Home Blog Page 197

Tennis Hall of Fame में भारत का डंका, Leander Paes और Vijay Amritraj को मिला ये बड़ा सम्मान

0

पूर्व डबल विश्व नंबर 1 लिएंडर पेस और ब्रॉडकास्टर विजय अमृतराज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गए। प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस को भी टेनिस में इस सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना गया है। चीनी महिला ली ना 2019 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली एशियाई सदस्य बनीं थीं।

पूर्व डबल विश्व नंबर 1 लिएंडर पेस और ब्रॉडकास्टर विजय अमृतराज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गए।

पत्रकार को भी चुना गया-

इसके साथ ही प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस को भी टेनिस में इस सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना गया है। लिएंडर और अमृतराज ने भारत को हॉल ऑफ फेम में प्रतिनिधित्व करने वाला 28वां देश बनने में मदद की। 2024 की क्लास को आधिकारिक तौर शनिवार, 20 जुलाई, 2024 को न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

अगले साल किया जाएगा शामिल-

हॉल ने बुधवार को 2024 की अपनी क्लास की घोषणा की। और इसे अगले वर्ष भी शामिल किया जा रहा है। रिचर्ड इवांस को कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया था।अमृतराज को भी कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया है और लिएंडर खिलाड़ी की कैटेगरी में आते गहैं। दोनों भारत से हैं और हॉल ऑफ फेम में दोनों पहले सदस्य हैं।

चीनी महिला बनी थी पहली एशियाई सदस्य-

दो ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीतने वाली चीनी महिला ली ना 2019 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली एशियाई सदस्य बनीं थीं। अगले वर्ष का इंडक्शन समारोह 20 जुलाई को न्यूपोर्ट में आयोजित किया जाएगा। लिएंडर पेस के सेलेक्शन से दो साल का सूखा खत्म हो गया है, जिसमें प्लेयर कैटेगरी में किसी को भी नहीं चुना गया था।

2022 में पहली बार नहीं सिलेक्ट हुई बैलेट-

2022 की क्लास में इतिहास में पहली बार बैलेट पर किसी को सेलेक्ट नहीं किया गया था और 2023 में भी यह ऐसा ही रहा था। उम्मीदवारों को 75% बैलेट पर चुना जाना आवश्यक है, जिसमें मतदाताओं  में मीडिया, इतिहासकार और हॉल ऑफ फेम समस्य और इंडस्ट्री एक्सपर्ट और फैन शामिल हैं।

रवीना टंडन से आयुष्मान खुराना तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में किया गोविंदा को बर्थडे विश

0

Happy Birthday Govinda बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार गोविंदा बी टाउन का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज 21 दिसंबर को एक्टर अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रवीना टंडन से लेकर आयुष्मान खुराना और काजोल तक कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा आज 21 दिसंबर को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त, परिवार वाले और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने खास दोस्त और अभिनेता गोविंदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पहले गाने ‘लड़का दीवाना लगे’ का वीडियो शेयर किया। 90 के दशक में मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी रवीना और गोविंदा एक खास बंधन साझा करते थे। यह जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद थी। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही

बता दें कि यह गाना फिल्म ‘दूल्हे राजा’ का है। यह मूवी 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कादर खान, मोनिश बहल और जॉनी लीवर भी दिखाई दिए थे।

शिल्पा शेट्टी ने भी किया विश

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गोविंदा के साथ डांस स्टेप करते हुए एक पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी।

आयुष्मान खुराना ने गोविंदा को बर्थडे विश करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा हैप्पी बर्थडे गोविंदा सर। इसके अलावा काजोल, राजीव आदित्य समेत कई अन्य स्टार्स ने गोविंदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

समंदर में और बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को जल्द मिलेंगे 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट

0

फ्रांस ने भारतीय नौसेना के विमान वाहक जहाज आइएनएस विक्रांत और आइएनएस विक्रामादित्य के लिए 26 राफेल समुद्री फाइटर जेट खरीदने के लिए टेंडर ओपन कर दिया है। अब फ्रांस ने इस सौदे के लिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी फ्रेमवर्क के तहत यह सौदा किया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है।

भारतीय सेना के बेड़े में जल्द ही 26 राफेल समुद्री फाइटर जेट और शामिल होने वाले हैं। फ्रांस ने भारतीय नौसेना के विमान वाहक जहाज आइएनएस विक्रांत और आइएनएस विक्रामादित्य के लिए 26 राफेल समुद्री फाइटर जेट खरीदने के लिए टेंडर ओपन कर दिया है। भारत ने इस बारे में फ्रांस से वार्ता की थी।

