Home Blog Page 6

एशिया कप में भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी के बाद खेल मंत्री ने भी चिढ़ाया, जानें क्या लिखा?

0

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा कि सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया। इससे पहले पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी थी। इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री तिलमिला गए थे।एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। ऐसे में भारतीय राजनेता पाकिस्तानियों के और मजे ले रहे हैं। पीएम मोदी और किरेन रिजिजू के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला पोस्ट किया है। मंडाविया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया।” इससे पहले पीएम मोदी ने लिखा था कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत जीत गया.. हमारे क्रिकेटरों को बधाई।

किरेन रिजिजू ने हारिस रऊफ और जसप्रीत बुमराह की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान इसी तरह की सजा का हकदार है। इस फोटो में जसप्रीत बुमराह प्लेन गिरने का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, हारिर रऊफ क्लीन बोल्ड थे। मैच के दौरान बुमराह ने हारिस रऊफ को आउट करने के बाद उन्हें चिढ़ाने के लिए यह इशारा किया था, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस के सामने प्लेन गिरने का इशारा किया था।

भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान
एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में ऑपेरशन सिंदूर का जिक्र किया। इससे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भड़क गए। उन्होंने पीएम मोदी पर क्रिकेट के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया। एक्स पोस्ट पर ख्वाजा आसिफ ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, “क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। इस तरह शांति और सम्मान बहाल नहीं होता।”

विवादों में रहा एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 शुरुआत से ही विवादों में रहा। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन पाकिस्तान ने यहां खेलने से इंकार कर दिया। ऐसे में टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया। हालांकि, शुरुआत भारत के कई लोग पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जरूर खेला, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे रूठा पाकिस्तान टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी देने लगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मात दी, लेकिन किसी भी बार हाथ नहीं मिलाया।

टीम इंडिया को नहीं मिली ट्रॉफी
टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में मोहसिन ने किसी अन्य अधिकारी के हाथों ट्रॉफी देने की बजाय उसे अपने साथ ले जाना बेहतर समझा। इस घटना को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी में शिकायत की है।

IND vs PAK: T20I में कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पाकिस्तान जीत पाया है सिर्फ इतने मुकाबले

0

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर को होगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जोरदार तैयारी कर रही हैं। इस मैच से पहले आज हम बात करेंगे कि भारत और पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है। वहां फिलहाल किसका पलड़ा भारी है। बता दें कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान का सामना फाइनल में होगा।IND vs PAK: टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 15 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत पाया है। इसके अलावा, एक टाई मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा है। इन आंकड़ों को देखने के बाद कोई भी ये कह सकता है कि यहां भारतीय टीम का दबदबा रहा है और टीम इंडिया का पलड़ा काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। वहीं आखिरी बार दोनों टीमें इसी एशिया कप में आमने-सामने हुई थी।

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार हरा चुकी है टीम इंडिया
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। पहले ग्रुप स्टेज में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से बाजी मारी थी। इसके बाद सुपर-4 में भी भारत और पाकिस्तान का सामना हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारत फाइनल में भी इसी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखते हुए खिताब अपने नाम करना चाहेगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया इस एशिया कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मैच बांग्लादेश के साथ था वहां उन्होंने 11 रनों से जीत दर्ज की थी।

IND vs PAK: फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मुकीम

 

मध्य प्रदेश के 10 हजार होमगार्ड को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कॉल ऑफ प्रक्रिया खत्म; वेतन भी देने का आदेश

0

मध्य प्रदेश के होमगार्ड्स को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कॉल ऑफ प्रक्रिया को खत्म करते हुए वेतन देने का आदेश दिया है।भोपालः मध्य प्रदेश के करीब 10 हजार होमगार्ड सैनिकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने होमगार्ड सैनिकों की कॉल ऑफ प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। अदालत ने 2020 से कॉल ऑफ किए गए होमगार्ड्स का वेतन भी देने का आदेश दिया है। अब होमगार्ड्स को पूरे 12 माह काम और वेतन मिलेगा। पहले 10 महीने ही मिलता था काम

अब तक होमगार्ड जवानों से साल भर में 10 महीने ही काम लिया जाता था। मध्य प्रदेश के होमगार्ड दो माह बेरोजगारों जैसी जिंदगी गुजारने मजबूर थे। लंबे समय से होमगार्ड कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। हाई कोर्ट में करीब 500 याचिकाएं दायर की गई थी। करीब 9 हजार होमगार्ड सैनिक़ों की ओर से ये याचिकाएं दायर की गई थी।

