6.9 C
Munich
Monday, November 2, 2026

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

Must read

पटियाला.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होने के अगले ही दिन दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पठान माजरा पिछले काफी समय से पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखा रहे थे। उनकी सरकार के साथ बढ़ती तल्खी और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया इस्तीफा
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने संबंधी पठानमाजरा का इस्तीफा जहां उनके लेटर हेड पर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं जौड़ामाजरा द्वारा प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने संबंधी उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके साथ ही यह चर्चा भी जोर पकड़ गई है कि यह दोनों लीडर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article