Home Blog Page 41

दिल्ली की हवा में जहर! सुप्रीम कोर्ट बोला- ‘दिल्ली पुलिस ग्रैप IV का पालन कराने में विफल, सभी 113 एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाएं’

0

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि दिल्ली के सभी 113 एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाएं। इसके साथ ही सभी एंट्री प्वाइंट्स के सीसीटीवी फुटेज जल्द से जल्द एमिकस को सौंपने का आदेश दिया है।
दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। सरकार से लेकर कोर्ट तक सभी राजधानी की हवा बेहतर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक सभी प्रयास विफल रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ग्रैप IV का पालन कराने में विफल रही है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को दिशा-निर्देश दिए हैं। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि दिल्ली के सभी 113 एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाएं।

जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए कहा “यह स्पष्ट है कि कोर्ट और CAQM द्वारा जारी आदेशों के बावजूद, दिल्ली पुलिस ग्रैप IV का पालन कराने में विफल रही है। हमें बताया गया है कि 13 एंट्री प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे हैं। हम निर्देश देते हैं कि सीसीटीवी फुटेज को जल्द से जल्द एमिकस को सौंपा जाए। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत NCR के राज्यों से पूछा था कि GRAP IV को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के द्वारा क्या कुछ कदम उठाए जा रहे हैं।

घूस लेकर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री करा रही पुलिस
याचिका कर्ता ने कोर्ट से शिकायत की कि पुलिस घूस लेकर ट्रकों की एंट्री दिल्ली में करा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से कहा कि दिल्ली के सभी 113 एंट्री प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों को तैनात करने को कहेंगे। साथ ही दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी के वॉलेंटियर्स को निगरानी का जिम्मा देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि दिल्ली में एंट्री करने वाले ट्रकों में वास्तव में आवश्यक सामान ले जा रहे हैं या नहीं, इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है। जबकि ग्रेप IV में कहा गया है कि आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर बाकी सभी ट्रकों को रोक दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपके पास लिस्ट नहीं है तो इसका मतलब है कि कोई जांच नहीं हो रही है। हलफनामे में ट्रकों की एंट्री को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए हैं, इसका भी जिक्र नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि दिल्ली के सभी 113 एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाएं।

कोर्ट ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह मान लेना बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश रोक दिया गया है।’’ दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल 113 प्रवेश बिंदु हैं जिनमें से 13 ट्रकों के लिए हैं। न्यायालय ने प्रदूषण में चिंताजनक वृद्धि रोकने के लिए कड़े कदम उठाने में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली-एनसीआर राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करने के लिए तुरंत टीम गठित करने का निर्देश 18 नवंबर को दिया था और कहा था कि अगला आदेश दिए जाने तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से नौ में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, ये केंद्र आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर हैं। चार सौ या इससे अधिक एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को पहली बार ‘‘अत्यंत गंभीर’’ श्रेणी को पार कर गई, जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चरण चार के प्रतिबंध लागू किए गए। इन उपायों में निर्माण और तोड़ फोड़ की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, स्कूल बंद करना तथा वाहनों पर सख्त प्रतिबंध शामिल हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम आतिशी को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है बीजेपी नेता से जुड़ा मामला?

0

दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में समन आदेश को सत्र अदालत में चुनौती दी थी।
पार्टी की प्रतिष्ठा को पहुंचा नुकसान
भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में उन्होंने दावा किया था कि आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी (BJP) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंची है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को तय की है।

आतिशी ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उन्हें तलब किए जाने के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

28 मई को जारी हुई था समन
मानहानि मामले में कपूर ने दावा किया था कि आतिशी के आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली की एक अदालत ने 28 मई को आतिशी को समन जारी किया था, जिसका उन्होंने अगले महीने अदालत में विरोध किया। इसके बाद 23 जुलाई को आतिशी को उनकी शारीरिक उपस्थिति और जमानत बांड जमा करने के बाद जमानत मिल गई।

