहा है कि इस कपल ने भी विदेश के लिए उड़ान भरी है। हालांकि, आलिया और रणबीर वेकेशन पर कहां जा रहे हैं इसे लेकर कोई कन्फर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर पत्नी वाइफ मीरा राजपूत के साथ वेकेशन के लिए रवाना हो गए हैं।   नए साल के जश्न की जगह का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

खुशी और जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स भी वेकेशन के लिए निकल पड़ी हैं। मंगलवार सुबह खुशी और जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

IOCL ने इंडियन करेंसी में खरीदा 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल, ऐसे होगा देश को लाभ

0

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अबू धाबी नेशनल आयल कंपनी से 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल खरीदा है। इसका भुगतान उन्होंने रुपया में किया है। यह एक तरह का ऐतिहासिक कदम है क्योंकि पहले क्रूड ऑयल की खरीद का भुगतान डॉलर में किया जाता था। भारत में तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी से ज्यादा आयात करना होता है।

भारत सरकार ने रुपया को वैश्विक पहचान देने के लिए कदम उठाया है। आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी से 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल खरीदा है। इस खरीद की भुगतान उन्होंने रुपया में की है। आपको बता दें कि भारत में तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी से ज्यादा आयात करना होता है।

पहली बार कच्चे तेल की खरीद का भुगतान रुपया में किया गया है। यह ऐतिहासिक कदम है। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा का उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पहले क्रूड ऑयल की खरीद का भुगतान करने के लिए डॉलर का इस्तेमाल किया जाता था। जुलाई 2023 में भारत ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने कच्चे तेल की खरीद के लिए रुपये में भुगतान को लेकर एक एग्रीमेंट पर साइन किया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद रुपया को वैश्विक पहचान मिलेगी।

रुपये से किये भुगतान के फायदे

भारत के इस कदम के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के में चल रहे डॉलर के वर्चस्व को कम कर दिया। भारत व्यापार के लिए डॉलर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस भुगतान के बाद स्थानीय मुद्रा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब रुसी तेल खरीद का भी भुगतान रुपया में किया जाएगा। आपको बता दें कि इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि इस कदम के बाद जहां एक ओर भारतीय करेंसी का प्रचलन वैश्विक स्तर पर होगा तो वहीं दूसरी तरफ यह डॉलर की मांग को कम करने में मदद करेगा। 1970 के दशक से ही तेल की खरीद का भुगतान डॉलर में किया जा रहा है।

मोहन कैबिनेट में 23 लोकसभा सीटों से बनाए मंत्री, क्या BJP ने सेट कर दिया मिशन 2024 के लिए समीकरण?

0

मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की एक छवि भी दिखती है। राज्य के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 23 का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही इस बात की पूरी उम्मीद थी कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय समीकरणों पर विशेष ध्यान देगी। केंद्रीय नेतृत्व से भी इसी तरह के निर्देश मिलने की बात सामने आ रही थी।

मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन यादव की कैबिनेट (Mohan Yadav Cabinet Expansion) का विस्तार हुआ। 28 नेताओं को मंत्री बनाया गया। 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की एक छवि भी दिखती है। राज्य के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 23 का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हो गया है।

हालांकि, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार, गुना, खंडवा और खरगोन लोकसभा क्षेत्र से कोई मंत्री नहीं है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सात विधानसभा सीटों से कांग्रेस जीती थी। बात करें धार लोकसभा क्षेत्र की तो यहां आठ विधानसभा सीटें हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस ने बाजी मार ली।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटी पार्टी

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही इस बात की पूरी उम्मीद थी कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय समीकरणों पर विशेष ध्यान देगी। केंद्रीय नेतृत्व से भी इसी तरह के निर्देश मिलने की बात सामने आ रही थी। जो उम्मीद है तकरीबन वैसा ही हुआ। अब मंत्री बनाए गए नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को प्रदेश के जनता द्वारा किए गए वादों को पूरा करे।

