Home Blog Page 40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया ₹75 का सिक्का, यहां देखें डिजाइन, जानें पूरी खबर

0

यह आयोजन 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। संविधान औपचारिक रूप से 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
देश के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। नई दिल्ली में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में हुए समारोह के दौरान यह ऐतिहासिक सिक्का जारी किया गया। संविधान दिवस पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। राष्ट्रपति ने संविधान की पहली संस्कृत प्रति और उसके मैथिली संस्करण का भी अनावरण किया।
भारतीयों से मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील
खबर के मुताबिक, सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75 साल पहले संविधान को अपनाए जाने पर विचार किया और इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने देश के आधारभूत पाठ को आकार देने में संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के योगदान पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति ने सभी भारतीयों से संवैधानिक आदर्शों को अपने आचरण में आत्मसात करने और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और साल 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान दिवस के पावन अवसर पर आप सभी के बीच आकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। हमारा संविधान, हमारे लोकतांत्रिक गणतंत्र की सुदृढ़ आधारशिला है। हमारा संविधान, हमारे सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है। हमारी संविधान-सभा में हमारे देश की विविधता को अभिव्यक्ति मिली थी। संविधान-सभा में सभी प्रान्तों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति से, अखिल भारतीय चेतना को स्वर मिला था।

मिलजुल कर काम करें
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान की भावना के मुताबिक, कार्यपालिका, विधायिका, और न्यायपालिका का यह दायित्व है कि वे सामान्य लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए मिलजुल कर काम करें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान, सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के लोगों के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ऐसे निर्णयों से लोगों का जीवन बेहतर हुआ है तथा उन्हें प्रगति के नए अवसर मिल रहे हैं।

कांतारा-चैप्टर 1′ की शूटिंग से जा रहे क्रू मेंबर्स की बस पलटी, मेकर्स ने कहा- ‘कोई हताहत नहीं

0

‘कांतारा चैप्टर 1’ के जूनियर आर्टिस्ट्स को ले जा रही एक बस का एक्सीडेंट हो गया. खबर आई कि हादसे में 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए, हालांकि मेकर्स ने इस मामले का सच बताया है.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. 24 नवंबर को फिल्म के जूनियर आर्टिस्ट्स को ले जा रही एक मिनी बस का एक्सीडेंट हो गया. खबर आई कि इस हादसे में 6 जूनियर आर्टिस्ट्स गंभीर रूप से घायल हो गए और शूटिंग रोक दी गई. हालांकि इस बात को मेकर्स ने सिरे से खारिज कर दिया है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा के जूनियर आर्टिस्ट्स को ले जा रही बस का उडुपी जिले में एक्सीडेंट हो गया. लोकल पुलिस ने बताया कि रविवार रात जडकल के पास फिल्म क्रू को ले जा रही मिनी बस पलट गई थी.

बस में सवार थे 20 जूनियर कलाकार
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया- ‘ये घटना तब हुई जब वे जडकल के मुदूर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे. मिनी बस 20 जूनियर कलाकारों को ले जा रही थी जब ये हादसे का शिकार हुई. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंडापुर के अस्पतालों में ले जाया गया. कोल्लूर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.’

मेकर्स बोले- ‘जारी है शूटिंग, लोगों को आई सामान्य चोटें’
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘जो खबरें चल रही हैं वह पूरी तरह से झूठी हैं. ‘कंतारा: चैप्टर 1′ की टीम ने आज सुबह 6 बजे शूटिंग शुरू की और सब कुछ नॉर्मल चल रहा है, शूटिंग स्थल से 20 किलोमीटर दूर एक छोटी सा हादसा हुआ, एक लोकल बस कांतारा टीम के कुछ सदस्यों को ले जा रही थी, हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है.’

‘कांतारा’ का प्रीक्वल है ‘कांतारा: चैप्टर 1’
साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. पिछले साल नवंबर से ही इस फिल्म की शूटिंग हो रही है. 27 नवंबर 2023 को फिल्म का टीजर रिलीज कर इसकी पहली झलक भी दिखाई गई थी.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की रिलीज डेट
कुछ दिनों पहले ही ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया और इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसमें ऋषभ शेट्टी के अलावा जयराम और जिशु सेनगुप्ता भी अहम रोल अदा करते नजर आएंगे.