ये है पूरा मामला
बता दें कि दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया था कि 2 अप्रैल, 2024 को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें दावा किया गया कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।

बीजेपी नेता ने आतिशी को भेजा नोटिस
बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से वकील सत्य रंजन स्वैन के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कहा गया कि आतिशी ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से ऐसे बयान दिए जो न केवल झूठे, निंदनीय, मनगढ़ंत और भ्रामक हैं, बल्कि बीजेपी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए अपमानजनक भी हैं। पूरे भाषण में उन्होंने न तो सूचना के स्रोत के बारे में विशेष जानकारी दी और न ही उन्होंने कोई विवरण दिया।

माफी मांगे आतिशी
कानूनी नोटिस में कहा गया कि आपका बयान किसी भी तरह की विशिष्टता से रहित है और यह आपकी अपनी कल्पना और आशंका को दर्शाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है। नोटिस में आतिशी से कहा गया कि वह तुरंत अपना भाषण वापस लें और टेलीविजन और सोशल मीडिया पर अपनी माफी को प्रमुखता से प्रसारित करें।

बाबा बागेश्वर ने फिर दिया बड़ा बयान, बोले- वक्फ बोर्ड मिटेगा या सनातन बोर्ड बनेगा, यह तय है

0

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि या तो देश से वक्फ बोर्ड मिटेगा या फिर सनातन बोर्ड बनेगा और यह तय है। उन्होंने इस दौरान कहा कि अपने बच्चों को रामायण और गीता का पाठ कराएं और हिंदुओं के खिलाफ लव जिहाद करने वालों को देश से बाहर निकलवाएं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच बाबा बागेश्वर ने मस्जिद में राष्ट्रगान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं 100 करोड़ वाले हिंदुओं के देश में कम से कम एक करोड़ हिंदू सड़कों पर हों। अभी हिंदू पूरा जगा नहीं है। कई लोगों के पेट में इससे दर्द हो रहा है। कुछ लोगों को लग रहा है कि कुछ और चल रहा है, जबकि हम उनकी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब उनको यह लगेगा कि हम उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ अपनी कला, अपनी संस्कृति, हिंदुत्व, प्राचीन पद्धति के लिए लड़ रहे हैं। तभी हिंदुओ को समझ आएगा और हिंदुओं की देश में नई क्रांति आएगी।’ उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को वैदिक शिक्षा, देवी, गीता, रामायण के प्रथि जागरूक करें। अपने बच्चों के दिमाग में विचार दें, किताब दें, गीता और रामायण देकर बच्चों को महान बनाएं और हिंदुओं के खिलाफ लव जिहाद करने वालों को देश निकाला करवाएं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड या तो मिटेगा या फिर सनातन बोर्ड बनेगा और यह तय है।

बाबा बागेश्वर बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा
उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग कह रहे हैं कि भारत के लोग नहीं समझ रहे हैं। हमले पहले भारत में हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। भारत को जगाने का भारत के हिंदुओं को उनका गौरव बताने का उनका मान-सम्मान बताने का उद्देश्य इस देश के हिंदुओं में उर्जा भरने का है। अपनी संस्कृति के प्रति अधिकारी पूर्वक लड़ने के लिए वह तैयार रहें, उनके पास सत्य विचार हो, उनके पास एकता और संगठन हो। बाबा को पदयात्रा बंद करने को लेकर धमकी दी जा रही है। जब इनका जलसा निकलता है तब तो हम धमकी नहीं देते हैं। इनके जब ताजिए निकलते हैं तो हम ज्ञान नहीं देते हैं। हम हिंदुओं की बात कर रहे हैं, तो तुम क्यों ज्ञान दे रहे हो। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू सड़कों पर नहीं निकलेगा तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा। भारत गजवा-ए-हिंद बन जाएगा, इस्लामी राष्ट्र बन जाएगा। इसलिए हम लोगों को निकाल रहे हैं, इस देश को हम गजवा ए हिंद नहीं बनने देंगे।