फ्रांसीसी सरकारी अधिकारियों की एक टीम आई भारत

अब फ्रांस ने इस सौदे के लिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी फ्रेमवर्क के तहत यह सौदा किया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेशों में सैन्य बिक्री से जुड़े फ्रांसीसी सरकारी अधिकारियों की एक टीम भारतीय निविदा पर प्रतिक्रिया के लिए पेरिस से दिल्ली आई है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि अब भारत फ्रांस की बोली की समीक्षा करेगा। फ्रांसीसी बोली में वाणिज्यिक प्रस्ताव या विमान की कीमत के साथ-साथ अनुबंध के अन्य विवरण भी शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने राफेल के नौसेना संस्करण को खरीदने का फैसला किया था।

अक्टूबर में दसौ के अध्यक्ष ने भारत का दौरा किया 

करीबन एक महीने से अधिक समय पहले भारत ने फ्रांस की सरकार को औपचारिक रूप से अनुरोध पत्र भेजकर दसौ एविएशन से विमान खरीदने की सूचना दी थी। इस सौदे को लेकर अक्टूबर की शुरुआत में दसौ के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने नई दिल्ली का दौरा कर भारत की इस संभावित खरीद के बारे में विचार-विमर्श किया था।

इस सौदे का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया पेरिस दौरे पर लिया गया था। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक मोड में काम कर रही हैं कि अधिग्रहण अनुबंध पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर किए जाएं।

टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने की अपाचे लड़ाकू हेलीकाप्टर के 250वें ढांचे की आपूर्ति

टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड ने हैदराबाद में अपनी अत्याधुनिक सुविधा में निर्मित एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलीकाप्टर के लिए 250वां ढांचे (फ्यूजलेज) की आपूर्ति की। कंपनी ने बुधवार को कहा कि ये ढांचे अमेरिकी सेना सहित दुनिया भर के ग्राहकों के लिए निर्मित किए जाते हैं।

टीबीएएल ने कहा कि 250वें भारत निर्मित ढांचे की आपूर्ति भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और देश की स्वदेशी विनिर्माण क्षमता को आगे बढ़ाने के कंपनी के निरंतर प्रयास का प्रमाण है।

लाडली बहनों के लिए अच्छी ख़बर! शिवराज ने फिर दिलाया विश्वास

0

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना यूं ही चालू रहेगी या बंद हो जाएगी, यह प्रदेश घर में इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें लाडली बहना योजना का जिक्र तक नहीं हुआ। इसके बाद लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कई सवाल उठाए।

ग्रीनलैंड में नहीं है कोई रेल नेटवर्क, लोग हेलीकॉप्टर और नाव से करते हैं यात्रा

0

ग्रीनलैंड में गर्मी के दिनों में सूरज पूरी तरह से डूबता नहीं है और आप रात को भी सूरज देख सकते हैं और यह दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है।

ग्रीनलैंड की यात्रा बहुत अनोखी होती है। यहां पहुंचने के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं है। बता दें कि यात्री आमतौर पर डेनमार्क या आइसलैंड के माध्यम से ग्रीनलैंड जाते हैं और वहां पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर, नाव, प्लेन या डॉग स्लेज का सहारा लेते हैं, जिससे प्राकृतिक सौन्दर्य का अनुभव होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्रीनलैंड में सड़क और रेल नेटवर्क भी नहीं है।

रात में भी दिखता है सूरज

ग्रीनलैंड के उत्तरी क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में सूरज पूरी तरह से डूबता नहीं है और आप रात को भी सूरज देख सकते हैं। इस घटना को “मिडनाइट सन” या “मिडनाइट सनशाइन” कहा जाता है। यहां आप अगस्त के महीने में जाएं। इस दौरान आपको यहां बर्फ से ढकी ग्रीनलैंड सूरज के नीचे बेहद सुंदर नजर आएगी।

इसके अलावा, यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जिसका नाम “Northeast Greenland National Park” है जो कि साल 1974 में स्थापित किया गया था।

