Home Blog Page 24

बाबा अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- ‘यहां आना तीर्थ आने के बराबर’

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता (बाबा साहेब) डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लिये सबसे बड़ा त्यौहार है। बाबा साहेब के कारण ही हमारा गणतंत्र दुनिया में पहली बार जाना और पहचाना गया। बाबा साहेब की जन्मस्थली पंच तीर्थों में से एक प्रमुख स्थल है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग्य की बात है। यहाँ आना तीर्थ आने के बराबर है।
ये सौभाग्य की बात है- सीएम मोहन
सीएम मोहन यादव ने कहा 26 जनवरी हमारे सबके लिए हमारे लोकतंत्र के संदर्भ होली-दिवाली हमारी सभी त्योहारों से बढ़कर त्यौहार है। यह बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली है जो की पंच तीर्थ है मैं वहां प्रणाम करने भी आया हूं। हमारा तो परमात्मा की दुआ से यह कमिटमेंट है हमारे लिए यह मां का आधार है और 26 जनवरी है तो संविधान निर्माता के यहां प्रणाम करना यह हमारे सबके लिए सौभाग्य की बात है।

यहां कमिटमेंट की तरह से आना चाहिए- CM मोहन
सीएम ने आगे विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- “यह अलग बात है लोग कोई अपना भाव लेकर पर्यटन के केंद्र के रूप में आए या तीर्थ स्थल के रूप में आए। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है लोग यहां पर इवेंट के लिए आ रहे हैं जबकि यहां कमिटमेंट की तरह से आना चाहिए। बाबा साहब के जीवन में जिन्होंने कष्ट दिए जिन्हें चुनाव में लड़ने नहीं दिया, उनके जीवन में सदैव अगर कष्ट आए तो किसी एक विशेष पार्टी से और उनके नेताओं से आए। आज सब वह अपनी जमीन खोकर यहां पर्यटन की दृष्टि से आएं। खैर कोई बात नहीं बाबा सबको सद्बुद्धि दे। आने में कोई किसी को रोक नहीं है लेकिन उम्मीद करें कि वह बाबा साहब के साथ किए गए अन्याय को भी स्मरण करें और माफी मांगे जिनके कारण बाबा साहब के साथ अन्याय हुआ।”

जनता सही-गलत पहचानती है- सीएम मोहन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “बाबा साहब ने 1950 में संविधान लागू करते समय इशारा किया था और धारा 370 के खिलाफ अपनी असहमति व्यक्त की थी। उन्होंने इसे जोड़ने से मना किया था, क्योंकि इसके कारण हजारों लोगों की जिंदगी तबाह हुई। सीएम ने कहा, “यहां जनता भगवान होती है। जनता सबकुछ देख रही है और सही-गलत को पहचानती है। मैं यहां बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र में उनके योगदान को स्मरण करने आया हूं। हमारा यह सौभाग्य है कि हम इस महान व्यक्ति के जन्मस्थल पर आकर उन्हें नमन कर सकते हैं।”

कश्मीर में करिश्माः देखिए दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर जब गुजरी अपनी ‘वंदे भारत’

0

भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णोदेवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहुंचने के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया है. ट्रेन अंजीर खाद पुल से होकर जाएगी.
जम्मू-कश्मीर के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने का सपना अब सच हो गया है और कश्मीर का ये करिश्मा दुनियाभर के लोग देखते रह जाएंगे. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन कश्मीर में पूरा हो गया है और शनिवार को दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होते हुए यह ट्रेन गुजरी. इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन को कश्मीर घाटी में पड़ने वाली बर्फ और ठंड को देखते हुए तैयार किया गया है. इसके साथ ही यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस रहेगी.

जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णोदेवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहुंचने के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया है. ट्रेन अंजीर खाद पुल से होकर जाएगी. बता दें कि यह भारत का पहला केबल-आधारित रेल पुल है. साथ ही यह ट्रेन चिनाब ब्रिज को भी क्रॉस करेगी, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. ट्रेन में विशेष जलवायु संबंधी विशेषताएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को ठंड से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. उम्मीद है कि यह ट्रेन अगले महीने से शुरू हो जाएगी. हालांकि, रेलवे बोर्ड ने अभी तक इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है
वंदे भारत में ये होंगी खास सुविधाएं
एडवांस हीटिंग सिस्‍टम
सिलिकॉन हीटिंग पैड: पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से रोकते हैं, साथ ही ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं.