बाबा बागेश्वर बोले- वक्फ मिटेगा या सनातन बोर्ड बनेगा
उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद में राष्ट्रगान क्यों नहीं होना चाहिए। राष्ट्रगान से अगर तुम्हें प्यार नहीं है तो तुम इस देश में खाते क्यों हो। इस देश में तुम्हें रहने का अधिकार नहीं है। जिस देश से प्यार नहीं उसे देश में रहने का अधिकार नहीं। भारत माता हैं, मन हैं, यहां कंकड़-कंकड़ में राम हैं, राम का रंग हैं, राम की उमंग हैं। हम तो चाहते हैं, भारत के हर मंदिर में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान चले, मस्जिद , चर्चा या गुरुद्वारा हो हर जगह राष्ट्रगान चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टी राजा कहते हैं जो हिंदुओं पर उंगली उठेगी, उसका काम तमाम हो जाएगा। सही कह रहे हैं वह। छेड़ोगे तो छोड़ेगे नहीं। यह नारा तो हमने भी दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड या तो मिटेगा या सनातन बोर्ड बनेगा यह तय है

भोपाल के थानों में बनेंगी साइबर हेल्प डेस्क:पांच लाख रुपए तक की शिकायत थानों में ही दर्ज करा सकेंगे लोग

0

भोपाल के थानों में बनेंगी साइबर हेल्प डेस्क:पांच लाख रुपए की तक की शिकायत थानों में ही दर्ज करा सकेंगे लोग भोपाल पुलिस सभी थानों में एक दिसंबर से साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत करने जा रही है। जिससे साइबर ठगी के शिकार लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। पांच लाख रुपए तक के फ्रॉड की शिकायत थानों में ही दर्ज की जाएगी।
यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे।
एक साल पहले आ गया था प्रपोजल
साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी।
पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा।
इस साल में 250 करोड़ की ठगी
साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है।
दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग
साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा।

मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले
मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे।

रूस ने यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल दागी:कल यूक्रेन दाग चुका है अमेरिका और ब्रिटेन की लंबी दूरी की मिसाइल

0

रूस ने पहली बार यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। यूक्रेन की एयर फोर्स ने गुरुवार को कहा कि रूस ने पहली बार हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने वाले हथियार से उन पर हमला किया है।

ICBM 5,500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तक हमला कर सकती है। इसे खासकर न्यूक्लियर हथियार लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह हमला यूक्रेन के रूस पर ब्रिटिश और अमेरिकी मिसाइलों से हमले के बाद किया गया है। बुधवार को यूक्रेन ने रूस पर ब्रिटिश मिसाइल स्टॉर्म शैडो क्रूज से हमला किया था। एक रूसी सैनिक ने ऑनलाइन दावा किया कि कम से कम 12 मिसाइलें कुर्स्क इलाके में दागी गईं।

इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन ने अमेरिकी लंबी दूरी की ATACMS बैलिस्टिक मिसाइल से रूस पर हमला किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यूक्रेन ब्रिटिश मिसाइलों का भी इस्तेमाल कर सकता है।
रूस ने पिछले महीने कहा था कि अगर NATO देशों के हथियारों का इस्तेमाल उसकी जमीन पर होता है तो इसे तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत समझा जाएगा।
यूक्रेन ने रूस पर पहली बार अमेरिकी मिसाइल दागीं

रूस ने 19 नवंबर को दावा किया था कि यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइलें उनके इलाके में दागीं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने मंगलवार सुबह ब्रियांस्क इलाके में लंबी दूरी वाली 6 आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइलें दागीं।

रूस ने कहा कि उन्होंने 5 मिसाइलों को मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों ने भी रूस पर ATACMS का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि की है। इसके बाद बुधवार को कीव में अमेरिकी एम्बेसी को बंद कर दिया गया था। बाद में अमेरिकी ने इसे गुरुवार को खोलने की बात कही।

क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल में क्या अंतर?
अमेरिका ने यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइल और ब्रिटिश ने क्रूज मिसाइल दी है। दोनों मिसाइलों का अलग-अलग काम होता है।

