Home Blog Page 39

आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना 259 रुपए गिरकर 75916 रुपए पर आया, चांदी 88898 रुपए प्रति किलो बिक रही

0

सोने के भाव में आज यानी 28 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 259 रुपए कम होकर 75,916 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,175 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं, चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 468 रुपए बढ़कर 88,898 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 88,430 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,400 रुपए है।
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगे होर्डिंग्स, कहीं लिखा देवा भाऊ तो कहीं चक्रव्यूह भेदने वाला अभिमन्यु

0

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी तक महायुति द्वारा कोई दावा नहीं किया गया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस बीच अब नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में भरपूर पोस्टर लगाए गए हैं।
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने जबरदस्त जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे। इसके अलावा एकनाथ शिंदे के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम पद के बदले एकनाथ शिंदे को तीन प्रमुख मंत्रालय मिल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अबतक मुहर नहीं लगी है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा तेज है। ऐसे में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर देवा भाऊ, आधुनिक अभिमन्यु के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं उनके निवास स्थान पर महाविजय के वास्तुकार जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं।
देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगाया गया पोस्टर
नागपुर स्थिति देवेंद्र फडणवीस के आवास धर्मपेठ पर बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसपर लिखा है महाविजय के वास्तुकार। धर्मपेठ इलाके में भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ लिखा हुआ होर्डिंग लगाया गया है। वहीं शिवसेना शिंदे विधायक एयवोकेट आशीष जायसवाल और भाजपा विधायक चैनसुख संचेती ने शुभकामनाएं दी है। कार्यावहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। नागपुर के धर्मपेठ में देवेंद्र फडणवीस की होर्डिंग लगी है, जिसपर महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु बताया है, जिसमें चक्रव्यूह को भेद और युद्ध भी जीता।

मुंबई पहुंच रहे फडणवीस के करीबी
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के परिवार के सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं। देवेंद्र फडणवीस कल नागपुर में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शाम को वह नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। वह अपनी मां को भी अपने साथ मुंबई ले गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी मां नागपुर में ही थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के नजदीकी लोग मुंबई पहुंचने लगे हैं। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि इसका विरोध खुद उनकी ही पार्टी में देखने को मिल रहा है। दरअसल सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के विधायकों का कहना है कि उद्धव ठाकरे के पुत्र प्रेम के लिए हमने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा था। अगर एकनाथ शिंदे अपने बेटे को डिप्टी सीएम बनाते हैं तो इससे पार्टी की छवि खराब होगी।

एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट में कहां मिलेगा ज्यादा फायदा? 5 लाख रुपये की FD पर समझें कैलकुलेशन

0

नई दिल्ली. जब भी सेविंग्‍स की बात होती है तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) का नाम जरूर आता है. फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका निवेश सुरक्षित होता है, साथ ही आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. अगर आप भी एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है. निवेशकों को एफडी में निवेश करने से पहले अगल-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना लेना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं देश के 2 बड़े सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से एफडी पर ऑफर की जा रही ब्याज दरें.

SBI की एफडी दरें-
7 से 45 दिन- 3.5 फीसदी
46 से 179 दिन- 5.5 फीसदी
180 से 210 दिन- 6.25 फीसदी
211 दिन से 1 साल से कम- 6.5 फीसदी
1 साल से 2 साल से कम- 6.8 फीसदी
2 साल से 3 साल से कम- 7 फीसदी
3 साल से 5 साल से कम- 6.75 फीसदी
5 साल से 10 साल तक- 6.5 फीसदी

PNB की एफडी दरें-
7 से 14 दिन- 3.5 फीसदी
15 से 29 दिन- 3.5 फीसदी
30 से 45 दिन- 3.5 फीसदी
46 से 60 दिन- 4.5 फीसदी
61 से 90 दिन- 4.5 फीसदी
91 से 179 दिन- 5.5 फीसदी
180 से 270 दिन- 6.25 फीसदी
271 से 299 दिन- 6.5 फीसदी
300 दिन- 7.05 फीसदी
301 दिन से 1 साल से कम- 6.50 फीसदी
1 साल- 6.80 फीसदी

1 साल के लिए 5 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न
एसबीआई में आम ग्राहकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये एक साल के लिए कराया है, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. इस तरह ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की कमाई होगी. इसी तरह पीएनबी में आम ग्राहकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये एक साल के लिए कराया है, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. इस तरह ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की कमाई होगी.

