7.1 C
Munich
Monday, November 2, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, लेकिन कमर्शियल LPG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

Must read

नई दिल्ली
नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) के साथ हुई है. 1 नवंबर को पहला झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है, क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price Hike) कर दी है. इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत यथावत रखी गई है.

एलपीजी सिलेंडर 10 रुपये महंगा
नवंबर महीने की शुरुआत छुट्टी वाले दिन रविवार से हुई है और पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत एक झटके में 10 रुपये बढ़ा दी गई. इसकी सीधा असर होटल, रेस्तरां बिजनेस पर देखने को मिलेगा, गैस महंगी होने के चलते यहां खाना भी महंगा हो सकता है. ताजा बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में Commercial LPG Cylinder Price पहले  बढ़ाकर 2,820 रुपये का हो गया है.

अक्टूबर में भी बढ़े थे दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा बीते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. नवंबर के LPG Cylinder Price Hike से पहले 1 अक्टूबर को भी 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर महंगा हुआ था और इसकी कीमत उछलकर 2,810 रुपये हो गई थी, अब ताजा बढ़ोतरी के बाद हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, भोजनालयों और कमर्शियल विक्रेताओं को फेस्टिव सीजन में बड़ा झटका लगा है.

इस साल ऐसे बदले LPG रेट्स
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस साल आए बदलाव पर नजर डालें, तो बीते 1 मई को 19 Kg LPG Cylinder Price में एक ही महीने के भीतर लगभग 1,000 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट 3,000 रुपये के पार जाकर लगभग 3,071.50 रुपये तक पहुंच गया था. इसके बाद जुलाई और अगस्त में कुछ राहत मिली, जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कुल मिलाकर 380 रुपये की कटौती की. हालांकि, त्योहारों के सीजन में यह ट्रेंड फिर से बदला नजर आ रहा है और सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 1 अक्टूबर को प्रति सिलेंडर 65 रुपये बढ़ाए गए थे और 1 नवंबर झटका लगा है.

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
जहां एक ओर तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई हैं, तो इस बीच राहत भरी बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहा है.

14.2 Kg LPG Cylinder Price पर नजर डालें, तो दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये का मिल रहा है. 5 Kg LPG Cylinder Price को देखें, तो नए कनेक्शन के लिए 5 किलोग्राम वाले 'फ्री ट्रेड LPG' (FTL) सिलेंडर की कीमत 1,903 रुपये है, जबकि 5 किलोग्राम वाले FTL रिफिल की कीमत 782 रुपये है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article