किस अंचल का कितना प्रतिनिधित्व

ग्वालियर-चंबल-6

बुंदेलखंड – 3

विंध्य -4

महाकोशल – 3

मध्य भारत – 8

मालवा-निमाड़ – 9

भाजपा का जातीय समीकरण का दांव

मध्य प्रदेश सरकार में एक तरफ जहां ओबीसी जाती से ताल्लुक रखने वाले डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं, एक अनुसूचित जाति और एक अनारक्षित नेता को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा, 13 ओबीसी, पांच एसी और पांच एसटी ( इनमें पांच महिला शामिल हैं) को मंत्री बनाया गया है।

श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को मान दिलाना हमारी प्राथमिकता – प्रधानमंत्री मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअली सहभागिता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर इंदौर में हुए ‘मजदूरों के हित-मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर श्रमिकों को हितलाभ वितरण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिवादन किया तथा हुकुमचंद मिल के मजदूरों को वितरित होने वाले हितलाभ का चेक श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों और लिक्विडेटर को सौंपा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्रीन बॉन्ड से अर्जित धनराशि से बनने वाले 60 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 429 करोड़ के जन कल्याणकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया तथा 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी वितरित की।

प्रदेश की नई सरकार का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम गरीब और श्रमिकों के लिए करना मेरे लिए संतोष का विषय है – प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम श्रमिक भाई-बहनों की वर्षों की तपस्या तथा सपनों और संकल्पों का परिणाम है। प्रसन्नता है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। इसके साथ ही प्रदेश की नई सरकार का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम गरीब, संघर्षपूर्ण जीवन जी रहे श्रमिकों के लिए आयोजित करना और ऐसे कार्यक्रम में मुझे सहभागिता का अवसर मेरे लिए संतोष का विषय है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार की नई टीम को हमारे श्रमिक परिवारों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। गरीब का आशीर्वाद और उनका स्नेह क्या कमाल कर सकता है, यह मै अच्छी तरह जानता हूँ। मुझे यकीन है कि मध्यप्रदेश की नई टीम आने वाले दिनों में ऐसे ही कई ओर उपलब्धियां हासिल करेगी। मुझे बताया गया है कि जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया तब इंदौर में उत्सव का माहौल निर्मित हो गया था। इस निर्णय से हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्यौहारों का उल्लास और बढ़ा दिया है। आज का यह आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और “सुशासन दिवस” है। मध्यप्रदेश के साथ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का संबंध, उनकी आत्मीयता से हम सभी परिचित हैं। सुशासन दिवस पर हुए इस कार्यक्रम के लिए सभी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। मेरे परिवारजनों आज सांकेतिक तौर पर 224 करोड़ रूपए का चेक सौंपा गया है। आने वाले दिनों में यह राशि श्रमिक भाई-बहनों तक पहुंचेगी। मैं जानता हूँ कि आपने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन अब आपके सामने सुनहरे भविष्य की सुबह है। इंदौर के लोग 25 दिसम्बर की तारीख को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के रूप में याद रखेंगे। मैं आपके धैर्य के आगे नतमस्तक हूँ और आपके परिश्रम को प्रणाम करता हूँ।

देश का श्रमिक सशक्त बनें और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि देश में मेरे लिए चार जातियां सबसे बड़ी हैं। यह जातियां हैं- मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माताएं-बहनें और मेरे किसान भाई-बहन। मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों की सेवा, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है। हमारे प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बनें और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कई क्षेत्रों में अग्रणी रहा है

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कई क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। इंदौर के विकास में यहां के कपड़ा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां के 100 साल पुराने महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट की ऐतिहासिकता से आप सब परिचित हैं। शहर की पहली कॉटन मिल की स्थापना होलकर राजघराने ने की थी। मालवा का कपास ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों में जाता था, और वहाँ मिलों में कपड़ा बनाया जाता था। एक समय था जब इंदौर के बाजार कपास के दाम निर्धारित करते थे। इंदौर में बने कपड़ों की माँग देश-विदेश में होती थी। यहाँ कपड़ा मिलें रोजगार का बड़ा केन्द्र बन गई थीं। इन मिलों में काम करने वाले कई श्रमिक दूसरों राज्यों से आए और यहाँ घर बसाया, यह वह दौर था जब इंदौर की तुलना मैनचेस्टर से होती थी। लेकिन समय बदला और पहले की सरकारों की नीतियों का नुकसान इंदौर को भी उठाना पड़ा।

इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के प्रेरक उदाहरण बन रहे हैं

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इंदौर के उस पुराने गौरव को फिर से लौटाने का भी प्रयास कर रही है। भोपाल-इंदौर के बीच इन्वेस्टमेंट कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर-पीथमपुर इकॉनामिक कॉरीडोर एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का विकास हो, विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क हो, धार जिले में भैंसोला में पीएम मित्र पार्क हो, सरकार द्वारा इन पर हजारों करोड़ों रूपए का निवेश किया जा रहा है। इससे यहाँ रोजगार के हजारों नए अवसर बनने की संभावना है। विकास के इन प्रोजेक्ट्स से यहाँ की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। मध्यप्रदेश का बहुत बड़ा क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का प्रेरक उदाहरण बन रहे हैं। इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा गोवर्धन प्लांट भी संचालित हो रहा है। इलेक्ट्रानिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ ई-चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है।

जलूद प्लांट के ग्रीन बांड से पर्यावरण की रक्षा में देश के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज जलूद सोलर एनर्जी प्लांट के वर्चुअल भूमिपूजन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। इस प्लांट से प्रतिमाह 4 करोड़ रूपए के बिजली बिल की बचत होने वाली है। इस प्लांट के लिए ग्रीन बांड जारी कर लोगों से पैसा जुटाया जा रहा है। ग्रीन बांड का यह प्रयास पर्यावरण की रक्षा में देश के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक और माध्यम बनेगा।

प्रदेशवासी मोदी की गारंटी का भरपूर लाभ उठाएं

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने जो संकल्प लिए और जो गारंटी दी है, उसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। हर लाभार्थी तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए “विकसित भारत संकल्प यात्रा” मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पहुंच रही है। विधानसभा निर्वाचन के कारण मध्यप्रदेश में यह यात्रा कुछ विलंब से आरंभ हुई है, लेकिन उज्जैन से आरंभ होने के कुछ ही दिन में इससे जुड़े 600 से भी अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। लाखों लोगों को यात्रा से सीधा लाभ मिल रहा है। मेरा मध्यप्रदेश के सभी लोगों से आग्रह है कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब आपके यहाँ आने वाली हो, तो आप उसका भरपूर फायदा उठाएं, अधिक से अधिक लोग वहां पहुंचे, यह सुनिश्चित करें कि शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी वंचित न रहे। मोदी की गारंटी पर भरोसा जताकर हमें प्रचंड बहुमत देने वाली मध्यप्रदेश की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूँ, आपको अनेक शुभकामनाएं।

श्रमिकों के संतोष के और प्रसन्नता के यह पल मुझे सदैव ऊर्जा प्रदान करेंगे – प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मुझे गरीबों और श्रमिकों से जुड़े कार्यक्रम में सहभागी होने का राज्य सरकार ने अवसर प्रदान किया। मेरे जीवन के लिए यह पल मुझे सदैव ऊर्जा प्रदान करेंगे। मैं इंदौर, मध्यप्रदेश सरकार, बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए श्रमिक भाई-बहनों का आभारी हूँ। लंबे संघर्ष के बाद श्रमिकों के जीवन में आज का यह शुभ अवसर आया है। श्रमिक भाईयों के संघर्ष से प्राप्त सफलता का यह संतोष और उनकी प्रसन्नता मुझे समाज के लिए कुछ न कुछ सकारात्मक करने की सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष उपलब्धियां अर्जित की हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के जनप्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए कहा कि इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष उपलब्धियां अर्जित की हैं। जनप्रतिनिधियों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के निरंतर संघर्ष से ही हुकुमचंद मिल मजदूरों की समस्या के समाधान की उपलब्धि अर्जित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि वाजपेयी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे, सभी को साथ लेकर चलने का उनका स्नेहमयी स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उज्जैन की बड़नगर तहसील में अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। उन्हें इंदौर की छप्पन दुकान की चाट प्रिय थी। वे कहते थी कि मैं मालवी व्यक्ति हूँ।

दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ने वाले नगरों में शामिल है लोकमाता अहिल्या बाई की नगरी इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ने वाले नगरों में लोकमाता अहिल्या बाई की नगरी इंदौर शामिल है। लोकमाता अहिल्या बाई ने अपना पूरा राज्य महादेव को समर्पित कर एक सेविका बन आदर्श जीवन व्यतीत किया। वे होलकर वंश की सम्राज्ञी थीं, लेकिन उन्होंने पूरे देश में धार्मिक स्थानों का जीर्णोद्धार कराया, केदारनाथ, जमुनोत्री, गंगोत्री, रामेश्वरम, द्वारका, बनारस आदि तीर्थ स्थानों पर उनका योगदान आज भी दिखाई देता है। महाकाल की सवारी के लिए मुखौटों का उपहार देकर उज्जैन का भी विशेष मान बढ़ाया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में गरीब मजदूरों की कठिनाइयां कम हुई हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गरीब मजदूरों की कठिनाइयां कम हुई हैं। श्रमिक परिवारों की चुनौतियों से मैं भलीभांति परिचित हूँ। प्राय: उद्योग स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है, और यह उद्योग रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम भी बनते हैं। परंतु किन्हीं कारणों से उद्योग बंद हो जाने की स्थिति में श्रमिक परिवारों को कठिन चुनौती सामना करना पड़ता है। प्राय: मजदूरों की देनदारियों के मामले न्यायालय में उलझ जाते हैं। उज्जैन की विनोद-विमल मिल का मामला भी इसी प्रकार से उलझा था, जिसका निराकरण सरकार का व्यापक दृष्टिकोण रखते हुए कराया गया, यह प्रदेश में निराकरण का पहला प्रकरण था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और इंदौर के जन-प्रतिनिधियों व श्रमिक संगठनों के नेताओं ने समस्या के निराकरण की ओर कदम बढ़ाए और प्रधानमंत्री श्री मोदी की सहमति से इंदौर के 4 हजार 800 श्रमिकों को उनका हक दिलाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना।

ग्रीन बॉन्ड से अर्जित धनराशि से बनने वाले 60 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट परियोजना का हुआ शिलान्यास

‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जलुद में 308 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास किया। यह सौर ऊर्जा प्लांट 220 एकड़ की भूमि पर बनेगा। उक्त सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना से इंदौर शहर में जल आपूर्ति के लिए नर्मदा नदी की पंपिंग पर नगर निगम द्वारा प्रति माह होने वाले लगभग 25 करोड़ के खर्चे में 4 करोड़ की मासिक बचत की जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 90 हजार कार्बन क्रेडिट भी अर्जित होगा तथा कार्बन उत्सर्जन में इतनी कमी आएगी जिसके लिए लगभग 90 लाख पेड़ लगाने पड़ते। एनएसई में पंजीकृत इंदौर नगर निगम देश का पहला ऐसा नगरीय निकाय है जिसने ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू जारी कर उससे अर्जित धनराशि से यह सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना की शुरुआत की है।

लगभग 429 करोड़ के जन कल्याणकारी विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 8 विभागों के कुल 71 कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत 105.73 करोड़ हैं। इसी तरह 3 विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास भी किया जिनकी कुल लागत 322.85 करोड़ हैं। कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का भी आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।