खंडवा-भुसावल के बीच बिछेगी 131KM लंबी रेल लाइन, जानें आपको क्या होगा फायदा, कहां-कहां जा सकेंगे आप?

0

भोपाल. भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को खंडवा-भुसावल के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दे दी है. यह रेवले लाइन 131 किमी लंबी होगी. इस पर सरकार 3514 करोड़ रुपये खर्च करेगी. खंडवा के अलावा इन रेल लाइनों का सीधा फायदा नर्मदापुरम, बुरहानपुर और हरदा जिले को भी होगा. भारतीय रेलवे इस काम को 4 साल में पूरा करेगी. इस रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश विकार की पटरी पर गतिमान है.

गौरतलब है कि, खंडवा-भुसावल के बीच रेल लाइनें बिछने से सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा. उन्हें खंडवा और मुंबई के बीच आने-जाने में आसानी होगी. उन्हें यात्रा के लिए डबल ट्रैक मिलेगा. इससे उनका टाइम भी बचेगा. दूसरी ओर, इन रेल लाइनों से धार्मिक यात्रा करने वालों को भी बड़ा फायदा होगा. लोग खंडवा में ओंकारेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ, चित्रकूट, गया और प्रयागराज आसानी से आ-जा सकेंगे. इसी तरह टूरिस्ट भी रीवा किला, असीरगढ़ किला, खजुराहो, अजंता-एलोरा गुफाएं, देवगिरी किले जैसे टूरिस्ट प्लेस आसानी से घूम सकेंगे.

बेहतर होगी रेल कनेक्टिविटी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने खंडवा-भुसावल की रेल लाइनों के अलावा प्रयागराज-मानिकपुर के बीच भी नई रेल लाइन मंजूर की है. इस तरह वहां भी हजारों रेल यात्रियों को सहूलियत होगी. बता दें, इन नई रेल लाइनों से मध्य प्रदेश के रीवा-छतरपुर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-चित्रकूट के बीच ट्रेन कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी.

सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
इन रेल लाइनों को सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विकास की पटरी पर गतिमान मध्यप्रदेश. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे के बढ़ते नेटवर्क से मध्यप्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है, आवागमन भी तीव्रतम गति से सुगम हुआ है. प्रदेशवासियों को मिल रही नित नई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार

फ्यूजी में G-7 से इतर मिले US विदेश मंत्री ब्लिंकन और एस जयशंकर, भारत-अमेरिका की दोस्ती को बताया मजबूत

0

इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। एंटनी ब्लिंकन ने भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को बेहद मजबूत बताया है।
वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एस जयंशकर ने फ्यूजी में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की है। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने सोशलमीडिया एक्स पर मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है। ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही।
ब्लिंकन ने लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर और मैंने आज इटली में हुई मुलाकात के दौरान वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।” उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

जयशंकर ने भारत-अमेरिका साझेदारी पर कही ये बात

जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो लगातार प्रगति कर रही है। बैठक के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है।” मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एकनाथ शिंदे यदि महाराष्ट्र के सीएम नहीं बनते हैं तो क्या है उनकी डिमांड, ये नई जानकारी आई सामने