हीटेड प्लंबिंग पाइपलाइन: इसमें हीटिंग केबल पानी को जमने से रोकते हैं और जीरो से नीचे के तापमान में भी इसका सुचारू रूप से संचालन होता है.

भारतीय शौचालयों में हीटर: वैक्यूम सिस्टम और शौचालयों के लिए गर्म हवा प्रदान करते हैं.

ऑटो-ड्रेनिंग मैकेनिज्म: प्लंबिंग लाइनों में ड्रेनिंग सिस्टम लगे होते हैं, जिससे स्टैबलिंग के दौरान जमने से रोका जा सके.

ड्राइवर के आराम और सुरक्षा में बढ़ोतरी
विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट: ड्राइवर के फ्रंट लुकआउट ग्लास में डीफ्रास्टिंग के लिए हीटिंग एलिमेंट शामिल हैं, जो भीषण सर्दी के दौरान भी दृश्यता को बनाए रखना सुनिश्चित करते हैं.

एंटी-स्पॉल लेयर: चरम मौसम या अप्रत्याशित घटनाओं के दौरान ड्राइवर को प्रभावों से बचाने के लिए जोड़ा गया.

तकनीक को किया अपग्रेड
एयर ड्रायर सिस्टम हीटिंग: यह सुनिश्चित करता है कि एयर ब्रेक सिस्टम ठंडी परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम करे.

ट्रेन में मिलेगी बेहतर सुरक्षा: बेहतर सुरक्षा और सुविधा के लिए चौड़े गैंगवे, स्वचालित प्लग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और CCTV भी ट्रेन में होंगे.

हर मौसम में मिलेगी कनेक्टिविटी
कश्‍मीर घाटी के लिए वंदे भारत एक्‍सप्रेस किसी सौगात से कम नहीं है. माना जा रहा है कि इस ट्रेन की शुरुआत क्षेत्र के लिए रेल यात्रा में बड़ा बदलाव होगा. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यहां के लोगों को हर मौसम में ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी. बर्फ, ठंडे तापमान और मौसम से संबधित चुनौतियों पर काबू पाकर ट्रेन सेवाएं सुनिश्चित की जाएगी.

साथ ही अत्‍याधुनिक सुविधाओं के साथ विशिष्‍ट जलवायु में यात्रा का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगी. यह घाटी को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ेगी.

जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले वोट मत बेचना’, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की जनता से अपील

0

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। उनकी इज्जत रखना।जिसको मर्जी उसको वोट देना मगर जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है उसे वोट मत देना।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से अपील की है कि जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। उनकी इज्जत रखना। जिसको मर्जी उसको वोट देना मगर जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है उसे वोट मत देना।

इतना पैसा कहां से आ रहा है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वोट बटोरने के लिए साड़ी, जूते, कंबल, जैकेट बंट रहे हैं.. राशन और सोने की चेन बंट रही है। ये गाली गलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे हैं। इतना पैसा कहां से आ रहा है? ये सब भ्रष्टाचार से आया हुआ पैसा है। ये पैसा इन्होंने देश की जनता को लूट कर ही बनाया है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि ये जो भी बांट रहे हैं इन्हें ले लो, लेकिन एक बात याद रखना, अपना वोट मत बेचना। एक चादर, एक साड़ी, जूते और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना।
वोट के अधिकार की रक्षा करना
केजरीवाल ने कहा कि मेरा आपसे निवेदन है कि जितना पैसा इनसे लूट सकते हो लूट लो लेकिन इन लोगों को वोट मत देना। वोट देने का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया। संविधान सभा में इस पर चर्चा हुई। कुछ लोगों ने कहा कि जो अनपढ़ हैं उन्हें वोट का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। लेकिन बाबा साहब उन लोगों से लड़े और आपको वोट देने का अधिकार दिलाया। इसलिए इस वोट के अधिकार की रक्षा करना।

