Home Blog Page 206

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई भूमि पेडनेकर-शहनाज गिल की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’

0

थैंक्यू फॉर कमिंग’ ने अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज गिल लीड रोल में है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है।

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ कुछ हफ्ते पहले अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार को अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है।

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। 1 दिसंबर को प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है। ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, रिलीज के वक्त भी फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

शहनाज गिल बनीं हाईलाइट

थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और फिल्म को देखने में दिलचस्पी दिखाई। ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की सबसे बड़ी हाईलाइट शहनाज गिल बनीं।

फिल्म की स्टारकास्ट

थैंक्यू फॉर कमिंग’ की बात करें तो इसकी कहानी राधिका आनंद और प्राशाष्टी सिंह ने मिलकर लिखी है। फिल्म का डायरेक्शन करण बूलानी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज गिल के अलावा अनिल कपूर, करण कुंद्रा और सुशांत दिवगिकर भी शामिल हैं।

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का बिजनेस

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस भी नहीं कर पाई थी। रिलीज के चंद दिनों में ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की थिएटर्स से छुट्टी हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का लाइफटाइम नेट बिजनेस महज 7.33 करोड़ रुपये है।

BSF Foundation Day पर गृह मंत्री ने बांधे जवानों के तारीफों के पुल, कहा- इन्‍हीं के भरोसे हम चैन की नींद सोते हैं

0

बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह पर हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में इसका भव्‍य आयोजन किया गया है। आज समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं जिन्‍होंने जवानों की खूब तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इन्‍हीं के भरोसे हम चैन की नींद सोते हैं। उन्‍होंने कहा कि इन बहादुरों पर पूरे देश को नाज है।

 हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में बीएसएफ का 58वां स्थापना मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। वह गुरुवार की शाम 4.15 मिनट पर हेलीकॉप्‍टर से हजारीबाग पहुंच चुके हैं, जहां डीजी नितिन अग्रवाल समेत बीएसएफ के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां गृह मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गृह मंत्री ने मेरू कैंप में रात्रि विश्राम किया। आज सुबह से परेड ग्राउंड में उत्‍साह का माहौल है। अब तक मौके पर गृह मंत्री अमित शाह सांसद सहित जयंत सिन्हा, विधायक डॉक्टर नीरा यादव, जयप्रकाश भाई पटेल , बाबू लाल मरांडी पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद गृह मंंत्री व डीजी बीएसएफ नितिन अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसएफ का हेलीकॉप्टर परेड ग्राउंड के ऊपर चक्कर लगाता रहा।

इसके कुछ देर बाद बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने उपस्थित सभी का हार्दिक स्‍वागत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के प्रति विशेष आभार जताया। इस दौरान उन्‍होंने बीएसएफ के जवानों के कारनामों और उनकी उपलब्धियों के बारे में भी बात की।

उनके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी। उन्‍होंने अपने संबोधन में बीएसएफ के बहादुर जवानों की सराहना की, जिनके भरोसे हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। अमित शाह ने कहा है कि यहां उपस्थित होना उनके लिए खुशी की बात है।

वह आगे कहते हैं कि 1900 से ज्यादा प्रहरियों ने जीवन देकर बीएसएफ के उद्घोष वाक्य को पूरा किया है। माइनस 40 से 45 डिग्री तक के टेंपरेचर में काम किया है। बीएसएफ ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। बीएसएफ पर पूरा देश नाज करता है।

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्‍होंने कहा कि किसी भी सीमा पर दुश्मन ने जरा भी हलचल की तो बीएसएफ के भरोसे हम आराम की नींद सोते हैं। एक बार सीमा प्रहरी मोर्चे पर हैं, तो किसी को चिंता की बात नहीं। मैं बीएसएफ पर गौरव करता हूं।

पहले बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह दिल्ली स्थित मुख्यालय में होता था। वर्ष 2021 से बीएसएफ के प्रशिक्षण केंद्रों में होना शुरू हुआ। 2021 में जैसलमेर, 2022 में अमृतसर और 2023 में हजारीबाग में हो रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीएसएफ की वार्षिक प्रेस वार्ता को डीजी नितिन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में बीएसएफ की 193वीं बटालियन है। जरूरत और आवश्यकता के मुताबिक बीएसएफ की बटालियन का विस्तार किया जा सकता है।

रायपुर में आज ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की भिड़ंत:स्टेडियम में होगा लेजर शो; देशभर से पहुंचे फैंस, सूर्या ब्रिगेड ने खूब की प्रैक्टिस

0

रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है। शाम 7 बजकर 30 मिनट से मुकाबला शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट 4 बजे से खोल दिए जाएंगे। मैच देखने देशभर से क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच चुके हैं।

स्टेडियम में मैच के बाद लेजर शो की तैयारी की गई है। लेजर शो

जानिए कब और कहां पर देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच लाइव.

