Home Blog Page 2

सोने के भाव में उछाल, चांदी ने भी लगाई तेज छलांग, एमसीएक्स पर ये रहे भाव, जानें महानगरों में कीमतें

0

वायदा बाजार में सोने और चांदी के तेवर चढ़े हुए हैं। ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आने वाले समय में भी दोनों धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वायदा बाजार में बुधवार को इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.79 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,30,787 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया। इसी समय चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 1.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कीमत 1,84,307 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।महानगरों में सोने का हाजिर कीमत
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,073 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,985 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,809 प्रति ग्राम है।
goodreturns के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में सोने की कीमत ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,794 प्रति ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,794 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,157 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,055 प्रति ग्राम है।
आज बैंगलोर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,794 प्रति ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। tradingeconomics के मुताबिक, बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहा, और यह $4,220 प्रति औंस के करीब पहुंच गया। कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण यह है कि बाजार अब फेडरल रिज़र्व से और अधिक मौद्रिक नरमी की उम्मीद कर रहा है।

ताज़ा अमेरिकी आर्थिक रिपोर्टों से यह संकेत मिला है कि देश में आर्थिक गतिविधियों की रफ़्तार कुछ धीमी हुई है। इसी वजह से यह अनुमान काफी मज़बूत हो गया है कि फेड अगले सप्ताह होने वाली अपनी बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बाज़ार अब इस कटौती की संभावना को लगभग 90% मानकर चल रहा है।

इस शहर में आज क्यों बंद रहेंगे ऑफिस, स्कूल और बैंक, सरकार ने घोषित की छुट्टी

0

सरकार की तरफ से एक दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूल, ऑफिस और बैंक समेत कई संस्थाएं बंद रहेंगी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश सिर्फ भोपाल के लिए ही है। इस दौरान शहर में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। बुधवार को छुट्टी के लिए सरकार की तरफ से पत्र भी जारी हुआ है।
भोपाल गैस कांड की 41वीं बरसी
मध्य प्रदेश सरकार ने दुनिया की सबसे भयावह औद्योगिक त्रासदी, भोपाल गैस कांड की 41वीं बरसी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश भोपाल शहर और जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, बैंक और सार्वजनिक उपक्रमों पर लागू होगा।

जानिए क्या बोले DM?
गैस त्रासदी की बरसी को लेकर भोपाल के जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शांति और श्रद्धांजलि बनाए रखने के लिए शहर में धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी तरह के जुलूस या प्रदर्शन पर पहले अनुमति जरूरी होगी।

गैस त्रासदी में करीब 5300 लोग मारे गए थे
बता दें कि 2-3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसायनेट (MIC) गैस के रिसाव से हजारों लोग मारे गए थे। लाखों लोग आज भी इसके दुष्प्रभाव झेल रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उस रात और उसके बाद करीब 5300 लोग मारे गए थे। जबकि गैर-सरकारी अनुमान 20,000 से ज्यादा मौतों का दावा करते हैं। हर साल 3 दिसंबर को भोपाल में शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीले मोमो? ज्यादा मात्रा में मिलाया जा रहा अजीनोमोटो, अवैध प्लांट कराया गया बंद

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में मोमो में ज्यादा मात्रा में अजीनोमोटो मिलाया जा रहा है। जांच में बात सही पाए जाने पर एक अवैध मोमो के प्लांट को बंद भी करवाया गया है।इंदौर: मोमो खाना भारत में एक आम बात है। बड़ी संख्या में देशवासी मोमो खाते हैं और इसका मार्केट बहुत बड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमो खाना आपके घर में मौजूद गर्भवती महिला और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकता है और इसके पीछे की वजह है मोमो में होने वाली अवैध मिलावटखोरी। दरअसल तमाम जगहों पर मोमो में तय मात्रा से ज्यादा अजीनोमोटो मिलाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?
ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को मोमो के एक अवैध प्लांट को बंद कराया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस प्लांट में जो मोमो तैयार किए जा रहे थे, उनमें तय सीमा से ज्यादा अजीनोमोटो होने के खुलासे के बाद कार्रवाई की गई।