Loan नहीं चुका पा रहे तो घबराने के बजाय दिमाग से काम लें, यहां जानें क्या हैं आपके अधिकार

0

अगर आप वाकई में लोन चुकाने में असमर्थ हैं तो आप बैंक से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें अपनी पूरी समस्या बता सकते हैं। ध्यान रहे कि बैंक के साथ होने वाली पूरी बातचीत लिखित में हो जैसे- लेटर या ईमेल। आप बैंक से पेनल्टी के साथ भुगतान करने के लिए बैंक से और समय मांग सकते हैं।
आज के समय में अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना बहुत आम हो गया है। लोन देने वाले बैंक ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए एक तय समय देते हैं और ब्याज वसूलते हैं। अगर कोई व्यक्ति समय पर लोन का भुगतान नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में बैंक उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। लेकिन, इस तरह के हालातों के लिए ग्राहकों के भी कुछ अधिकार हैं, जिनका इस्तेमाल कर वो न सिर्फ अपने और अपने परिवार की गरिमा को बनाए रख सकता है बल्कि वित्तीय तनाव से भी बच सकता है।

बैंक के साथ बातचीत करने का अधिकार
अगर आप वाकई में लोन चुकाने में असमर्थ हैं तो आप बैंक से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें अपनी पूरी समस्या बता सकते हैं। ध्यान रहे कि बैंक के साथ होने वाली पूरी बातचीत लिखित में हो जैसे- लेटर या ईमेल। आप बैंक से पेनल्टी के साथ भुगतान करने के लिए बैंक से और समय मांग सकते हैं। लेकिन इस तरह से आपको अधिकतम 90 दिनों का समय मिल सकता है। इसके बाद आप बैंक से अपने लोन को रीस्ट्रक्चर करने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में बैंक आपकी ईएमआई को घटाकर अवधि में बढ़ोतरी कर देता है।

ईएमआई भरने की कोशिश करते रहें
लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपको मिस हुई ईएमआई भरने का पूरा प्रयास करते रहना होगा। लोन का भुगतान करने के लिए आप अपने सेविंग्स अकाउंट, एफडी, म्यूचुअल फंड्स से पैसे निकाल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों से भी मदद ले सकते हैं। बताते चलें कि अगर आप लगातार 180 दिनों तक ईएमआई नहीं भरते हैं तो बैंक के पास आपकी संपत्ति को जब्त करने का पूरा अधिकार होता है। लेकिन, ऐसे हालात बनने पर आप बैंक से बातचीत कर अपनी किसी संपत्ति को गिरवी रख सकते हैं।

सम्मान का पूरा अधिकार
ध्यान रहे कि बैंक भी ऐसी स्थितियों में ज्यादा नहीं फंसना चाहते क्योंकि बैंकों को अपना NPA मेनटेन रखना होता है और अगर आपका पिछले ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है तो बैंक भी आपके साथ कॉर्डिनेट करता है। कोई भी बैंक लोन चुकाने में असमर्थ ग्राहक के साथ गलत व्यवहार नहीं कर सकते हैं। अगर बैंक का कोई अधिकारी या कर्मचारी वसूली के लिए आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर बैंक लोन की रिकवरी के लिए किसी एजेंट को अपॉइंट कर रहा है तो उसे ग्राहक के साथ एजेंट की सभी जानकारी शेयर करनी होगी।

एमपी के इन 17 शहरों में नहीं मिलेगी शराब, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरे राज्य में शराबबंदी का प्लान

0

मोहन यादव ने बताया कि वह राज्य में शराबबंदी करना चाहते हैं। इसकी शुरुआत 17 धार्मिक शहरों से की गई है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है।
गुजरात और बिहार के बाद मध्य प्रदेश में भी राज्य सरकार शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद शराबबंदी का पूरा प्लान बताया है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे करके राज्य शराबबंदी की तरफ आगे बढ़े, इसलिए सरकार ने पहले चरण में 17 धार्मिक शहरों में हमेशा के लिए शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आने वाले चरणों का प्लान विस्तार से नहीं बताया, लेकिन इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ साल में मध्य प्रदेश में भी पूर्ण शराबबंदी हो सकती है।
लगभग एक दशक पहले बिहार में राज्य सरकार ने शराबबंदी करने का फैसला किया था। हालांकि, अभी भी बिहार शराब मुक्त राज्य नहीं बना है। यहां अवैध शराब की बिक्री के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई मौकों पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत भी हुई है। बिहार की तुलना में गुजरात में बेहतर तरीके से शराबबंदी लागू की गई। यह राज्य देश के अग्रिणी राज्यों में से एक है।