भुवनेश्वर कुमार के लिए RCB ने खोला खजाना, बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम में खरीदा

0

भुवनेश्वर कुमार पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ा दांव लगाया है. आरसीबी को भुवी ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है
भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हो गए हैं. आरसीबी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन भुवी को बेस प्राइस से कई गुने ज्यादा दाम में खरीदा. भुवनेश्वर 10.75 करोड़ रुपए में बिके. वे घातक तेज गेंदबाज हैं और कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. भुवनेश्वर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं.

भुवनेश्वर कुमार पर पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी इसमें शामिल हो गई. मुंबई ने आखिरी बोली 10.25 करोड़ रुपए की लगाई. जबकि लखनऊ ने आखिरी बोल 10.50 करोड़ रुपए की लगाई. लेकिन आरसीबी ने आखिरी में बाजी मार ली. आरसीबी ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा. आरसीबी की बॉलिंग यूनिट भुवी की वजह से काफी मजबूत हो जाएगी.

भुवनेश्वर ने सैलरी के मामले में लगाई लंबी छलांग –

भुवी इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. वे अभी तक हर सीजन में हैदराबाद के लिए ही खेले थे. हैदराबाद 2024 में उन्हें सैलरी के रूप में 4.20 करोड़ रुपए दे रही थी. लेकिन अब उनकी सैलरी दोगुना से ज्यादा हो गई है. भुवनेश्वर को अब 10.75 करोड़ रुपए मिलेंगे.

भुवी का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड –

भुवनेश्वर ने आईपीएल में अभी तक 176 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 181 विकेट झटके हैं. भुवी का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. भुवनेश्वर ने दो बार एक मैच में पांच या इससे ज्यादा विकेट भी लिए हैं. भुवी टीम इंडिया के लिए 87 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 90 विकेट झटके हैं.

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाया पैसा –

आरसीबी ने जोश हेजलवुड पर काफी पैसा खर्च किया. हेजलवुड 12.50 करोड़ रुपए में बिके हैं. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. जितेश शर्मा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था. लेकिन उन्हें आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा. जितेश विकेटकीपर बैटर हैं. फिलिप साल्ट भी विकेटकीपर बैटर हैं. उन्हें आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा. आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा

बच्चे के पैदा होते ही कर दें ये काम, 18 प्लस होते-होते बन जाएगा करोड़पति

0

म्यूचुअल फंड मार्केट में ऐसे कई फंड्स हैं, जिन्हें बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. अगर आप माता-पिता हैं, तो इन स्कीम्स में निवेश करके अपने बच्चे का भविष्य संवार सकते हैं
हर मां-बाप चाहते हैं कि वह अपने बच्चे के लिए भविष्य में अच्छी संपत्ति छोड़कर जाएं. इसके लिए वह जी जान लगाकर मेहनत भी करते हैं. लेकिन, अगर हम कहें कि म्यूचुअल फंड मार्केट में कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने बच्चे को करोड़पति बना सकते हैं, तो आप क्या कहेंगे. चलिए, आज इस खबर में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

म्यूचुअल फंड का कमाल

म्यूचुअल फंड मार्केट में ऐसे कई फंड्स हैं, जिन्हें बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. अगर आप माता-पिता बनने वाले हैं या बन चुके हैं, तो आप इन स्कीम्स में निवेश करके अपने बच्चे का भविष्य संवार सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि इन स्कीम में आप एकमुश्त और एसआईपी दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं. यानी अगर आपके पास एक साथ ढेर सारा पैसा है, तब भी आप इसमें निवेश कर सकते हैं और अगर आप हर महीने इसमें थोड़ा-थोड़ा पैसा डालना चाहते हैं तो वो भी आप कर सकते हैं. चलिए, अब आपको इसका गणित समझाते हैं.

बच्चा कैसे बनेगा करोड़पति

मान लीजिए आज आपका बच्चा एक साल का है और आपने फैसला किया कि इस साल से ही अपने बच्चे के भविष्य के लिए 10 हजार रुपये महीने निवेश करेंगे. म्यूचुअल फंड्स मार्केट में कई चाइल्ड फंड एसआईपी हैं, जिनमें आप निवेश कर सकते हैं. चलिए आपको, HDFC चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड के हिसाब से समझाते हैं. HDFC चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड साल 2001 में लॉन्च हुआ था. इसके बाद से ही इसने सालाना 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. अब अगर आपने अपने बच्चे के जन्म के बाद इस स्कीम में 10 हजार रुपये महीने जमा किए होते तो यह 20 साल में 1.55 करोड़ रुपये हो जाता. सबसे बड़ी बात कि इस स्कीम में आप 500 रुपये महीने से भी निवेश कर सकते हैं.