दरअसल इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरह के मोमो एक प्लांट में बनाए जा रहे थे। यहां से कई जगहों पर मोमो की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन जब यहां चेकिंग हुई तो पता लगा कि यहां स्वीकृत मात्रा से ज्यादा अजीनोमोटो मिलाया जा रहा है।

अजीनोमोटो क्या होता है?
अजीनोमोटो को ‘मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी)’ भी कहते हैं, जो किसी भी खाने की चीज का स्वाद बढ़ा देता है। अगर चाइनीज आइटम्स समेत तमाम व्यंजनों में इसे नहीं डाला जाए तो कई लोगों को तो खाने में स्वाद भी नहीं लगेगा। ऐसे में खाने की चीजों में अजीनोमोटो डालने की एक सीमा तय की गई है लेकिन तमाम लोग नियम का उल्लंघन करते हैं और तय सीमा से ज्यादा अजीनोमोटो डालते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि अजीनोमोटो का तय मात्रा से ज्यादा इस्तेमाल करने से कुछ लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इनमें गर्भवती महिलाएं और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे शामिल हैं।

जिस प्लांट पर कार्रवाई हुई, वहां मिली गंदगी
अधिकारियों के मुताबिक, मोमो के जिस प्लांट पर कार्रवाई की गई है, उसके परिसर में स्वच्छता का खयाल नहीं रखा गया था और कच्चे माल को सही से स्टोर भी नहीं किया गया था। इसके अलावा प्लांट के पास मोमो बनाने के लिए कोई लीगल लाइसेंस भी नहीं था। ऐसे में इस प्लांट को अगले आदेश तक बंद करवा दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। (

हरियाणा में 25 लाख 41 हजार वोटों की चोरी हुई, हर 8 में से एक वोटर नकली”, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

0

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हरियाणा के चुनावों के नतीजों का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख 41 हजार वोटों की चोरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है।नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ी प्रेस कॉन्फेंस करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी हुई। राहुल ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं कि हरियाणा में 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है।राहुल ने H फाइल्स के जरिए वोट चोरी का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास ‘एच’ फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरे राज्य को चुरा लिया गया है। हमें संदेह था कि यह व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा, “हमें हरियाणा में हमारे उम्मीदवारों से बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है और काम नहीं कर रहा है। उनकी सारी भविष्यवाणियां उल्टी हो गईं। हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में इसका अनुभव किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर ध्यान केंद्रित करने और वहां जो कुछ हुआ था, उसके बारे में विस्तार से जानने का फैसला किया।”

हरियाणा के चुनाव नतीजों का उदाहरण दिया
राहुल गांधी ने कहा, “सभी एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे। दूसरी बात जो हमारे लिए आश्चर्यजनक थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोट वास्तविक मतदान से अलग थे। हरियाणा में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए, हमने सोचा कि आइए विस्तार से जानें। जब मैंने पहली बार यह जानकारी देखी, जो आप देखने जा रहे हैं, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं सदमे में था। मैंने टीम को कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।”

राहुल ने कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, जेन-जी इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है। मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं। हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी। कृपया उनके (सीएम नायब सैनी) चेहरे पर मुस्कान और उस ‘व्यवस्था’ पर ध्यान दें, जिसकी वह बात कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में 22,779 वोटों से चुनाव हार गई।

वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल की फोटो का इस्तेमाल किया गया: राहुल
राहुल ने एक लड़की की तस्वीर दिखाकर बताया कि ये लड़की ब्राजील की मॉडल है, जिसका वोटर लिस्ट में कई जगहों पर इस्तेमाल किया और इस फोटो के जरिए हरियाणा में 22 बार अलग-अलग बूथों पर वोट डाला गया। इस फोटो वाली वोटर के कई नाम हैं, जैसे सीमा, स्वीटी और सरस्वती। इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है। यह एक स्टॉक फोटो है और वह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।”

अनुष्का शर्मा ने रील लाइक करके मचाई हलचल, फैंस बोले- ‘भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है’