नरसिंहपुर में किया था बड़ा ऐलान
गुरुवार (23 जनवरी) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में शराबबंदी पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा “मैं दोबारा बड़ा निर्णय कर रहा हूं। समाज में नशाखोरी की आदत खासकर शराब से परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते हैं। यह बड़ा कष्ट का विषय है। शराब से सामाजिक बुराई आती है इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हमारे सरकार के माध्यम से 17 अलग-अलग धार्मिक नगरी में शराबबंदी लागू होगी। धार्मिक शहरों के अंदर शराब की दुकानों पर ताले लग जाएंगे।”

17 नगरों में पूर्ण शराबबंदी
मोहन यादव ने गुरुवार को कहा, “मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों और कस्बों में सभी प्रकार की शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी जाएगी। हमारे खिलाड़ी भी जानते हैं कि नशा, खासकर शराब का सेवन, परिवारों को बर्बाद कर देता है। हमारे राज्य के 17 धार्मिक शहरों और कस्बों में सभी प्रकार की शराब, चाहे वह देसी हो या विदेशी, पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी जाएगी और यहां मौजूद सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी।”

इन शहरों में बंद होंगी शराब की दुकानें
महाकाल की नगरी उज्जैन
ओंकारेश्वर महेश्वर,नर्मदा तट प्राचीन मंदिर
राम राजा मंदिर ओरछा, जिला निवाड़ी
मैहर शारदा मंदिर
सलकनपुर बीजासन मंदिर , जिला सीहोर
जानापाव, जिला इंदौर
पीतांबरा पीठ, जिला दतिया
नलखेड़ा, जिला आगर मालवा
महेश्वर, जिला खरगोन
पशुपतिनाथ मंदिर,जिला-मंदसौर
मां नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक
मंडला नर्मदा घाट
मुलताई ताप्ती नदी का उद्गम स्थल
जबलपुर संस्कारधानी नर्मदा घाट
चित्रकूट राम घाट
बरमान नर्मदाघाट
पन्ना जुगलकिशोर मंदिर

सोने की कीमतों ने खाई पलटी, लुढ़क गए भाव, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए लेटेस्ट दाम

0

Gold Rate Today 23rd January 2025 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। सोना वायदा 79,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना गुरुवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.11 फीसदी या 86 रुपये की गिरावट के साथ 79,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.04 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 80,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की लगातार लिवाली के चलते 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.43 फीसदी या 394 रुपये की गिरावट के साथ 91,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने के वैश्विक भाव में गिरावट
वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। कमोडिटी मार्केट (कॉमेक्स) पर सोने का वैश्विक भाव 0.34 फीसदी या 9.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2761.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 3.35 डॉलर की गिरावट के साथ 2753 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया।

चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 0.78 फीसदी या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 31.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.69 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 30.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

पराक्रम दिवस पर देशवासियों से PM मोदी की अपील, बोले- ‘विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा’

0

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से अपील की है कि हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा।
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गुरुवार को पराक्रम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने जिस भारत की कल्पना की थी हम उसी भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। बता दें कि साल 2021 में केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की
पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श और भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है। पीएम मोदी ने संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद उपस्थित थे।

पीएम मोदी का छात्र-छात्राओं संग संवाद
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान जाकर उनसे संवाद भी किया और नेताजी से जुड़े सवाल भी पूछे। पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विकसित भारत के लिए एकजुट हों- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ओडिशा के कटक में बाराबती किले में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से आजाद हिंद फौज की तर्ज पर विकसित भारत के लिए एकजुट होने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा- “उन्हें स्वराज के लिए एकजुट होना था और आज हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना है।