175 दिव्यांगजनों को वितरित की रेट्रोफिटेड स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी का वितरण भी किया। उन्होंने दिव्यांगजनों से रूबरू होकर भेंट की और उन्हें स्कूटी की चाबी वितरित की। इसी के साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस में डोनेशन हेतु रेडक्रॉस एप का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरभि सांखला का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल जीतकर इंदौर शहर का नाम रोशन करने वाली सुरभि सांखला को मंच से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने स्वागत किया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने मालवी पगड़ी, कमल की विशाल माला और माँ अहिल्या की प्रतिमा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल की निराकरण प्रक्रिया तथा जलूद परियोजना पर केन्द्रित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, विधायक श्री तुलसी सिलावट, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री गोलू शुक्ला, आईडीए के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, श्री गौरव रणदिवे सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बेटी हुई तो पति ने घर से निकाला और कर ली तीसरी शादी

0

दरभंगा बिहार: मामला दरभंगा जिले के बहेरा क्षेत्र का है।जहां एक ओर सरकार “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” का नारा दे रहे है वही दूसरी ओर कुछ लोग बेटी के जन्म होने पर उसे अपनी मां के साथ छोड़ कर चले जाते है।ये मामला बहेरा,दरभंगा का जहां सुशीला कुमारी (20 वर्ष) दरभंगा के बहेरा क्षेत्र की रहने वाली है इनकी शादी आज से तीन वर्ष पहले बिरौल, दरभंगा में अभिषेक शाहा (25 वर्ष) पिता देवानंद शाहा के संग दहेज के रूप में एक लाख ग्यारह हजार रुपिया नकद राशि और साथ में दो भरी सोना लेकर शादी हुई थी।

जिंदगी अच्छी खासी चल रही थी। सादी के दो साल बाद उन्हें एक पुत्री हुई ये खबर सुनते ही अभिषेक के परिवार वाले ताना मारने लगे अभिषेक के परिवार वाले सुशीला को घर से निकालने की बात करने लगे और बेवजह रोज कीच-कीच रात में उसके साथ मार पीट अभिषेक व उसके परिवार वाले उसे पेट्रोल डालकर मारने की धमकी देते थे और कहते थे भाई को बुलाओ और कहो दो लाख रूपये लेकर आए तब जाकर तुम्हे और तुम्हारी बेटी को रखूंगा नही तो दोनो को जलाकर मार डालूंगा। वही सुशीला का भाई राहुल कुमार( 27 वर्ष)ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी और अपने परिवार की भरण पोषण करता है ये बेचारा भला कहां से इतना रकम जुटा पाता फिर भी जैसे तैसे महाजन से 6 पर्सेंट सुध में पैसा लेकर सत्तर हजार रुपिए अभिषेक के परिवार वालों को दिया ताकि उसके बहन के साथ वो लोग मारपीट ना करे। लेकिन वो लोग बच्चे के जन्म के एक साल बाद सितंबर 2023 को बच्ची व उसकी मां को उसके मायके छोड़कर चले गए जबकि उस समय उसकी बच्ची निमोनिया से गुजर रही थी किसी को तनिक भी चिंता नहीं हुई।

ठीक एक महीने के बाद सुशीला के भाई राहुल को पता चलता है कि उसके ही गांव में अभिषेक ने दूसरी सादी कर ली आपको बताते चले कि अभिषेक की सुशीला से पहले एक शादी और हो चुकी थी कुल मिलाकर उसने तीन शादियां कर ली। दहेज़ के लालच में भोली भाली लड़कियों को जाल में फसाकर शादी रचा लेता है और दहेज का सारा रकम हजम कर जाता है। जब ये खबर सुशीला के परिवार वालों के सामने आया मानो अंधेरा छा गया। सुशीला के परिवार वालों ने निकट के थाने एवं नगर के महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई जहां उन्हें कारवाई की आश्वासन दिया गया। सुशीला के भाई राहुल ने ये जानकारी मीडिया को दी और कहा हमारी बहन सुशीला को न्याय दिलाने की कृपा करे ।

ई खबर के लिए कटिहार से सचिन मोहाली की रिपोर्ट।