क्रूज मिसाइल

क्रूज मिसाइल एक तरह की सेल्फ गाइडेड मिसाइल है। यह जमीन से काफी करीब उड़ती हैं। यह अपना रास्ता खुद बना लेती है, इसलिए इसे क्रूज मिसाइल कहते हैं।
यह जेट इंजन टेक्नोलॉजी की मदद से पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर उड़ान भरती हैं। इनकी स्पीड बहुत तेज होती है।
कम ऊंचाई पर उड़ने की वजह से ही यह रडार की पकड़ में नहीं आती। इन्हें जमीन, हवा, पनडुब्बी और युद्धपोत कहीं से भी दागा जा सकता है।
क्रूज मिसाइलों को क्षमता के हिसाब से सबसोनिक, सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में बांट सकते हैं। उदाहरण के लिए भारत की ब्रह्मोस सुपरसॉनिक मिसाइल है और ब्रह्मोस 2 हाइपरसॉनिक मिसाइल है।
यह आकार में बैलिस्टिक मिसाइल से छोटी होती हैं और इस पर हल्के बम ले जाए जाते हैं। क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल पारंपरिक और परमाणु बम दोनों के लिए होता है।
बैलिस्टिक मिसाइल

ये मिसाइल छोड़े जाने के बाद तेजी से ऊपर जाती है और फिर गुरुत्वाकर्षण की वजह से तेजी से नीचे आते हुए अपने टारगेट को हिट करती है।
इसे बड़े समुद्री जहाज या फिर किसी खास जगह से छोड़ा जाता है। भारत के पास पृथ्वी, अग्नि और धनुष बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।
ये साइज में क्रूज मिसाइलों से बड़ी होती हैं। साथ ही ये क्रूज की तुलना में भारी वजन वाले बम ले जा सकती हैं।
यह दागे जाने के बाद हवा में एक अर्धचंद्राकर रास्ते पर चलती है। जैसे ही रॉकेट से उनका संपर्क टूटता है, उनमें लगा बम गुरुत्वाकर्षण की वजह से जमीन पर गिरता है।
बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल आमतौर पर परमाणु बमों को ले जाने के लिए होता है, हालांकि इससे पारंपरिक हथियार भी ले जाए जा सकते हैं।
यूक्रेन को लैंड माइन्स देगा अमेरिका, 3 दिन में 2 खतरनाक हथियारों को मंजूरी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन को एंटी पर्सनल लैंड माइन्स देने को राजी हो गए हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूक्रेन को ऐसे माइन्स सौंपे जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को इन माइन्स का इस्तेमाल यूक्रेन की सीमा में ही करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी इलाके में तेजी से बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को ये हथियार देने का फैसला किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किस नेता को कहां से मिला है टिकट।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी की PAC की आज अहम बैठक हुई जिसमें चर्चा के बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भी टिकट दिया है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर आप के साथ जुड़ने वाले अनिल झा का भी नाम है।
11 उम्मीदवारों के नाम सामने आए
छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे
दूसरे दलों से आए इन नेताओं को टिकट
आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उनमेंं ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। बीबी त्यागी ने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। जुबेर चौधरी ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। वीर सिंह धिंगान ने भी एक हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़ के आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सोमेश शौकीन भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

कब होंगे चुनाव?
दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

तारा सिंह नहीं सकीना करती विलेन का खत्मा:अमीषा पटेल बोलीं- डायरेक्टर ने आखिरी वक्त में बदला फिल्म का क्लाइमैक्स; 2023 में आई थी गदर-2

0

फिल्म ‘गदर 2’ 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘गदर 2’ के क्लाइमैक्स को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका मुख्य रोल था, लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें बिना बताए बदलाव कर दिया गया।