अरविंद केजरीवाल ने अब रोजगार के मुद्दे पर खोला मोर्चा, कहा- ‘5 साल में दूर करेंगे बेरोजगारी’

0

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों में रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो अगले 5 साल रोजगार पर पूरा फोकस रहेगा, और बच्चों को रोजगार दिलाने की कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब विधानसभा चुनावों में रोजगार का मुद्दा जोर शोर से उठाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो अगले 5 साल पूरा फोकस रोजगार पर होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं पूरी दिल्ली में गली-गली घूमकर प्रचार कर रहा हूं। हमने पिछले 10 सालों में लोगों की जिंदगी की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में हमने काफी काम किया है लेकिन एक चीज जो मुझे बहुत पीड़ा पहुंचाती है वह ये है कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर घर पर बैठे हैं, और रोजगार ढूंढ़ रहे हैं।’ बता दें कि बुधवार को भी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाया था।

बेरोजगारी दूर करना सबसे बड़ी प्राथमिकता’
केजरीवाल ने कहा कि बेरोजगारी के कारण इनमें कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़ जाते हैं और जब गलत संगत में पड़ जाते हैं तो अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘उनको वापस लाना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परिवार बेरोजगारी की वजह से पीड़ित हैं, दुखी हैं। मैंने यह तय किया है कि अगले 5 साल में इसमें और अन्य क्षेत्र में काम जारी रहेगा। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता अगले 5 साल में होगी बेरोजगारी को दिल्ली से दूर करना और अपने बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम करना। किस तरह से बच्चों को रोजगार दिया जाएगा इसकी पूरी प्लानिंग के ऊपर मेरी टीम काम कर रही है।’
मैंने अपनी टीम को काम पर लगा दिया है’
केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी बहुत अच्छी टीम है। हमारी टीम में अतिशी हैं, मनीष सिसोदिया हैं, गोपाल राय हैं, जैस्मिन हैं, राघव चड्ड्डा हैं, संजय सिंह हैं, सत्येंद्र जैन हैं, बहुत सारे लोग हैं। इन सब लोगों को मैंने काम पर लगाया है कि दिल्ली से बेरोजगारी कैसे दूर की जाए, इसके ऊपर काम करें और हम पूरी प्लानिंग तैयार कर रहे हैं। हम लोगों ने दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास करके 12 लाख बच्चों को रोजगार देने का इंतजाम किया है। पंजाब में हमारी सरकार मात्र दो साल के अंदर 48000 हजार से ज्यादा बच्चों को सरकारी नौकरी और 3 लाख से ज्यादा बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम कर चुकी है। दिल्ली से बेरोजगारी दूर करने के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।

Vavye Eva ने लॉन्च की 3.25 लाख रुपये में 2-सीटर इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जान खुश हो जाएंगे आप

0

प्री-बुकिंग के लिए ओपन है। इस कार की डिलीवरी साल 2026 की दूसरी छमाही से शुरू हो जाएगी।
अगर आप कोई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन आया है। Vavye Eva ने एक छोटी सी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। यह एक 2-सीटर कार है। इस ईवी कार की रेंज 250 किलोमीटर है। Eva तीन बैटरी पैक विकल्पों में आ रही है। बेस वेरिएंट Nova 9 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 125 किलोमीटर की वास्तविक रेंज प्रदान करती है। मिड-रेंज वेरिएंट Stella 12.6 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 175 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। टॉप-ऑफ-द-लाइन Vega 18 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर की रेंज देती है।

कितनी है कीमत?
Vayve Electric सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी दे रही है। Eva इलेक्ट्रिक की कीमत 3.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Nova का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.25 लाख रुपये का है और कार की कीमत 3.99 लाख रुपये है। Stella का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.99 लाख रुपये में है और कार की कीमत 4.99 लाख रुपये है। Vega का बैटरी सब्सक्रिप्शन 4.49 लाख रुपये का है। वहीं, कार की कीमत 5.99 लाख रुपये है।