इस कारण पिघलता है ग्लेशियर

बता दें कि ग्रीनलैंड के केंद्र में बर्फ की चादर की मोटाई 3 किलोमीटर तक पहुंच जाती है, जिसके कारण ग्लेशियर पिघलता है। अनुमानों के अनुसार, ग्लेशियर के पिघलने का असर महासागरों में देखने को मिलता है। इससे विश्व महासागर का स्तर 6 से 7 मीटर तक भी पहुंच जाता है। दरअसल, ग्रीनलैंड की जलवायु बहुत ठंडी होती है, जिससे बर्फ का जमाव बड़े हिस्सों में होता है।

LG गाड़ियों के लिए बना रही ट्रांसपेरेंट एंटीना:ब्लूटूथ सहित कनेक्टिविटी फीचर्स बेहतर होंगे, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो-2024 में होगा अनवील

0

LG इलेक्ट्रॉनिक फ्रांस की ग्लास बनाने वाली कंपनी सेंट-गोबेन सेकुरिट के साथ मिलकर गाड़ियों के लिए ट्रांसपेरेंट एंटीना बना रही है। टेक कंपनी अगले साल जनवरी में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES-2024) में इस एंटिना को पेश करेगी।

इस एंटीना में एक ट्रांसपेरेंट फिल्म का इस्तेमाल किया गया है। इससे गाड़ियों में ब्लूटूथ सहित अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स और भी बेहतर हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई तकनीक से ऑटोमोटिव बाजार में LG की स्थिति और भी मजबूत होगी।

इससे रियल टाइम टेडा ट्रांसफर करना आसान होगा
वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारों के लिए एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गैजेट्स और एडवांस्ड फीचर अवेलेबल हैं। अपकमिंग ऑटोनोमस और हाई-टेक गाड़ियों में बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी की जरूरत होगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए LG ट्रांसपेरेंट एंटीना पेश कर रही है। इसकी मदद से हाई-टेक व्हीकल्स में रियल-टाइम डेटा का ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।

पारदर्शी एंटीना से बेहतर होगी 5G कनेक्टिविटी
LG ने ट्रांसपेरेंट एंटीना को अलग-अलग गाड़ियों के ग्लास पर आसानी से सेट होने के हिसाब से डिजाइन किया है। एंटीना को ग्लास के ऊपर या ग्लास के अंदर आसानी से फिट जा सकता है।

असल में यह एंटीना एक आर-पार दिखने वाली लेयर है, जो दूरसंचार और नेटवर्क ट्रैफिक को बेहतर बनाने में सक्षम है। इसकी मदद से 5G, ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) और वाई-फाई जैसी वायरलेस कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

सनरूफ या विंडस्क्रीन पर लग सकता है एंटीना
LG के पारदर्शी एंटीना को कार की विंडशील्ड या ग्लास सनरूफ में लगाया जा जा सकता है, जिससे वाहन निर्माताओं को नए मॉडल बनाते समय डिज़ाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना होगा।

इसके साथ ही इससे पारंपरिक एंटेना के स्पेस को भी खाली किया जा सकेगा। इस एंटीना में LG के 80 से अधिक पेटेंट शामिल हैं, जिनमें एंटीना पैटर्न को पारदर्शी बनाने की डिजाइन क्षमता और पारदर्शी इलेक्ट्रोड तकनीक शामिल है।

‘डंकी’ का प्रमोशन करने दुबई पहुंचे शाहरुख:स्पेशल फैन के साथ ली सेल्फी, बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया SRK का सिग्नेचर पोज

0

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान वो फिल्म प्रमोशन करने दुबई पहुंचे। शाहरुख दुबई के एक माॉल से बाहर निकल रहे थे। वहीं व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताती हैं। तभी शाहरुख महिला के पास जाकर उनके साथ खुद सेल्फी लेते हैं। ये देख उनके चाहनेवालों का प्यार उनके लिए और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि वो बहुत डाउन टू अर्थ हैं। इसके अलावा दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख का सिग्नेचर पोज भी दिखाया गया। फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है फिल्म रिलीज होने में केवल एक दिन बचे हैं।

इससे पहले भी शाहरुख की कई फिल्मों का प्रमोशन बुर्ज खलीफा पर किया गया है। वहीं इस बार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल का भी प्रमोशन बुर्ज खलीफा पर किया गया था।

‘डंकी’ और ‘सालार’ में टक्कर

शाहरुख स्टारर फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ एक दिन के गैप पर रिलीज की जा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों का महाटक्कर होना तय है। ‘डंकी’ की रिलीज डेट 21 दिसंबर और ‘सालार’ की 22 दिसंबर है। बता दें दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। प्रभास की ‘सालार’ कई भाषा में रिलीज हो रही है। वहीं शाहरुख की ‘डंकी’ केवल हिंदी में रिलीज की जाएगी।'सालार' और 'डंकी' में होगी महाटक्कर, दोनों फिल्में एक दिन के गैप पर रिलीज हो रही हैं।