इसी तरह से ICICI प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर फंड का भी सालाना रिटर्न 15.90 फीसदी रहा है. यानी अगर आपने इस स्कीम में अपने बच्चे के लिए सालाना 10 हजार रुपये निवेश किए तो, जब आपका बच्चा 20 साल का होगा, उसके नाम पर 1.22 करोड़ रुपये जमा होंगे. इस स्कीम में आप 100 रुपये से भी निवेश कर सकते हैं.

टाटा यंग सिटीजंस फंड में भी कुछ इसी तरह का रिटर्न है. अगर आपने अपने बच्चे के नाम इस स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये 20 साल तक निवेश किए तो 20 साल के बाद आपके बच्चे के नाम 1.02 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे. आपको बता दें, टाटा यंग सिटीजंस फंड लॉन्च 1995 में लॉन्च हुआ था और इसने अपने निवेशकों को सालाना 13.20 फीसदी के हिसाब से रिटर्न दिया है

CM मोहन यादव पहुंचे लंदन, निवेश हासिल करने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

0

MP के CM मोहन यादव 6 दिवसीय विदेश यात्रा के क्रम में लंदन पहुंच चुके हैं. इसका मकसद उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा जैसे शहरों के लिए विदेशी निवेश हासिल करना है.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 6 दिवसीय यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए 24 नवंबर को लंदन पहुंच गए. यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दरअसल, सीएम मोहन यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के छह दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे. वह मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर जोर देंगे.

सीएम के इस यात्रा का मकसद एमपी में विदेशी निवेश के जरिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है. उनकी यह यात्रा उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा जैसे शहरों में चार घरेलू रोड शो और क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों की सफलता पर आधारित है.

यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक संगठनों और व्यापार जगत के नेताओं के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. मुलाकात के दौरान वह विदेशी निवेश हासिल करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर जोर देंगे.

विदेशी दौरे के दौरान सीएम कब, कहां और क्या करेंगे?

एमपी के सीएम मोहन यादव 25 नवंबर को ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे. 25 नवंबर को वे वेस्टमिंस्टर में ब्रिटिश संसद और किंग्स क्रॉस जैसे पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे. उस शाम वे एनआरआई संगठन “फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश” द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे, जिसमें 400 से अधिक एनआरआई के शामिल होने की उम्मीद है.
26 नवंबर को यादव ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी के साथ नाश्ते पर बातचीत करेंगे, जिसके बाद मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए लगभग 120 प्रतिभागियों के साथ एक संवाद करेंगे. सीएम उद्योगपतियों के साथ गोलमेज बैठकों और आमने-सामने की चर्चाओं में भी भाग लेंगे.
27 नवंबर को यादव वारविक विश्वविद्यालय जाएंगे और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, संकाय और शोधकर्ताओं से मिलेंगे. उसी दिन बाद में वे जर्मनी के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजकर 20 मिनट पर म्यूनिख पहुंचेंगे.
वह 28 और 29 नवंबर तक म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. 28 नवंबर की सुबह वे बवेरिया की राज्य सरकार के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. इसे बाद म्यूनिख में भारत के महावाणिज्यदूत से मिलेंगे. वे एसएफसी एनर्जी का भी दौरा करेंगे और बेयरलोचर समूह द्वारा आयोजित लंच में भाग लेंगे.
लंदर की तरह वह जर्मनी में भी निवेश के अवसरों पर एक संवादात्मक सत्र में शिरकत करेंगे. इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, सीआईआई, इन्वेस्ट इंडिया और भारत के महावाणिज्यदूत के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे. उसके बाद होने वाली आमने-सामने की बैठकों में लगभग 80 इनवेस्टर्स भाग लेंगे.
वह 29 नवंबर को स्टटगार्ट में एलएपीपी समूह की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और 20 उद्योग प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज बैठक में भाग लेंगे. वहां से फ्रैंकफर्ट रवाना होने से पहले वह स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भी दौरा करेंगे, जो जीवाश्मों और डायनासोर के अवशेषों के व्यापक संग्रह के लिए जाना जाता है। सीएम 30 नवंबर की शाम को भारत लौट आएंगे.