याचिकाकर्ताओं के वकील विकास महावर ने कहा कि,“यह फैसला हजारों होमगार्ड सैनिकों के जीवन को स्थिरता देगा। अब उन्हें सालभर काम और वेतन मिलेगा। यह फैसला प्रदेशभर के होमगार्ड सैनिकों के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था मामला

बता दें कि 2011 में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से होमगार्डों के लिए सेवा नियम बनाने को कहा था और कहा था कि उनकी सेवाओं में कोई अंतराल नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को बरकरार रखा था।

राज्य सरकार ने 2016 में होमगार्डों के लिए सेवा नियम बनाए और हर साल दो महीने की अनिवार्य “कॉल ऑफ” अवधि का प्रावधान किया। हर साल “कॉल ऑफ” अवधि के प्रावधान के खिलाफ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कई याचिकाएं दायर की गईं। 2022 में हर साल दी जाने वाली “कॉल ऑफ” अवधि को बदलकर हर तीन साल में दो महीने की “कॉल ऑफ” अवधि कर दिया गया। इस आदेश को फिर से अदालत में चुनौती दी गई, जिसने आदेश पर रोक लगा दी।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल | 26 सितम्बर 2025

0

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के हेलीपैड मैदान पर आज विज्ञान का ऐसा मेला सजा कि लोगों ने कहा – “ये सिर्फ मेला नहीं, ज्ञान का धमाका है!”

सुबह से ही मैदान में विद्यार्थियों, अध्यापकों और आम जनता का रेला उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे सूरज सिर पर आया, स्टॉलों और मॉडल-प्रदर्शनों के सामने भीड़ बढ़ती गई। बच्चे अपने हाथों से बनाए विज्ञान मॉडल दिखा रहे थे — कहीं सौर ऊर्जा से चलने वाली कार, कहीं जल शुद्धिकरण की मशीन, तो कहीं रोबोटिक आर्म। हर स्टॉल के सामने तालियाँ और सवालों की बरसात हो रही थी।

हेलीपैड मैदान में जश्न का माहौल

मैदान के चारों ओर रंग-बिरंगे पोस्टर, बैनर और मंचों की रोशनी से माहौल उत्सव जैसा लग रहा था। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे, पुलिस और वॉलंटियर्स लगातार भीड़ को नियंत्रित करते दिखे।

आयोजकों का दावा है कि इस बार का विज्ञान मेला अब तक का सबसे बड़ा है। अगले दो दिनों तक और भी आकर्षक कार्यक्रम होंगे — जिनमें विज्ञान क्विज़, लाइव डेमो और वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब शामिल हैं।

रिटायर हो रहा MiG-21 लड़ाकू विमान, भारत कब आया था F-16 किलर, क्या थी इसकी खूबियां? यहां जानें

0

भारतीय वायुसेना के MiG-21लड़ाकू विमान रिटायर हो रहे हैं। चंडीगढ़ में वायुसेना के अड्डे पर एक समारोह में विदाई दी MiG-21 को विदाई दी जाएगी। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े अधिकारी और ऑफिसर मौजूद रहेंगे।भारतीय वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान रिटायर होने जा रहा है। 60 साल से भी ज्यादा समय तक देश की सेवा करने के बाद अब MiG-21 लड़ाकू विमान की विदाई का समय सामने आ गया है। आपको बता दें कि इस विमान ने 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध और करगिल जंग समेत कई अहम मौकों पर बड़ी भूमिका निभाई है। तो MiG-21 लड़ाकू विमान भारत आया कब था? इसकी खूबियां क्या थीं? आखिर क्यों इस विमान को बार-बार रिटायर करने की मांग की जा रही थी? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब हमारी इस खबर में…

भारत कब आया मिग-21?
मिग-21 लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में साल 1963 में शामिल किया गया था। ये लड़ाकू विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार रहा। भारतीय वायुसेना ने अब तक 870 से ज्यादा मिग-21 लड़ाकू विमान खरीदे थे। मिग-21 के बारे में भारतीय वायुसेना का कहना है कि “”छह दशकों की सेवा, साहस की अनगिनत कहानियां, एक ऐसा योद्धा जिसने राष्ट्र के गौरव को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
क्यों कहा गया- F-16 किलर?
मिग-21 विमान 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में प्रमुख लड़ाकू विमान थे। इस विमान ने 1999 के करगिल संघर्ष के साथ-साथ 2019 के बालाकोट हवाई हमलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2019 के फरवरी महीने में बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान मिग-21 ने पाकिस्तान के आधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। F-16 अमेरिका द्वारा बनाए गए सबसे कामयाब लड़ाकू विमानों में से एक हैं। F-16 को मार गिराने की कामयाबी को हासिल करने के बाद मिग-21 की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी।