क्या होगी फिल्म डंकी की कहानी

‘डंकी’ में शाहरुख खान का किरदार हार्डी अपनी और अपने चार दोस्तों की कहानी सुना रहा है, जो पंजाब के एक खूबसूरत गांव में रहते हैं। सभी का सपना है कि उन्हें लंदन जाना है और बेहतर जिंदगी जीनी है। फिल्म डंकी प्यार और दोस्ती की कहानी है। लंदन जाने के लिए सभी दोस्त कई मुश्किलों का सामना करते हैं। फिल्म की कहानी उनकी इसी जद्दोजहद पर आधारित है।

सालार में क्राइम सिटी खानसार की कहानी दिखाई गई है

फिल्म के ट्रेलर में क्रिमिनल सिटी खानसार का जिक्र किया गया है। दिखाया गया है कि यहां कई सिरफिरे क्रिमिनल्स का राज चलता है। इस शहर पर राज करने के लिए वर्धराज मन्नार (पृथ्वीराज सुकुमारन) एक युद्ध छेड़ देता है। उसके बचपन का दोस्त देवा उर्फ सालार (प्रभास) इस काम में उसकी मदद करता है, जो कि एक वन मैन आर्मी है।

वर्धराज और सालार मिलकर सभी दुश्मनों को खत्म करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर के अंत में एक डायलॉग है जो फिल्म को लेकर सबका उत्साह बढ़ा देता है। वह यह है कि- ‘खानसार ने बहुतों की कहानी बदली है पर खानसार की कहानी तब बदली जब दो जिगरी दोस्त कट्टर दुश्मन बन गए

शाहरुख की पिछली फिल्में ब्लॉकबस्टर, प्रभास को हिट की तलाश

सालार और डंकी का क्लैश साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। मार्केट में दोनों ही फिल्मों को लेकर बज है और दोनों ही फिल्मों के लीड एक्टर्स शाहरुख और प्रभास की फैन फाॅलोइंग जबरदस्त है। जहां शाहरुख की पिछली फिल्में पठान और जवान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं। वहीं प्रभास की आखिरी हिट फिल्म 2017 में रिलीज हुई बाहुबली थी। इसके बाद रिलीज हुई साहाे, राधे श्याम और आदिपुरुष बुरी तरह फ्लॉप रहीं। ऐसे में एक्टर को एक हिट की तलाश है।

Pakistan करतारपुर में ‘दर्शन रिजॉर्ट’ का निर्माण कराने की बना रहा योजना, यहां से गुरुद्वारा दरबार साहिब के हो सकेंगे दर्शन

0

इसका निर्माण गुरुद्वारा दरबार साहिब से महज 500 मीटर की दूरी पर किया जाएगा। अगले माह परियोजना का शिलांयास कर 2024 के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना में पूरा पैसा प्रांत सरकार द्वारा लगाने की बात कहते हुए प्रांतीय सचिव ने बताया कि रिजॉर्ट की ऊपरी मंजिल पर कम से कम 10 कमरे मिनी थियेटर और जिम होगी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के निकट दर्शन रिजॉर्ट बनाने की योजना बना रही है। यहां से सिख यात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन हो सकेंगे। पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ने वाले करतारपुर कारिडोर का उद्घाटन 2019 में किया गया था।
सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव ने करतारपुर में अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताए थे। ऐसे में सिख धर्म में इस स्थान का विशेष महत्व है।पंजाब प्रांत के पर्यटन सचिव राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (तकरीबन 8.91 करोड़ रुपये) की लागत से पांच मंजिला दर्शन रिजॉर्ट का निर्माण अगले माह शुरू किया जाएगा। परियोजना का निर्माण दुनियाभर से आने वाले सिखों की सुविधा के लिए किया जाएगा।

दरबार साहिब से महज 500 मीटर की दूरी पर किया जाएगा निर्माण 

उन्होंने बताया कि इसका निर्माण गुरुद्वारा दरबार साहिब से महज 500 मीटर की दूरी पर किया जाएगा। अगले माह परियोजना का शिलांयास कर 2024 के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना में पूरा पैसा प्रांत सरकार द्वारा लगाने की बात कहते हुए प्रांतीय सचिव ने बताया कि रिजॉर्ट की ऊपरी मंजिल पर कम से कम 10 कमरे, मिनी थियेटर और जिम होगी।