दरअसल, एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूट्यूब का लिंक शेयर किया और लिखा, ‘क्या यह सच है कि गदर 2 में सकीना का किरदार विलेन को मारने वाला था?’ इस पर अमीषा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हां, निर्देशक अनिल जी ने मुझसे कहा था कि क्लाइमैक्स में सकीना विलेन को मारेगी। लेकिन क्लाइमैक्स मेरी जानकारी के बिना बदल दिया गया।
अमीषा ने आगे लिखा, ‘हालांकि, अब जो हुआ सो हुआ। अनिल जी मेरे परिवार जैसे हैं, और मुझे यकीन है कि उन्हें भी इसका अफसोस होगा। ‘गदर 2’ ने तो पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का वक्त है।’

बता दें कि, इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा था, ‘शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय मैं अनिल शर्मा से बात नहीं करती थी। मुझे जो कुछ भी बताना होता था, वो मुझे उनके असिस्टेंट डायरेक्टर के माध्यम से ही बताया जाता था। हमारे बीच क्रिएटिव डिफरेंस होते थे और यह सिलसिला चलता रहा। हम लड़ते थे और फिर सुलह कर लेते थे।’

आपका PAN नंबर एक्टिव है या नहीं, कभी चेक किया है क्या? घर बैठे ऐसे करें पता

0

आपके पैन कार्ड के इनएक्टिव होने के कई कारण हो सकते हैं। एक मुख्य कारण पैन-आधार लिंक का न होना है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति के पास कई पैन कार्ड हैं, तो आयकर विभाग पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा।
पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) कार्ड एक बेहद अहम डॉक्यूमेंट है जिसे आयकर विभाग जारी करता है। पैन 10 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है। पैन कार्ड एक भौतिक कार्ड है जिसमें आपका पैन के साथ-साथ नाम, जन्म तिथि, पिता या पति या पत्नी का नाम और फोटो होता है। इस कार्ड की कॉपी पहचान या जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। लेकिन क्या आपने अपने पैन को लेकर यह जांचा है कि वह एक्टिव है या नहीं। आप इसका पता घर बैठे आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर किसी खास कारण से आपका पैन इनएक्टिव हो जाता है तो आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
एक्टिव है या नहीं ऐसे घर बैठे करें पता
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं
बाईं तरफ Quick Links सेक्शन में जाकर नीचे Verify PAN Status पर क्लिक करें
यहां नए पेज पर आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और पैन के साथ रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर डालें और नीचे Continue पर क्लिक करें
क्लिक करने पर आपके मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, उसे नए पेज पर दिए बॉक्स में डालें और Validate पर क्लिक करें
ऐसा करते ही हरे टिक के साथ एक मैसेज आपके सामने आएगा जिसमें लिखा होगा- PAN is Active and details are as per PAN.
पैन क्यों हो जाते हैं इनएक्टिव
आपके पैन कार्ड के इनएक्टिव होने के कई कारण हो सकते हैं। एक मुख्य कारण पैन-आधार लिंक का न होना है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति के पास कई पैन कार्ड हैं, तो आयकर विभाग पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा। आयकर विभाग उन पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा जिन्हें फर्जी माना जाता है क्योंकि वे गलत पहचान वाले व्यक्तियों या गैर-मौजूद व्यक्तियों को जारी किए गए हैं।