क्या हैं फायदे?
कंपनी का कहना है कि यह कार शहरों में रह रहे लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है। ट्रैफिक जाम और पार्किंग की चुनौतियों से निपटने में भी यह कार मदद करती है। Eva को एक प्रीमियम 2-सीटर स्लिम सिटी कार के रूप में डिजाइन किया गया है। यह एक मोनोकॉक चेसिस पर निर्मित है और इसमें LFP-केमिस्ट्री सेल शामिल है।

क्या हैं फीचर्स?
इस कार में तीन दरवाजे हैं। इस कार में आपको एक फिक्स्ड ग्लास रूफ भी मिल जाता है। इसे सोलर पैनल्स के साथ फिट किया गया है। इस कार में आपको सिंगल एयरबैग्स, डैशबोर्ड पर डुअल स्क्रीन, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एलईडी हेडलैम्प्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है। Eva की लंबाई 3 मीटर से कम है और यह 12-इंच के स्टील व्हील्स पर चलती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली चुनाव पर रहेगा फोकस

0

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बीच दिल्ली में आज पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के कार्यकर्ताओं और नेताओं से वीडियो संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद’ नाम दिया गया है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से वीडियो संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को भाजपा ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद’ नाम दिया है। दिल्ली के सभी 256 मंडलों के लगभग सभी 13033 बूथों के कार्यकर्ता वीडियो कॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनेंगे। पीएम मोदी अपने संवाद के बीच में अनेक कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। इस संवाद में दिल्ली के बड़े भाजपा नेता बैजयंत पांडा, डॉ. अल्का गुर्जर, अतुल गर्ग भी शामिल होंगे।

भाजपा के नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
बता दें कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा सभी सांसद, विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला एवं मंडल संगठन पदाधिकारी, बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वहीं एनडीए के सभी 70 विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की टीम के सदस्य भी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ से जुड़ेंगे।

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से बीत
पीएम मोदी ने इस संवाद कार्यक्रम में कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि दिल्ली में संगठन की जो ताकत है, हर बूथ पर तीन-तीन चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं। यही शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगी। अपने अपने बूथ पर आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसके चलते आप भारी विजय प्राप्त करने ही वाले हैं। लेकिन एक साथीदार के नाते, दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरफ देश देख रहा है। पूरा देश आपसे सीख रहा है। क्या इस चुनाव में विजय काफी नहीं है। हर बूथ दो लक्ष्य तय कर सकता है। एक मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। दूसरी बात कि मामूली विजय नहीं, हर बूथ पर भाजपा को 50 फीसदी से वोट ज्यादा कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले हर नागरिकों का दिल जीतना है।
आम आदमी पार्टी पर बरसे पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि विजय ही नहीं बल्कि 50 फीसदी से ज्यादा विजय वाला बूथ बनना है। मेरा विश्वास इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि दिल्ली में जहां भी भाजपा कार्यकर्ता जा रहे हैं उनका लोग स्वागत कर रहे हैं। वहीं आप ने जो आपदा का संकट ढाया है, उसे लोग पहचान गए थे। पहले तो आप वाले लगते थे, लेकिन अब आपदा वाले लगते हैं। लोग खुलेआम नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उनके झूठ का नकाब उतार रहे हैं। उनसे सवाल पूछते हैं, वादे याद कराते हैं। दुर्दशा की लीज दिखा रहे हैं। दिल्ली की जनता और विशेषकर दिल्ली की हमारी मताएं-बहनें आज भाजपा को चुनाव जीताने के लिए खुद चुनाव प्रचार का नेतृत्व कर रही हैं। सड़कों पर देर रात तक काम कर रही हैं। साथियों आपको 5 फरवरी, दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंचाना है।

पीएम मोदी बोले- मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है
उन्होंने कहा कि हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है। हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य यहां भाजपा सरकार बनाने का है। दिल्ली को आप पार्टी ने आपदा और मुसीबतों से जो संकट में डाला है, उसे आपदा से मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प पूरा हो पाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 20-25 सालों में जो लोग दिल्ली में जन्में हैं, उन्हें केवल बर्बादी ही देखी है। एक नए संकल्प के साथ इस बार आगे बढ़ना है। जानता हूं दिल्ली का हर बूथ कार्यकर्ता इसके लिए तैयार और उर्जा से भरा हुआ है। मैं भी भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए उत्सुक हूं।