MIG-21 की खूबियां और इतिहास
मिग-21 लड़ाकू विमान को रूस (तत्कालीन सोवियत यूनियन) ने 1950 के दशक में बनाया था। इसे साल 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। मिग-21 भारतीय वायुसेना का भरोसेमंद और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला लड़ाकू विमान रहा है। मिग-21 के पास मैक 2 (आवाज की गति से दोगुना) की स्पीड तक पहुंचने की क्षमता थी। इस विमान की 1,470 किलोमीटर तक की थी और ये 9,800 किलोग्राम तक के वजन को लेकर उड़ान भर सकता था। इस विमान में मिसाइल फिट करने के लिए 4 हार्डप्वाइंट्स दिए गए थे।

क्यों कहा गया फ्लाइंग कॉफिन?
भारतीय वायुसेना मिग-21 के सबसे उन्नत संस्करण मिग-21 बाइसन का इस्तेमाल करती थी। हालांकि, बीते कुछ सालों से मिग-21 को फ्लाइंग कॉफिन यानी उड़ता ताबूत के नाम से जाना जाने लगा था। इसका कारण था कि एक बाद एक मिग-21 विमानों के क्रैश होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद से सैकड़ों मिग-21 क्रैश हुए और सैकड़ों की संख्या में पायलटों की जान भी गई। हालांकि, वायुसेना के कई जानकार कहते हैं कि मिग-21 को फ्लाइंग कॉफिन कहना इसके साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

कौन करेगा मिग-21 की भरपाई?
मिग-21 विमानों के रिटायर होने के बाद भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन की संख्या कम होकर 29 रह जाने का अनुमान है। भारतीय वायुसेना में मिग-21 विमानों की जगह स्वदेशी तेजस विमान लेंगे। फरवरी 2021 में वायुसेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 83 तेजस Mk-1A के लिए ₹48,000 करोड़ का सौदा किया था। इसके बाद हाल ही में 97 तेजस Mk1A फाइटर जेट के लिए 62,370 करोड़ रुपये का सौदा किया गया है।

सोना हो गया सस्ता, MCX पर प्रति 10 ग्राम भाव इतने पर पहुंचा, जानें महानगरों में कितना है रेट

0

नवरात्र के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है।घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी के वायदा भाव में मजबूती आई। अमेरिका से आने वाले अहम मुद्रास्फीति आंकड़ों को लेकर निवेशक सतर्क नजर आए, जिसका असर इस व्यापारिक उतार-चढ़ाव में साफ देखा गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा ₹125 यानी 0.11% गिरकर ₹1,12,430 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिसंबर अनुबंध भी ₹147 या 0.13% की गिरावट के साथ ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम रह गया।चांदी के वायदा भाव में तेजी
खबर के मुताबिक, चांदी के वायदा भाव में बढ़ोतरी हुई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी ₹124 या 0.09% बढ़कर ₹1,34,126 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि मार्च 2026 का अनुबंध ₹147 या 0.11% की तेजी के साथ ₹1,35,563 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता रहा। वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव क्रमशः $3,768.50 और $44.19 प्रति औंस के स्थिर स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) द्वारा इस साल दो बार ब्याज दरें कम करने की उम्मीदों ने डॉलर की मजबूती को सीमित किया है, जिससे सोने को $3,750 के स्तर के आसपास स्थिरता मिली है। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक तनावों ने सोने की सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा दिया है। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने बताया कि अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों ने बाजार की दिशा को जटिल बना दिया है।

अगस्त में नए घरों की बिक्री में अप्रत्याशित तेजी ने आर्थिक मंदी की चिंताएं कम की हैं, जिससे फेड की अतिरिक्त राहत की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। वहीं, फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने भी मुद्रास्फीति और धीमे श्रम बाजार के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को रेखांकित करते हुए सतर्कता बरती है। नीति निर्धारकों के बीच ब्याज दरों में कटौती की गति को लेकर मतभेद जारी हैं।

चार महानगरों में सोने की हाजिर कीमतें आज
देश के प्रमुख बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है। नीचे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की वर्तमान दरें दी गई हैं:

IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हुआ ऐलान, करुण नायर हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई वापसी