वहीं, द एक्सप्रेस न्यूज ने सोमवार को बताया कि महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के परिसर में स्थापित की जाएगी। महाराजा रणजीत सिंह की यह प्रतिमा जून 2019 में उनकी 180वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाहौर के शाही किले में स्थापित की गई थी, लेकिन कुछ चरमपंथियों के हमले के बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी।

IPL 2024 ऑक्शन में खुला इन अनकैप्ड प्लेयर्स की किस्मत का बंद दरवाजा, ये हैं नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी

0

मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया। सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को बेस प्राइस से 42 प्रतिशत ज्यादा पैसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। इसके अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात की गई है।

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर बहाया पैसा-

वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया। 72 खिलाड़ियों पर 10 टीमों ने कुल 230.45 करोड़ रुपये लगाए। ऐसे में आइए देखते हैं 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी:-

समीर रिजवी 8 करोड़ 40 सीएसके-

ऑक्शन से पहले ही पूर्व क्रिकेटरों का अंदाजा था कि इस बल्लेबाज पर टीमें बड़ा दांव खेल सकती हैं, लेकिन 20 के बेस प्राइस से शुरू होकर बोली 8 करोड़ 40 लाख तक चली जाएगी इसका अंदाजा खुद समीर को भी नहीं था। समीर को अपनी टीम में शामिल करने लिए गुजरात और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी, लेकिन अंत में जीत चेन्नई की हुई।

शाहरुख खान 7 करोड़ 40 लाख जीटी-

पंजाब ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले रिलीज किया था। ऐसे में 40 लाख के बेस प्राइस में खिलाड़ी के लिए पंजाब ने ही सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच खिलाड़ी को लेकर बोली 7 करोड़ तक गई। ऐसे में खिलाड़ी अंत में गुजरात की टीम में शामिल हुए।

7 करोड़ 20 लाख दिल्ली के हुए कुमार कुशाग्र-

विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को 20 लाख बेस में सबसे पहले चेन्नई ने खरीदने की कोशिश की। इसके बाद गुजरात की टीम और चेन्ई के बीच बोली लगी। बाद में 1 करोड़ तक पहुंचते-पहुंचते चेन्नई पीछे हट गई। ऐसे में खिलाड़ी के लिए दिल्ली ने जमकर बोली लगाई और 7 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

5 करोड़ 80 लाख में राजस्थान ने बनाया शुभम दुबे को अपना-

अनकैप्ड में सबसे पहले 20 लाख के बेस प्राइस के साथ दिल्ली ने बल्लेबाज शुभम दुबे के लिए दांव खेला। इसके बाद राजस्थान और दिल्ली ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई। 5 करोड़ 80 लाख में खिलाड़ी को राजस्थान ने खरीद लिया है।

एम सिद्धार्थ 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने खरीदा-

स्पिनर एम सिद्धार्थ रो 20 लाख के बेस प्राइस में सबसे लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल करना चाहा था, लेकिन इसके बीच आरसीबी ने भी स्पिनर के लिए बोली लगाना शुरू की। दोनों के बीच 20 लाख से शुरू हुई बोली 2 करोड़ 40 लाख तक गई और अंत में जीत लखनऊ सुपरजायंट्स की हुई।

लोकसभा अध्यक्ष ‘ओम बिरला’ ने बोली बड़ी बात, कहा- PM के नेतृत्व में भारत 2047 तक बन जाएगा विकसित राष्ट्र

0

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। संसद में यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है। संवाद बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं।उन्होंने दो देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोर्टेन लोककेगार्ड और सुरक्षा और रक्षा पर उपसमिति की अध्यक्ष नथाली लोइसो ने किया।

बिरला ने कहा कि भारत और यूरोप लोकतंत्र और विविधता के मूल्यों पर आधारित साझा दृष्टिकोण साझा करते हैं। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के मजबूत संकल्प के साथ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत आर्थिकी के रूप में तेजी से उभर रहा है।

बैठक के दौरान यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और दुनिया के सामने मौजूद अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने दो देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, संसद भवन में यूरोपीय संसद की सुरक्षा और रक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई।

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद व अन्य संबंधित खतरों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में भारत का सहयोग मांगा। संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भी मुलाकात की।