भारत के हाथों पहले 2 मैचों में मिली हार के बाद गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार वापसी की है. ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी रोमांचक रहने वाला है. ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मैच भी हर हाल में जीतना होगा. वहीं, टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. जानिए कब और कहां पर देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच लाइव.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियो सिनेमा में आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मराठी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

टी20 सीरीज चौथें मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन.आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज आज अब से कुछ देर बाद शुरू होने जा रही हैं. इस सीरीज का पहला मुकबाला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. दोनों टीमों में वनडे विश्व कप खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है, जबकि कंगारू टीम मैथ्यू वेड की कप्तानी में खेलने उतरेगी. ऐसे में आपको बताते हैं कैसे, कब और कहां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच फ्री देख पाएंगे

समय से पहले ही नेपाल एयरलाइंस के विमान ने भरी उड़ान, 31 यात्री हुए परेशान

0

नेपाल एयरलाइंस के विमान ने निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही उड़ान भरी और दुबई रवाना हो गया। इससे यात्रियों को परेशानियां हुईं। 274 यात्रियों में से 31 यात्री काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ही रह गए। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल इसी विमान से दुबई गए हैं। इसी कारण विमान ने समय से दो घंटे पहले उड़ान भरी।

इसी कारण विमान ने समय से दो घंटे पहले उड़ान भरी। एयरलाइंस ने कहा, दुबई जाने वाली उड़ान – आरए 299 बुधवार रात 11.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन विमान ने रात 9.30 बजे ही उड़ान भरी।

प्रधानमंत्री प्रचंड उसी उड़ान में थे। वह जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ दुबई रवाना हो रहे थे। इस कारण विमान को जल्दी रवाना होना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि उसने मोबाइल फोन और ईमेल के जरिये नये शेड्यूल के बारे में जानकारी दी थी। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, छूटे यात्रियों को एयरलाइंस ने होटल में ठहराया और अगले दिन उनकी उड़ान की व्यवस्था की।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 21 रुपए बढ़े:मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री, आज से 6 छोटे-बड़े बदलाव

0

आज यानी 1 दिसंबर 2023 से कई छोटे-बड़े बदलाव हुए हैं। आज से भारतीय नागरिकों को मलेशिया में वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 20 रुपए का इजाफा किया गया है। फर्जी सिम पर सख्ती के लिए नियमों में भी बदलाव हुआ है।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में ये अब 21 रुपए महंगा होकर 1796.50 रुपए का हो गया है। पहले सिलेंडर 1775 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।

2. मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री
मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। अगर आप भारत से कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपए आएगा। इससे पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं।

3. फर्जी-सिम पर सख्ती के लिए नियमों में बदलाव
आज से सिम बेचने के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत सिम बेचने वाले सभी डीलर्स का वैरिफिकेशन होना अनिवार्य होगा। डीलर्स को सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

किसी भी सिम बेचने वाले व्यापारी की पुलिस वैरिफिकेशन की जिम्मेदारी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की होगी। नियमों की अनदेखी करने पर 10 लाख का जुर्माना देना पड़ सकता है। सरकार द्वारा ये कदम फर्जी सिम कार्ड बेचने पर सख्ती करने के लिए उठाया गया है।

4. अगर डॉक्यूमेंट लौटने में हुई देरी तो बैंक देगा जुर्माना
आज से बैंक से संबंधित बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव रिजर्व बैंक RBI की ओर से किया गया है। इसके तहत पूरा लोन चुकाने के बाद 30 दिनों के भीतर ग्राहक द्वारा गारंटी के एवज में रखे गए डॉक्युमेंट्स उसे वापस लौटाने होंगे। तय समय पर ये डॉक्यूमेंट वापस ना करने की स्थिति में बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ये जुर्माना 5 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से देना होगा।

अगर डॉक्यूमेंट गुम जाते हैं तो उस स्थिति में बैंक को एक्स्ट्रा तीस दिनों का समय मिल सकेगा। इस मामले में बैंक को नए डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद करनी होगी और इसका खर्च भी उठाना होगा।