चुनाव से पहले केजरीवाल का दांव, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

0

दिल्ली में अब से कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। अब चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन की सौगात मिलेगी। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएँगे।
80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन
अरविंद केजरीवाल की सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर लेकर आये हैं। सरकार 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन देने जा रही है। केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में अब 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

कितने रुपये की पेशन मिलती है?
अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि अभी 60 से 69 साल के बुजुर्गों को 2 हजार रुपये महीना दिया जाता है। इसके अलावा 70 से ज्यादा के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले को कैबिनेट ने भी पास कर दिया है। ये लागू भी हो गया है। केजरीवाल ने बताया है कि पेंशन के लिए 10 हजार नए एप्लिकेशन भी आ गए हैं।

सिंगल इंजन की सरकार ही चुनिए- केजरीवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा- “जहां डबल इंजन की सरकार है वहां पर बुजुर्गों को कम पेंशन मिलती है, और यहां सिंगल इंजन की सरकार है तो यहां 2500 पेंशन मिलती है। इसलिए डबल इंजन को नहीं सिंगल इंजन की सरकार ही चुनिए।” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह जेल गए तो बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई और ये पाप है। केजरीवाल ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से पेंशन को शुरू करवाया है।

प्रॉपर्टीज की सालाना प्राइज हाइक के मामले में मुंबई एशिया प्रशांत में तीसरे स्थान पर, जानिए क्या है कीमतें

0

मुंबई में हाउसिंग प्रॉपर्टीज की कीमतें सालाना आधार पर साल 2024 की तीसरी तिमाही में 11.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। मुंबई साल 2024 की तीसरी तिमाही तक 953 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र का 14वां सबसे महंगा प्रमुख आवासीय बाजार है।
प्रमुख हाउसिंग प्रॉपर्टीज की सालाना प्राइस हाइक में सितंबर 2024 तिमाही के दौरान एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुंबई तीसरे स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मुंबई में सालाना 11.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख आवासीय संपत्तियों के लिहाज से मनीला में 29.2 प्रतिशत और टोक्यो में 12.8 प्रतिशत की सालाना मूल्य वृद्धि हुई। नाइट फ्रैंक इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ”मुंबई एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रमुख आवासीय संपत्तियों की मूल्य वृद्धि सूचकांक में तीसरे स्थान पर है।
11.5% बढ़ी कीमतें
मुंबई में हाउसिंग प्रॉपर्टीज की कीमतें सालाना आधार पर साल 2024 की तीसरी तिमाही में 11.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। मुंबई साल 2024 की तीसरी तिमाही तक 953 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र का 14वां सबसे महंगा प्रमुख आवासीय बाजार है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में सालाना प्रमुख आवासीय मूल्य वृद्धि सूचकांक में दिल्ली पांचवें और बेंगलुरू सातवें स्थान पर है।

दिल्ली का खान मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली स्थित खान मार्केट सबसे महंगे खुदरा स्थानों की वैश्विक सूची में 22वें स्थान पर है। यहां वार्षिक किराया 229 अमेरिकी डॉलर (19,000 रुपये से अधिक) प्रति वर्ग फुट है। कुशमैन एंड वेकफील्ड (सीएंडडब्ल्यू) के अनुसार, इटली में मिलान का वाया मोंटे नेपोलियोन 2,047 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट के वार्षिक किराये के साथ विश्व का सबसे महंगा स्थान बन गया है। यह न्यूयॉर्क के अपर 5वें एवेन्यू (49वें से 60वें स्ट्रीट) से भी आगे निकल गया, जहां किराया 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

क्या हिट हो गया “बंटोगे तो कटोगे” और “एक हैं तो सेफ हैं” का नारा?

0

मुंबईः महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन (महायुति) अब तक आए रुझानों में बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गया है। वहीं इंडी गठबंधन फिर बुरी तरह चुनाव हारता हुआ दिख रहा है। हालांकि अभी फाइनल नतीजे आने में समय है, लेकिन अब तक के रुझानों से साफ हो गया है कि भाजपा-शिवसेना(शिंदे) गठबंधन राज्य में दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में क्या माना जाए कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का “बंटोगे तो कटोगे” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक हैं तो सेफ हैं” का नारा महाराष्ट्र में भी हिट हो गया है।
फिलहाल अब तक के रुझान तो यही संकेत दे रहे हैं। यूपी के सीएम और फायरब्रांड हिंदुत्व का चेहरा बने योगी आदित्यनाथ ने अपने “बंटोगे तो कटोगे” के नारे को महाराष्ट्र के हर जनसभाओं में प्रमुखता के साथ लोगों के बीच पहुंचाया था। वहीं पीएम मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” नारे को भी भाजपा जन-जन तक पहुंचाने में कामयाब रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम योगी और पीएम मोदी का यह नारा महाराष्ट्र के चुनावों में भी हरियाणा की तरह सुपर हिट हो गया है।