अगर इनएक्टिव हो जाए तो क्या करें
अगर किसी वजह से आपका पैन इनएक्टिव हो जाता है तो Clear Tax के मुताबिक, आपको अपने पैन कार्ड को सक्रिय करने के लिए अनुरोध करते हुए एक पत्र का मसौदा तैयार करना होगा और इसे आयकर विभाग में अपने क्षेत्राधिकार वाले मूल्यांकन अधिकारी (AO) को भेजना होगा। इसमें कुछ डॉक्यूमेंट्स भी भेजने होंगे। जैसे आपके आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए उपयोग किए गए पैन की प्रति, आयकर विभाग के पक्ष में क्षतिपूर्ति बॉन्ड, निष्क्रिय किए गए पैन नंबर से पिछले तीन सालों में दाखिल किए गए आईटीआर की कॉपी आदि भेजने होंगे। जब AO को आपका रिक्वेस्ट मिलेगा और सबकुछ सही लगा तो विभाग 15-30 दिनों में आपके पैन कार्ड को एक्टिव कर देगा।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा खुलासा किया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी एक हफ्ते से भी लंबे समय से पर्थ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। मैच से एक दिन पहले यानी कि 21 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इस दौरान दोनों ने कई बड़े खुलासे किए। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। दरअसल रोहित शर्मा हाल ही में पिता बने हैं जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके हैं।
टीम इंडिया प्लेइंग 11 हुई तय
भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो, जब जसप्रीत बुमराह से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 क्या होगी। इस पर बुमराह ने मुस्कराते हुए जवाब दिया और बताया कि टीम इंडिया प्लेइंग 11 तय हो गई है। हालांकि वह इसका खुलासा कल यानी कि मैच वाले दिन 22 नवंबर को करेंगे। टीम इंडिया को कुछ स्टार खिलाड़ी सीरीज का पहला मैच मिस करेंगे। जिसमें रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। हालांकि बुमराह ने इस पर कुछ खास अपडेट नहीं दिया है।

टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू भी कर सकते हैं। उन खिलाड़ियों में नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा का नाम शामिल हो सकता है। बुमराह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा कि वह चाहते हैं कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान बड़ी जिम्मेदारियों को उठाए। बुमराह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह इस सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करेंगे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया आने के बाद टीम मैनेजमेंट और कोच ने बता कि रोहित शर्मा पहला मैच मिस करेंगे। ऐसे में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

महाराष्ट्र को लेकर आई दिलचस्प तस्वीर, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

0

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता में बने रहने की उम्मीद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन मजबूत वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस बीच 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं।
आज महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले गए। महाराष्ट्र में करीब 59% पोलिंग हुई। लेकिन किसी भी चुनाव में पोलिंग के बाद लोगों का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट ये जानने में होता है कि लोगों ने किसको वोट दिया, कौन जीतेगा और सरकार किसकी बनेगी। ये जानने का एक ही पैमाना है एग्जिट पोल। आज 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं। मोटे तौर पर सारे एग्जिट पोल इस बात पर एकमत हैं कि महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनेगी और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आइए आपको इन 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल दिखाते हैं।
महाराष्ट्र में महायुति सत्ता में लौट रही है?
सारे के सारे एक्जिट पोल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। लोकशक्ति मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।
MATRIZE के एग्जिट पोल में महायुति को क्लियर मेजॉरिटी मिलती दिख रही है। मेटराइज ने महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया है और महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 सीटों के बीच मिलने की संभावना जताई है।
पी मार्क के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। पी मार्क ने महायुति को 137 से 157 सीटें, MVA को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें दी गई हैं।
पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सबसे इंटरेस्टिंग है। इसमें महायुति की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया गया है। महायुति को 175 से 195 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने का संभावना पीपुल्स पल्स ने जताई है।
CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 सीटें दी गई है। छोटी पार्टियों और इंडिपेंडेट्स को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
जेवीसी के सर्वे में महायुति को 150 से 167 सीटें दी गई हैं। महाविकास अघाड़ी को 107 से 125 जबकि अन्य को 13 से 14 सीटें दी गई हैं।

अगर इन सारे एग्जिट पोल को मिलाकर इनका एवरेज निकाला जाए तो महाराष्ट्र में महायुति को कम से कम 149 और ज्यादा से ज्यादा 165 सीटें मिल सकती है जो बहुमत के आंकड़े 145 से ज्यादा है। पोल्स ऑफ पोल में महाविकास अघाड़ी को 114 से 132 के बीच सीटें मिलने की संभावना है जबकि अन्य के खाते में 9 से 13 सीटें जा सकती हैं।

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर क्या बोले फडणवीस?
वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन सामने आया है। फडणवीस ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि जब-जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है तो बीजेपी को ही उसका फायदा होता है तो मैं ऐसा मानता हूं कि जो बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत है इससे बीजेपी-महायुति को फायदा होगा।”

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि झारखंड में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति जीत की ओर बढ़ रही है। यूपी में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।