5. इस्तेमाल न होने वाली यूपीआई आईडीज हो जाएंगी डीएक्टिवेट
पेमेंट रेगुलेटरी NPCI ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा कि वो ऐसी UPI आईडी को डीएक्टिवेट करें, जिन्होंने एक साल से अपनी आईडी से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। 31 दिसंबर तक ऐसे इनएक्टिव कस्टमर्स की UPI आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। ऐसी आईडीज पर इनवर्ड ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा यानी फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे।

5. IPO लिस्टिंग में 6 की जगह सिर्फ 3 दिन लगेंगे
मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने IPO लिस्टिंग के टाइम को 6 (T+6) दिन से घटाकर 3 (T+3) दिन कर दिया है। यानी अब IPO इश्यू बंद होने के बाद शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग 3 दिन में ही हो सकेगी। पहले ये 6 दिन में होती थी। सेबी के इस फैसले से IPO मार्केट में लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी और निवेशकों को लिस्टिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही IPO में शेयर अलॉट नहीं होने पर रिफंड भी जल्दी मिल सकेगा। यहां T इश्यू बंद होने की अंतिम तारीख है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था।

जलवायु सम्मेलन में आज भारत की अगुवाई करेंगे PM मोदी, तीन अलग-अलग सेशन में रखेंगे BHARAT का पक्ष

0

प्रधानमंत्री मोदी वहां आठ वैश्विक नेताओं से भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। दुबई जाने से पहले जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा है कि भारत विकासशील देशों को पर्यावरण सुरक्षा करने और तकनीक हस्तांतरण के लिए पूरा सहयोग देने का पक्षधर है। उम्मीद जताई गई है कि भारत की अगुआई में जी-20 बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो घोषणा की गई है।

 पर्यावरण संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आयोजित कान्फ्रेंस आफ द पार्टीज (कॉप)-28 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार देर रात दुबई पहुंच गए। मोदी वहां सिर्फ शुक्रवार देर शाम तक ही रहेंगे, लेकिन इस दौरान वह काप-28 की शीर्षस्तरीय आरंभिक सत्र में हिस्सा लेंगे और इससे जुड़े तीन अलग-अलग सत्रों में भारत का पक्ष रखेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री वहां आठ वैश्विक नेताओं से भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। दुबई जाने से पहले जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा है कि भारत विकासशील देशों को पर्यावरण सुरक्षा करने और तकनीक हस्तांतरण के लिए पूरा सहयोग देने का पक्षधर है।

भारत ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कही ये बात

भारत ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो कहा है, उसे करके दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की अगुआई में जी-20 बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो घोषणा की गई है और इस बारे में जो सहमति बनी है उसे कॉप-28 में आगे बढ़ाया जाएगा।

दुबई में कॉप-28 की शीर्षस्तरीय बैठक के अलावा मोदी पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक राशि जुटाने, पर्यावरण अनुकूल काम करने के लिए फंड उपलब्ध कराने और उद्योगों को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए गठित देशों की अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी तीसरी बार इस महत्वपूर्ण वैश्विक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

विकासशील देशों की होगी फंडिग

इसके पहले वर्ष 2015 में उन्होंने पेरिस में और वर्ष 2021 में ग्लासगो (ब्रिटेन) में हिस्सा लिया था। उक्त दोनों बैठकों में मोदी ने भारत की तरफ से बहुत ही उपयोगी प्रस्ताव रखे थे। ग्लासगो में पीएम मोदी ने भारत को वर्ष 2070 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा है कि काप-28 की बैठक में पेरिस सम्मेलन में लिए गए फैसलों के अनुपालन पर विचार होना चाहिए। यह जरूरी है कि विकासशील देशों के लिए जरूरी पर्यावरण संरक्षण के लिए फंडिंग में मदद की जाए। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने भी बताया कि हम चाहेंगे कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी वित्तीय सुविधा देने को लेकर एक साफ रोडमैप बनाया जाए।


लोकसभा चुनाव के चलते ढाई माह में ही नई सरकार को दिखाना होगा प्रदर्शन, चुनावी वादों को लेकर परखेगी जनता

0

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को आने के साथ यह निर्धारित हो जाएगा कि सरकार में कौन बैठेगा। सरकार किसी भी दल की बने पर शुरू के ढाई माह उसके लिए बेहद चुनौती भरे होंगे। वजह, लोकसभा चुनाव के चलते जनता के सामने सरकार को अपना प्रदर्शन दिखाना होगा।

