12.2 C
Munich
Wednesday, November 11, 2026

शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर CM पुष्कर धामी ने दी श्रद्धांजलि

Must read

भोपाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल, मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई  को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article