0

भारतीय टीम को एशिया कप 2025 के खत्म होने के बाद घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में अपनी अगली सीरीज घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया गया है, जिसमें शुभमन गिल जहां कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई देंगे तो वहीं जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है। इसके अलावा करुण नायर को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

देवदत्त पडिक्कल की हुई वापसी, नारायण जगदीशन को भी मिली जगह
वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुई टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है, जिनको इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। वहीं करुण नायर जिनकी लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई थी, उन्हें इंग्लैंड के दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे वह इस सीरीज के लिए अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल के अलावा टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर नारायण जगदीशन को जगह मिली है, जिनको ओवल टेस्ट से ठीक पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया था। इसके अलावा आकाश दीप को भी इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

रवींद्र जडेजा को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा टीम में स्पिन गेंदबाज देखे जाएं तो उसमें वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नारायण जगदीशन।

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, सरकार ने दी मंजूरी

0

रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने के लिए मंजूरी दे दी है। इस पर कुल ₹1865.68 करोड़ का खर्च आएगा, जिससे 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को लाभ होगा। प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 की बोनस राशि मिलेगी। रेलवे का वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस दौरान रेलवे ने 1614.90 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.3 अरब यात्रियों को यात्रा कराई।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
योग्य रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले यह बोनस दिया जाता है। इस साल भी, लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जाएगा। इस बोनस का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

रॉबिन उथप्पा के बाद युवराज सिंह ED के सामने हुए पेश, आनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में हुई पूछताछ

0

2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे युवराज सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। ED ने उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की।पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। यह मामला ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, युवराज 23 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली स्थित ED के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। ED ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। इसी केस में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ हो चुकी है।

ED के सामने कई क्रिकेटरों की पेशी
आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में ईडी इस जांच के तहत कई मशहूर हस्तियों से सवाल कर चुकी है। इनमें क्रिकेटर्स के अलावा फिल्मी हस्तियां और इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हैं। EC यह जानने की कोशिश कर रही है कि 1xBet कंपनी ने इन क्रिकेटरों, अभिनेताओं और इन्फ्लुएंसर्स से संपर्क कैसे किया, किसके जरिये संपर्क हुआ, भुगतान किस माध्यम से हुआ (हवाला या बैंकिंग चैनल), और भुगतान भारत में हुआ या विदेश में। साथ ही एजेंसी ने उनसे यह भी पूछा है कि क्या उन्हें जानकारी थी कि भारत में ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग अवैध है।

ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन
एजेंसी ने सभी से उनके कॉन्ट्रैक्ट, ईमेल और अन्य डॉक्युमेंट्स की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है। ED यह भी जांच कर रही है कि इन हस्तियों को मिले पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया और क्या इसे मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, 1xBet कंपनी कुराकाओ में रजिस्टर्ड है। इसकी वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें खेलों पर करोड़ों यूजर्स दांव लगाते हैं। भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन पेमेंट के जरिए खेले जाने वाले ऑनलाइन गेमिंग को बैन कर दिया है। केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि 2022 से जून 2025 तक कुल 1524 आदेश जारी कर ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी साइट्स को ब्लॉक किया गया है। भारत में पिछले कई सालों में ऑनलाइन गेमिंग ऐप का बाजार बहुत तेजी से बढ़ा था। हालांकि, सरकारा द्वारा कड़े कदम उठाए जाने के बाद अब इन ऐप्स पर रोक लग गई है।

इंदौर: रानीपुरा में भरभरा कर गिरा बहुमंजिला मकान, हादसे में 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

0

इंदौर के मध्य क्षेत्र के रानीपुरा स्थित कोष्टी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 60 में सोमवार की रात लगभग पौने दस बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब जवाहर मार्ग पार्किंग के पास स्थित एक पांच मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ताजा खबर के मुताबिक, हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त अधिकतर लोग घर से बाहर निकले हुए थे, जिससे एक बड़े नुकसान से बचाव हो गया। फिर भी कुछ लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा तत्परता से बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।सभी घायलों का इलाज जारी

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल फिलहाल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते इमारत में दरारें आ गई थीं, जो इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी शुरू की। नगर निगम, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तत्परता से मलबा हटाने और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सामने आई बिल्डिंग गिरने की वजह

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत पहले से ही खराब थी और बीते कुछ दिनों से उसमें दरारें भी नजर आ रही थीं, लेकिन इस स्तर की दुर्घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी। फिलहाल मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और मौके पर मौजूद अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने आसपास के अन्य जर्जर भवनों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।