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद सूत्रों का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस बीच सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि अगर श्रीकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो एकनाथ शिंदे सरकार से बाहर रहने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है। इस चुनाव में महायुति गठबंधन को भारी जीत मिली है। भाजपा ने अकेले दम पर 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर शिवसेना है और तीसरे स्थान पर एनसीपी ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस का एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने की स्थिति में एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए।
एकनाथ शिंदे चाहते हैं बेटा बने डिप्टी सीएम: सूत्र
सूत्रों की मानें तो अगर श्रीकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनाने की मांग को मंजूर कर लिया जाता है तो एकनाथ शिंदे खुद सरकार से बाहर रहने के लिए तैयार हैं। लेकिन एकनाथ शिंदे की इस मांग का विरोध खुद उनकी पार्टी के भीतर हो रहा है। शिवसेना के कोर ग्रुप के नेताओं का मानना है कि उद्धव ठाकरे के पुत्र प्रेम का विरोध हम करते रहे हैं। ऐसे में अगर अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी श्रीकांत को प्रमोट करती है तो पार्टी की छवि खराब होगी।

अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम: सूत्र
बता दें कि अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस को समर्थन दे दिया है। अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। हालांकि सूत्रों का यह भी दावा है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को नई सरकार में अर्बन डेवलपमेंट और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं। वहीं अजित पवार फिर से उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं और उन्हें वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। बता दें कि मुंबई में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। कई साधु, संत, महात्मा, वीआईपी मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने की तैयारी की जा रही है।

शेयर बाजार में कल लिस्ट होगी सरकारी कंपनी, चेक करें जीएमपी प्राइस

0

एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ के लिए QIB कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 3.32 गुना, NII कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 0.81 गुना, रिटेल निवेशकों ने 3.44 गुना, कर्मचारियों मे 0.88 गुना सब्सक्राइब किया था।
सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी ग्रीन कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। एनटीपीसी की इस सब्सिडरी कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुला था और 22 नवंबर को बंद हो गया था। एनटीपीसी ग्रीन ने इस आईपीओ के जरिए कुल 10,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। एनएसई के डाटा के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को कुल 2.42 गुना सब्सक्रिप्शन ही मिला था।
एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को नहीं मिली खास प्रतिक्रिया
ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों- बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ के लिए QIB कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 3.32 गुना, NII कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 0.81 गुना, रिटेल निवेशकों ने 3.44 गुना, कर्मचारियों मे 0.88 गुना सब्सक्राइब किया था। देखा जाए तो इस सरकारी कंपनी के लिए आईपीओ के लिए सिर्फ QIB और रिटेल निवेशकों ने ही थोड़ी बहुत दिलचस्पी दिखाई थी।

कंपनी ने शेयरों के लिए तय किया था 102-108 रुपये का प्राइस बैंड
एनटीपीसी ग्रीन ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 102 से 108 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये का डिस्काउंट दिया था। इस आईपीओ के तहत निवेशकों को सभी 92,59,25,926 फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं। रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 138 शेयर दिए गए हैं, जिनके लिए उन्होंने 14,904 रुपये का निवेश किया है। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1794 शेयर के लिए बोली लगा सकते थे।

एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों के लिए ग्रे मार्केट में कैसी है डिमांड
निवेशकों से मिले ठंडी प्रतिक्रिया की वजह से ही ग्रे मार्केट में भी एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों को लेकर कोई खास हलचल नहीं है। शेयरों का जीएमपी ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में मंगलवार, 26 नवंबर को एनटीपीसी ग्रीन के शेयर सिर्फ 1 रुपये के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि एनटीपीसी ग्रीन के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में 109 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, लिस्टिंग प्राइस में उतार-चढ़ाव पूरी तरह से संभव है।

पर्थ टेस्ट में हार के बाद बौखलाया ऑस्ट्रेलिया? Playing 11 में बदलाव की पूरी तैयारी