0

विराट कोहली ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस दौरान अनुष्का हमेशा उनके साथ रही हैं। इसीलिए विराट भी कभी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को अपनी सफलता का श्रेय देने से पीछे नहीं रहते। वह कई बार कह चुके हैं कि उनके मुश्किल समय में अनुष्का ही उनके साथ थीं।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और मजबूत जोड़ियों में से एक हैं और हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। विराट कोहली ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, कभी सफलता के चरम पर रहे विराट के करियर में वो समय भी आया जब वह क्रिकेट पिच पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। विराट अपने करियर में हर तरह का समय देख चुके हैं, लेकिन इस पूरे समय एक चीज जो जस की तस रही, वह था अनुष्का का उन्हें समर्थन। अनुष्का हर अच्छे-बुरे समय में विराट के साथ खड़ी रही हैं और खुद ये बात विराट कहते हैं। विराट ने खुलकर ये बात कही थी कि उनके हर मुश्किल समय में अनुष्का ही उनके साथ थीं। अब इस पर सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रहा है, जिस पर अनुष्का शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

फैन के वीडियो पर अनुष्का का रिएक्शन वायरल
सोशल मीडिया पर विराट के कुछ फैंस ने एक रील बनाई है, जो विराट कोहली के उस बयान पर है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मेरे बुरे समय मं सिर्फ मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा ही मेरे साथ खड़ी थीं।’ विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का को देते हुए ये बात कही थी, जिस पर ये रील तेजी से वायरल हो रहा है। विराट के इस स्टेटमेंट पर उनके कुछ फैंस ने एक फनी वीडियो बनाया है, जिस पर इमरान खान का ‘बेवफा’ सॉन्ग लगाया और ये देख अनुष्का भी खुद को इसे लाइक करने से नहीं रोक पाईं।

नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai Venue और Venue N Line, जबरदस्त डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और कीमत पर डाले एक नजर

0

ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए आज का दिन खास रहा, क्योंकि हुंडई इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Venue और इसके स्पोर्टी वर्जन Venue N Line के सेकंड-जेनरेशन मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं।भारत में हुंडई ने आज अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Venue का नया अवतार लॉन्च कर दिया है, साथ ही इसके स्पोर्टी वर्जन Venue N Line को भी पेश किया गया है। पहली जनरेशन की जबरदस्त सफलता के बाद कंपनी ने इस सेकंड-जेनरेशन Venue को स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के नए स्तर तक पहुंचाने का दावा किया है। नए मॉडल को देखकर साफ है कि हुंडई ने डिजाइन से लेकर फीचर्स तक हर पहलू में बड़ा बदलाव किया है, ताकि SUV सेगमेंट में Venue की पकड़ और मजबूत हो सके।

शार्प और प्रीमियम डिजाइन
नई Hyundai Venue और Venue N Line का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न है। फ्रंट में नया रेक्टैंगुलर ग्रिल, डार्क क्रोम इंसर्ट्स, और क्वाड-बीम LED हेडलैंप्स इसे शानदार अपील देते हैं। ऊपर की तरफ C-शेप DRLs और कनेक्टेड लाइट बार SUV को प्रीमियम टच देते हैं। साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल्स और Venue मोटिफ वाला सिल्वर इंसर्ट SUV को अधिक डायनामिक बनाते हैं। पीछे की ओर Venue को कनेक्टेड टेललैंप्स और 3D Venue लोगो के साथ नया, मस्कुलर रियर डिजाइन मिला है।
टेक्नोलॉजी और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
केबिन पूरी तरह नया है। इसमें अब डुअल-टोन डार्क नेवी और डव व्हाइट इंटीरियर थीम दी गई है। कार में सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका ट्विन 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले है। इसके अलावा नया टेराजो टेक्सचर डैशबोर्ड को स्टाइलिश बनाता है। रियर सीट पर अब ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट मिलेगा-20mm लंबा व्हीलबेस, रीयर AC वेंट्स, सनशेड्स और रीक्लाइनिंग सीट्स की वजह से लंबी यात्राएं आरामदायक होंगी।ADAS और प्रीमियम फीचर्स का धमाल
नई Venue और Venue N Line में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ड्राइविंग को और सेफ बनाती है। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, ESC, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, वॉइस असिस्टेड सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और एम्बियंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम ऑप्शन दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
नई Venue तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आई है-1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल। खास बात यह है कि अब डीजल वेरिएंट में भी 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं Venue N Line को केवल 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन है।

मध्य प्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ किए जा रहे हैं विकास के तीव्र प्रयास’, बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