10 दिसंबर तक बन सकती है सरकार

मार्च के पहले पखवाड़े में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है। 10 दिसंबर के आसपास प्रदेश में सरकार बन सकती है। इस तरह देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के पहले लगभग ढाई माह ही नई सरकार को कामकाज के लिए मिलेंगे। नियमित कार्यों के अलावा सरकार को यह दिखाना होगा कि घोषणा पत्र में उसने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा करने की दिशा में क्या और किस गति से कदम बढ़ाया है।

भारी-भरकम वादों को पूरा करने का रहेगा दबाव

भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही दलों ने बड़े वर्ग को लुभाने वाली कई घोषणाएं की हैं, जिन्हें प्रारंभ करने को लेकर स्वाभाविक दबाव रहेगा। सत्ता में आने के लिए दोनों दलों ने जनता से भारी-भरकम वादे किए हैं। कांग्रेस ने लोक लुभावन कई घोषणाएं की हैं। सौ यूनिट बिजली बिल माफ और दो सौ यूनिट तक आधा, नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर माह डेढ़ हजार रुपये, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर सहित 11 तरह की गारंटी देने की बात कही है।

अन्य राज्य की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में इन पर मुहर लग जाएगी। वहीं, भाजपा ने लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को हर माह मिलने वाले एक हजार 250 रुपये को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार तक करने, लाड़ली बहनों को 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर, लाड़ली बहनों काे आवास, हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना, गेहूं और धान के उपार्जन पर बोनस देने सहित 10 बड़ी गारंटी दी है।

सरकार बनते ही जनता उन घोषणाओं के पूरा होने की आस लगाएगी जिससे उसे आर्थिक मदद मिलने वाली है या उसकी जेब का खर्च कम होने वाला है। इन्हें पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा धन की आवश्यकता होगी। राज्य सरकार के ऊपर पहले से ही तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। ज्यादा कर्ज की वजह से कांग्रेस हमेशा ही भाजपा सरकार को घेरती रही है।

ऐसे में सरकार कोई भी हो पर ऋण लेना भी विपक्ष के लिए मुद्दा बनेगा। इस तरह नई सरकार चुनौतियाें से घिरेगी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की घोषणाएं पूरा करने में लगभग 65 हजार करोड़ और भाजपा को अपने संकल्प पूरे करने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू बीमारी के बाद उत्तराखंड में अर्लट जारी

0

चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने भी देश के सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के बाद उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गाइडलाइन में साफ निर्देश किया गया है कि बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि चीन में बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा यानी फ्लू के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्य में सर्विलांस बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को भी अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर विस्तृत गाईडलाइन जारी कर दी गई है। राज्य के सभी जिला अधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपद में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड/वार्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रयाप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए।

टाटा टेक का शेयर 140% ऊपर 1200 रुपए पर लिस्ट:इसका इश्यू प्राइस 500 रुपए था, गांधार ऑयल के शेयर ने भी दिया 76% मुनाफा

0

टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल के शेयरों की गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज पर बंपर लिस्टिंग हुई। टाटा टेक 500 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 140% ऊपर 1200 रुपए पर और गांधार ऑयल 169 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 76% ऊपर 298 रुपए पर लिस्ट हुआ। टाटा का IPO 70 गुना और गांधार 64 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

टाटा टेक: 3042 करोड़ रुपए का IPO, 1.56 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं
22 नवंबर को खुले 3042 करोड़ रुपए के टाटा टेक के IPO के लिए 1.56 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोलियां मिली थीं। टाटा टेक, ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आया है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था।

टाटा टेक्नोलॉजीज 1994 में बनी थी
1994 में स्थापित, टाटा टेक्नोलॉजीज ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। ये ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और उनके टियर-I सप्लायर्स को टर्नकी सॉल्यूशन सहित प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्यूशन देती है। कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पर फोकस्ड है और वर्तमान में टॉप 10 ऑटोमोटिव ER&D स्पेंडर्स करने वालों में से सात के साथ जुड़ी हुई है। टॉप 10 न्यू एनर्जी ER&D स्पेंडर्स में से भी पांच के साथ टाटा टेक्नोलॉजी जुड़ी हुई है।

कंपनी दो तरह के बिजनेस से पैसा कमाती है:

1. सर्विसेज: कंपनी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग क्लाइंट को बेहतर उत्पाद तैयार करने, डिजाइन, विकसित करने और वितरित करने में मदद करने के लिए आउटसोर्स इंजीनियरिंग सर्विसेज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज प्रदान करती है। FY23 में सर्विस लाइन से 3,531 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कंपनी को मिला। वहीं H1 FY24 में इससे 1,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया।

2. टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स: अपने प्रोडक्ट बिजनेस के जरिए कंपनी प्रोडक्ट लाइफसाइकिल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर जैसे थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बेचती है। इसके अलावा कंसल्टिंग, इम्प्लिमेंटेशन, सिस्टम इंट्रीग्रेशन और सपोर्ट जैसी वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी प्रदान करती है।

अपने एजुकेशन बिजनेस में, यह अपने iGetIT प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेटेस्ट इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज में ट्रेनिंग देती है। यह पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों एम्प्लॉइज को अपस्किल और रीस्किल करती है। टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सेगमेंट से FY23 में कंपनी को 883 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला। वहीं H1 FY24 में में इससे 540.3 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है।

गांधार ऑयल: 500 करोड़ रुपए का IPO, 23,000 करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं
IPO 22 नवंबर से 24 नवंबर तक खुला था। ये इश्यू 64.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसे 23,000 करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं। IPO का प्राइस बैंड ₹160 से ₹169 था। 500.69 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई थी। 1992 में बनी गांधार व्हाइट ऑयल बनाती है, जो कंज्यूमर और हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काम आता है।

IPO में निवेश बढ़ने के तीन कारण:

  • शेयर बाजार में लोगों की रुचि बढ़ रही: नवंबर 2023 में, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड यानी CDSL ने 10 करोड़ डीमैट अकाउंट का आंकड़ा पार कर लिया था। यह भारत के शेयर बाजार में निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
  • IPO में मिल रहा शानदार रिटर्न: IPO के लिए 2023 अच्छा रहा है। इस साल 43 मेनबोर्ड IPO आ चुके हैं। ज्यादातर ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। साएंट DLM और उत्कर्ष बैंक जैसी कंपनियों की लिस्टिंग करीब 50% ऊपर हुई थी।
  • एक साथ 6 IPO ओपन हुए: पिछले हफ्ते एक साथ 6 IPO आए। ग्रे मार्केट प्राइस के आधार पर सभी IPO की अच्छी लिस्टिंग का अनुमान है। इसलिए लोगों ने सभी IPO में दिलचस्पी दिखाई और सब्सक्राइब किया। टाटा में लिस्टिंग पर 80% मुनाफे का अनुमान है।

IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार पब्लिक को अपने शेयर ऑफर करती है तो इसे IPO, यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग कहा जाता है। जब कंपनियों को अपने बिजनेस के लिए फंड की जरूरत होती है तो ये हिस्सेदारी बेचकर खुद को स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍ट करवाती हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज:कोहली को टी-20 और वनडे सीरीज से आराम मिल सकता है

0

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया वहां पर पहले टी-20, फिर वनडे और आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टी-20 और वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है।

यह दौरा अहम क्यों…?

भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा कई मायनों में अहम है। पहला, 6 महीने बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस लिहाज से इस दौरे की टी-20 सीरीज अहम है। दूसरा, भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है और टीम इंडिया अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर टॉप पोजिशन पर आना चाहेगी।
तीसरा, भारतीय टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस लिहाज से भी यह दौरा अहम होने वाला है।

साउथ अफ्रीकी मैदानों पर टेस्ट में भारत के टॉप परफॉर्मर्स

विराट कोहली: 51.35 के एवरेज से रन बना रहे  साउथ अफ्रीका में विराट कोहली का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वे वहां भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। कोहली ने 7 मैचों में 719 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। विराट साउथ अफ्रीका के मैदानों पर 51.35 के एवरेज से रन बनाते हैं। अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 1161 रन बनाए हैं।

चेतेश्वर पुजारा : 500+ रन बना चुके हैं भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी साउथ अफ्रीका दौरे पर अंतर पैदा कर सकते हैं। वे साउथ अफ्रीका के मैदानों पर खेले 10 टेस्ट में 535 रन बना चुके हैं। पुजारा ने वहां एक शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं।

अजिंक्य रहाणे : 400 से ज्यादा रन बनाए साउथ अफ्रीका में अजिंक्य रहाणे के आंकड़े भी अच्छे हैं। वे यहां 6 टेस्ट मैचों में 402 रन बना चुके हैं। रहाणे अफ्रीकी मैदानों पर 36.54 की औसत से रन बना रहे हैं। वे वहां तीन अर्धशतक जमा चुके हैं।