7.5 C
Munich
Sunday, November 1, 2026

रामनगर में भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण अभियान, एक साथ गिराए गए 82 मकान

Must read

रामनगर.

पुछड़ी गांव में वन विभाग की भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन और वन विभाग की तैयारियां पूरी कर ली थीं। शनिवार को तड़के से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई। पुछड़ी गांव को दो सुपर जोन, पांच जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया। कार्रवाई में लगभग 500 से अधिक जवान शामिल रहे।

कार्रवाई से पूर्व शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में कुमाऊं भर से आए पुलिस बल व वनकर्मियों के साथ अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी व पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल ने जवानों को ब्रीफ किया। पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्र ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता जरूरी है और हर बात को गंभीरता से लेना होगा। अतिक्रमण की शुरुआत से लेकर अंतिम कार्रवाई तक मौके पर सक्रियता बनाए रखनी होगी। पूरी व्यवस्था के लिए प्रभारी पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र को नियुक्त किया गया है। साथ ही, तीन अपर पुलिस अधीक्षक जोन के प्रभारी रहेंगे। इस दौरान नैनीताल जिले के अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के अलावा नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी और रामनगर के एसडीएम मौजूद रहे।

तीन किमी की परिधि तक धारा 163 लागू
पुछड़ी में अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मंगाया गया। अतिक्रमण क्षेत्र से तीन किलोमीटर की परिधि तक संपूर्ण क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article