0

70वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह अभ्युदय मध्य प्रदेश के तीसरे व अंतिम दिन ड्रोन शो, महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य और सुप्रसिद्ध गायिका स्नेहा शंकर की सुगम संगीत प्रस्तुति हुई। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन हमारी समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करने का माध्यम बना।भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास के तीव्र प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुसार मध्यप्रदेश विरासत के संरक्षण में आगे है। विकास के अनूठे कदम उठाए गए हैं। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन हमारी समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करने का माध्यम बना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन ऐतिहासिक नगरी है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की। बाबा महाकाल की कृपा उज्जैन पर है। सम्राट विक्रमादित्य ने कलयुग में भी सतयुग जैसा और भगवान श्री राम की तरह शासन किया। ज्ञान, न्याय, दानशीलता, शौर्य के गुणों से उन्हें महान शासक की संज्ञा मिली। उन्होंने विक्रम संवत को प्रारंभ किया।

प्रदेश के विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 वर्ष में प्रदेश के विकास के लिए अनूठे कदम उठाए गए हैं। मात्र डेढ़ वर्ष की अवधि में राज्य में 18 मेडिकल कॉलेज खुले हैं। आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज खोलने में मध्यप्रदेश में सबसे आगे है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज सभी जिलों में हैं। राज्य के सभी जिलों में पुलिस बैंड के दल गठित किए गए। इसके लिए रिक्त पदों की पूर्ति की गई।

आयोजनों को गरिमा मेय बनाने के लिए पुलिस बैंड का उपयोग व्यापक स्तर पर सराहा गया है। पुलिस बैंड के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिलवाया गया। हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केवड़िया (गुजरात) में हुए कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पुलिस बैंड दल का उपयोग किया गया। निश्चित ही यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व और गौरव की बात है।

राजा भोज प्रदेश के एक प्रतापी शासक थे- मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज भी प्रदेश के एक प्रतापी शासक थे। उनका शासन काल सम्राट विक्रमादित्य से लगभग 1000 साल बाद का रहा। भोपाल में स्थित विशाल सरोवर भोजताल कहलाता है। भारतीय संस्कृति के ऐसे पुरोधा और सुशासन देने वाले शासको की स्मृति में आयोजनों का सिलसिला चलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के समापन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस महानाट्य मंचन से जुड़े रहे हैं। संस्कृति में उनकी विशेष रूचि है। सम्राट विक्रमादित्य की खूबियों को नाटक के माध्यम से मंच पर लाने का कार्य करीब दो दशक से चल रहा है। भोपाल के निवासियों को पहली बार यह प्रस्तुति देखने को मिली है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सांस्कृतिक जगत में दिए जा रहे निर्देशन की सराहना की।

तीनों में क्या है अंतर? आपका अकाउंट किसमें है? जानें कितना मिलता है ब्याज

0

ये योजनाएं अनुशासित बचत को बढ़ावा देती हैं और भारतीय नागरिकों को उनकी रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई हैं।भारत में रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रॉविडेंट फंड योजनाएं भारतीय निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इनमें मुख्य रूप से तीन प्रमुख विकल्प आते हैं-पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF, एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड यानी EPF और जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी GPF। ये तीनों योजनाएं सुरक्षित निवेश, स्थिर रिटर्न और टैक्स बेनिफिट्स प्रदान करती हैं, लेकिन इनकी पात्रता, योगदान प्रक्रिया और ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों योजनाओं के बीच मुख्य अंतर और यह भी कि कौन-सी योजना आपके लिए सबसे उपयुक्त है।जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी GPF
GPF एक सेवानिवृत्ति बचत योजना है, जो केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। कर्मचारी अपनी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा हर महीने GPF खाते में जमा करते हैं। इस पर सरकार द्वारा निर्धारित ब्याज मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है। सेवा समाप्ति या सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को जमा राशि और ब्याज दोनों एक साथ प्राप्त होते हैं। angelone के मुताबिक, वर्तमान ब्याज दर (1 अक्टूबर 2024 से) 7.1% (सरकार द्वारा संशोधन के अधीन) प्रतिशत सालाना है।