0

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट मैच भी होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार की किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, क्योंकि भारतीय टीम घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट हारकर वहां पहुंची थी। इसके अलावा पहले टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी नहीं खेले थे। ऐसे में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में जीत हासिल करके बड़ा कमाल कर दिया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड के मैदान पर 6 दिसंबर से शुरू होगा। इसी टेस्ट में भारत के नियमित कप्तान रोहित की वापसी होगी। दूसरा टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की है कि एडिलेट में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की वही टीम रहेगी और उसमें बदलाव नहीं होगा। लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार के बाद मिचेल मार्श की फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं हैं। इससे प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जो टीम चुनी थी। उसमें 13 प्लेयर्स शामिल थे।

Playing 11 में बदलाव की संभावना
कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि उस चेंजरूम में वही लोग हैं जो एडिलेड में होंगे। लेकिन इस बात कोई संभावना नहीं है कि पहले टेस्ट में खेली गई प्लेइंग इलेवन ही दूसरे टेस्ट में खेलेगी। इस बात के लिए वह प्रतिबद्ध नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे हम इसका पता करेंगे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि जो टीम वहां है, वे एडिलेड में होगी।

दूसरी तरफ मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बेंच पर जोस इंग्लिश अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका दे। फिलहाल दूसरे टेस्ट से पहले एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम नेट सेशन के लिए जुटेगी।

मिचेल मार्श ने फेंके थे 17 ओवर
इसके अलावा मिचेल मार्श ने पहले टेस्ट मैच में 17 ओवर फेंके थे और कुल तीन विकेट हासिल किए थे, जो पिछले तीन साल में एक मैच में सबसे ज्यादा थे। उनके लिए कोच ने कहा कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। मार्श की फिटनेस के कारण ऑस्ट्रेलिया के पास पर्थ में गेंदबाजी के ऑप्शन बहुत ही कम थे। जबकि भारतीय गेंदबाजों ने दोनों ही पारियों में ऑस्ट्रेलिया को 104 और 238 पर रोक दिया था।

अपने ही घर में सेफ नहीं हैं महिलाएं, 2023 में रोजाना 140 की हत्या’, संयुक्त राष्ट्र की चौंकाने वाली रिपोर्ट

0

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों द्वारा जारी की गई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में सामने आया है कि 2023 में करीब 51,100 महिलाओं और लड़कियों को अपनी जान अपने पार्टनर या परिवार के सदस्यों के हाथों गंवानी पड़ी।
संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियों ने सोमवार को चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की। इन रिपोर्ट्स में बताया गया कि महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक स्थान उनका अपना घर है, और 2023 में हर दिन औसतन 140 महिलाएं और लड़कियां अपने पार्टनर या परिवार के सदस्य द्वारा मारी गईं। यूएन वूमन और संयुक्त राष्ट्र अपराध और मादक पदार्थ द्रव्य कार्यालय (UNODC) द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में करीब 51,100 महिलाओं और लड़कियों को अपनी जान गंवानी पड़ी, और इनकी हत्या उनके पार्टनर या परिवार के सदस्यों ने की थी। यह आंकड़ा 2022 में 48,800 महिलाओं की मौत के आंकड़े से भी ज्यादा है।
‘लंबे समय से महिलाएं हो रहीं हिंसा की शिकार’
रिपोर्ट में कहा गया है कि मौतों की बढ़ी हुई संख्या मुख्य रूप से देशों से ज्यादा आंकड़े उपलब्ध होने के कारण है, न कि हत्याओं में वृद्धि की वजह से। फिर भी इन रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट किया गया है कि ‘महिलाएं और लड़कियां हर जगह इस अत्यधिक रूप से लिंग आधारित हिंसा से प्रभावित हो रही हैं और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है।’ यूएन वूमन की डिप्टी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर न्यारदजाई गुम्बोंजवांडा ने कहा कि लंबे समय से अपने ही परिवार या पार्टनर द्वारा महिलाओं और लड़कियों की हत्या की जा रही है और इस पर ध्यान न देने की वजह से यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से लैंगिक भेदभाव और सामाजिक मान्यताएं हिंसा को बढ़ावा देती हैं।