हरियाणा में पहली बार सीएम योगी और पीएम मोदी ने दिया था ये नारा

हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा के चुनावों में सीएम योगी ने “बंटोगे तो कटोगे” और पीएम मोदी ने “एक हैं तो सेफ हैं” का नारा दिया था। इस राज्य में भाजपा ने सबको चौंकाते हुए पहली बार हैट्रिक लगा दी तो भाजपा ने सीएम और पीएम के इस नारे को महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में भी प्रमुखता से आजमाने का फैसला लिया।

MP में हार के बाद कांग्रेस में बढ़े मतभेद, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे शीर्ष नेता

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को विवादों और मतभेद के बीच संपन्न हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार शुक्रवार को इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि गुरुवार को राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। इस अनुपस्थिति ने पार्टी में असंतोष और अंदरूनी मतभेदों को और उजागर किया है, खासकर पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मिली करारी शिकस्त के बाद।
बैठक के पहले दिन जिन प्रमुख नेताओं ने बैठक में भाग नहीं लिया, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रवीण पाठक, कमलेश्वर पटेल, शोभा ओझा और विधायक आरिफ मसूद शामिल थे। इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी बैठक से अनुपस्थित रहे।

कांग्रेस की बैठक में मतभेद

बैठक से अनुपस्थित रहने वाले नेताओं की सूची में इतने बड़े नामों के शामिल होने से पार्टी में असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने हालांकि उमंग सिंघार की अनुपस्थिति को उनके गले में खराश के कारण बताया। बैठक के पहले दिन उनके रोने के बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने इसे “मीडिया द्वारा गढ़ी गई कहानी” बताया और कहा, “मैं एक योद्धा हूं।’’

हालांकि, एक पार्टी नेता ने बताया कि बैठक में शामिल न होने वाले नेता बीजेपी सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर अगले सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लेने के पक्ष में थे। साथ ही पार्टी ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है, ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

पार्टी ने संगठनात्मक फैसले लिए

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी ने वार्ड, मोहल्ला और ग्राम समितियों के गठन का निर्णय भी लिया। यह बैठक पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि पिछले महीने इन समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह पहली बैठक थी। बैठक में लिए गए फैसलों से पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीर है, लेकिन अंदरूनी असंतोष और नेताओं के बीच मतभेद पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

लंबे समय के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1961 और निफ्टी 557 अंकों की बढ़त के साथ बंद

0

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 193.95 अंकों की बढ़त के साथ 77,349.74 अंकों पर खुला और निफ्टी 50 भी 61.90 अंकों की बढ़त के साथ 23,411.80 अंकों पर खुला था।
शेयर बाजार में आज लंबे समय के बाद जोरदार उछाल देखने को मिला। हफ्ते के आखिरी दिन बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 193.95 अंकों की बढ़त के साथ 77,349.74 अंकों पर खुला और निफ्टी 50 भी 61.90 अंकों की बढ़त के साथ 23,411.80 अंकों पर खुला था। बाजार खुलने के बाद से ही पूरे दिन खरीदारी हावी रही और अंत में आकर बीएसई सेंसेक्स 1961.32 अंकों की बढ़त के साथ 79,117.11 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी 557.35 अंकों की तेजी के साथ 23,907.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 422.59 अंकों की गिरावट के साथ 77,155.79 अंकों पर और निफ्टी 168.60 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.90 अंकों पर बंद हुआ था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे तेज बढ़त

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ एक कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 49 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और सिर्फ 1 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में भी दिखी जोरदार तेजी
आज बजाज फाइनेंस के शेयर 3.95 प्रतिशत, टाइटन 3.91 प्रतिशत, आईटीसी 3.69 प्रतिशत, टीसीएस 3.62 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 3.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.34 प्रतिशत, एचसीएल टेक 3.34 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 3.25 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.22 प्रतिशत, इंफोसिस 2.96 प्रतिशत, पावरग्रिड 2.85 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.62 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.59 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.47 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.45 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में बंद
इनके अलावा बजाज फिनसर्व 2.16 प्रतिशत, सनफार्मा 2.14 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.13 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.00 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.77 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.72 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.60 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.41 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.30 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।