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF
PPF एक लंबी अवधि के लिए एक निवेश योजना है, जो सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है, चाहे वे नौकरीपेशा हों, व्यवसायी हों या स्व-नियोजित। इस योजना की अवधि 15 वर्ष की होती है, जिसे हर 5 साल के लिए आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए पहले ही आवेदन होता है। पीपीएफ पर सरकार हर तिमाही ब्याज दर तय करती है। यह योजना न केवल सुरक्षित निवेश का विकल्प देती है, बल्कि आयकर में छूट (टैक्स बेनिफिट) भी प्रदान करती है। मौजूदा समय में ब्याज दर (1 अक्टूबर 2024 से) 7.1% (तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है) प्रतिशत है।

सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम, एमसीएक्स पर ये रहे भाव, जानें महानगरों के हाजिर भाव

0

सोने और चांदी की कीमतों में इस वृद्धि का कारण वैश्विक बाजारों में बढ़ते निवेशकों की मांग, और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कमोडिटी मार्केट में सकारात्मक रुझान हो सकता है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए कीमत में सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते सत्र के मुकाबले 3 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.10 प्रतिशत उछलकर 1,21,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया। एमसीएक्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसी तरह, चांदी की कीमत भी दिसंबर डिलीवरी के लिए बीते सत्र के मुकाबले 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,780 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई। महानगरों में आज सोने का हाजिर भाव
goodreturns के मुताबिक,आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,332 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,303 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,251 प्रति ग्राम है।
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,317 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,290 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,238 प्रति ग्राम है।
कोलकाता में सोमवार को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,317 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,290 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,238 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 3 नवंबर 2025 को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,382 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,475 प्रति ग्राम है।
बैंगलोर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,317 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,290 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,238 प्रति ग्राम है।
सोने की डिमांड में आई है कमी
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, देश में वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की मांग मात्रा के हिसाब से 16 प्रतिशत घटकर 209.4 टन रह गई है। यह गिरावट सोने की ऊंची कीमतों के कारण उपभोक्ताओं की खरीदारी में कमी के चलते आई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस साल की तीसरी तिमाही में सोने की कुल मांग घटकर 209.4 टन रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 248.3 टन थी। हालांकि, इस दौरान मूल्य के हिसाब से मांग 1,65,380 करोड़ रुपये से 23 प्रतिशत बढ़कर 2,03,240 करोड़ रुपये हो गई, जो सोने की कीमतों में तेजी को दर्शाता है।

विश्व विजेता बनने के बाद सामने आया नया ‘टीम सॉन्ग’, हरमनप्रीत, मंधाना ने पूरी टीम के साथ मिलकर गाया

0

साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में भारत की गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने कड़ी मेहनत और हौसले के दम पर फाइनल में जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 298 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों पर सिमट गई।

भारतीय महिला टीम ने जारी किया नया सॉन्ग
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम का नया सॉन्ग सामने आया है। बीसीसीआई की तरफ से एक जारी वीडियो जारी किया गया है, जिसमें स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज कहती नजर आती हैं कि हमने चार साल पहले तय किया था, जब हम वर्ल्ड कप जीतेंगे। उसके बाद टीम सॉन्ग रिवील करेंगे और आज वह दिन है। फिर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना सभी प्लेयर्स के साथ मिलकर गाना गाते हैं। इसके बाद सभी प्लेयर्स महिला वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाने लगते हैं।

भारतीय महिला टीम द्वारा गाया गया गाना:
टीम इंडिया, टीम इंडिया

कर दें सबकी हवा टाइट
टीम इंडिया हियर टू फाइट
कोई भी ना लेता हमको लाइट

हमारा फ्यूचर है ब्राइट
साथ में चलेंगे, साथ में उठेंगे
हम हैं टीम इंडिया, साथ में जीतेंगे
कोई भी ना लेता हमसे पंगा
रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा
हम हैं टीम इंडिया, हम हैं टीम इंडिया

शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने लगाए अर्धशतक
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 298 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए। दीप्ति ने 58 गेंद में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दीप्ति शर्मा के पांच झटकों के सामने कप्तान लौरा वोलवार्ट (101 रन) के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति ने 39 रन देकर पांच विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने भी दो विकेट और श्री चरणी ने एक विकेट हासिल किया।