‘2023 में ऐसी सबसे ज्यादा हत्याएं अफ्रीका में’
यूएन वूमन ने सरकारों और नेताओं से अपील की है कि वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपायों को बढ़ावा देने के लिए करें, न कि इसका दुरुपयोग करें। आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में सबसे ज्यादा हत्याएं अफ्रीका में हुईं, जहां लगभग 21,700 महिलाएं और लड़कियां अपने परिवार या साथी के द्वारा मारी गईं। अफ्रीका में प्रति 1,00,000 आबादी में इस तरह की 2.9 हत्याएं हुईं, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा है। इसके बाद अमेरिका और ओशिनिया का नंबर आता है, जहां प्रति 1,00,000 महिलाओं में क्रमशः 1.6 और 1.5 महिलाओं की हत्या हुई। एशिया में यह आंकड़ा 0.8 और यूरोप में 0.6 था।

‘कुल हत्याओं में 80 फीसदी पुरुषों की’
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ‘महिलाएं और लड़कियां निजी जगहों में हिंसा का ज्यादा शिकार होती हैं’, जबकि पुरुष हत्या की घटनाओं में ज्यादातर घर के बाहर मारे जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2023 में दुनिया में हत्या की घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों में 80 फीसदी संख्या पुरुषों की थी जबकि 20 फीसदी संख्या महिलाओं की थी। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि 2023 में जिन महिलाओं की हत्या हुई, उनमें से 60 फीसदी की जान उनके पार्टनर या रिश्तेदारों ने ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारों द्वारा महिलाओं और लड़कियों की हत्याएं रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद अभी भी ऐसा खतरनाक स्तर पर हो रहा है।

पुष्पा 2 द रूल’ ने छोड़ा RRR और ‘जवान’ को पीछे, रिलीज से 10 दिन पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई

0

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म की रिलीज को अब बस 10 दिन ही बचे हैं। रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की फिल्म अमेरिका में कमाई के रिकॉर्ड बना रही है।
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी नौ दिन बाकी हैं, ये फिल्म ठीक आज से 10वें दिन रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। फिल्म को दुनिया भर में एक ग्रैंड रिलीज के लिए किया गया तैयार है और इससे पहले ही भारत नहीं बल्कि अमेरिका में ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जिस हिसाब से फिल्म की टिकट बिक रही हैं उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म बंपर ओपनिंग करेगी। फिल्म अपनी शुरुआती दिनों की एडवांस बुकिंग में ही ‘RRR’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकल गई है।

कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ बनाएगी रिकॉर्ड
सोमवार को ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस ने फिल्म के यूएस प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन शेयर किए। एक्स पर ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट किया, ‘पुष्पा 2 द रूल यूएसए प्रीमियर एडवांस सेल्स- $1,383,949, 900 लोकेशन, 3420 शो , 50008 टिकट बिके।’ भारतीय करेंसी में बात करें तो फिल्म ने 11 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। रविवार शाम तक ‘पुष्पा 2’ ने अमेरिका में 50,000 से ज्यादा टिकटें बेच ली थीं, जबकि रिलीज में 10 दिन बाकी थे। ट्वीट में कहा गया कि उत्तरी अमेरिका में एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.458 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) को पार कर गया है, ‘जो एक रिकॉर्ड है।
इन फिल्मों को छोड़ रही पीछे
ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म रिलीज होने के नौ दिन पहले यानी आद 1.5 मिलियन डॉलर को पार कर जाएगी, जिसका मतलब है कि यह एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाएगी, जो हाल के दिनों में अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो सबसे बड़ी भारतीय फिल्में हैं। दोनों फिल्मों ने उत्तरी अमेरिका में 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की और महाद्वीप में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच भारतीय फिल्मों में शामिल हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें, ‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। ये फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ का सीक्वल है। इसमें अल्लू अर्जुन को फिर से लीड एक्टर के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म में फहाद फासिल विलेन के रोल में है और रश्मिका मंदाना लीड हीरोइन हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।